हिन्दी 3 मार्कर प्रश्न उत्तर Hindi 3 Marker Question Answer | Part-02

 हिन्दी 3 मार्कर प्रश्न उत्तर 
 Hindi 3 Marker Question Answer

Hindi 3 Marker Question Answer


Part-02

 प्रश्न 1. भाषा के कितने रूप होते हैं? 

उत्तर- भाषा के तीन रूप होते हैं- (1) बोलियाँ (2) परिनिष्ठत भाषा (3) राष्ट्रभाषा

 

प्रश्न 2. परिनिष्ठ भाषा किसे कहते हैं?

 उत्तर- जो भाषा व्याकरण से नियन्त्रित होती है परिनिष्ठ भाषा कहलाती है।


प्रश्न 3 . भारत की प्रथम देशभाषा कौन सी है ?

उत्तर- पालि भारत की प्रथम देशभाषा है।


प्रश्न 4. हिन्दी में विभक्तियों का प्रयोग किसलिए होता हैं?

उत्तर- हिन्दी में विभक्तियों का प्रयोग क्रिया की स्पष्टतासरलता और सुनिश्चय के लिए होता है।

 

प्रश्न 5. उत्पत्ति के आधार पर शब्द के कितने भेद हैं

उत्तर- उत्पत्ति के आधार पर शब्द के पाँच भेद हैं। (1) तत्सम (2) तद्भव (3) देशज ( 4) विदेशज (5) संकर

 

प्रश्न 6. रुपान्तर के आधार पर शब्द के प्रकार लिखो।

उत्तर- रुपान्तर के आधार पर शब्द के दो प्रकार हैं (1) विकारी शब्द (2) अविकारी शब्द 


प्रश्न 7. शब्दों में अर्थ का बोध कराने वाली शक्तियाँ कौन-सी हैं

उत्तर- शब्दों में अर्थ का बोध कराने वाली निम्नलिखित तीन शक्तियाँ होती हैं।  

1. अभिधा 2. लक्षणा 3. व्यंजना 


प्रश्न 8. हिन्दी का जन्म किस भाषा से हुआ हैं

उत्तर- हिन्दी का जन्म प्राचीन भारतीय आर्य-भाषा से है। हुआ

 

प्रश्न 9. संवाद किसे कहते हैं? 

उत्तर- दो अथवा दो से अधिक व्यक्तियों के मध्य हुई अथवा हो रही वार्ता को संवाद कहते हैं ।


प्रश्न 10. अविकारी शब्द से क्या तात्पर्य हैं? 

उत्तर- अविकारी शब्द का तात्पर्य उन शब्दों से हैं जो कभी भी अपना रुप नहीं बदलते। ऐसे शब्दों को अव्यय भी कहते हैंजैसे-आजयहाँवहाँ इत्यादि।

 

प्रश्न 11. मात्रा की परिभाषा दीजिए।

उत्तर- व्यंजन में स्वर के मिलने से स्वर का जो रूप परिवर्तन हो जाता है उसे 'मात्राकहते हैं।

 

प्रश्न 12. 'संयोगऔर 'सन्धिमें क्या अन्तर हैं

उत्तर- दो वर्णों के मेल को संयोग भी कहा गया है। 'संयोग में अक्षर परिवर्तन नहीं होता जबकि सन्धि में उच्चारण के अनुसार अक्षरों के मेल होने पर अक्षरों के रूप में कुछ-न-कुछ परिवर्तन हो जाता है। 

 

प्रश्न 13. सजातीय लघु तथा दीर्घ स्वरों का मिलकर दीर्घ होने का लक्षण किस सन्धि में होता हैं? 

उत्तर- सजातीय लघु तथा दीर्घ स्वरों का मिलकर दीर्घ होने का लक्षण दीर्घ सन्धि में होता है। 


प्रश्न 14. विसर्ग सन्धि में किसका मेल होता हैं

उत्तर- विसर्ग सन्धि में विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन का मेल होता है।


प्रश्न 27. हिन्दी में कितने सर्वनाम हैं? 

उत्तर- हिन्दी में ग्यारह सर्वनाम हैं- मैंतूआपवहयहजोसोकोईकुछकौनक्या।

 

प्रश्न 15. निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? 

उत्तर- जिस शब्द के प्रयोग से वस्तु तथा वक्ता की दूरी का पता चलता हैउसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैंजैसे- वह यहयह कोई भला काम नहीं हैं। वह कौन आ रहा हैं?


 प्रश्न 16. अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? 

उत्तर- जिस सर्वनाम से किसी निश्चित वस्तु का बोध न होउसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहा जाता हैंजैसे कोईकुछ उसने कुछ खाया कि नहींशायददरवाजे पर कोई हैं

 

प्रश्न 17. सम्बन्धवाचक सर्वनाम से क्या आशय हैं

उत्तर- जिस सर्वनाम से वाक्य में किसी दूसरे सर्वनाम से  सम्बन्ध स्थापित किया जाएउसे सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहते हैंजैसे- जो-सोजैसा-वैसा

(1) जो करेगासो भरेगा। 

(2) जैसा करोगेवैसा भरोगे। 


प्रश्न 18. प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? 

उत्तर- प्रश्न करने के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग किया जाता हैउसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैंजैसे कौनक्या वह कौन आ रहा हैंतुमने क्या लिखा?

