MP PSC Solution in Hindi : सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्न पत्र 2017 खंड B

 MP PSC Solution in Hindi

सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्न पत्र 2017 खंड B

 

MP PSC Solution in Hindi सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्न पत्र 2017 खंड B

1-दहेज निषेध अधिनियम 1961 क्या है? 

उत्तर- 

यह अधिनियम विवाह समय, विवाह के पूर्व एवं विवाह के पश्चात् दोनों पक्षों एवं रिश्तेदारों द्वारा दहेज लेने एवं देने की प्रथा पर रोक लगाता है एवं उसे दंडित करता है।


2-उज्ज्वला कार्यक्रम द्वारा महिला उत्पीडन पर रोकथाम के क्या उपाय हैं

उत्तर

घरेलू उत्पीड़न, वैश्यावृत्ति में संलग्न महिलाओं  को आर्थिक एवं कानून सहायता प्रदान कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है । 


3 अनुसूचित जनजाति अधिनियम ( अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के असफलता के कारण लिखें। 

उत्तर- 1. अधिनियम के प्रति जागरूकता का अभाव 

2. अनुसूचित जनजाति में शिक्षा का अभाव 


4. महिला सशक्ति घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 के द्वारा कैसे सम्भव है। 

उत्तर- 

1. घरेलू हिंसा से महिलाओं को संविधान के तहत संरक्षण प्रदान करना। 

2. स्त्री को बांझ, भिखारी की औलाद आदि अपशब्दों के बुलाने को मौखिक और भावनात्मक हिंसा में शामिल किया गया।

 

5. समाज में कानून द्वारा परिवर्तन कैसे लाया जा सकता है? 

उत्तर-

1. कानून सशक्त रूप से लागू कर 

2. कानून के प्रति जनता को जागरूक कर 

3. कानून को सम्बन्धित व्यक्तियों को लाभ बताकर 


6- कोपेनहेगन सम्मेलन किससे सम्बन्धित है ? 

उत्तर- यह सम्मलेन 2009 में UNO द्वारा डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में हुआ। जो जलवायु परिवर्तन से सम्बन्धित सम्मेलन है।

 

7. मध्य प्रदेश की महिलाओं में रक्तअल्पता की समस्याएँ  ? 

उत्तर- 

1. महिलाओं द्वारा आयरन उचित मात्रा में न  लेना। 

2. रक्तअल्पता को दूर करने वाले कारणों के प्रति जागरूकता का अभाव।


8. म.प्र. में ग्रामीण महिलाओं का स्वास्थ्य एवं आशा (ASHA) की भूमिका ? 

उत्तर- ग्रामीण महिलाओं की स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए प्रत्येक गाँव में स्थानीय स्तर पर एक आशा (एक्रिटिड सोशल हेल्थ वर्कर) कार्यकर्ता की नियुक्ति की गई है।

 

9  स्तनपान का नवजात शिशु के स्वास्थ्य पर प्रभाव ? 

उत्तर- स्तनपान के कारण नवजात शिशु को सभी आवश्यक सभी पोषक तत्वों की प्राप्ति हो जाती है। जिससे वह बाह्य संक्रामकों से लड़ने के साथ-साथ स्वस्थ्य रहता है।

 

10 कुपोषण एवं मध्याह्न भोजन कार्यक्रम क्या है? 

उत्तर कुपोषण से पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, वसा, काब्रोहाइड्रेट एवं सूक्ष्म मात्रा में खनिज तत्वों की प्राप्त न होना जिससे बच्चे कुपोषित हो जाते है।

 

11 संस्थागत प्रसव एवं माता-शिशु का स्वास्थ्य क्या है? 

उत्तर- संस्थागत प्रसव से तात्पर्य गर्भवती महिला का प्रसव के समय चिकित्सालय में प्रसव कराने से है। जिसके लिए सरकार ने जननी सुरक्षा, व जननी एक्सप्रेस योजना प्रारम्भ की। 

प्रसव के पश्चात् माता एवं शिशु को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना जिससे उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव दिखे।

 

12. बच्चों को पैदा होने से लेकर 5 वर्ष की आयु तक कौन-कौन से टीके लगाए जाते हैं? 

उत्तर- 1. खसरा, 2. हिपेटाइटिस B, 3. टी.बी., 4. काली खासी

 

13 शिक्षा का अधिकार अधिनियम क्या है?

उत्तर- 86वें संविधान संशोधन द्वारा संविधान के भाग 3 के 21 क्र में 6-14 वर्ष के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने अधिकार दिया गया है।


14 गुणात्मक उच्चतर शिक्षा का स्तर बनाए रखने में यू.जी.सी. की भूमिका क्या है?

उत्तर- 1. छात्रवृत्ति एवं फैलोशिप प्रदान करना।

 2. विश्वविद्यालय के कार्यों के लिए धन राशि स्वीकृत करना। 

3. विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में शिक्षा के स्तर का निर्धारण करना। 


15- वृद्धजनों से सम्बन्धित कल्याणकारी कार्यक्रम कौन-कौन से हैं ? 

उत्तर- अन्नपूर्णा योजना, जीवन धारा योजना, चिकित्सा बीमा योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना । 

 Also Read....

सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्न पत्र 2017 खंड A

मध्य प्रदेश की वन सम्पदा 

मध्य प्रदेश सम्पूर्ण अध्ययन 

मध्य प्रदेश वन लाइनर जीके 

मध्य प्रदेश प्रश्न उत्तर 

MPPSC Pre Study Material 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.