हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण प्रश्न | Hindi Vyakran Prashn Uttar

 हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण प्रश्न 
Hindi Vyakran Prashn Uttar

हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण प्रश्न  Hindi Vyakran Prashn Uttar


प्रश्न . स्वर किसे कहते हैं? 

उत्तर- जिन वर्णों के उच्चारण में फेफड़ों की वायु बिना रूके मुख से निकल जाएउन्हें स्वर कहते हैंजैसे अई आदि। हिन्दी की वर्णमाला में कुल ग्यारह स्वर है।

 

प्रश्न . व्यंजन किसे कहते हैं? 

उत्तर- जिन वर्णों का उच्चारण अकेले न किया जाकर स्वर की सहायता से किया जाता हैउन्हें व्यंजन कहते हैं। हिन्दी की वर्णमाला में कुल 33 व्यंजन हैं ।

 

प्रश्न . संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं?

उत्तर- दो या दो से अधिक व्यंजनों के मेल से बनने वाले अक्षर को संयुक्त व्यंजन कहते हैं।

 

प्रश्न . अनुनासिक वर्ण किसे कहते हैं?

उत्तर- जब किसी वर्ण का उच्चारण नाक तथा मुँह की सहायता से होता है तो उसे अनुनासिक वर्ण कहते हैंजैसे- चाँदमुँहहँसना आदि। इन पर चन्द्र बिन्दु लगाना आवश्यक है।


प्रश्न  अनुस्वार और अनुनासिक में अन्तर बताइए। 

उत्तर- अनुस्वार में वर्ण का उच्चारण केवल नासिका से होता है। तथा इसमें आधे वर्ण के उच्चारण जितना बल लगाया जाता हैजबकि अनुनासिक में उच्चारण मुँह तथा नासिका दोनों से होता है तथा इसमें सामान्य वर्णके उच्चारण जितना बल लगाया जाता है।

 

प्रश्न . द्वित्व व्यंजन किसे कहते हैं? 

उत्तर- जब किसी शब्द में एक ही वर्ण दो बार मिलकर प्रयुक्त होता है तो उसे द्वित्व व्यंजन कहते हैंजैसे बिल्ली में ल और बच्चे में च।

 

प्रश्न  अल्पविराम के तीन उदाहरण दीजिए?

उत्तर- (1) रेखा, पूनम, मीरा और सीता पढ़ रही है।

(2) जो कुछ भी होगा, देखा जाएगा।

(3) जब मेरा मित्र आया, मैं खेल रहा था। 


प्रश्न. विस्मयसूचक चिन्ह के तीन उदाहरण दीजिए। 

उत्तर- (1) वाह! आप बहुत सुंदर है। 

(2) अरे! वह चली गई। 

(3) मित्रों! मुझे अफसोस है कि


प्रश्न  अर्द्धविराम चिन्ह के तीन उदाहरण दीजिए।

 उत्तर- उदाहरण- (1) कठिन परिश्रम करो, परीक्षा निकट है। 

(2) आलस्य मनुष्य का शत्र है, इससे दूर रहना चाहिए।

(3) वह हाथ जोड़ती रही, ससुराल वाले उसे पीटते रहे।


प्रश्न . उपविराम या अपूर्ण विराम के दो उदाहरण दीजिए। 

उत्तर- उदाहरण- (1) निराला- एक अध्ययन। (2) नई कविता- नई चुनौतियाँ।

 

प्रश्न . निर्देशक चिन्ह का प्रयोग किस लिए किया जाता है? दो उदाहरण दीजिए। 

उत्तर- निर्देशक चिन्ह का प्रयोग आने वाले विवरण को संकेतिक करने हेतु किया जाता है । उदाहरण

( 1 ) इस बारे में विवरण इस प्रकार है-

( 2 ) हमारे विद्यालय में निम्नलिखित विषय है-

 

प्रश्न.  योजक चिन्ह का प्रयोग क्यों किया जाता है? दो उदाहरण दीजिए। 

उत्तर- इसका प्रयोग दो पृथक सत्ताओं का जोड़ने हेतु किया जाता है, जैसे- सुख-दुःख, हानि-लाभ आदि। इसके प्रयोग शब्द युग्मों में भी होता है, जैसे- कभी- कभी, रंग- रंग आदि। 


प्रश्न 303. कोष्ठक का प्रयोग क्यों किया जाता है ? दो उदाहरण दीजिए। 

उत्तर- कोष्ठक का प्रयोग ऐसी जानकारियों को दर्शाने के लिए किया जाता है जो मुख्य वाक्य का अंग होते हुए भी उससे पृथक रखी जाती है। 

उदाहरण- (1) कालिदास ( संस्कृत के महाकवि) को सभी जानते हैं। (2) छात्र ( उदास होकर)- अब क्या होगा।

 

प्रश्न . अच्छे वाक्य के क्या लक्षण है? कोई दो लक्षण बताइए। 

उत्तर- अच्छे वाक्य के निम्न लक्षण हैं 

(1) वाक्य रचना के सभी पदों का सार्थक होना। 

(2) वाक्यों के पदक्रम का नियमानुसार समायोजन होना। 

(3) वाक्य में कर्ता, कर्म, क्रिया के लिंग, वचन, पुरुष व कारक का उचित तालमेल तथा समायोजन होना।


प्रश्न . 'मुहावरा' किसे कहते हैं? 