 

प्रश्न 19. 'आप आजकल कहाँ है?' इस वाक्य में आपकौन-सा सर्वनाम हैं

उत्तर- 'आप आजकल कहाँ हैं?' इस वाक्य में निजवाचक सर्वनाम हैं।

 

प्रश्न 20. सार्वनामिक विशेषण किसे कहते हैं?

उत्तर- जब वाक्य में पुरुषवाचक या निजवाचक सर्वनाम (मैंतुमवह) के अतिरिक्त अन्य सर्वनाम किसी संज्ञा के पहले आते हैं तब वे सार्वनामिक विशेषण कहलाते हैं । 

जैसे वह आदमी नहीं लौटा यहाँ 'आदमीसंज्ञा के पहले सर्वनाम 'वहउस संज्ञा की विशेषता निर्धारित करते हैं। अत: ये सर्वनामिक विशेषण हैं।

 

प्रश्न 21. व्युत्पति के आधार पर सार्वनामिक विशेषण के कितने भेद हैं?

 उत्तर- व्युत्पति के आधार पर सार्वनामिक विशेषण के दो भेद हैं 

(1) मौलिक सार्वनामिक विशेषण (2) यौगिक 


प्रश्न 22. कौन जा रहा हैं?' इस वाक्य में 'कौन-सा सर्वनाम हैं? 

उत्तर- 'कौन जा रहा हैं?' इस वाक्य में 'कौन प्रश्नवाचक सर्वनाम हैं।

 

प्रश्न 23. प्रविशेषण किसे कहते हैं

उत्तर- विशेषण की विशेषता बताने वाले शब्द को प्रविशेषण कहते हैं। 


प्रश्न 24. द्विकर्मक क्रिया किसे कहते हैं? 

उत्तर- जो क्रियाएँ दो कर्म वाली होती हैं। ऐसी क्रियाओं को 'द्विकर्मक क्रियाकहते हैं। जैसे- उसने रमेश को डण्डे से मारा। यहाँ दो कर्म है रमेश कोऔर 'डण्डा'। 

 

प्रश्न 25. सहायक क्रिया को उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर- मुख्य क्रिया के अर्थ को स्पष्ट करने में सहायता करने वाली क्रिया को 'सहायक क्रियाकहते हैं। 

जैसे- उसने हाथी को मार डाला। इस वाक्य में 'मारनामुख्य क्रिया है इसके अर्थ के स्पष्टता प्रदान करने वाली क्रिया 'डालनाहैं ।

 

प्रश्न 26. प्रयोग के आधार पर क्रिया-विशेषण के कितने प्रकार हैं? 

उत्तर- प्रयोग के आधार पर क्रिया-विशेषण के तीन प्रकार है साधारणसंयोजक तथा अनुबद्ध।

 

प्रश्न 27. रुप के आधार पर क्रिया-विशेषण को कितने भागों में बाँटा गया हैं? 

उत्तर- रुप के आधार पर क्रिया-विशेषण को तीन भागों में बाँटा गया हैं। (1) मूल (2) यौगिक (3) स्थानीय


 प्रश्न 28. संविधान के किस अनुच्छेद में हिन्दी राजभाषा माना गया हैं?

उत्तर- अनुच्छेद 343

 

प्रश्न 29. हिन्दी भाषा की लिपि कौन-सी हैं?

उत्तर- हिन्दी भाषा की लिपि देवनागरी है।


 प्रश्न 30. भाषा का आरम्भ कहाँ से होता हैं

उत्तर- भाषा का आरम्भ ध्वनि से होता है। 


प्रश्न 31. भाषा के प्रमुख अवयव कौन-से हैं

उत्तर- भाषा के प्रमुख अवयव वर्ण, शब्द, पद और वाक्य हैं।

 

प्रश्न 32. भाषा की सार्थक लघुत्तम इकाई हैं?

उत्तर- भाषा की सार्थक लघुत्तम इकाई ध्वनि हैं।


 प्रश्न 33. हिन्दी दिवस किस दिन मनाया जाता हैं?

उत्तर- 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है।


प्रश्न 34. भाषा की प्रकृति किसे कहते हैं

उत्तर- भाषा के अपने गुण या स्वभाव को भाषा की प्रकृति कहते हैं। 


प्रश्न 35. वर्ण की सटीक परिभाषा दीजिए ।  

उत्तर- जिस ध्वनि के टुकड़े न हो सकें उसे 'वर्ण' अथवा अक्षर कहा जाता है। 


प्रश्न 36. अर्थ के आधार पर शब्द के कितने प्रकार हैं?  

उत्तर- शब्द के दो प्रकार हैं- सार्थक और निरर्थक 


प्रश्न 37. सार्थक शब्द किसे कहते हैं? 

उत्तर- जिस शब्द का कुछ अर्थ होता है उसे 'सार्थक शब्द' कहते हैं।

 

प्रश्न 38. निरर्थक शब्द किसे कहते हैं? 

उत्तर- जिस शब्द का कुछ अर्थ नहीं होता, उसे निरर्थक शब्द कहते हैं। उदा.- ख़ट-पट्, चटर-पटर, फचर इत्यादि। 

 

प्रश्न 39. रचना के आधार पर शब्द के कितने प्रकार के होते हैं ? 

उत्तर- रचना के आधार पर शब्द के तीन प्रकार है (1) रुढ़ शब्द ( 2 ) यौगिक शब्द (3) योगरुढ़

 Also Read....

हिन्दी 3 मार्कर प्रश्न उत्तर  Part-01

हिन्दी व्याकरण 

 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.