लोकतंत्र और नागरिक समाज (सिविल सोसायटी) | Democracy and civil society in Hindi

 लोकतंत्र और नागरिक समाज  (सिविल सोसायटी) 

Democracy and civil society in Hindi

लोकतंत्र और नागरिक समाज  (सिविल सोसायटी) | Democracy and civil society in Hindi


 


लोकतंत्र और नागरिक समाज जुड़वा जैसे हैं: वे एक-दूसरे से अभिन्न रूप से जुड़े हुए हैं। स्वस्थ उदारवादी लोकतंत्र के लिए लोकतंत्र को ऐसी जनता के समर्थन की आवश्यकता है जो -


"लोकतंत्र के लिए संगठित हैंउसके सिद्धान्तों तथा मूल्यों के लिए समाजीकृत है तथा केवल लुभावने संकीर्ण हितों मात्र के लिए ही वचनबद्ध नहीं है बल्कि अपेक्षाकृत बड़ेसामान्य नागरिक उद्देश्य के लिए वचनबद्ध हैं।" लारी डायमण्ड के शब्दों में इस प्रकार की सभ्य जनता प्रबुद्ध नागरिक समाज में ही संभव है।" (1999)

 

 लोकतंत्र और नागरिक समाज के संबंध मेंअलैक्सीस डे तोकविले का उल्लेख

  • अमरीकी राजनीति या जीन की श्रेष्ठ रचनाओं में लोकतंत्र नागरिक समाज की साँठगाँठ के लिए शोध कार्य की आधारशिला रखी। तोकविले की राज्य में अमेरिका का लोकतंत्र वहाँ के स्वयंसेवी संगठनों की विविधता तथा समृद्धि से टिकाऊ हो गया था। उनके विचार में स्वयं सेवी संगठनों ने विश्वाससहनशीलता तथा समझौते जैसे लोकतान्त्रिक मूल्यों के विकास में सहयोग दिया। 


  • नव तोकविलेवादी नई पीढ़ियों में रॉबर्ट पुतनम जैसे प्रसिद्ध व्यक्ति थे । उन्होंने 1990 के दशक से लोकतंत्र की भूमि जैसे नागरिक समाज की अवधारणा को पुनर्जीवित किया।


  • इटली क्षेत्रों के राजनीतिक विकास के बारे में पुतनम का कार्य समृद्ध उत्तर बनाम कंगाल दक्षिण समृद्धशील सामाजिक पूँजी के शब्दों में उच्चतर संस्थाओं की सफलताओं को स्पष्ट करना चाहा जिसका तात्पर्य "विश्वास सिद्धान्त तंत्र जैसे सामाजिक संगठन की विशेषताएँ हैं।" 


  • पुतनम के अनुसार निजी तथा स्वयंसेवी संगठनों में शामिल होने की व्यक्तियों की प्रवृति लोकतंत्र की प्रभाविता के लिए अपने आंतरिक तथा बाह्य परिणामों के लिए योगदान करती हैआंतरिक रूप से संघ सहयोग एकता तथा सार्वजनिक उत्साह की आदतें डालते हैंबाह्य रूप से माध्यमिक संघों का सघन तंत्र प्रभावी सामाजिक सहयोग के लिए योगदान करता है।" पुतनम की धारणा सामान्य रूप से यह है जहाँ सामाजिक पूंजी नहीं हैलोकतंत्र फलफूल नहीं सका ( 1993 )

 

लारी डायमण्ड की कृति "सिविल सोसाइटी इन डायमण्डस व्यू"

  • लोकतान्त्रिक संक्रमण तथा मजबूती के संदर्भ में नागरिक समाज के गुणों के सर्वाधिक व्यापक सैद्धान्तिक आंकलन के लिए 'डेवलपिंग डेमोक्रेसी' (विकासशील लोकतंत्र 1999) के बारे में हाल के लारी डायमण्ड की कृति "सिविल सोसाइटी इन डायमण्डस व्यू" लोकतंत्र के विकास गहनता तथा मजबूती को देखना होगा। 


  • प्रक्रिया को स्पष्ट करते हुए डायमण्ड लिखता है नागरिक समाज राज्य की शक्ति की सीमा के लिए आधार उपलब्ध कराता हैराजनीतिक सहभागिता को प्रेरित करने में दलों की भूमिका का पूरक बनता हैराजनीतिक सक्षमता और लोकतान्त्रिक कौशलों को बढ़ाता है। 


  • लोकतंत्र में जनसाधारण को शिक्षित करता हैराजनीति दल के बाहर मल्टी चैनलों की संरचना तैयार करता है और उनके हितों का प्रतिनिधित्व करता है और उन्हें समग्र रूप में अभिव्यक्ति करता है और उनके हितों को बोधगम्य बनने के लिए शक्ति प्रदान करता है। 


  • विभिन्न वर्गों के व्यापक हितों को पैदा करता है और राजनीतिक संघर्ष के ध्रुवीकरण द्वारा समाप्त करता है। नए राजनीतिक नेताओं को भर्ती करता है तथा उन्हें प्रशिक्षित करता है। संघर्ष की मध्यस्थता तथा उनके समाधान के लिए तकनीकों का विकास करता है। 


  • राज्य के लिए नागरिकों का सम्मान करता है और नागरिकों को राज्य के लिए सम्मान देता है और उसके लिए उन्हें सलंग्न करता है तथा आर्थिक सुधार के लिए आवश्यक विचारों को प्रसार करता है।

 

