Current Affairs Summary in Hindi September 2020 | करेंट अफेयर्स सारांश माह सितम्बर 2020

Current Affairs Summary in Hindi  September  2020 |


Current Affairs Summary in Hindi 

 September  2020

ABHYAS

  • नुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने रक्षा क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए अभ्यासस (ABHYAS)’ का सफल परीक्षण किया है।
  • ‘ABHYAS’ वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (ADE) द्वारा विकसित किया जाने वाला एक हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (HEAT) है।
  • ‘ABHYAS’ को ऑटोपायलट की मदद से स्वायत्त उड़ान के लिए तैयार किया गया है, जो एडीई में विकास के तहत है।
  • ‘ABHYAS’ के पास हथियार अभ्यास के लिए आवश्यक आरसीएस, विज़ुअल और आईआर वृद्धि प्रणाली हैं।
  • पहली बार 13 मई 2019 को अभ्यास का सफल परीक्षण किया गया था

डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट-2020

  • केंद्रीय गृहमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट- 2020”( Destination North East -2020) का उद्घाटन किया। केंद्रीय गृहमंत्री पूर्वोत्तर परिषद के अध्यक्ष भी हैं।
  • यह कार्यक्रम मुख्य रूप से पर्यटन पर केंद्रित है।
  • डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का एक कैलेंडर ईवेंट है जिसे पूर्वोत्तर क्षेत्र को देश के अन्य हिस्सों के करीब लाने और राष्ट्रीय एकीकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से संकल्पित किया गया है।
  • डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट-2020 की थीम "द इमर्जिंग डिलेक्टिव डेस्टिनेशंस" (The Emerging Delightful Destinations) है, जो पर्यटन स्थलों को मजबूत और अधिक आकर्षक बनाने की बात करती है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा 75वें सम्मेलन

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सम्मेलन की थीम है- ''हमारी आकांक्षा का भविष्य और आवश्यकता के अनुरूप संयुक्त राष्ट्र बहुपक्षवाद के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि और प्रभावी बहुपक्षीय प्रयासों से कोविड संकट से निपटना''
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक जनरल डिबेट (आम चर्चा) साल का सबसे अहम आयोजन होता है
  • 15 सितम्बर को वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के कारण विश्व नेता न्यूयॉर्क आने के बजाय अपने वीडियो सन्देशों के ज़रिये दुनिया से मुख़ातिब हुये । 

संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly- UNGA)

  • 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly-UNGA) की स्थापित की गयी थी ।
  • वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्य देश हैं।
  • तुर्की के राजनयिक वोल्कन बोजकिर (Volkan Bozkir) को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है। महासभा अध्यक्ष का कार्यकाल एक वर्ष का होता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा का मुख्यालय न्यूयॉर्क(अमेरिका) में है। 

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी)

  • अगस्त 2019 में संसद ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 को पारित किया था।
  • इस अधिनियम में एक राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के गठन का प्रावधान किया गया है।
  • एनएमसी के अध्यक्ष के अलावा 10 अन्य अधिकारी सदस्य होंगे जिनमें चारों स्वायत्त बोर्डों के अध्यक्ष शामिल हैं।
  • भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 को 25 सितंबर 2020 से निरस्त किया जाता है और भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा नियुक्त किए गए शासक मंडल को भी तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया गया है।
  • इस प्रकार अब राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के तहत गठित राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) , भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) का स्थान लेगा।

