यूरोपीय संघ सामान्य ज्ञान | European Union GK in Hindi | EU

European Union GK in Hindi

यूरोपीय संघ (European Union)

  • 1951 मे यूरोपीय संघ की स्थापना 6 देशों  बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, इटली, लक्ज़मबर्ग और नीदरलैंड ने मिलकर की थी
  • वर्तमान मे यूरोपीय संघ (European Union- EU) कुल 27 देश शामिल हैं। यूनाइटेड किंगडम (UK) 31 जनवरी, 2020 को  यूरोपीय संघ (EU) से अलग हो गया है ।
  • यूरोपीय संघ  EU के 27 देशों मे से 19 की आधिकारिक मुद्रा यूरो है. 
  • यूरोपीय संघ (European Union- EU)  की 24 आधिकारिक भाषायेँ हैं।
  • यूनाइटेड किंगडम (31 जनवरी 2020 के यूरोपीय संघ (European Union- EU)  से बाहर हो जाने के बाद भी अँग्रेजी यूरोपीय संघ (European Union- EU)  की आधिकारिक भाषा है
  • यूरोपीय संघ के कुल 19 देश यूरो को अपनी आधिकारिक मुद्रा के रूप में प्रयोग करते हैं, जबकि शेष देशों की अपनी अलग मुद्रा है।
  • यूरोपीय संघ के अनुसार सैद्धांतिक रूप से जो देश आपस में जितना अधिक व्यापार करते हैं, उनके मध्य तनाव और युद्ध की संभावना उतनी ही कम हो जाती है।

यूरोपीय संघ के लक्ष्य

  • अपने नागरिकों  के बीच शांति,  और नैतिक मूल्यों को  बढ़ावा देना.
  • आंतरिक सीमाओं के बिना स्वतंत्रता, सुरक्षा और न्याय प्रदान करना.
  • संतुलित आर्थिक विकास और मूल्य स्थिरता के आधार पर सतत विकास, पूर्ण रोजगार और सामाजिक प्रगति और पर्यावरण संरक्षण के साथ एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बाजार अर्थव्यवस्था , वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देना.
  • यूरोपीय संघ के देशों के बीच आर्थिक, सामाजिक और क्षेत्रीय सामंजस्य और एकजुटता बढ़ाना.
  • एक आर्थिक और मौद्रिक संघ की स्थापना करना जिसकी मुद्रा यूरो है।
  • व्यापार को आसान बनाया जा सके और विभिन्न देशों के मध्य विवाद उत्पन्न न हो।
  • यूरोपीय संघ ने कानूनों की मानकीकृत प्रणाली के माध्यम से एक आंतरिक एकल बाज़ार विकसित किया है, जो कि सदस्य देशों के उन सभी मामलों पर लागू होती हैं, जिन सदस्य देशों ने सहमति व्यक्त की है।
  • एकल बाज़ार सिद्धांत (Single Market Principle) अर्थात् किसी भी तरह का सामान और व्यक्ति बिना किसी टैक्स या बिना किसी रुकावट के कहीं भी आ-जा सकते हैं।
  • बिना रोक टोक के नौकरी, व्यवसाय तथा स्थायी तौर पर निवास कर सकते हैं।
  • फ्री मूवमेंट ऑफ पीपल एंड गुड्स (Free Movement of People and Goods) यूरोपीय संघ की खासियत है।

यूरोपीय संघ की नागरिकता

  • यूरोपीय संघ के 27 देशों के सभी नागरिक यूरोपीय संघ के नागरिक हैं।
  • यूरोपीय संघ के नागरिक होने के नागरिकों को कुछ महत्वपूर्ण अतिरिक्त अधिकार और जिम्मेदारियां मिलती हैं।

यूरोपीय आयोग (European Commission)

  • यह यूरोपीय संघ (EU) का एक कार्यकारी निकाय है, जो कानून का प्रस्ताव करने, निर्णयों को लागू करने, यूरोपीय संघ की संधियों को बरकरार रखने और यूरोपीय संघ के दिन-प्रतिदिन के कार्यों के प्रबंधन हेतु उत्तरदायी है।

यूरोपीय संघ के सदस्य देश 



प्रवेश की तिथि
देश 
01/01/1958
बेल्जियम
फ्रांस
जर्मनी
इटली
लक्समबर्ग

नीदरलैंड
01/01/1973
डेनमार्क
आयरलैंड

यूनाइटेड किंगडम (31 जनवरी 2020 को छोड़ दिया गया)
01/01/1981
ग्रीस
01/01/1986
पुर्तगाल

स्पेन
01/01/1995
ऑस्ट्रिया
फिनलैंड

स्वीडन
01/05/2004
साइप्रस
Czechia
एस्तोनिया
हंगरी
लातविया
लिथुआनिया
माल्टा
पोलैंड
स्लोवाकिया

स्लोवेनिया


01/01/2007
बुल्गारिया

रोमानिया
01/07/2013
क्रोएशिया

यूरोपीय संघ (European Union- EU)  की आधिकारिक भाषायेँ

वर्ष
भाषा 
1958
डचफ्रेंचजर्मनइतालवी
1973
डेनिशअंग्रेजी
1981
यूनानी
1986
पुर्तगालीस्पेनिश
1995
फिनिशस्वीडिश
2004
चेकएस्टोनियाईहंगेरियनलातवियाई
लिथुआनियाईमाल्टीज़
पोलिशस्लोवाकस्लोवेनियाई
2007
बल्गेरियाईआयरिशरोमानियाई
2013
क्रोएशियाई

यूरोपीय संघ (European Union- EU)  के निकाय 

  • यूरोपीय संघ की परिषद
  • यूरोपीय संघ न्यायालय
  • यूरोपियन केन्द्रीय बैंक (ECB)
  • यूरोपियन आयोग
  • यूरोपियन क्षेत्रीय समिति
  • यूरोपीय संसद (लक्समबर्ग)
  • यूरोपीय संसद (स्ट्रासबर्ग)
  • यूरोपीय संसद (ब्रुसेल्स)
  • यूरोपीय निवेश बैंक
  • यूरोपीय आर्थिक और सामाजिक समिति

Also Read....

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.