विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रश्न उत्तर |Science and Technology Question Answer

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रश्न उत्तर
Science and Technology Question Answer

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रश्न उत्तर Science and Technology Question Answer


प्रश्न : अंतरिक्ष में भेजा गया भारत का प्रथम उपग्रह कौन-सा था? 

उत्तर- भारत के प्रथम अंतरिक्ष यान का नाम 'आर्यभट्ट' था, जिसका सफल प्रक्षेपण तत्कालीन सोवियत संघ के बैकानूर अंतरिक्ष केंद्र से 19 अप्रैल, 1975 को इंटर कॉस्मॉस प्रक्षेपण यान द्वारा किया गया था।

 

प्रश्न : भूस्थैतिक स्थिति क्या है? 

उत्तर : जब कोई पदार्थ पृथ्वी के चारों ओर पृथ्वी की गति के समानुपाती उस गति से चलता है कि वह पृथ्वी पर स्थित किसी स्थान से निश्चित दूरी बनाए रखता है तो यह भूस्थैतिक स्थिति कहलाती है।

 

प्रश्न : संचार उपग्रह किस वायुमण्डलीय पर्त में अवस्थित किए जाते हैं?

उत्तर: इक्जोस्फियर (बहिर्मंडल में)। यह 400 किमी. से ऊपर की वह वायुमण्डलीय पर्त होती है, जिसमें वायु अत्यंत विरल होती है, जो कि धीरे धीरे बाह्य अंतरिक्ष में विलीन हो जाती है।

 

प्रश्न : भारत का पहला रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट कहां से छोड़ा गया था

उत्तर : देश का प्रथम रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट 'आई.आर.एस-1 (IRS-1A) बैकानूर अंतरिक्ष केंद्र से 17 मार्च, 1988 को छोड़ा गया था।

 

प्रश्न : इसरो की मास्टर कंट्रोल सुविधा हासन में है। हासन कहां अवस्थित है 

उत्तर- हासन कर्नाटक राज्य का एक शहर है। यहां मास्टर कंट्रोल सुविधा की शुरुआत वर्ष 1982 में की गई थी। मास्टर कंट्रोल सुविधा के जरिए उन उपग्रहों का नियंत्रण एवं निगरानी होती है, जिन्हें इसरो द्वारा प्रक्षेपित किया जाता है

 

प्रश्न- चंद्रयान किस तारीख को चंद्र कक्ष में पहुंचा था? 

उत्तर 8 नवंबर, 2008 को।

 

प्रश्न- थुम्बा रॉकेट छोड़ने का केंद्र कहां अवस्थित है ?

उत्तर : केरल प्रांत की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 'थुम्बा रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र' स्थित हैं।

 

प्रश्न : श्रीहरिकोटा द्वीप किस झील के निकट अवस्थित है? 

उत्तर : आंध्र प्रदेश राज्य में पुलिकट झील के निकट। 


प्रश्न : श्री हरिकोटा रेंज, जो कि भारत का उपग्रह छोड़ने का केंद्र है, किस राज्य में स्थित है?

उत्तर : आंध्र प्रदेश में।

 

प्रश्न : क्रायोजेनिक ताप से क्या आशय है? 

उत्तर : क्रायोजेनिक ताप से आशय बहुत कम ताप से है। यह -150°C से कम होता है।

 

प्रश्न : न्यून तापमानों (क्रायोजेनिक्स) का अनुप्रयोग कहां होता है? 

उत्तर : न्यून तापमानों (क्रायोजेनिक्स) का अनुप्रयोग अंतरिक्ष यात्रा, चुम्बकीय प्रोत्थापन एवं दूरमिति में होता है।

 

प्रश्न- निम्नतापी इंजनों का अनुप्रयोग कहां होता है ? 

उत्तर : इनका प्रयोग रॉकेट प्रौद्योगिकी में होता है।

 

प्रश्न : निम्नतापी इंजनों में क्या प्रयुक्त होता है? 

उत्तर : इनमें ऑक्सीकारक के रूप में द्रव ऑक्सीजन तथा ईंधन के रूप में द्रव हाइड्रोजन का इस्तेमाल किया जाता है।

 

प्रश्न : भारत द्वारा शैक्षणिक सेवाओं के लिए 'एजुसैट' उपग्रह कब प्रक्षेपित किया गया था 

उत्तर : 29 सितंबर, 2004 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा एजुसैट का प्रक्षेपण किया गया था।


प्रश्न : अंतरिक्ष तकनीक के संदर्भ में भुवन (BHUVAN) क्या है ?