 One Liner  Current Affairs in HIndi

  • राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने विश्व की सबसे लंबी हाई-एल्टीट्यूड शिंकुन ला सुरंग के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पर शीघ्रता से कार्य प्रारंभ कर दिया है।
  • 22 सितंबर 2020 को अहमदनगर में केके रेंज, आर्मर्ड कॉर्प्स सेंटर एंड स्कूल में एमबीटी अर्जुन टैंक से लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
  • डेयरी उद्योग को भारी नुकसान पहुंचाने वाले ब्रुसेलोसिस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए भारत सरकार के अनुसंधान निकाय आईसीएआर- आईवीआरआई ने हेस्टर बायोसाइंस लिमिटेड के साथ मिलकर एक नई पीढ़ी का टीका विकसित करने की तकनीक हासिल कर ली है।
  • लोकसभा में विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2020 पास हो गया। इस विधेयक का उद्देश्य विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम 2010 में संशोधन करना है।
लोक सभा द्वारा तीन ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने वाली श्रम संहिताओं को पारित किया गया है। इसमें निम्नलिखित तीन श्रम संहिताओं को शामिल किया गया हैं-
  1. औद्योगिक संबंध संहिता, 2020
  2. व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशाएं संहिता, 2020 तथा
  3. सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020
  • ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने कोरोना वायरस की जांच में टाटा समूह के नए कोविड-19 टेस्ट  'Feluda' के सार्वजनिक इस्तेुमाल की मंजूरी दे दी है।
  • केंद्र सरकार ने रबी की 6 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ा दिया है। गेहूं की MSP (Minimum Support Price) पर 50 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि का ऐलान किया है। सरकार के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद जारी रहेगी और बढ़ी हुई दरों से किसानों को 106 प्रतिशत तक का लाभ होगा।
  • ग्लोबल स्मार्ट सिटी (Global Smart Cities) की सूची में भारत के 4 बड़े शहरों- नई दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु की रैंक में गिरावट आई है। वहीं सिंगापुर (Singapore) इस सूची में सबसे ऊपर है।
  • संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने संसद में कहा है कि डेटा चोरी करने की क्षमताओं से लैस ब्लैकरॉक’ (BlackRock) नाम के एक मैलवेयर(malware) का पता लगाया गया है।
  • भारत सरकार ने गंगा नदी के प्रदूषण को समाप्त करने और नदी को पुनर्जीवित करने के लिए 2014 में नमामि गंगेनामक एक एकीकृत गंगा संरक्षण मिशन का शुभारंभ किया। 
  • हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार राज्य में नमामि गंगेऔर अमृत योजनासे जुड़ी चार विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। 
  • इनमें पटना सिटी के बेउर और करम-लीचक में जलमल शोधन संयंत्र के साथ ही अमृत योजना के तहत सिवान और छपरा में जलापूर्ति से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।
  • कर्नाटक स्थित मंगलौर विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर के. चिनप्पा दौड़ा और इतिहास के प्रोफ़ेसर बी. सुरेंद्र राव द्वारा तुलु भाषा की 50 आधुनिक कविताओं का अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है।
  • डाक विभाग ने देश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख डाक योजनाओं की सार्वभौमिक पहुँच सुनिश्चित करने के लिए, फाइव स्टार गांव के नाम से एक योजना शुरू की है।
  • भारत और जापान ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच 'म्यूचुअल लॉजिस्टिक सपोर्ट अरेंजमेंट' (MLSA) के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है।
  • भारत और जापान ने भारत के सशस्त्र  बलों तथा जापान के आत्मरक्षा बलों के मध्य आपूर्ति और सेवाओं के पारस्परिक आदान-प्रदान हेतु 'म्यूचुअल लॉजिस्टिक सपोर्ट अरेंजमेंट' (MLSA) पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • हाल ही में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 9 राज्यों (मध्य प्रदेश, असम, कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा, ओडिशा, गुजरात, उत्तराखंड व महाराष्ट्र) के 22 बांस क्लस्टरों की शुरूआत की है ।
  • दुबई में होने वाले आईपीएल 2020 के दौरान सभी खिलाड़ी, कोच, सपोर्ट स्टाफ और मैच ऑफिशियल्स को बायो-सिक्योर इन्वारयर्मेंट, जिसे बायो-बबल भी कहा जा रहा है, में रखा गया है।
  • बायो-बबल एक ऐसा जैव-सुरक्षित वातावरण होता है, जिसमें रहने वाला व्यक्ति बाहर की दुनिया से कोई संपर्क स्थापित नहीं करता है।
