चर्चित व्यक्ति जनवरी 2021 | January 2021 Ke Charchit Vyakti

 चर्चित व्यक्ति जनवरी  2021 
January 2021 Ke Charchit Vyakti 
चर्चित व्यक्ति जनवरी  2021 | January 2021 Ke Charchit Vyakti


कृष्ण् देव सेठी

  • हाल ही में जम्मू-कश्मीर संविधान सभा के एकमात्र जीवित सदस्या कृष्णब देव सेठी का 93 वर्ष की आयु में जम्मू में निधन हो गया है।
  • कृष्णी देव सेठी नौशेरा विधानसभा क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिये भी चुने गए थे। अगस्त 1947 में भारत को ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्रता प्राप्त हुई और पाकिस्तान के रूप में एक मुस्लिम बहुल देश का गठन हो गया। 
  • भारत की तत्कालीन रियासतों को ब्रिटिश सरकार द्वारा तीन विकल्प दिये गए, जिसके तहत वे या तो भारत अथवा पाकिस्तान में शामिल हो सकते थे या फिर वे स्वतंत्र रह सकते थे।
  • अक्तूबर 1947 में पाकिस्तान समर्थित आदिवासी समूहों ने जम्मू-कश्मीर पर हमला कर दिया और जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने सुरक्षा प्राप्त करने की शर्त पर इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन (IoA) पर हस्ताक्षर कर दिये, जिससे जम्मू-कश्मीर, भारत का हिस्सा बन गया।
  • मार्च 1948 में महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर में एक अंतरिम सरकार का गठन किया और शेख अब्दुल्ला को प्रधानमंत्री नामित किया गया। 
  • वर्ष 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ और वर्ष 1951 में जम्मू-कश्मीर के लिये एक अलग संविधान बनाने हेतु राज्य की संविधान सभा का गठन किया गया। 
  • जम्मू-कश्मीर संविधान सभा के लगभग सभी सदस्य शेख अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस से संबंधित थे। 
  • वर्ष 1956 में जम्मू-कश्मीर के संविधान को अपनाया गया और राज्य को भारत का एक अभिन्न अंग घोषित किया गया। 
  • वर्ष 1957 में जम्मू-कश्मीर की संविधान सभा को विघटित कर दिया गया।

गुईसेपे कोंटे

  • कोरोना वायरस महामारी से निपटने में आलोचना के चलते इटली के प्रधानमंत्री गुईसेपे कोंटे ने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है। 
  • गुईसेपे कोंटे को वर्ष 2018 में इटली का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। इससे पूर्व उन्होंने अपने कॅरियर का अधिकांश हिस्सा कानून के प्रोफेसर के रूप में बिताया और वर्ष 2013 से वर्ष 2018 के बीच वे इतालवी प्रशासनिक ब्यूरो के सदस्य भी रहे।
  • इटली आपेननीनी (Apennine) प्रायद्वीप पर दक्षिणी यूरोप में स्थित है। 
  • ऑस्ट्रिया, फ्रांँस, वेटिकन सिटी, सैन मैरिनो, स्लोवेनिया और स्विट्ज़रलैंड के साथ इटली अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है।
  • भूमध्यसागर में मौजूद सबसे बड़े द्वीपों में से दो द्वीप यथा- सिसीली और सार्डिनिया इटली से ही संबंद्ध हैं।

उकेरिया जोशी

  • भारत में दुर्लभ चींटी वंश की दो नई प्रजातियों की खोज की गई है। केरल और तमिलनाडु में पाई गई चींटी उकेरियावंश की प्रजातियाँ, इस दुर्लभ वंश की विविधता को बढ़ाती हैं। ये एंटेनल खंडों (Antennal Segments) की संख्याे के आधार पर अपने वंश की अन्य प्रजातियों से अलग हैं। इनमें से एक केरल के पेरियार बाघ अभयारण्य में पाई गई है जिसका नाम प्रख्यापत विकासमूलक जीवविज्ञानी प्रोफेसर अमिताभ जोशी के सम्माेन में उकेरिया जोशी’ (Ooceraea Joshii) रखा गया है। 
  • मदुरै (केरल) के अलागरकोईल में खोजी गई दूसरी प्रजाति उकेरिया डीकैमरा (Ooceraea Decamera) है, डीकैमरा दस खंडों वाले एंटेनल को संदर्भित करती है।

