मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान वन लाइनर जीके | MP One Liner GK

 मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान वन लाइनर जीके 

MP One Liner GK


  • भारत भवन मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित है।
  • जुलाई 2009 में SWAN योजना सागर जिले से प्रारंभ हुई।
  • प्रथम पी पी पी आधारित मेडिकल कॉलेज सिवनी में प्रस्तावित है।
  • मध्य प्रदेश का पहला मानव मल आधारित बायो विद्युत संयंत्र कुटकीपुरा बैरसिया में निर्मित किया गया है।
  •  विश्व में प्रोजेक्ट टाइगर के जन्मदाता जी माउंटफोर्ट (Guy Muntfort) हैं तथा भारत में प्रोजेक्ट टाइगर के कैलाश सांखिल्य (सांख्ल्या) हैं।
  • मध्य प्रदेश को ग्यारह कृषि क्षेत्रों में विभाजित किया गया है।
  • बेटी बचाओ अभियान शुरू करने वाला देश का पहला राज्य मध्य प्रदेश है।
  • मध्य प्रदेश आई.ए.एस. अफसरों को सम्पत्ति को सार्वजनिक करने वाला देश का पहला राज्य है।
  • मध्य प्रदेश का रेडियो केंद्र 'रेडियो आजाद हिंद' 25 मार्च 2012 को शुरू हुआ।
  •  देश का पहला बाघों  का डी.एन.ए. टेस्ट करने वाला राष्ट्रीय उद्यान सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान (मध्य प्रदेश) है।
  • प्रत्येक जिले में तारामंडल की स्थापना करने वाला पहला राज्य मध्य प्रदेश है।
  •  देश का पहला खो-खो इनडोर स्टेडियम मध्य प्रदेश के इंदौर में बनाया गया है।
  •  वाई-फाई के माध्यम से मुफ्त इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने वाला देश का पहला नगर गढ़ाकोटा, सागर है।
  •  प्रदेश का सबसे बड़ा दिगम्बर जैन मन्दिर दीवानगंज, भोपाल में है।
  • निर्धन वनोपज संग्राहकों को बिचौलियों के शोषण से मुक्त कराने के लिये वनोपज की उचित कीमत उपलब्ध हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने वाला देश का पहला राज्य मध्य प्रदेश है।
  • वनों का राष्ट्रीयकरण करने वाला देश का प्रथम राज्य मध्य प्रदेश है।
  •  विश्व का सबसे बड़ा टेरी टॉवेल प्लांट होशंगाबाद में लगाया गया है।
  • मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम इंदौर में है।
  • सभी परिवारों और परिवार के सदस्यों का ऑनलाइन पंजीयन कर राज्य जनसंख्या पंजीयन तैयार करने वाला देश का पहला राज्य मध्य प्रदेश है।
  • आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में है।
  •  देश का पहला रेलवे ट्रेवलेटर (हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर) शुरू करने वाला राज्य मध्य प्रदेश है।
  • प्रदेश का पहला डीजल लोकोमोटिव संयंत्र शेरपुर (सीहोर) में स्थापित किया गया है।
  • मध्य प्रदेश के पहले वीडियो कोर्ट की स्थापना होशंगाबाद में की गई है।
  • फॉरेस्ट गॉर्ड ट्रेनिंग, वन विद्यालय शिवपुरी, लखनादौन, गोविंदगढ़ व अमरकंटक में स्थापित किये गए हैं।
  •  राज्य स्तरीय वन्य जीव सलाहकार मंडल 1978 में गठित हुआ था।
  •  सेन्ट्रल मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक का मुख्यालय छिन्दवाड़ा में है।
  •  अटल ज्योति अभियान की शुरुआत 20 जनवरी, 2013 को जबलपुर से हुई थी।
  •  पवित्र नगर : अमरकंटक, पन्ना, औरछा, महेश्वर, मुलताई, ओम्कारेश्वर या ममलेश्वर, दतिया, सलकनपुर, मैहर, व चित्रकूट को राज्य शासन ने पवित्र नगर घोषित किया है।
  •  मध्य प्रदेश को ऊर्जा राजधानी सिंगरौली को कहा जाता है। यह भारत की भी ऊर्जा की राजधानी है।
