मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर | MP GK Question Answer

 मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर 
MP GK Question Answer
MP GK Question Answer



प्रश्न- मध्य प्रदेश के राज्य पशु बारहसिंगा (एंटीलोप ) का वैज्ञानिक नाम क्या है ?

उत्तर- रूसवर्ज दुवाउसेली  (Rucervus Duvaucelii)  


प्रश्न- कर्क रेखा मध्य प्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है ?

उत्तर- 14 जिले


प्रश्न- एसटी (अनुसूचित जनजाति) जनसंख्या के हिसाब से भारत का प्रथम राज्य कौन सा है?

उत्तर- मध्य प्रदेश


प्रश्न- मध्य प्रदेश की प्राचीनतम पर्वतमाला कौन सी है ?

उत्तर- विंध्याचल


प्रश्न- ओरछा किस जिले के अंतर्गत आता है ?

उत्तर- निवाड़ी


प्रश्न-मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत

है?

उत्तर-  9.38% (308252 वर्ग किमी)


प्रश्न-मध्य प्रदेश का वर्तमान स्वरूप कब अस्तित्व में आया ?

उत्तर- 1 नवंबर 2000


प्रश्न- मध्य प्रदेश किस प्राचीनतम भू भाग का हिस्सा है ?

उत्तर- गोंडवाना लैंड


प्रश्न- वर्तमान में मध्य प्रदेश में कुल कितनी ग्राम पंचायत है?

उत्तर - 22824


प्रश्न- मध्य प्रदेश का दसवा संभाग कौन सा है और कब गठित किया गया था ?

उत्तर- शहडोल (2010)


Read Also.....MP के संभाग और जिले 


प्रश्न- मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत महिला जनसंख्या है ?

उत्तर 48.21% (3,5014,503)


प्रश्न- मध्य प्रदेश में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का कितना प्रतिशत है

उत्तर- -21.08 (153,16,784)


प्रश्न-. किस राज्य से मध्य प्रदेश के सर्वाधिक जिलों की संख्या लगती है ?

उत्तर- उत्तरप्रदेश (14 जिले)


प्रश्न- 2011 की जनगणना के अनुसार मध्यप्रदेश में कुल कितने नगर हैं ?

उत्तर- 476


प्रश्न- मध्य प्रदेश का लिंगानुपात भारत के लिंगानुपात के मुकाबले कितना कम है?

उत्तर- 12 (म०प्र० 931 भारत - 943)


प्रश्न- मध्य प्रदेश के कितने जिले अंतरवर्ती हैं जिनकी सीमा किसी अन्य राज्य से नहीं मिलती है?

उत्तर -।8 जिले


प्रश्न-मध्य प्रदेश के कितने जिलों की सीमा राजस्थान से लगती है ?

उत्तर -10 जिले


प्रश्न- जनसंख्या घनत्व के हिसाब से मध्यप्रदेश देश का किस नंबर का राज्य है

उत्तर- 47वें (म०प्र० - 236 भारत - 382)


प्रश्न- एशिया में प्रथम एवं विश्व का तीसरा लेजर अनुसन्धान केंद्र कहां है ?

उत्तर- इंदौर (राजा रमन्ना प्रौद्योगिकी केंद्र 19 फरवरी 1984)


प्रश्न-. विश्व की पहली वाइट टाइगर सफारी एव जू किसके नाम से और कहां स्थापित किया गया है ?

उत्तर- महाराजा मार्तड सिंह जूदेव वाइट टाइगर सफारी एंड जू सतना जिले के मुकुंदपुर में


प्रश्न- प्रदेश का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान जिसमें हवाई पट्टी हंै?

उत्तर - कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान, मंडला


प्रश्न- हाल ही में मध्य प्रदेश के किस अभ्यारण को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया है?

उत्तर - पालपुर कूनो अभ्यारण श्योपुर 1981


प्रश्न- मध्य प्रदेश का पहला तितली घर कहां प्रस्तावित है ?

उत्तर- गोपालपुर जिला रायसेन


प्रश्न- मध्य प्रदेश का प्रथम जल पर्यटन स्थल किसे घोषित किया गया है ?

उत्तर- हनुवंतिया टापू खंडवा


प्रश्न- देश का पहला और दुनिया का चौथा डाटा सेंटर पार्क कहां प्रस्तावित है ?

उत्तर- इंदौर


प्रश्न- देश का पहला प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहला मकान कहाँ आवंटित किया है?

उत्तर - ग्राम विशन खेड़ा विकासखंड आरोन जिला गुना.


प्रश्न- मध्यप्रदेश का प्रथम समाचार पत्र कौन सा था एवं कब प्रकाशित हुआ था ?

उत्तर- ग्वालियर अखबार 1840


प्रश्न- प्रदेश का पहला सर्प उद्यान कहां है?

