हिन्दी व्याकरण प्रश्न उत्तर | MP PSC Mains Paper 5 Question With Answer

 हिन्दी व्याकरण प्रश्न उत्तर
 MP PSC Mains Paper 5 Question With Answer
हिन्दी व्याकरण प्रश्न उत्तर  MP PSC Mains Paper 5 Question With Answer



प्रश्न 1. यति किसे कहते हैं? 

उत्तर- छन्द के प्रत्येक चरण में पढ़ते समय बीच अथवा अन्त में जो विराम या विश्राम होता है, उसे यति अथवा विराम कहते हैं।

 

प्रश्न 2. 'भाषा' शब्द किससे बना है? 

उत्तर- 'भाषा' शब्द संस्कृत के 'भाषा धातु से बना है।


प्रश्न 3: भारत में कितनी बोलियाँ बोली जाती हैं? 

उत्तर- भारत में 600 से अधिक बोलियाँ बोली जाती हैं।


प्रश्न 4. 'परिनिष्ठित' भाषा का प्रयोग कहाँ किया जाता है? 

उत्तर- 'परिनिष्ठित भाषा का प्रयोग शिक्षा, शासन और साहित्य में होता है।

 

प्रश्न 5. भारत में कितनी विकसित भाषाएँ हैं? 

उत्तर- भारत में पन्द्रह विकसित भाषाएँ हैं।


प्रश्न 6. हिन्दी भाषा का जन्म कहाँ पर हुआ ?

उत्तर- हिन्दी भाषा का जन्म उत्तर भारत में हुआ। 


प्रश्न 7. साहित्यिक भाषा और लोक भाषा में अन्तर बताइए? 

उत्तर- साहित्यिक भाषा परिमार्जित होती है, जबकि लोक भाषा अपरिमार्जित होती है।

 

प्रश्न 8. लोक व्यवहार की भाषा किस प्रकार की होती है?

उत्तर- यह बोलचाल की सामान्य लोक भाषा होती है। 


प्रश्न 9. भाषा क्या है? 

उत्तर- भाषा मनुष्य की अभिव्यक्ति का सर्वाधिक महत्वपूर्ण एवं व्यापक वाचिक माध्यम है।

 

प्रश्न 10. ध्वनि व शब्द में क्या अन्तर है?

उत्तर- ध्वनि भाषा की सबसे छोटी इकाई है, किन्तु अर्थ के उत्तर पर लघुतम इकाई शब्द है।


प्रश्न 11. भाषा की सटीक परिभाषा दीजिए।

 उत्तर- भाषा वह साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य अपने विचारों अथवा भावों को बोलकर या लिखकर प्रकट करता है।


प्रश्न 12. सार्थक शब्दों का निर्माण किससे होता है? 

उत्तर- सार्थक शब्दों का निर्माण ध्वनियों से होता है। भाषा के ये शब्द ध्वनि प्रतीक होते हैं। किसी वस्तु विशेष हेतु शब्द विशेष का प्रयोग किया जाता है।


प्रश्न 13. लिपि क्या है? 

उत्तर- भाषा की ध्वनियों को जिन लेखन चिन्हों द्वारा प्रकट किया जाता है, उसे लिपि कहते हैं।


प्रश्न 14. लिपि की सटीक परिभाषा दीजिए। 

उत्तर- मौखिक ध्वनियों को लिखित रूप में प्रकट करने के लिए निश्चित किए गए चिन्हों को लिपि कहते हैं। ज्ञान, भाव, विचार को स्थाई तथा विस्तृत बनाने हेतु मनुष्य को इसकी आवश्यकता होती है।

 

प्रश्न 15. देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ है? इसकी मुख्य विशेषता बताइए। 

उत्तर- देवनागरी लिपि का विकास प्राचीन ब्राह्मी लिपि से हुआ है। यह बहुत ही वैज्ञानिक लिपि है और बाई से दाईं ओर लिखी जाती है।

 

प्रश्न 16. ध्वनि किसे कहते हैं? 

उत्तर- ध्वनि शब्दों की आधारशिला है एवं इसके बिना हम शब्द की कल्पना नहीं कर सकते हैं। उदा. अ,आ,इ,ई. आदि ये सभी जब मनुष्य या व्यक्ति द्वारा उसकी वागीन्द्रिय द्वारा व्यक्त होते हैं, तब ये ध्वनियाँ कहलाती हैं।


प्रश्न 17. वर्ण के नए रूप को विस्तृत में समझाइए? 

उत्तर- जब शब्दों की व्यक्त करने की अभिव्यक्ति को लिखित रूप को हम "वर्ण" कहते हैं। एवं वर्तमान (आधुनिक) हिन्दी में वर्ण को ध्वनि-चिन्ह" भी कहा जाता है।

 

प्रश्न 18. वर्ण के भेद रूप के आधार पर उदाहरण सहित समझाइए? 