डॉ. वी. शांता

  • 19 जनवरी, 2021 को भारत की सुविख्यात ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. वी. शांता का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 
  • 11 मार्च, 1927 को जन्मी डॉ. शांता का संबंध वैज्ञानिकों और चिकित्सकों के परिवार से था। उन्होंने वर्ष 1949 में मद्रास मेडिकल कॉलेज से MBBS की डिग्री हासिल की, जिसके बाद उन्होंने वर्ष MD (आब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकॉलोजी) की डिग्री प्राप्त की।
  • डॉ. शांता वर्ष 1955 में अड्यार कैंसर संस्थान में शामिल हुई थीं तथा वर्ष 1980 और वर्ष 1997 के बीच वे इसकी निदेशक भी रहीं। डॉ. वी. शांता को मुख्य तौर पर कैंसर के क्षेत्र में किये गए उनके कार्य के लिये पहचाना जाता है। 
  • डॉ. शांता तमिलनाडु राज्य के योजना आयोग (स्वास्थ्य) की सदस्य थीं। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाहकार समिति में भी काम किया था। 
  • कैंसर और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए डॉ. शांता को पद्म विभूषण (वर्ष 2016), पद्म भूषण (वर्ष 2006), पद्म श्री (वर्ष 1986) और मैग्सेसे पुरस्कार (वर्ष 2005) से सम्मानित किया गया था।

उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान

  • 17 जनवरी, 2021 को सुप्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार और पद्म विभूषण से सम्मानित उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का मुंबई में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 
  • 3 मार्च, 1931 को उत्तर प्रदेश के बदायूँ में जन्मे उस्ताद गुलाम मुस्तफा अपने भाई- बहनों में सबसे बड़े थे। 
  • उस्ताद गुलाम मुस्तफा प्रसिद्ध संगीतकारों के परिवार से थे। उन्हें बुनियादी शास्त्रीय संगीत का प्रारंभिक प्रशिक्षण अपने पिता से मिला था, इसके पश्चात् उन्होंने अपने चचेरे भाई, उस्ताद निसार हुसैन खान के अधीन संगीत का अध्ययन किया। 
  • संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें वर्ष 1991 में पद्मश्री, वर्ष 2006 में पद्म भूषण और वर्ष 2018 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 
  • वर्ष 2003 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो कि कलाकारों को दिया जाने वाला सर्वोच्च भारतीय सम्मान है।

जेम्स नाइस्मिथ

  • हाल ही में गूगल ने प्रोफेसर और बास्केटबॉल खेल के आविष्कारक जेम्स नाइस्मिथ को डूडल बनाकर सम्मानित किया है। 
  • जेम्स नाइस्मिथ का जन्म कनाडा के ओंटारियो में हुआ था। जेम्स नाइस्मिथ ने वर्ष 1891 की सर्दियों के दौरान बास्केटबॉल खेल का आविष्कार किया था। 
  • असल में प्रोफेसर जेम्स नाइस्मिथ एक ऐसा इंडोर खेल विकसित करना चाहते थे, जिसे सर्दियों के दौरान आसानी से खेला जा सके। इस तरह जेम्स नाइस्मिथ ने बास्केटबाल की शुरुआत की, जिसमें दीवार पर ऊँचाई में एक टोकरी लगी थी और सभी खिलाड़ियों को अंक अर्जित करने के लिये उस टोकरी में सॉकर गेंद डालनी थी। 
  • साथ ही किसी को चोट लगे इसके लिये उन्होंने नियम बनाया था कि कोई भी खिलाड़ी सॉकर गेंद के साथ भाग नहीं सकता, बल्कि उन्हें गेंद एक-दूसरे के ज़रिये आगे बढ़ानी होगी।
  • बास्केटबॉल को पहली बार वर्ष 1904 में ओलंपिक खेल सेंट लुइस में एक डेमोंस्ट्रेशन स्पोर्ट्स के रूप में प्रस्तुत किया गया था।
  • बास्केटबॉल को 28 खिलाड़ियों की दो टीमों द्वारा 28m x 15m के कोर्ट पर खेला जाता है, जिसमें सभी खिलाड़ियों को गेंद बास्केट में डालकर अंक अर्जित करने होते हैं।
  • बास्केटबॉल को 10-10 मिनट की चार स्लॉट्स में खेला जाता है।