  •  प्रदेश की पहली ग्रीन बिल्डिंग (आई.ई.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस) रातीबड़ (भोपाल) में बनाई गई है।
  •  दुष्यंत कुमार पांडुलिपि संग्रहालय भोपाल  में स्थित है।
  •  मध्य प्रदेश की पहली पंचायत सिकरी, दतिया है जहाँ शत-प्रतिशत लोगों के पास डेबिट कार्ड उपलब्ध है।
  •  प्राकृतिक गैस से संचालित होने वाला प्रदेश का पहला शवदाह गृह इंदौर में
  •  मध्य प्रदेश का महालेखाकार कार्यालय (ए.जी.एम.पी) ग्वालियर में है।
  • ध्य प्रदेश में कांटेक्ट आधारित खेती प्रारंभ करने वाला पहला जिला नीमच है । 
  • 1 जनवरी, 2013 से स्टेट गहिला अपराध हेल्पलाइन 1090 की शुरुआत
  • वर्ष 2013 को मध्य प्रदेश में आई.टी. (सूचना-प्रौद्योगिकी) सशक्तीकरण वर्ष-1 रूप में मनाया गया।
  • प्रदेश में 25 जनवरी, 2007 से सूर्य नमस्कार की शुरुआत हुई।
  • म.प्र. विधानसभा का भवन 1 नवम्बर 1956 से 2 अगस्त 1996 तक मिण्टो हाल, भोपाल रहा।
  • राष्ट्रीय हार्टीकल्चर इंस्टीट्यूट का निर्माण इंदोर में किया जाएगा।
  • म.प्र. में 2 अक्टूबर, 1959 से म.प्र. भू-राजस्व संहिता 1959 लागू की गई।
  • फरवरी 2011 में प्रमुख राजस्व युक्त कार्यालय, म.प्र. की स्थापना हुई।
  • 19 जनवरी 1994 को म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग का गठन किया गया।
  •  जमुना पारी, भदावारी, कड़कनाथ एवं मालवी क्रमशः बकरी, भैंस, पोल्ट्री (मुंगी तथा गाय की प्रजाति है।
  •  मुरैना कालीन निर्माण हेतु प्रसिद्ध है।
  •  अशोकनगर सिंध व बेतवा नदियों के मध्य स्थित है।
  •  वर्ष 2013 में उज्जैन जिले में स्थापित अत्याधुनिक वैधशाला का नाम वराहमिहिर है।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना' में बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन करवाने वाला विश्व का पहला एवं देश का पहला राज्य है।
  • मूर्तिकता के लिये प्रसिद्ध फड़के स्टूडियो धार में स्थित है।
  • मध्य प्रदेश आनंद (हैप्पीनेस) मंत्रालय (विभाग) गठित करने वाला देश का पला  राज्य है।
  • प्रदेश की प्रथम खुली जेल (नवजीवन आश्रम) होशंगाबाद में स्थित है।
  •  कृषि आर्थिक सर्वेक्षण तैयार करने वाला देश का पहला राज्य मध्य प्रदेश है।
  •  इंदौर-अहमदावाद उच्च मार्ग प्रदेश का पहला ऐसा राष्ट्रीय उच्च मार्ग है, जहाँ प्रति दो किमी. पर टेलीफान बूथ स्थापित किये गए हैं जिससे आयात स्थिति ज्ञात करने में सहायता मिल सके।
  •  जे.एन.एन.यू.आर.एम. में भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं उज्जैन शहर सम्मिलित हैं।
  •  कोषालयों में ई-पेमेंट योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य मध्य प्रदेश है।
  •  राज्य का पहला सैनिक स्कूल 1962 में रीवा में प्रारंभ किया गया।
  •  मध्य प्रदेश का भोज वेटलैण्ड (भोपाल) रामसर स्थलों की सूची में सम्मिलित स्थान है।
  •  म.प्र. का पहला पर्यावरण न्यायालय भोपाल में स्थापित किया गया है।
  •  सर्वाधिक विश्वविद्यालय भोपाल जिले में हैं।
  •  थल सेना का शस्त्र स्कूल जबलपुर में स्थित है।
  •  दूरसंचार अभियांत्रिकी सैनिक स्कूल जबलपुर में है।
  •  पैदल सेना स्कूल महू में स्थित है।
  • थल सेना शैक्षिक प्रशिक्षण कॉलेज पंचमढ़ी में है।
  • मानव निर्मित भारत की सबसे बड़ी झील इंदिरा सागर (खण्डवा) है।
  • 1939 में त्रिपुरी, मध्य प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था।
  • इंदौर में आकाशवाणी केंद्र की स्थापना 22 मई 1955 में की गई थी।
यह भी पढ़ें.... 
 


No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.