  • नीति आयोग ने एक बहुआयामी गरीबी सूचकांक समन्वय समिति (MPICC) का गठन किया है। सुश्री संयुक्ता समदर को इस बहुआयामी गरीबी सूचकांक समन्वय समिति MPICC की अध्यक्षता सौंपी गयी है।
  • केरल के महंत 1973 के प्रसिद्ध केशवानंद भारती वाद के याचिका कर्ता केरल के कासरगोड स्थित इदनीर हिंदू मठ के वंशानुगत प्रमुख केशवानंद भारती का 79 साल की उम्र में निधन हो गया।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख ने पुष्टि की है कि चंद्रमा के लिए इसरो चंद्रयान-3 परियोजनापर काम कर रहा है और इसे 2021 तक प्रक्षेपित किया जा सकता है।
  • थाईलैंड सरकार ने चीन के साथ हुआ क्रा कैनाल प्रोजेक्ट’ (Kra Canal project) रद्द कर दिया है।
  • किरणनामक इस हेल्पलाइन को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने मानसिक रोगों से पीड़ित लोगों को राहत और सहायता प्रदान करने के लिए विकसित किया है।
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल व अवशेष अधिनियम, 1958 के तहत उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सादिकपुर सिनौली में स्थित पुरातात्विक स्थल व अवशेषों को राष्ट्रीय महत्व (national importance) का घोषित किया है।
  • वैश्विक नवाचार सूचकांक (Global Innovation Index) में भारत पहली बार शीर्ष 50 देशों में शामिल हुआ है। इस सूचकांक के शीर्ष पाँच देश है- स्विट्जरलैंड, स्वीडन, यूएसए, यूके और नीदरलैंड हैं।
  • जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय ने जल संरक्षण एवं प्रबंधन जैसे अहम विषय पर लोगों तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से 1 सितंबर, 2020 से वॉटर हीरोज- शेयर योर स्टोरीज (जल नायक- अपनी कहानी बताएं) प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया है।
  • चंदन के वृक्षों के प्राकृतिक आवासों में विनाशकारी रोग के कारण चंदन को वर्ष 1998 में IUCN की रेड लिस्ट में सुभेद्य’ (Vulnerable) श्रेणी में वर्गीकृत किया गया था।
  • 26 से 28 सितंबर, 2020 के मध्य उत्तरी अरब सागर में भारत-जापान के मध्य द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास जिमेक्स 20’ (JIMEX 20) के चौथे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।
  • 24 सितंबर, 2020 को मलयालम (Malyalam) साहित्य के मशहूर कवि अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी (Akkitham Achuthan Namboothiri) को केरल के कुमारानाल्लूर (Kumaranallur) ज़िले में स्थित उनके आवास पर आयोजित किये गए एक विशेष कार्यक्रम में ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpith Award) से सम्मानित किया गया।
  • गोवा में 20-28 नवंबर को आयोजित होने वाले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के 51वें संस्करण को अगले वर्ष जनवरी माह तक के लिये स्थगित कर दिया गया है।
  • न्यू गिनी द्वीप में दुनिया में किसी भी द्वीप की सबसे बड़ी वनस्पति विविधता विद्यमान है।
  • न्यू गिनी विश्व के महासागर के सबसे विविध क्षेत्र कोरल त्रिभुज’ (Coral Triangle) के अंतर्गत आता है।
  • चिकित्सकीय उपकरण पार्क को केरल के तिरूवनंतपुरम ज़िले के थोनक्कल (Thonnakkal) स्थित लाइफ साइंस पार्क ( Life Science Park) में स्थापित किया जाएगा।
  • हाल ही में हुए एक नए अध्ययन में कहा गया है कि कोमोडो ड्रैगन (Komodo Dragon) जिसे दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली कहा जाता है, जलवायु परिवर्तन के कारण अगले कुछ दशकों में विलुप्त हो सकता है।
  • केरल के एर्नाकुलम के पास एक छोटा से शहर चेंदमंगलम (Chendamangalam) की साड़ियाँ अपने पुलियिलाकारा बॉर्डर (Puliyilakara Border) के कारण एक अगल पहचान रखती हैं।
  • भारत सरकार का कपड़ा मंत्रालय, कपड़ा क्षेत्र में क्षमता निर्माण के लिये समर्थ योजना (Samarth Scheme) का क्रियान्वयन कर रहा है।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में निर्माणाधीन मुगल संग्रहालय का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखने की घोषणा है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रीय हिस्पैनिक विरासत माह (National Hispanic Heritage Month) की शुरुआत हुई। यह वार्षिक कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक मनाया जाता है।  
  • भारत सरकार एकीकृत वस्त्र पार्क योजना (Scheme for Integrated Textile Park- SITP) की शुरुआत कर रही है, यह योजना कपड़ा इकाइयों की स्थापना के लिये विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधाओं के निर्माण के लिये सहायता प्रदान करती है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार के दरभंगा में एक नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences- AIIMS) की स्थापना को मंज़ूरी दी है।