वेद मेहता

  • प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी लेखक वेद मेहता का 9 जनवरी, 2021 को न्यूयॉर्क में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 
  • वर्ष 1934 में लाहौर में जन्मे वेद मेहता ने मात्र चार वर्ष की आयु में केयरब्रोस्पाइनल मेनिनजाइटिस के कारण अपनी दृष्टि खो दी। 15 वर्ष की आयु में वे अमेरिका चले गए और वहाँ उन्होंने स्नातक की पढाई की, इसके बाद उन्होंने हावर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री प्राप्त की। 
  • उनकी पहली पुस्तक फेस-टू-फेस वर्ष 1957 में प्रकाशित हुई थी। मैकआर्थर पुरस्कार के फेलो और ब्रिटिश रॉयल सोसाइटी ऑफ लिटरेचर के सदस्य, वेद मेहता ने 1961-1994 तक द न्यू यॉर्करके लिये एक लेखक के रूप में काम किया, इसके अलावा उन्होंने कई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अध्यापन कार्य भी किया था।

डॉ. राज अय्यर

  • भारतीय-अमेरिकी डॉ. राज अय्यर ने अमेरिकी सेना के पहले मुख्य सूचना अधिकारी (CIO) के रूप में पदभार संभाला है। 
  • ज्ञात हो कि यह पद अमेरिकी रक्षा विभाग में सबसे उच्च रैंकिंग वाले नागरिक पदों में से एक है, जिसे जुलाई 2020 में सृजित किया गया था। अब तक डॉ. राज अय्यर अमेरिकी सेना के सचिव के प्रधान सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे थे और उनका प्राथमिक कार्य सूचना प्रबंधन/सूचना प्रौद्योगिकी (IT) से संबंधित मामलों में सचिव को सलाह देना था। 
  • मूल रूप से तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के निवासी और बंगलूरू में पले-बढ़े डॉ. राज अय्यर ने उच्च अध्ययन के लिये अमेरिका जाने से पूर्व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) त्रिची से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

संजय कपूर

  • संजय कपूर को अखिल भारतीय शतरंज संघ (AICF) का अध्यक्ष चुना गया है। 
  • अखिल भारतीय शतरंज संघ (AICF) भारत में शतरंज खेल के लिये एक केंद्रीय प्रशासनिक निकाय है, जिसकी स्थापना वर्ष 1951 में की गई थी, साथ ही यह अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) से संबद्ध है। 
  • अखिल भारतीय शतरंज संघ (AICF) भारत में शतरंज के खेल को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहा है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज के खेल का शासी निकाय है और यह सभी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं को नियंत्रित करता है।
  •  एक गैर-सरकारी संस्थान के रूप में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) की स्थापना 20 जुलाई, 1924 को पेरिस (फ्रांँस) में की गई थी। 
  • विश्व भर में प्रत्येक वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जेफ बेज़ोस