उत्तर- वन विहार, भोपाल


प्रश्न- भारत की मानक समय रेखा मध्य प्रदेश के किस एकमात्र जिले से होकर गुजरती है ?

उत्तर - सिंगरौली


प्रश्न- भारत का सबसे मध्य बिंदु माना जाने वाला स्थान मध्य प्रदेश के किस जिले में है ?

उत्तर- करौंदी मनोहरग्राम, कटनी


प्रश्न- मध्य प्रदेश के पहले नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्तकर्ता व्यक्ति कौन हैं ?

उत्तर -कैलाश सत्यार्थी


प्रश्न-. मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौनसा है

उत्तर - केवटी, जलप्रपात  


प्रश्न- मध्य प्रदेश का सबसे लंबा नदी सड़क पुल कौन सा है ?

उत्तर- सिंध नदी पुल (2500मी.), शिवपुरी


प्रश्न- मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे ?

उत्तर - मोहम्मद हिदायतुल्लाह


प्रश्न- भारत का प्रथम वल्र्ड क्लास रेलवे स्टेशन कौन सा होगा?

उत्तर - हबीबगंज रेलवे    स्टेशन भोपाल (जर्मनी की राजधानी बर्लिन शहर की तर्ज पर)


प्रश्न- देश में प्रथम बौद्ध विधविद्यालय की स्थापना कहां की गई है?

उत्तर - सांची, रायसेन


प्रश्न- मध्यप्रदेश में इको टूरिज्म पार्क कहां प्रस्तावित है ?

उत्तर -रीवा


प्रश्न- मध्य प्रदेश के राज्य सचिवालय का नाम क्या है ?

उत्तर- वल्लभ  भवन

(सतपुड़ाभवन - राज्य संचालनालय, विंध्याचल भवन - राज्य योजना आयोग)

 

प्रश्न- किन्नर बोर्ड गठित करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है ?

उत्तर- मध्य प्रदेश

 

प्रश्न- मध्य प्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कौन थे ?

उत्तर- कैलाश जोशी


प्रश्न- मध्य प्रदेश के 52वें जिले निवाड़ी की स्थापना कब और किस जिले से अलग

होकर की गई है ?

उत्तर- 4 अक्टूबर 2018 को टीकमगढ़ जिले से निवाड़ी, पृथ्वीपुर एवं ओरछा तहसील को अलग करके

 

प्रश्न- विंध्य प्रदेश किस पार्ट का राज्य था एवं इसकी राजधानी क्या थी ?

उत्तर- पार्ट सी राजधानी रीवा

 

प्रश्न- बी. आर. दुबे समिति की अनुशंसा पर 25 मई 1998 को कितने नए जिले बने थे

उत्तर - 10

 

प्रश्न- भारत की रियासतों के एकीकरण के समय भारतीय संघ में शामिल होने वाली पहली रियासत कौन सी थी?

उत्तर - बुंदेलखंड


प्रश्न- मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के पृथक्करण के बाद 4 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश में कुल कितने जिले थे?

उत्तर - 45 जिले


प्रश्न- मध्य प्रदेश की अक्षांशीय विस्तार क्या है ?

उत्तर- 24 डिग्री 6' से 26°30' उत्तरी अक्षांश तथा 74°9' से 82°48' पूर्वी देशांतर


प्रश्न- मध्य प्रांत के लिए किसे राज्य प्रमुख नियुक्त किया गया था ?

उत्तर- जीवाजी राव सिंधिया, उपराज्य प्रमुख यशवंत राव होल्कर


प्रश्न- भोपाल राज्य का विलय मध्य प्रदेश में कब हुआ था ?

उत्तर- 1 जून 1949


प्रश्न- मध्य प्रदेश का सबसे पुराना नगर निगम कौन सा है?

उत्तर- जबलपुर 1834,नगर पालिका - दतिया (1907)


प्रश्न- डिंडोरी जिला मध्य प्रदेश के किस संभाग के अंतर्गत आता है ?

उत्तर - जबलपुर 

 

प्रश्न- राजस्थान से प्राप्त सिरोंज को मध्य प्रदेश के किस जिले में मिलाया गया है

उत्तर- विदिशा


प्रश्न- मध्य प्रदेश का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग है ?

उत्तर- 339बी (9 कि.मी.)


प्रश्न- प्रदेश की पहली चलित आंगनबाड़ी जुगनूकहां प्रारंभ की गई ?

उत्तर- इंदौर


प्रश्न- मध्य प्रदेश की राज्य मछली कौन सी है ?

उत्तर- महाशीर प्रजाति की मछली


प्रश्न- मध्य प्रदेश की उत्तर से दक्षिण लंबाई कितनी है ?

उत्तर- 605 किमी


प्रश्न- भीमबेटका को विश्व धरोहर सूची में कब शामिल किया गया ?

उत्तर- 2003


Also Read.....


No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.