हिन्दी 3 मार्कर प्रश्न उत्तर | Hindi 3 Marker Question Answer | Part-01


 हिन्दी 3 मार्कर प्रश्न उत्तर 
 Hindi 3 Marker Question Answer
Hindi 3 Marker Question Answer


Part-01

प्रश्न 1. अंतस्थ व्यंजन कितने हैं। 

उत्तर- हिन्दी में अंतस्थ व्यंजन कुल चार है- य, , , व्।

 

प्रश्न 2. संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं? 

उत्तर- दो या दो से अधिक व्यंजनों के संयोग से बनी संयुक्त ध्वनि को संयुक्त व्यंजन कहते हैं। हिन्दी में संयुक्त व्यंजन चार हैं- क्ष, त्र, ज्ञ एवं श्र।

 

प्रश्न 3. हिन्दी में व्यंजन वर्णों की संख्या कितनी है

उत्तर- हिन्दी में व्यजन वर्णों की संख्या 33 है।


प्रश्न 4. व्यंजन वर्ण  कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर- व्यंजन वर्ण तीन प्रकार के होते हैं (1) स्पर्श (2) अन्तःस्थ (3) ऊष्मा 


प्रश्न 5. अनुतान किसे कहते हैं ?

उत्तर- सुरों के आरोह-अवरोह क्रम को अनुतान या सुरलहर कहते हैं।

 

प्रश्न 6. 'पद-परिचय' किसे कहते हैं? 

उत्तर- वाक्य के प्रत्येक पद का अलग-अलग स्वरूप और दूसरे पद से सम्बन्ध बताना 'पद-परिचय' कहलाता है। 


प्रश्न 7.'नेता' शब्द का सही स्त्रीलिंग रूप लिखिए। 

उत्तर- नेता शब्द का सही स्त्रीलिंग रूप "नेत्री' है। 


प्रश्न 8. पेड़ से पत्ते गिरे।' यह किस कारक का उदाहरण है? 

उत्तर- 'पेड़ से पत्ते गिरे।" यह अपादान कारक का उदाहरण है जिसमें 'से' विभक्ति चिन्ह का प्रयोग किया गया है।

 

प्रश्न 9. प्रविशेषण किसे कहते हैं? 

उत्तर- विशेषण की विशेषता बताने वाले शब्द को प्रविशेषण कहते हैं। जैसे राम बहुत साहसी विद्यार्थी है। इस वाक्य में 'बहुत' शब्द विशेषण 'साहसी' की विशेषता बता रहा है। अत: 'बहुत' प्रविशेषण है।


 प्रश्न 10. धातु किसे कहते हैं? 

उत्तर- क्रिया के उस अंश को 'धातु' कहते हैं, जो किसी क्रिया के प्राय: सभी रूपों में पाया जाता है। जैसे 'पढ़ना क्रिया की धातु 'पढ़' है।

 

प्रश्न 11. धातु के कितने भेद हैं

उत्तर- व्युत्पत्ति की दृष्टि से धातु के दो भेद है- (1) मूल धातु एवं (2) यौगिक धातु।


 प्रश्न 12, नामधातु किसे कहते है?

 उत्तर- जो धातु संज्ञा या विशेषण से बनती है, उसे 'नामधातु' कहते हैं जैसे हाथ से हथियाना, गरम से गरमाना आदि।

 

प्रश्न 13. रचना की दृष्टि से क्रिया के कितने भेद होते हैं? 

उत्तर- रचना की दृष्टि से क्रिया के सामान्यतः दो भेद हैं (1) सकर्मक क्रिया और (2) अकर्मक क्रिया । 

 

प्रश्न 14. वाच्य किसे कहते हैं। 

उत्तर- क्रिया के जिस परिवर्तन से इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कहाँ, कर्म अथवा भार में से किसकी प्रधानता है, उसे वाच्य कहते हैं। 

 

प्रश्न 15. वाच्य के कितने भेद हैं?

उत्तर- वाच्य के तीन भेद हैं- (1) कर्तृवाच्य (2) कर्मवाच्य एवं भाववाच्य

 

प्रश्न 16. काल किसे कहते है

उत्तर- क्रिया के जिस रूपान्तर से उसके कार्य व्यापार का समय और उसकी पूर्ण अथवा अपूर्ण अवस्था का बोध होता है। उसे काल कहते हैं।

 

प्रश्न 17. काल के कितने भेद हैं? 

उत्तर- काल के तीन भेद हैं- (1) वर्तमान काल (2) भूतकाल एवं (3) भविष्य काल

 

 प्रश्न 18. 'राधा गीत गा रही थी' यह वाक्य किस काल का है? 

उत्तर- 'राधा गीत गा रही थी' वाक्य अपूर्ण भूतकाल का है, क्योंकि इसमें क्रिया के पूर्ण होने का पता नहीं चल रहा है।

 

प्रश्न 19. अव्यय किसे कहते हैं? 

उत्तर- 'अव्यय' ऐसे शब्द को कहते हैं, जिसके रूप में लिंग, वचन, पुरुष, कारक इत्यादि के कारण कोई विकार उत्पन्न नहीं होता है।

 

प्रश्न 20. तम्बाकू, चाबी, बाल्टी हिन्दी शब्द किस भाषा के हैं? 

उत्तर- तम्बाकू, चाबी, बाल्टी शब्द पुर्तगाली भाषा के हैं, जो हिन्दी में ग्रहण कर लिए गए हैं।

 

प्रश्न 21. 'प्रत्युपकार' शब्द में कौन-सा उपसर्ग है

उत्तर- 'प्रत्युपकार शब्द में 'प्रति' उपसर्ग का प्रयोग हुआ है।

 

प्रश्न 22, 'अड़ियल' शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

उत्तर- 'अड़ियल' शब्द में 'इयल' प्रत्यय है।


प्रश्न 23. तद्धति किसे कहते हैं? 

उत्तर- संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण के अन्त में लगने वाले प्रत्यय को 'तद्धति' कहते हैं। जैसे- मानव + ता = मानवता

 

प्रश्न 24. 'प्रेमोपासक' शब्द में कौनसा समास है

उत्तर- 'प्रेमोपासक' शब्द में सम्बन्ध तत्पुरुष समास है।

 

प्रश्न 25. 'निर्जन' शब्द में कौन-सा समास है

उत्तर- 'निर्जन' शब्द में बहुब्रीहि समास है। 


प्रश्न 26, 'शिक्षक प्रश्न पूछते हैं? वाक्य का शुद्ध रूप क्या होगा? 

उत्तर- 'शिक्षक प्रश्न पूछते हैं। का शुद्ध रूप होगा शिक्षक प्रश्न करते हैं। प्रश्न के साथ 'करना' क्रिया का प्रयोग होता है।

Also Read....

हिन्दी 3 मार्कर प्रश्न उत्तर  Part-02

हिन्दी व्याकरण 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.