उत्तर- जब कोई वाक्यांश अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर किसी विशेष अर्थ को व्यक्त करता है तो उसे मुहावरा कहते हैं। जैसे- अक्ल पर पत्थर पड़ना या अगर मगर करना आदि।


प्रश्न . लोकोक्ति या कहावत के आशय को स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर- लोकोक्ति या कहावत क आशय उस कथन या उक्ति से हैं जो परम्परागत रूप में समाज में प्रचलित होती है। इसमें सामाजिक जीवन का स्पष्ट प्रभाव दिखाई देता है, जैसे- अपना हाथ जगन्नाथ या अन्धों में काना राजा आदि।

 

प्रश्न 307. लोकोक्ति तथा मुहावरों में दो मुख्य अन्तर बताइए।

उत्तर- इनमें निम्न मुख्य अन्तर है- 

(1) लोकोक्ति पूर्ण वाक्य होती है, जबकि मुहावरा वाक्य का एक अंश होता है। 

(2) लोकोक्ति में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं होता, जबकि मुहावरे में वाक्य के अनुसार परिवर्तन सम्भव है

 

प्रश्न 308. पत्रों के प्रकार बताइए। 

उत्तर- पत्रों के अनेक प्रकार होते हैं। इनमें से निम्न मुख्य हैं- प्रार्थना पत्र, आवेदन पत्र, व्यक्तिगत पत्र, सामाजिक पत्र, सरकारी पत्र, अद्ध सरकारी पत्र कार्यालयीन पत्र, व्यवसायिक पत्र तथा सम्पादक के नाम पत्र आदि।

 

प्रश्न . अनौपचारिक पत्र का आशय बताइए।

उत्तर- अनौपचारिक पत्र का आशय उन पत्रों से हैं जो  व्यक्तिगत स्तर पर विभिन्न रिश्तेदारों, मित्रों या परिचितों को लिखे जाते हैं। इसमें व्यक्तिगत सुख-दुखः व सूचनाओं का विवरण होता है।


 प्रश्न . औपचारिक पत्र किसे कहते हैं ? 

उत्तर- औपचारिक पत्र उन पत्रों को कहते हैं जो औपचारिकतावश लिखे जाते हैं। इसमें कथ्य संदेश ही मुख्य होता है और आत्मीयता गौण होती है। ये पत्र विशिष्ट नियमों में आबद्ध होते हैं तथा उन लोगों को लिखे जाते हैं जिनसे हमारा कोई निजी परिचय नहीं होता।

 

प्रश्न . औपचारिक पत्र के उदाहरण दीजिए। 

उत्तर- औपचारिक पत्रों की परिधि बहुत व्यापक होती 

है। इसके प्रमुख उदाहरण हैं- सरकारी पत्र, अर्द्धसरकारी पत्र, व्यवसाइक पत्र, पूछताछ पत्र, अनुरोध पत्र जावदन पत्र, शिकायती पत्र, निमंत्रण पत्र, बधाई पत्र एवं शाकपत्र आदि।

 

प्रश्न . कार्यालयीन पत्र किसे कहते हैं? 

उत्तर- कार्यालयीन पत्र उन पत्रों को कहते हैं जो किसी कार्यालय अथवा कार्यालय के अधिकारी को लिखे जाते हैं। इसके अन्तर्गत समस्त शासकीय और अर्द्ध सरकारी पत्रों को शामिल किया जाता है।

 

प्रश्न 313. कार्यालयीन पत्रों के उदाहरण दीजिए।

उत्तर- कार्यालयीन पत्रों के उदाहरण हैं- कार्यालय आदेश, स्मरण पत्र, परिपत्र, अधिसूचना प्रेस विज्ञप्ति जाहिर सूचना तथा नियुक्ति पत्र आदि।

 
प्रश्न  निमंत्रण पत्र की परिभाषा दीजिए एवं उसका प्रयोजन बताइए।  

उत्तर- निमंत्रण पत्र उन पत्रों को कहते हैं जो किसी मांगलिक अवसर या समारोह में परिचितों व रिश्तेदारों को आमंत्रित करने हेतु लिखे जाते हैं। ये प्रायः प्रिन्टेड होते हैं एवं इसका मुख्य प्रयोजन लोगों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करना है।

 

प्रश्न. अर्द्धशासकीय पत्र किसे कहते हैं?

