स्वैच्छिक समूह क्या होते हैं ?| स्वैच्छिक समूह का अर्थ एवं परिभाषा |Voluntary group In Hindi

स्वैच्छिक समूह क्या होते हैं ? Voluntary group In Hindi

स्वैच्छिक समूह क्या होते हैं ?| स्वैच्छिक समूह का अर्थ एवं परिभाषा |Voluntary group In Hindi


 

स्वैच्छिक समूह का अर्थ एवं परिभाषा
Meaning and definitions of voluntary group

 

भारत में समाज सेवा और स्वैच्छिक सेवा की भावना की प्राचीन परम्परा रही है। धर्म की पारम्परिक भावना के अतिरिक्त दो शताब्दियों से भारत में गरीबोंदीन-हीनअपंग एवं कमजोर वर्गो के सहायतार्थ असंख्य परोपकारी और सेवायुक्त संस्थायें अस्तित्व में आयी हैं। स्वयं महात्मा गांधी का राष्ट्रीय स्वतंत्रता सम्बन्धी आन्दोलन आरम्भिक स्तर पर सामाजिक पुननिर्माणस्वयं सेवा एवं गरीबों में सर्वाधिक निर्धनों के सेवा सम्बन्धी संदेश पर ही थाजिसका मुख्य आधार स्वैच्छिक कार्यवाही था।

 

स्वैच्छिक शब्द की उत्पत्ति 

स्वैच्छिक शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के Voluntarism शब्द से हुयी है जिसका अर्थ है इच्छा या स्वतंत्रता। हैराल्ड लास्की ने इसे समूह या संघ बनाने की स्वतंत्रता के संदर्भ में कहा है कि रूचिगत उद्देश्यों के संवर्धन के लिए व्यक्तियों के एकत्र होने की मान्यता प्राप्त कानूनी अधिकार का नाम ही संघ बनाने की स्वतंत्रता है।

 

स्वैच्छिक समूह की परिभाषा Definition of voluntary group


टी0एन0 चतुर्वेदी के अनुसार  स्वैच्छिक समूह की परिभाषा


स्वैच्छिक समूह एक ऐसा औपचारिक पार्टी विहिन व निजी निकाय होता है जो व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रयास के माध्यम से अस्तित्व में आता हैजो व्यक्तिगत या सामूहिक प्रयत्न के माध्यम से समाज के किसी विशेष तबके के जीवन को किसी भी मायने में बेहतर बनाने पर केन्द्रित होता है।

 

रिंग्स के अनुसार स्वैच्छिक समूह की परिभाषा


यह व्यक्तियों का ऐसा समूह है जिसका आधार राज्य नियंत्रण से परे स्वैच्छिक सदस्यता पर टिका रहता है एवं जो सामान्य हित को अग्रसर करने पर अपना ध्यान केन्द्रित करता है।

 

स्वैच्छिक समूह वस्तुतः व्यक्तियों का एक ऐसा समूह है जहाँ व्यक्तिगत हित का बलिदान कर सामूहिक हित सामूहिक हित को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है। समूह की सदस्यता पूरी तरह स्वैच्छिक होती है। स्पष्ट तौर पर कहा जाए तो किसी समूह अथवा संगठन के निर्माण हेतु कई बार कानूनी कार्यवाही की आवश्यकता नहीं होती हैकेवल समूहों को आधिकारिक निकायों के समक्ष कानूनी रूप से पंजीकृत कराना आवश्यक होता है कि इस प्रकार के जन समूह विद्यमान हैं। ये अनिवार्य रूप से राजनैतिक नियंत्रण के उपकरण नहीं होते हैं। किन्तु इनमें समूह के संचालन हेतु सरकार की ओर से धन उपलब्ध नहीं कराया जाता है। ये चैरिटी जैसे आन्तरिक स्रोतों से अपने राजस्व का इंतजाम करते है।

 

स्वैच्छिक समूह की विशेषताएं Features of Voluntary Groups

 

स्वैच्छिक समूह की निम्नलिखित विशेषताएं हैं

 

1. स्वैच्छिक समूह सरकारी संगठनों की कार्यशैली एवं संरचना से भिन्न होते हैसदस्यों के बीच अनौपचारिक सम्बन्ध होता है। अनौपचारिक सम्बन्धों और कार्यप्रणाली में स्वायत्तता के कारण इन संगठनों की सामाजिक कल्याण में विशिष्ट आवश्यकता है। नौकरशाहीलालफीता साही एवं नियम कानूनों से मुक्त ये संगठन अपनी कार्य-संस्कृति को आवश्यकतानुसार परिवर्तित कर सकते हैं।

 

2. स्वैच्छिक समूहों के निर्माण में सरकारी प्रयासों की अपेक्षा कुछ व्यक्तियों की इच्छा ही सबसे निर्णायक है। इसकी विशे तहत इसका निर्माण अक्सर जन कल्याण के लिए किया जाता है।

 

3. इस स्वैच्छिक समूहों का संचालन लाभ हानि से परे” के आधार पर किया जाता है इन स्वैच्छिक संगठनों का कार्य क्षेत्र भौगोलिक एवं सामाजिक क्षेत्र के एक सीमित दायरे में होता है।

 

4. इन समूहों द्वारा संचालित कार्यक्रमों को सामाजिक मान्यता तथा समुदायिक सहयोग मिलता है। इसकी वित्तिय व्यवस्था सरकार तथा जनता द्वारा पूरी होती है।


5. स्वैच्छिक समूहों का निर्माण स्वेच्छा से व्यक्तियों द्वारा किया जाता है। इनके निर्माण के पीछे सरकारी प्रयासों के बजाय व्यक्तियों की स्वप्रेरणा उत्तरदायी होती है ।

 

6. इसका एक औपचारिक संगठन होता है इन संगठनों में शीर्ष प्रशासनिक सत्ता” के रूप में सामान्य सभा या आम सभा होती हैजिसमें उसे संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी दान दाता या महत्वपूर्ण व्यक्ति रखे जाते हैंजो संगठन के नीति-निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।


नागरिक समाज (सिविल सोयसायटी) विषय सूची- 





सिविल सोसाइटी (नागरिक समाज) का अर्थ , प्रकृति और परिभाषा 

लोकतंत्र और नागरिक समाज  (सिविल सोसायटी)

नागरिक समाज (सिविल सोसायटी) और राज्य 

नागरिक समाज (सिविल सोसायटी) अवधारणीकरण- प्रमुख अंशदाता

श्रेष्ठ राजनीतिक अर्थशास्त्री 

हेजलः नागरिक समाज (सिविल सोसायटी) और राज्य

नागरिक समाज (सिविल सोसायटी) के बारे में मार्क्स के विचार 

नागरिक समाज (सिविल सोसायटी) के बारे में ग्रामस्की के विचार 

नागरिक समाज विवेचना की समसामयिक सार्थकता




No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.