उत्तर- वर्ण के भेद के रूप में हम यह देखते है, कि जैसे उदाहरण स्वरूप अंग्रेजी के Inch और हिन्दी के 'इंच' में ध्वनिगत भेद नहीं है, क्योंकि दोनों भाषाओं में एक ही तरह की ध्वनियाँ हैं। लेकिन लिखने में दोनों की ध्वनियों के चिन्ह एक दूसरे से भिन्न हैं। इस प्रकार हम देखते हैं कि इनमें ध्वनि-भेद तो नहीं पर वर्ण-भेद अवश्य है। ध्वनि बोलने और सुनने में आती है, लेकिन वर्ण लिखने, पढ़ने और देखने में आता है। अतएव, लघुतम वाग् ध्वनि को 'वर्ण' कहते हैं। 

प्रश्न 19. वर्ण एवं उच्चारण में सम्बन्ध को समझाइए?

 उत्तर- वर्ण उस मूल ध्वनि को कह सकते हैं, या कहते हैं, जैसे- व, च, क आदि। हम सही रूप से इसे ऐसे समझ सकते हैं, 'पानी' यह एक शब्द है। इसकी दो ध्वनियाँ हैं- जैसे 'पा' और 'नी' एवं खण्ड देखें तो चार होगे प् + आ, न् + ई। वर्ण हमारी उच्चरित भाषा या वाणी की सबसे छोटी इकाई है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है, कि वर्ण और उच्चारण का बड़ा ही गहरा सम्बन्ध है। मूलत: हिन्दी में 52 वर्ण हैं।

 

प्रश्न 20. वर्णमाला किसे कहते हैं? 

उत्तर- हम अगर जो उच्चारण करते हैं वे एक प्रकार के समूह के रूप में हो जाते हैं, जब उच्चारण मिलकर अपना समूह बना लेते हैं, सही रूप में वर्णो के जो उच्चारण समूह को 'वर्णमाला (Alphabets ) कहते हैं।

 

प्रश्न 21. उच्चारण के कितने तत्व होते हैं? उदाहरण सहित समझाइए? 

उत्तर- उच्चारण के दो प्रमुख तत्व हैं- स्वर और व्यंजन-1 वर्णों के निर्माण में इन दोनों का योग रहता है।

उदा.- स्वर.. अ, आ, इ, ई, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ 

व्यंजन- क वर्ग- क, ख, ग, घ, ङ


प्रश्न 22. कार्यालय- आदेश को समझाइए ?

उत्तर- वे प्रारूपण जो किसी कार्यालय अथवा मन्त्री के समस्त कर्मचारियों अथवा एक से अधिक कर्मचारियों को उनसे सम्बन्धित सूचनाएँ को एक तरह से प्रेषित करने के हेतु उपयोग में लाये जाते हैं। 

 

प्रश्न 23. अधिसूचना किसे कहते हैं? एवं इसके कितने रूप है? समझाइए।  

उत्तर- किसी घोषणाओं को शासन की ओर से केन्द्र या राज्य सरकारों के द्वारा गजटो (Gazettes) में किसी महत्वपूर्ण सूचना के तहत प्रकाशित की जाती हैं, उसे अधिसूचना कहते हैं। इसके निम्नलिखित रूप है 

(1) किसी शासकीय अधिकारियों से सम्बन्धित कार्यभारी अधिकार 

(2) शासन द्वारा शासकीय अधिनियम 

(3) कोई शासकीय आदेश। 

(4)"शासकीय अधिकारियों का त्यागपत्र 

(5) शासकीय अधिकारियों की वेतन-वृद्धि 


प्रश्न 24. कार्यालय- आदेश किसे कहते हैं?  

उत्तर- कार्यालय आदेश वे होते हैं, जो किसी कार्यालय अथरा मन्त्री के समस्त कर्मचारियों या एक अथवा अधिक कर्मचारियों को उनसे सम्बन्धित सूचनाएँ प्रेषित करने के लिए प्रयोग में लाये जाते हैं।

 

प्रश्न 25. मुहावरों और कहावतों में अन्तर बताइए।

उत्तर- मुहावरों का प्रयोग स्वतन्त्र नहीं हो सकता जबकि कहावत का स्वतन्त्र प्रयोग होता है। मुहावरे को 'माध्यम की आवश्यकता होती है। लेकिन कहावत में 'माध्यम' की आवश्यकता होती है। लेकिन कहावत में 'माध्यम की आवश्यकता के बिना भी अर्थ की दृष्टि से पूर्णता रहती है।

Also Read....


हिन्दी 3 मार्कर प्रश्न उत्तर  Part-01

 हिन्दी 3 मार्कर प्रश्न उत्तर  Part-02

 हिन्दी 3 मार्कर प्रश्न उत्तर  Part-03

हिन्दी व्याकरण 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.