उत्तर- अर्द्ध शासकीय पत्र, उस पत्र को कहते हैं जिसमें औपचारिकता एवं अनौपचारिकता दोनों का समावेश होता है। इसमें विषय सरकारी होता है, किन्तु सम्बोधन निजी होता है। इस पत्र की भाषा सौम्य मैत्रीपूर्ण एवं शालीनतापूर्ण होती है।

 

प्रश्न . व्यावसायिक पत्र किसे कहते हैं?.

उत्तर- व्यावसायिक पत्र, उन पत्रों को कहते हैं जो व्यापार-व्यवसाय के दृष्टिकोण से व्यापारियों द्वारा लिखे जाते हैं। इसमें पूछ-परख, भावताव, उत्पादन की किस्मों तथा व्यावसायिक लेन-देन सम्बन्धी विवरण होता है।

 

प्रश्न . सरकारी और अर्द्धसरकारी पत्र में मुख्य अन्तर बताइए।

उत्तर- सरकारी और अर्द्धसरकारी पत्रों में निम्न मुख्य अन्तर है 

(1) सरकारी पत्र पूर्णतः औपचारिक होते हैं, जबकि अर्द्धसरकारी पत्र में थोड़ी बहुत अनौपचारिकता का समावेश होता है।

(2) सरकारी पत्रों में आदरसूचक शब्दों का प्रायः अभाव होता है, जबकि अर्द्धसरकारी पत्र में इनका समारेश होता है।

 

प्रश्न . शिकायती पत्र किसे कहते हैं?

उत्तर- शिकायती पत्र उन पत्रों को कहते हैं जो त कार्यालय अथवा अधिकारी को किसी समस्या के निराकरण हेतु लिखे जाते हैं।

 

प्रश्न . अभिनन्दन पत्र क्यों भेट किए जाते हैं?

उत्तर- अभिनन्दन पत्र किसी प्रतिष्ठित व सम्मानित व्यक्ति को उसके उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा स्वरूप कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु भेट किए जाते हैं।

 

प्रश्न . शोक संवेदना पत्र किसे कहते हैं?

उत्तर- शोक संवेदना पत्र उस पत्र को कहते हैं जो किसी दुर्घटना अथवा किसी व्यक्ति के निधन के प्रति संवेदना व्यक्त करने हेतु शोक संतप्त परिवार को प्रेषित किया जाता है।

 

प्रश्न . सम्पादक के नाम पत्र क्यों लिखे जाते हैं? 

उत्तर- सम्पादक के नाम पत्र किसी सार्वजनिक समस्या के प्रति समाज व प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने हेतु लिखे जाते हैं। ये पत्र लोकचेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

प्रश्न . पल्लवन किसे कहते हैं?

उत्तर- किसी सुगठित, सूत्रात्मक एवं गुंफित विचार अथवा भाव के विस्तार को पल्लवन कहते हैं। इसी प्रकार किसी कथन, सुक्ति या लोकोक्ति आदि के भाव को स्पष्ट करना पल्लवन कहलाता है।

 

प्रश्न . हिन्दी निबंध के प्रमुख प्रकार कितने हैं? नमोल्लेख कीजिए।

उत्तर- हिन्दी निबंध के प्रमुख सात प्रकार होते हैं। इनके नाम निम्नानुसार है

(1) विचारात्मक निबंध,

 (2) भावनात्मक निबंध

(3) सामाजिक निबंध,

 (4) साहित्यिक निबंध,

 (5) सांस्कृतिक निबंध

(6) समसामयिक निबंध एक 

(7) वर्णनात्मक निबंध


प्रश्न . हिन्दी की वर्तनी में अशुद्धियाँ उत्पन्न होने के कारण बताइए। 

उत्तर- हिन्दी की वर्तनी में अशुद्धियाँ उत्पन्न होने के निम्न प्रमुख कारण हैं 

(1) लिपि के ज्ञान का अभाव, (2) अशुद्ध उच्चारण, (3) असावधानी और जल्दबाजी, (4) क्षेत्रीय प्रभाव, (5) वाचन की लापरवाही, (6) सादृश्य, (7) व्याकरण एवं शब्द रचना का अपूर्ण ज्ञान आदि।

Also Read....


हिन्दी 3 मार्कर प्रश्न उत्तर  Part-01

 हिन्दी 3 मार्कर प्रश्न उत्तर  Part-02

 हिन्दी 3 मार्कर प्रश्न उत्तर  Part-03

 हिन्दी 3 मार्कर प्रश्न उत्तर  Part-05

 हिन्दी 3 मार्कर प्रश्न उत्तर  Part-06

 हिन्दी व्याकरण प्रश्न उत्तर Part 07

 हिन्दी 3 मार्कर प्रश्न उत्तर  Part-08

 हिन्दी 3 मार्कर प्रश्न उत्तर  Part-09

हिन्दी व्याकरण 

सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्न पत्र 2017 खंड A

मध्य प्रदेश की वन सम्पदा 

मध्य प्रदेश सम्पूर्ण अध्ययन 

मध्य प्रदेश वन लाइनर जीके 

मध्य प्रदेश प्रश्न उत्तर 

MPPSC Pre Study Material

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.