  • 18 सितंबर, 2020 को भारतीय प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु (KOSI RAIL MAHASETU) राष्ट्र को समर्पितकिया।
  • 13 सितंबर, 2020 को तूफान की श्रेणी 2 (Category 2) के अंतर्गत आने वाला हरिकेन सैली (Hurricane Sally) जिसकी गति 90 मील प्रति घंटा है, संयुक्त राज्य अमेरिका के लुसियाना (Louisiana) के तट से टकराया।
  • 15 सितंबर, 2020 को इंजीनियर्स दिवस (Engineers Day) के अवसर पर डाक विभाग द्वारा भारत के पहले एंटी सैटेलाइट मिसाइल (A-SAT) के नाम पर एक स्वनिर्धारित डाक टिकट जारी किया गया।    
  • केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने वर्ष 2014-2015 में तीर्थस्थल संरक्षण एवं आध्यात्मिक विकास के लिये प्रसाद’ (Pilgrimage Rejuvenation and Spiritual, Heritage Augmentation Drive- PRASHAD) परियोजना की शुरूआत की है।
  • प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस (Hindi Diwas) मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।
  • स्टार्टअप रैंकिंग के दूसरे संस्करण का  मे पारितंत्र मध्य प्रदेश  को   उभरते हुए स्टार्टअप श्रेणी मे रखा गया है
  • 10 सितंबर, 2020 को केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री ने नई दिल्ली में वर्चुअल समारोह के माध्यम से सरोद-पोर्ट्स (SAROD Ports: Society for Affordable Redressal of Disputes Ports) अर्थात् विवादों के किफायती समाधान के लिये समितिका शुभारंभ किया।
  • गुजरात सरकार ने राज्य  की पहली धरोहर पर्यटन नीति (Heritage Tourism Policy) की घोषणा की है।
  • सर डेविड एटनबरो (Sir David Attenborough) को एक आभासी समारोह में 2019 के लिये इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार (Indira Gandhi Peace Prize) से सम्मानित किया गया।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। इस प्रकार हिमाचल प्रदेश नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के छोटे दुकानदारों और फेरीवालों (Street Venders) के साथ स्वनिधि संवाद’ (Svanidhi Samvaad) के तहत बातचीत की। 
  • उत्तराखंड के दो गाँवों के निवासियों को संस्कृत सिखाने के लिये एक पायलट कार्यक्रम में उल्लेखनीय प्रगति के बाद उत्तराखंड सरकार ने राज्य भर में संस्कृत ग्राम’ (Sanskrit Gram) विकसित करने का निर्णय लिया।
  • मशहूर प्रकृतिवादी और प्रसारक (Broadcaster) सर डेविड एटनबरो (Sir David Attenborough) को वर्ष 2019 के लिये इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • जापान एवं इसके आसपास के क्षेत्र में दूसरे शक्तिशाली टाइफून हैशेन (Typhoon Haishen) ने जन-धन को काफी क्षति पहुँचाई है। गौरतलब है कि इससे पहले टाइफून मायसक (Typhoon Maysak) के कारण कोरियाई प्रायद्वीप में भारी नुकसान हुआ था।   टाइफून हैशेनको चीनी भाषा में समुद्री देवता’ (Sea God) के रूप में जाना जाता है ऊष्णकटिबंधीय चक्रवातों को चीन सागर क्षेत्र में टाइफून कहते हैं।
  • व्यापार सुधार कार्य योजना (BRAP) के आधार पर राज्यों की रैंकिंग तय करने का कार्य वर्ष 2015 में शुरू किया गया था। 
  • राज्य सुधार कार्य योजना 2019 के तहत शीर्ष दस राज्यों की सूची इस प्रकार है:- आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गुजरात। 
  • 3 सितंबर, 2020 को हरिकेन नाना (Hurricane Nana) मध्य अमेरिकी देश बेलीज़ (Belize) के तट से टकराया।
  • पृथ्वी पर सबसे गर्म स्थान के रूप में प्रसिद्ध मरुस्थल दश्त-ए लुट (Dasht-e Lut) से मीठे पानी के क्रस्टेशिया (Crustacea) की एक नई प्रजाति की खोज की गई है।
  • स्पेसएक्स (SpaceX) ने संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा से सफलतापूर्वक अपना पहला ध्रुवीय कक्षा मिशन (First Polar Orbit Mission) लॉन्च किया।
  • सरकार ने जनता को बेहतर सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से एक नए व्यापक सिविल सेवा सुधार कार्यक्रम की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी अधिकारियों के लिये मिशन कर्मयोगी’ (Mission Karmayogi) को मंज़ूरी दी है, इस मिशन का उद्देश्य भारत सरकार में व्यक्तिगत, संस्थागत और प्रक्रियागत स्तरों पर क्षमता निर्माण तंत्र में बदलाव करना है।
  • एयर फोर्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड’ (Air Force Sports Control Board- AFSCB) को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2020 (Rashtriya Khel Protsahan Puruskar-2020) से सम्मानित किया गया। 
  • आंध्रप्रदेश के कुडप्पा (Kadapa) ज़िले में खुदाई के दौरान रेनाटी चोल युग (Renati Chola Era) के एक दुर्लभ शिलालेख (Rare Inscription) की प्राप्ति हुई है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.