राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) क्या है | राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) के बारे में जानकारी | National Ayurvedik Mission

 राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) क्या है 
 राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) के बारे में जानकारी 
राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) क्या है | राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) के बारे में जानकारी | National Ayurvedik Mission


राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) शुरुआत

 

  • राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) को सितंबर 2014 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आयुष विभाग द्वारा 12वीं योजना के दौरान राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के माध्यम से कार्यान्वयन के लिये शुरू किया गया था।
  • वर्तमान में इसे आयुष मंत्रालय द्वारा लागू किया गया है।
  •  राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) को केंद्र प्रायोजित योजना के अंतर्गत 2026 तक जारी रहेगी 

राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) के उद्देश्य

 

  • इस योजना में भारतीयों के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिये आयुष क्षेत्र का विस्तार शामिल है।
  • यह मिशन देश में विशेष रूप से कमज़ोर और दूर-दराज़ के क्षेत्रों में आयुष स्वास्थ्य सेवाएँ/शिक्षा प्रदान करने के लिये राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों के प्रयासों का समर्थन कर स्वास्थ्य सेवाओं में अंतराल को संबोधित करता है।

 

आयुष  का अर्थ/ Full Form मतलब क्या है ?

 

स्वास्थ्य देखभाल और उपचार की पारंपरिक एवं गैर-पारंपरिक प्रणालियाँ जिनमें

  • आयुर्वेद (Ayurveda),
  • योग (Yoga),
  • प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी (Unani), 
  • सिद्ध (Siddha), सोवा-रिग्पा (Sowa-Rigpa) व 
  • होम्योपैथी (Homoeopathy) आदि शामिल हैं।

 

भारतीय चिकित्सा पद्धतियों की सकारात्मक विशेषताओं अर्थात् उनकी विविधता और लचीलापन; अभिगम्यता; सामर्थ्य, आम जनता के एक बड़े वर्ग द्वारा व्यापक स्वीकृति; तुलनात्मक रूप से कम लागत तथा बढ़ते आर्थिक मूल्य के कारण उनके स्वास्थ्य सेवा प्रदाता बनने की काफी संभावनाएँ हैं, साथ ही लोगों के बड़े हिस्से को उनकी आवश्यकता है। 

 

 राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) की वर्तमान में चर्चा का कारण

 

  • अभी हाल ही में सरकार ने राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) को केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में वर्ष 2026 तक जारी रखने का निर्णय लिया है।
  •  हाल ही में आयुष क्षेत्र संबंधी नए पोर्टल भी लॉन्च किये गए थे।


राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) परियोजना की कुल लागत

 

  • परियोजना की कुल लागत 4,603 करोड़ रुपए है, जिसमें से 3,000 करोड़ रुपए केंद्र सरकार द्वारा और शेष राज्य सरकारों द्वारा वहन किया जाएगा।

 

राष्ट्रीय आयुष मिशन के घटक

 

राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) के  अनिवार्य घटक

 
  • आयुष (AYUSH) सेवाएँ
  • आयुष शैक्षणिक संस्थान
  • आयुर्वेद, सिद्ध एवं यूनानी तथा होमियोपैथी (ASU&H) औषधों का गुणवत्ता नियंत्रण
  • औषधीय पादप/पौधे

 

राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) नम्य घटक:

  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहित आयुष स्वास्थ्य केंद्र
  • टेली-मेडिसिन
  • सार्वजनिक निजी भागीदारी सहित आयुष में नवाचार
  • सूचना, शिक्षा तथा संचार (Information, Education and Communication- IEC) कार्यकलाप

 

राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) के लाभ

  • आयुष सेवाओं एवं दवाओं की बेहतर उपलब्धता एवं प्रशिक्षित श्रमबल प्रदान कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के माध्यम से आयुष स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुँच।
  • बेहतर सुविधाओं से व्यवस्थित अनेकों आयुष शिक्षण संस्थानों के माध्यम से आयुष शिक्षा में सुधार करना।
  • आयुष स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों का इस्तेमाल करते हुए लक्षित सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से संचारी/गैर-संचारी रोगों को कम करने पर ध्यान केंद्रित करना ।

 

केंद्रीय योजनाएँ

 

केंद्रीय योजनाओं को दो भागों- केंद्रीय क्षेत्रक योजना (Central Sector Schemes) और केंद्र प्रायोजित योजना (Centrally Sponsored Schemes) में विभाजित किया है।

 

केंद्रीय क्षेत्रक योजनाएँ (CSS) क्या होती हैं 

 

  • इन योजनाओं का 100 प्रतिशत वित्तपोषण केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है।
  • इनका कार्यान्वयन भी केंद्रीय तंत्र द्वारा ही किया जाता है।
  • ये योजनाएँ मुख्य रूप से संघ सूची में उल्लेखित विषयों पर बनाई जाती हैं।
  • उदाहरण: भारतनेट, नमामि गंगे-राष्ट्रीय गंगा योजना आदि।

 

केंद्र प्रायोजित योजनाएँ क्या होती हैं

 

  • ये केंद्र सरकार की ऐसी योजनाएँ हैं जिनमें केंद्र और राज्यों दोनों की वित्तीय भागीदारी होती है।
  • केंद्र प्रायोजित योजनाओं को कोर ऑफ कोर स्कीम’, ‘कोर स्कीमऔर वैकल्पिक स्कीमोंमें विभाजित किया गया है।
  • वर्तमान में 6 ‘कोर ऑफ कोर स्कीम्सहैं, जबकि 23 कोर स्कीम्स हैं।
  • इनमें से अधिकांश योजनाओं में राज्यों की विशिष्ट वित्तीय भागीदारी निर्धारित हैं। उदाहरण के लिये मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम) के मामले में राज्य सरकारों को 25% व्यय वहन करना पड़ता है।


छह कोर ऑफ कोर स्कीम्समें शामिल हैं

 

  • राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम।
  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी कार्यक्रम।
  • अनुसूचित जाति के विकास हेतु अम्ब्रेला कार्यक्रम।
  • अनुसूचित जनजातियों के विकास हेतु अम्ब्रेला कार्यक्रम।
  • अल्पसंख्यकों के विकास हेतु अम्ब्रेला कार्यक्रम।
  • अन्य संवेदनशील समूहों के विकास हेतु अम्ब्रेला कार्यक्रम।

Also Read.....







MP-PSC Study Materials 
MP PSC Pre
MP GK in Hindi
MP One Liner GK
One Liner GK 
MP PSC Main Paper 01
MP PSC Mains Paper 02
MP GK Question Answer
MP PSC Old Question Paper

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.