  • अमेज़न के संस्थापक जेफ बेज़ोस ने घोषणा की है कि वे इस वर्ष के अंत तक ऑनलाइन रिटेलर कंपनी अमेज़नके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पद छोड़ देंगे, ज्ञात हो कि वे बीते 27 वर्षों से कंपनी में बतौर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कार्य कर रहे हैं। 
  • जेफ बेज़ोस अब अमेज़न के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे और कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक भी बने रहेंगे। 
  • जेफ बेज़ोस के बाद अमेज़न के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पद ऐंडी जेसी संभालेंगे, जो अमेज़न के क्लाउड कंप्यूटिंग डिविज़न के प्रमुख हैं वे कंपनी के साथ तब से जुड़े हुए हैं जब कंपनी अस्तित्व में आई थी। 
  • अमेज़न, विश्व का सबसे बड़ा ऑनलाइन रिटेलर और एक प्रमुख क्लाउड सेवा प्रदाता है।
  • कंपनी मूल रूप से एक पुस्तक विक्रेता के रूप में शुरू हुई थी, किंतु उपभोक्ता वस्तुओं और डिजिटल मीडिया के साथ-साथ अपने स्वयं के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, जैसे कि किंडल ई-बुक रीडर, किंडल फायर टैबलेट और फायर टीवी, स्ट्रीमिंग मीडिया एडॉप्टर जैसे क्षेत्रों में लगातार विस्तार कर रही है और कंपनी की इस प्रगति में जेफ बेज़ोस ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अशोक डिंडा

  • भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अशोक डिंडा ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 
  • 25 मार्च, 1984 को कलकत्ता में जन्मे अशोक डिंडा ने वर्ष 2009 में भारत की ओर से खेलते हुए श्रीलंका के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय T20 क्रिकेट से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। 
  • जून 2010 में उन्हें ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध एकदिवसीय मैच के लिये राष्ट्रीय टीम में चुना गया, जिसके बाद वर्ष 2010 में उन्हें एशिया कप के लिये भी चुना गया। 
  • अशोक डिंडा ने अपने संपूर्ण कॅरियर में कुल 116 प्रथम श्रेणी मैच खेले और इस दौरान उन्होंने कुल 420 विकेट लिये। इसके अलावा डिंडा ने भारत के लिये 13 एकदिवसीय और 9 T20 मैच भी खेले, जिनमें उन्होंने क्रमशः 12 और 17 विकेट प्राप्त किये।

भव्या लाल

  • भारतीय मूल की भव्या लाल को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, भव्या लाल के पास इंजीनियरिंग और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का व्यापक अनुभव है। 
  • अंतरिक्ष क्षेत्र में उनके योगदान के लिये उन्हें अंतर्राष्ट्रीय वैमानिकी अकादमी का सदस्य भी चुना गया है। नासा ने एक बयान में कहा कि भव्या लाल वर्ष 2005 से वर्ष 2020 तक इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एनालिसिस (IDA) के साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (STPI) में अनुसंधान सदस्य के रूप में कार्य कर चुकी हैं। 
  • उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से परमाणु इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की है, इसके अलावा उनके पास प्रौद्योगिकी और नीति विषय में भी एक मास्टर डिग्री है।
  • नासा (NASA) संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार की कार्यकारी शाखा की एक स्वतंत्र एजेंसी है जो नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम के साथ-साथ वैमानिकी और अंतरिक्ष अनुसंधान के लिये उत्तरदायी है। इसे वर्ष 1958 में स्थापित किया गया था। 
  • नासा का मुख्यालय वॉशिंगटन, डीसी (अमेरिका) में स्थित है। नासा ने वर्ष 1961 की शुरुआत में ही मनुष्य को अंतरिक्ष में ले जाने की कोशिश शुरू कर दी थी। आठ वर्ष बाद 20 जुलाई, 1969 को नील आर्मस्ट्रांग अपोलो 11 मिशन के तहत चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले मानव बने।

Also Read...

2020 के चर्चित स्थल 

दिसम्बर 2020  माह के चर्चित व्यक्ति  

नवम्बर  2020  माह के चर्चित व्यक्ति  

अक्तूबर 2020  माह के चर्चित व्यक्ति  

सितम्बर 2020  माह के चर्चित व्यक्ति  

अगस्त 2020  माह के चर्चित व्यक्ति  

जुलाई  2020  माह के चर्चित व्यक्ति  

जून 2020  माह के चर्चित व्यक्ति  

मई 2020  माह के चर्चित व्यक्ति  


करेंट अफेयर्स (समाचार सारांश)

जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स





No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.