MP PSC Mains Solution 2017 | Paper 02 -Part A

 

मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन

द्वितीय प्रश्न पत्र पत्र द्वितीय प्रश्न पत्र 

प्रश्न पत्र 2017 

खंड अ

 

MP PSC Mains Solution 2017 | Paper 02

प्रश्न (A). भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निहित किन्हीं तीन मूलभूत मान्यताओं को लिखिए? 

उत्तर-

1) भारत एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न गणराज्य 

2) सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक न्याय। 

3) प्रतिष्ठा और अवसर की समता।


 प्रश्न (B). संविधान की बारहवीं अनुसूची किससे सम्बंधित है? इसमें कितने विषय है?

उत्तर- संविधान की 12वीं अनुसूची नगरीय निकाय से सम्बंधित है एवं इसमें 18 विषय हैं।

 

प्रश्न (C). भारतीय संविधान के अनु. 323 ए में क्या प्रावधान है? 

उत्तर- प्रशासनिक अधिकरण से सम्बंधित है जिसमें संघ के लिए एक प्रशासनिक अधिकरण एवं राज्यों के अलग प्रशासनिक अधिकरण का उपबंध है।

 

प्रश्न (D). भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में भारतीय राष्ट्रपति के निर्वाचन की पद्धति का प्रावधान है? 

उत्तर- भारतीय संविधान के अनु. 55 में निर्वाचन पद्धति का उल्लेख है जो आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय है।

 

प्रश्न (E). कौन-से माह और वर्ष में लोकपाल विधेयक संसद में अनुमोदित हुआ था? 

उत्तर- लोकपाल एवं लोकायुक्त-2013 को 1 जनवरी 2014 को अनुमति प्रदान की गयी। 


प्रश्न (F). तारांकित व अतारांकित प्रश्नों में क्या अंतर है? 

उत्तर- 

तारांकित प्रश्न- जिन प्रश्नों का उत्तर सदस्य तुरन्त सदन में चाहता है, उसे तारांकित प्रश्न कहते हैं।

अतारांकित प्रश्न-जिन प्रश्नों का उत्तर सदस्य लिखित चाहता है, उसे अतारांकित प्रश्न कहते हैं।

 

प्रश्न (G). भारतीय राष्ट्रपति के आपातकालीन अधिकार लिखिए? 

उत्तर- 

1. अनु. 352 आपात की उद्घोषणा 

2. अनु. 356 - राज्यों में संवैधानिक तंत्र के विफल हो जाने की दशा में उपबंध।

3. अनु. 360 वित्तीय आपात के बारे में उपबंध। प्रश्न 


(H). भारतीय संविधान के 74वें संशोधन के कोई दो प्रमुख प्रावधान लिखिए। 

उत्तर- 1. 74वाँ संविधान संशोधन नगरीय निकाय से सम्बन्धित है। 

2. नगरीय निकाय का कार्यकाल 5 वर्ष।

 

प्रश्न (I). अखिल भारतीय सेवा श्रेणियाँ कितनी है? उनके नाम लिखिए।

 उत्तर- अखिल भारतीय सेवा की 3 श्रेणियाँ हैं

 1. अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा

 2. अखिल भारतीय पुलिस सेवा।

 3. अखिल भारतीय वन सेवा।

 

प्रश्न (J). मध्य प्रदेश लोक सेवा के दो दायित्व लिखिए। 

उत्तर- 1. राज्य लोक सेवा से सम्बन्धित परीक्षाओं का आयोजन कराना। 

2. पदोन्नती के सम्बन्ध में सिफारिश करना

 

प्रश्न (K). भारतीय संविधान की प्रस्तावना उल्लेखित बंधुता से क्या तात्पर्य है

उत्तर- सभी नागरिकों में भाईचारा एक ही भारतमाता के सपूत होने की भावना ही बंधुता है।

 

प्रश्न (L). "स्थगन प्रस्ताव' का क्या तात्पर्य है? 

उत्तर- किसी अविलम्बनीय लोक महत्व के मामले की ओर से सदन का ध्यान आकर्षित करना, जिसमें सदन के नियमित कार्य को रोक दिया जाता है और उसमें चर्चा होती है।

 

प्रश्न (M). सर्वोच्च न्यायालय के आरम्भिक सेवाधिकार से क्या तात्पर्य है? 

उत्तर- सर्वोच्च न्यायालय दो या दो से अधिक राज्यों के बीच ऐसे विवाद जिसमें वैधानिक अधिकारों का प्रश्न निहित होता है, उसे प्रारम्भिक क्षेत्राधिकार के अंतर्गत स्वीकार करती है।

 

प्रश्न (N). उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 के कोई दो महत्वपूर्ण प्रावधान लिखिए? 

उत्तर- 1. जिला उपभोक्ता फोरम का गठन 2. राज्य क्षेत्र में उपभोक्ताओं के संरक्षण करना।

 

प्रश्न (O). नियंत्रक व महालेखापाल की निष्पक्षता व स्वायत्तता हेतु कोई भी दो संवैधानिक रक्षाकवच लिखिए? 

उत्तर- संविधान के अनु. 148 के तहत भारत का एक नियंत्रक व लेखा परीक्षक होगा, जिसकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।  वेतन एवं अनुपस्थिति, छुट्टी, पेंशन, संचित निधि पर भारित है।  CAG केवल संसद के प्रति जवाबदेह है, किसी राज्य एवं केन्द्र सरकार के नहीं।


Also Read....

मध्य प्रदेश की वन सम्पदा 

मध्य प्रदेश सम्पूर्ण अध्ययन 

मध्य प्रदेश वन लाइनर जीके 

मध्य प्रदेश प्रश्न उत्तर 

MPPSC Pre Study Material 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.