डायमण्ड के अनुसार नागरिक समाज  (सिविल सोसायटी)  के लिए निर्धारित शर्ते 

लेकिन डायमण्ड ने कुछ दशाएँ निर्धारित की हैंउन्हें लोकतंत्र के निर्माण कार्यों के लिए पूरा करने के वास्ते नागरिक समाज के लिए निर्धारित शर्तों को पूरा करना होगा।


  • पहला, यदि नागरिक समाज में अधिकतमवादी समझौता ने करने वाले तथा लोकतंत्र विरोधी लक्ष्यों और तरीकों के साथ समझौता न करने वाले हित समूहों अथवा उपसमूह के हितों के साथ नहीं है तो फिर लोकतंत्र के लिए अच्छी संभावना है। 


  • दूसरा, मजबूत नागरिक समाज की एक अन्य विशेषता है जिसे डायमण्ड ने कहा है "संगठनात्मक संस्थागत संस्थानीकरण का स्तर"। जैसा कि वह तर्क देता हैजहाँ हित संरचनाबद्ध स्थिर तरीके से संगठित हैंसहकारी तंत्र की वृद्धि तथा सौदेबाजी करने की सुविधा होती है। 


तीसरा, अन्य प्रमुख आवश्यकता है संगठनों का आंतरिक लोकतान्त्रिक" स्वरूप जिसे "निर्णय करने वाले नेतृत्व चयन जबावदेही और पारदर्शिता” द्वारा परिभाषित किया गया है।

 

नागरिक समाज (सिविल सोसायटी) की विशेषताएँ

 

नागरिक समाज की पाँच प्रमुख विशेषताएँडायमण्ड के प्रस्तुतीकरण को निम्नलिखित रूप में रेखांकित किया गया है:

 

i) नागरिक समाज का निजी लक्ष्यों की अपेक्षा सार्वजनिक लक्ष्यों से सम्बंध होता है।

 

ii) नागरिक समाज और राज्य एक दूसरे के इस प्रकार सम्बंध होते हैं कि राज्य पर नियंत्रण या जीत की जरूरत नहीं होती। नागरिक समाज का लक्ष्य होता है कि संगठनों के रूप में शक्ति का अधिग्रहण करने के बजाय शक्ति की संरचना में सुधार लाना।

 

iii) नागरिक समाज बहुवाद तथा विविधता के आयाम को समाहित करता है। कोई संगठन जो एकाधिकारवादी की तरह शक्ति पर एकाधिकार करना चाहता है और राजनीतिक जगह को कब्जे में लेना चाहता है जो अपने सभी प्रतिस्पर्द्धियों को इजाजत देने से मना कर देता हैनागरिक समाज के बहुवादी तथा बाजारोन्मुखी प्रवृति का उल्लंघन करता है।

 

iv) नागरिक समाज किसी व्यक्ति या समुदाय के हितों के पूर्ण स्वरूप का प्रतिनधित्व करना नहीं चाहता है। जो कुछ ऊपर कहा गया हैयह विशेषता उसका अनुसरण करता है। विभिन्न संगठनात्मक सम्बंधों वाले व्यक्तियों तथा विभिन्न संगठनों का आधिक्य स्वस्थ नागरिक समाज के काम-काज का स्पष्ट संकेत है।

 

v) डायमण्ड के मतानुसार नागरिक समाज नागरिक समुदाय की विशेषताओं को बढ़ाने वाला है और यह स्पष्ट रूप से उससे भिन्न होना चाहिए। सामाजिक पूँजी के विचार के साथ-साथ नागरिक समुदाय का पुतनम का मॉडल नागरिक समाज की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक व्यापक तथा अपेक्षाकृत अधिक संकीर्ण दोनों ही अवधारणाओं वाला है, "मौटे तौर पर यह संघों के सभी तरीकों को सम्मिलित कर लेता हैअपेक्षाकृत संकीर्ण रूप में यह केवल ऐसे संघों को शामिल करता है जो सम्बंधों के इर्द गिर्द क्षितिज रूप से बने हुए हैं और कमोबेश सहकारी एक रूप तथा विश्वास करने योग्य हैं।" तोकविले की तरह पुतनम ने सामान्य रूप में संघीय जीवन के महत्व को संवेदनशील बनाया है परन्तु नागरिक समाज अपेक्षाकृत अधिक परिष्कृत अवधारणा से युक्त है जो कि संघीय जीवन के सामान्य क्षेत्र को अधिक से अधिक व्यापक और सामान्य बनाता है। इस संदर्भ में इस बात पर अधिक जोर दिए जाने की आवश्यकता है कि "एक नागरिक समुदाय के निर्माण की कुंजी स्पष्ट रूप से सार्वजनिक या राजनीतिक उद्देश्य है या कोई संगठन हैं।"


नागरिक समाज (सिविल सोयसायटी) विषय सूची- 





सिविल सोसाइटी (नागरिक समाज) का अर्थ , प्रकृति और परिभाषा 

लोकतंत्र और नागरिक समाज  (सिविल सोसायटी)

नागरिक समाज (सिविल सोसायटी) और राज्य 

नागरिक समाज (सिविल सोसायटी) अवधारणीकरण- प्रमुख अंशदाता

श्रेष्ठ राजनीतिक अर्थशास्त्री 

हेजलः नागरिक समाज (सिविल सोसायटी) और राज्य

नागरिक समाज (सिविल सोसायटी) के बारे में मार्क्स के विचार 

नागरिक समाज (सिविल सोसायटी) के बारे में ग्रामस्की के विचार 

नागरिक समाज विवेचना की समसामयिक सार्थकता




No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.