दुनिया का सबसे अच्छा रहने योग्य शहर कौन सा है | ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2021|Global Livability Index

 

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2021
Global Livability Index 2021 
दुनिया का सबसे अच्छा  रहने योग्य शहर कौन सा है | ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2021|Global Livability Index


ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स (Global Liveability Index) किसके द्वारा जारी किया जाता है ?

  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा


ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2021 में टॉप/ शीर्ष  पर कौन सा शहर  है ?

  • वर्ष 2021 में ऑकलैंड (न्यूज़ीलैंड) ने इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा जारी विश्व के 140 शहरों के  ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स (Global Liveability Index) में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

 

विश्व का सबसे कम रहने योग्य शहर कौन सा है ?

  • दमिश्क विश्व का सबसे कम रहने योग्य शहर बना॰ 


दुनिया में रहने योग्य सबसे अच्छा शहर कौन सा है ?

  • ऑकलैंड (न्यूज़ीलैंड)


ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2021 Top 3 रहने योग्य शहर

  • ऑकलैंड (न्यूज़ीलैंड)
  • ओसाका (जापान),
  • एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया)।

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2021 Bottom 3 रहने योग्य शहर

  • दमिश्क (सीरिया)
  • लागोस (नाइजीरिया)
  • पोर्ट मोरेस्बी (पापुआ न्यू गिनी)।



इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की पाँच श्रेणियां  What are the 5 liveability factors?

 

द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के अंतर्गत किसी विशेष देश पाँच श्रेणियों के  आधार पर रैंकिंग प्रदान की जाती है।


  1. स्थायित्व (25%)
  2. संस्कृति एवं पर्यावरण (25%)
  3. स्वास्थ्य देखभाल (20%)
  4. शिक्षा (10%)
  5. आधारभूत अवसंरचना (20%) 


  • महामारी के कारण EIU ने इस वर्ष कुछ नए संकेतक जैसे स्वास्थ्य संबंधी संसाधनों पर तनाव के साथ-साथ स्थानीय खेल आयोजनों, थिएटरों, संगीत समारोहों, रेस्तराँ और स्कूलों पर प्रतिबंध आदि को जोड़ा है।


  • किसी शहर में प्रमुख कारकों को स्वीकार्य (Acceptable), सहन करने योग्य (Tolerable), असुविधाजनक (Uncomfortable), अवांछनीय (Undesirable) या असहनीय (Untolerable) के रूप में मूल्यांकित किया जाता है।



  ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2021 तथ्य 

  • कोविड -19 महामारी के कारण शहरों में लिवेबिलिटी की क्षमता में गिरावट दर्ज की गई है क्योंकि शहरों ने लॉकडाउन और उनकी स्वास्थ्य प्रणाली पर महत्त्वपूर्ण तनावों का सामना किया है। इससे रैंकिंग में एक अभूतपूर्व स्तर का बदलाव आया।
  • ऑस्ट्रिया का वियना वर्ष 2018 और 2019 दोनों में शीर्ष पर रहने के बावजूद COVID-19 से काफी अधिक प्रभावित होने के कारण शीर्ष 10 से पूरी तरह से बाहर हो गया है और इस वर्ष  12वें स्थान पर है।
  • ऑकलैंड कोविड-19 महामारी को रोकने में अपने सफल दृष्टिकोण के कारण रैंकिंग में शीर्ष पर पहुँच गया, जिसने अपने यहाँ लॉकडाउन की स्थिति नहीं बनने दी और शहर को शिक्षा, संस्कृति तथा पर्यावरण सहित कई आधारों पर मज़बूती से स्कोर करने के लिये सक्षम बनाया।
  • दमिश्क विश्व का सबसे कम रहने योग्य शहर बना हुआ है क्योंकि सीरिया में गृहयुद्ध का प्रभाव लगातार बना हुआ है।
  • एशिया-प्रशांत (APAC) क्षेत्र में ढाका (बांग्लादेश) और कराची (पाकिस्तान) सहित, जो पिछली रैंकिंग में दस सबसे कम रहने योग्य शहर थे इस वर्ष निचले दस स्थानों पर बने हुए हैं।
  • हालाँकि रैंकिंग के शीर्ष पर APAC क्षेत्र में ओसाका, एडिलेड, टोक्यो और वेलिंगटन जैसे शहर शीर्ष पाँच में शामिल हैं।
  • न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और जापान के अलावा एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अन्य शहरों जैसे-ताइपे (ताइवान-33वाँ) और सिंगापुर (34वाँ) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.