जलवायु परिवर्तन प्रश्न उत्तर | Global warming Quiz Question

 

जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग प्रश्न उत्तर

जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग- प्रश्न उत्तर

प्रश्न-  हरित गृह प्रभाव का क्या अर्थ है?

उत्तर- वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों के कारण वायुमंडल के तापमान का बढ़ना।

प्रश्न- ग्रीन हाउस गैसों की संकल्पना किसने दी थी?

उत्तर- जोसेफ फोरियर ने

प्रश्न-  पर्यावरण में ग्रीन हाउस प्रभाव में वृद्धि का मुख्य कारण क्या है ?

उत्तर- कार्बन डाइआक्साइड

प्रश्न- प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाले कौन सा कारण सर्वाधिक रित ग्रह प्रभाव उत्पन्न करता है?

उत्तर-  जवाष्प

प्रश्न-  ग्लोबल वार्मिंग के लिए कौन कौन सी गैंसे मुख्य रूप से उत्तरदायी हैं ?

उत्तर- मीथेन, कार्बन डाइआक्साइड, जलवाष्प

प्रश्न-  वायु में कार्बन डाइआक्साइड की बढ़ती हुई मात्रा से वायुमंडल का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है क्यों ?

उत्तर-  कार्बन डाइआक्साइडड सौर विकिरण को अवशोषित करती है ।

प्रश्न-  कौन सी गैस है जो जीवन के लिए लाभदायक और हानिकारक दोनों ही है ?

उत्तर-  कार्बनडाइआक्साइड

प्रश्न- जलवायु परिवर्तन के प्रमुख कारक कौन से हैं ?

उत्तर- जीवाश्मिक ईंधन का अधिकाधिक प्रज्जवलन, तेल चलित स्वचलितों की संख्या विस्फोट, अत्याधिक वनोन्मूलन

प्रश्न- वायुमंडल में कार्बन डाइआक्साइडड की सांद्रता कितनी है?

उत्तर- 0.03 प्रतिशत

प्रश्न- धान के खेतों से कौन सी गैस निकलती है जो ग्लोबल वार्मिंग का कारण है?

उत्तर- मीथेन

प्रश्न-  दीमक की बाम्बी से कौन सी गैस निकलती है ?

उत्तर- मीथेन

प्रश्न- जुगाली करने वाले जानवरों से किस ग्रीन हाउस गैस निकलती है?

उत्तर-  मीथेन

प्रश्न- कौन सा पारिस्थितिकी तंत्र ग्लोबल वार्मिंग से सबसे पहले प्रभावित होगा ?

उत्तर- आर्कटिक एवं ग्रीनलैंड की हिम चादर

प्रश्न-  पिछली शताब्दी में पृथ्वी के औसत तापमान में कितनी वृद्धि हुई है?

उत्तर-  0.7 डिग्री

प्रश्न-  विश्व का सबसे बड़ा कार्बन उत्सर्जक देश कौन सा है ?

उत्तर-  चीन

प्रश्न- भारत का कौन सा पड़ोसी देश कार्बन निगेटिव के रूप में जाना जाता है ?

उत्तर-  भूटान

प्रश्न-  जलवायु परिवर्तन से सर्वाधिक प्रभावित मानवीय प्रक्रिया कौन सी है ?

उत्तर-  कृषि

प्रश्न- मोमेंटम फार चेंज क्लाइमेट न्यूट्रल नाउ पहल किसके द्वारा प्रवर्तित की गई है ?

उत्तर-  यूएनएफसीसी सचिवालय

प्रश्न- हरित जलवायु कोष की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर-  इसकी स्थापना डरबन में आयोजित जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में हुई थी।

प्रश्न-  क्योटो प्रोटोकाल का संबंध किस से है?

उत्तर- जलवायु परिवर्तन

प्रश्न-  कार्टाजेना प्रोटोकाॅल का संबंध किस से है ?

उत्तर-  जैव सुरक्षा समझौते से

प्रश्न-  कार्बन पदचिन्ह किसे कहते हैं ?

उत्तर-  मानव गतिविधयों को प्रत्या एवं अप्रत्यक्ष आलंबन प्रदान करने में उत्पन्न ग्रीन हाउस गैसों की कुला मात्रा को कार्बन चिन्ह कहते हैं।

प्रश्न-  बायोकार्बन फंड इनिशिएटिव फार सस्टेनेबल फारेस्ट लैंडस्केप्स का प्रबंधन किसके द्वारा किया जाता है ?

उत्तर-  विश्व बैंक

प्रश्न-  विश्व का पहला देश जिसने कार्बन टैक्स लगाया है?

उत्तर- न्यूजीलैंड

प्रश्न- जलवायु परिवर्तन पर भारत की प्रथम राष्ट्रीय योजना कब प्रारंभ हुई थी?

उत्तर- वर्ष 2008 में

प्रश्न- हरित गृह गैस किसे कहते हैं ?

उत्तर-  वायुमंडल मेें उपस्थित वे गैसें जो अवरक्त विकिरण को अवशोषित करती हैं।

प्रश्न- ट्रेसगैस किसे कहते हैं ?

उत्तर-  नाइट्रस आॅकसाइड को।

प्रश्न- काला कार्बन (ब्लेक कार्बन) क्या है ?

उत्तर- काा कार्बन सूक्ष्म काले ठोस कणों का जटिल मिश्रण है जो मुख्यतः कार्बन का बना होता है जिसे सामान्य रूप से कालिख कहा जाता है।

प्रश्न- भूरा कार्बन किसे कहते हैं ?

उत्तर- कार्बनिक पदार्थों के दहन से उत्पन्न भूरे रंग का धुआं एवं ऐरोसाॅल।

प्रश्न- राष्ट्रीय हरित मिशन किस मंत्रालय से संबंधित है ?

उत्तर- पर्यावरण वन एवं जलवायु परितर्वन मंत्रालय

प्रश्न-  जलवायु परिवर्तन पर भाारत की राष्ट्रीय योजना के अंतर्गत कितने मिशन पर कार्य किया जा रहा है ?

उत्तर- 8 मिशन

प्रश्न-  राष्ट्रीय जल मिशन कब प्रारंभ किया गया ।

उत्तर-  6 अप्रैल 2011

प्रश्न-  राष्ट्रीय हिमालयी परितंत्र परिरक्षण मिशन कब प्रारंभ किया गया ?

उत्तर-  20 फरवरी 2014

प्रश्न- राष्ट्रीय सतत् कृषि मिशन कब से प्रारंभ् हुआ  ?

उत्तर- 2008

प्रश्न-  उपकरण लेबलिंग कार्यक्रम कब से प्रारंभ किया गया है ?

उत्तर-2006

प्रश्न-  हरा कार्बन किसे कहते हैं ?

उत्तर- कार्बन का वह भाग जो प्रकाश संशलेषण द्वारा वातावरण से हटाया जाता है।

प्रश्न- नीला कार्बन किसे कहते हैं ?

उत्तर-कार्बन का वह भाग जो समुद्री परितंत्र जैसे मैंग्रोव वन, समुद्री घास आदि द्वारा वातावरण से अवशोषित किया जाता है नीला कार्बन कहलाता है ?

 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.