MP Sahitya aur Sanskriti Ke Pramukh Sansthan |मध्यप्रदेश साहित्य कला एवं संस्कृति से जुड़ी संस्थाएं


मध्यप्रदेश साहित्य कला एंव संस्कृति से जुड़ी संस्थाएं

मध्यप्रदेश साहित्य कला एंव संस्कृति से जुड़ी संस्थाएं 


अकादमी स्थापना वर्ष
मध्यपद्रेश कला परिषद  1952
मध्यप्रदेश सहित्य परिषद  1954
मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी  1969
मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी 1976
मध्यप्रेदश कालिदास अकादमी मुख्यालय 1977
उस्ताद अलाउद्दीन खॉ संगीत अकादमी 1979
मध्यप्रदेश सिंधी अकादमी मुख्यालय 1983
अल्लामा इकबाल अदबी अकादमी 1984
मध्यप्रदेश संस्कृत अकादमी मुख्यालय 1985
मध्यपद्रेश तुलसी अकादमी मुख्यालय 1987
भारत भवन 1982
भोजपुरी एवं पंजाबी सहित्य अकादमी 2013

भारत भवन Bharat Bhavan


स्थापना: 13 फरवरी 1982,  भारत भवन का वास्तुकार चार्ल्स कोरिया था । 

उद्देश्य:
सृजनात्मक कलाओं के राष्ट्रीय विकास, परिरक्षण, अन्वेषण, प्रसार-प्रचार एवं प्रोत्साहन हेतु भारत भवन न्यास अधिनियम 1982 के अंतर्गत स्थापित किया गया।
प्रमुख गतिविधियाँ:
नगर लोक एवं आदिवासी कला के दो बड़े संग्रहालय, व्यावसायिक रंगमंच रंगमंडल‘, भारतीय भाषाओं का कविता पुस्तकालय और संग्रहालयवागर्थ‘, शास्त्रीय लोक एंव आदिवासी संगीत संग्रहालय अनहद। अन्तः प्रसाद में दो रंगशालाएँ अंतरंग और बहिरंग।

कालिदास अकादमी  Kalidas Academy 


स्थापना: उज्जैन में 1977 में की गई।

उद्देश्य: इसका उद्देश्य कालिदास साहित्य का विश्लेषणात्मक अनुशीलन, विभिन्न कला माध्यमों पर उसके समग्र प्रभवा का आकलन, कालिदास तथा संस्कृत की अन्य गौरवपूर्ण कृतियों का विश्व की भाषाओं में अनुवाद तथा प्रकाशन का कार्य करती है। 

म.प्र. सिन्धी साहित्य अकादमी, भोपाल  MP Sindhi Sahitya Acadamy 

स्थापना: 1983 
उद्देश्य: परिचर्चा, विचार गोष्ठी, व्याख्यान माला, मुशायरा, हिन्दी, सिन्धी, उर्दू, पंजाबी का एक मंच पर कविता, कहानी पाठ, सिन्धी नाट्य प्रस्तुति, लोकगीत, अनुदान, सिन्धी प्रतिनिधि का प्रकाशन, मोनोग्राफ अनुवाद कर्मशालाएँ।

मध्य प्रदेश कला परिषद MP Kala Parisad

स्थापना: 1952 
उद्देश्य: परिषद् राज्य की संगीत, नृत्य, नाटक और ललित कलाओं की राज्य अकादमी के रूप में कार्यरत है। 

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी भोपाल MP Urdu Academy 

स्थापना: 1976 
उद्देश्य: मध्य प्रदेश में उर्दू साहित्य के प्रोत्साहन एवं संरक्षण हेतु अदीबों और शायरों, मुशायरा कराने वाला साहित्यिक संस्थाओं को सहयोग प्रदान करना किताबों की छपाई, उर्दू लाइब्रेरियों आदि को आर्थिक सहायता।

पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, मध्य प्रदेश  MP Puratatve Abhilekhagar

स्थापना: इस संग्रहालय की स्थापना वर्ष 1956 में की गई थी जबकि 1975 से स्थापित राजकीय अभिलेखागार संचालनालय का संविलियन 16 अगस्त 1994 में किया गया।
उद्देश्य: इस संचालनालय का मुख्य कार्य प्रदेश भर में बिखरी पड़ी हुई पुरातत्विक सम्पदा का सर्वेक्षण, चिन्हांकन, संरक्षण, प्रदर्शन एवं अनुसरण करना है। 

रवीन्द्र भवन, भोपाल  Ravidnra Bhavan

उद्देश्य: भारत के सर्वश्रेष्ठ नाट्य गृहों में से एक है। प्रशासनिक दृष्टि से यह भवन राजभाषा एवं संस्कृति संचालनालय के अंतर्गत कार्यरत है। 
रवीन्द्र भवन में दो रंगमंच हैं। एक सभागृह के भीतर अंतः रंगमंच और दूसरा बाहर  का खुला रंगमंच।

मध्य प्रदेश तुलसी अकादमी भोपाल MP Tulsi Academy 
स्थापना: 1987 
उद्देश्य: संस्कार अभियान, मंगलाचरण, लोकमंगल, जनरंजन, लोकयात्रा, तुलसी-उत्सव, तुलसी शोध संस्थान, शोध सर्वे और पाण्डुलिपि संग्रह।

मध्य प्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी, भोपाल  MP Hindi Granth Acaddemy

स्थापना: अकादमी की स्थापना 1969 में हुई थी।
उद्देश्य: उच्च शिक्षा में माध्यम परिवर्तन के उद्देश्य से स्थापित इस संस्था का कार्य हिन्दी में विश्वविद्यालय पाठयक्रम के लिए पाठ्य एवं संदर्भ सामग्री उपलब्ध कराना है।

मध्य प्रदेश की साहित्य परिषद, भोपाल MP Sahitya Parisad

स्थापना: 1954
उद्देश्य: प्रदेश में हिन्दी साहित्य के प्रोत्साहन संरक्षण हेतु नये रचनात्मक एवं आलोचनात्मक साहित्य का प्रकाशन, साहित्य सम्मेलन, परिचर्चा गोष्ठियाँ।

Also Read....

1 comment:

  1. हिन्दीकरण इत्यादि आपके विषयों में मेरी इन सेवाओं का प्रस्तावः-
    1. हिन्दी अनुवाद, लेखनादि
    2. विषयआधारित(थीम-बेस्ड) उपवनस्थापना
    3. डिजायनर घौंसले व सकोरे तथा आपकी रुचियों व कार्यक्षेत्र से जुड़ी नैसर्गिक इण्टीरियर डिज़्ाायनिंग(वास्तविक तितलियों सदृश कागज़ी तितलियों एवं सबकुछ पर्यावरण-अनुकूल सहित)

    सुमित कुमार, 91ः9425605432, स्वतन्त्र अनूदक, लेखक एवं विविध विषयों में
    मार्गदर्शक व नवोन्मेषी
    यदि आप गम्भीर हों तो वहाँ आकर मार्गदर्शन व अपनी देखरेख में समस्त कार्य करने को तत्पर

    ReplyDelete

Powered by Blogger.