उत्तर : यह इसरो का एक पृथ्वी-विषयक पोर्टल (Portal) है, जिसमें 3D फोटो लेने की क्षमताएं हैं। इसके जरिए भारत के भू- भागों को त्रि-विमीय (3D) चित्रों के रूप में इंटरनेट पर देखा जा सकता है।

 

प्रश्न : एक कृत्रिम उपग्रह में विद्युत ऊर्जा का स्रोत क्या होता है 

उत्तर : सौर सेल।

 

प्रश्न : इसरो का सौवां (100वां) स्पेस मिशन सितंबर, 2012 में कहां से छोड़ा गया 

उत्तर : श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) से।

 

प्रश्न : सितंबर, 2012 के अंत में भारत ने सफलतापूर्वक अपने सर्वाधिक भार वाले किस संचार उपग्रह का प्रक्षेपण किया था  

उत्तर : जीसैट-10 (GSAT-10) का।

 

प्रश्न : 25 फरवरी, 2013 को श्री हरिकोटा से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 'सरल' उपग्रह के अलावा अन्य देशों के छह और उपग्रहों को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया। जिन देशों के उपग्रहों को प्रक्षेपित किया उनकी संख्या क्या है? 

उत्तर : चार देशों (कनाडा, आस्ट्रिया, डेनमार्क एवं ब्रिटेन) के उपग्रहों को प्रक्षेपित किया।

 

प्रश्न : अंतरिक्ष यात्री को आकाश किस रंग का दिखाई देता है? 

उत्तर : काले रंग का। ऐसा रंग वायुमंडल की अनुपस्थित के कारण दिखाई देता है।

 

प्रश्न : भारत के चन्द्र मिशन को क्या नाम दिया गया है? 

उत्तर : चंद्रयान-1 (भारत का पहला मानवरहित चन्द्र मिशन)।

 

प्रश्न : भारत में समस्त अंतरिक्ष यान प्रचालन का मर्म केंद्र एम.सी.एफ. (मास्टर कंट्रोल फेसिलिटी) का मुख्यालय कहां है?

उत्तर : हासन (कर्नाटक)।

 

प्रश्न : भारत के पहले मौसम अनुसंधान उपग्रह (मेटसैट) को क्या नाम दिया गया? 

  • उत्तर : भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ( यूएस स्पेस, शटल 'कोलंबिया' दुर्घटना में मारी गईं) कल्पना चावला के नाम पर वर्ष 2003 में इसे कल्पना-I नाम से पुनर्नामित किया गया, जबकि मेटसैट के मूल नाम से मौसम विज्ञानीय उपग्रहों की श्रृंखला के पहले उपग्रह के रूप में इसे 12 सितंबर, 2002 को प्रक्षेपित किया गया था। इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा विकसित किया गया था ।


प्रश्न : सितम्बर, 2004 में इसरो द्वारा प्रवर्तित 'एडुसैट' से क्या सुविधा उपलब्ध है? 

उत्तर : इससे शैक्षिक संयोजकता की सुविधा उपलब्ध है । शिक्षा क्षेत्र की सेवा के लिए यह देश का प्रथम उपग्रह था।


प्रश्न : चन्द्रमा पर आने-जाने की यात्रा के दौरान अधिकतम ईंधन कम खर्च होता है?

 उत्तर : इस यात्रा के दौरान अधिकतम ईंधन पृथ्वी पर पुनःप्रवेश करने और हल्का-हल्का उतरने पर पृथ्वी के गुरुत्व को पार करने में लगता है।


प्रश्न : कृत्रिम सैटेलाइट के अंदर व्यक्ति भारहीन क्यों महससू करता है 

उत्तर : व्यक्ति भारहीन इसलिए महसूस करता है, क्योंकि पृथ्वी के आकर्षण का बल, अभिकेंद्र बल (Centripetal Force) के समान होता है

 

प्रश्न : भारत का बहुउद्देशीय दूरसंचार उपग्रह इनसैट- 2E कहां से छोड़ा गया था? 

उत्तर : इनसैट-2E को दक्षिण अमेरिका में फ्रेंच गुआयाना स्थित कौरू अंतरिक्ष केंद्र से 3 अप्रैल, 1999 को छोड़ा गया था।

 

प्रश्न : ISRO की स्थापना कब हुई थी? 

उत्तर : ISRO-Indian Space Research Organization की स्थापना भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति को पुनर्गठित कर 1969 में की गई थी।

 

प्रश्न : अंतरिक्ष विभाग ने सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों की शैली पर भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी संस्थान का स्वतंत्र परिसर कहां स्थापित किया है? 

उत्तर : यह केरल के तिरुवनंतपुरम के वलियामाला में स्थित है।


प्रश्न : भारत की जीएसएलवी परियोजना किससे संबंधित है ? 

उत्तर : जीएसएलवी (जिओसिंक्रोनस सेटेलाइट लाच व्हीकल) परियोजना अंतरिक्ष प्रोग्रामों के लिए मिसाइल इंजनों से संबंधित है। 


Also Read ... 

राॅकेट ईंधन | प्रणोदक क्या होते हैं

सोशल मीडिया की अवधारणा

सोशल मीडिया की उत्पत्ति

सोशल मीडिया का क्रमिक विकास

प्रमुख सोशल नेटवर्किंग साइट्स और उनके संस्थापक 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.