करेंट अफेयर्स जनवरी 2021 |Current affairs in Hindi January 2021

 करेंट अफेयर्स  जनवरी  2021
Current affairs in Hindi January 2021

करेंट अफेयर्स  जनवरी  2021 Current affairs in Hindi January 2021

रतले पनबिजली परियोजना-किश्तवाड़ 

  • इसमें 133 मीटर लंबा बाँध और एक-दूसरे से सटे दो बिजली स्टेशन शामिल हैं।
  • दोनों पावर स्टेशनों की स्थापित क्षमता 850 मेगावाट होगी।
  • तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री ने जून 2013 में  इस बाँध की आधारशिला रखी थी।
  • पाकिस्तान अक्सर आरोप लगाता रहता है कि यह परियोजना सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty), 1960 का उल्लंघन करती है।
  • इसके तहत लगभग 5282 करोड़ रुपए के निवेश की परिकल्पना की गई है और इस परियोजना को 60 महीने के भीतर चालू किया जाएगा।

  •  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले में चिनाब नदी पर स्थित 850 मेगावाट की रतले पनबिजली परियोजना (Ratle Hydropower Project) हेतु 5281.94  करोड़ रुपए के निवेश की मंज़ूरी दे दी है।


मेरा गाँव, मेरा गौरव योजना

  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की पहल मेरा गाँव मेरा गौरव’ (Mera Gaon, Mera Gaurav) के तहत गोवा के कुछ गाँवों में कचरा निपटान हेतु ग्राम पंचायतों के मार्गदर्शन में अभियान चलाया गया।
  • इस योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी।
  • इस योजना के तहत वैज्ञानिकों को उनकी सुविधा के अनुसार गाँवों का चयन करने और चयनित गाँवों के संपर्क में रहने तथा किसानों को निजी यात्राओं या टेलीफोन के माध्यम से तकनीकी एवं कृषि से संबंधित अन्य पहलुओं की जानकारी प्रदान करने की परिकल्पना की गई।
  • वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्रों (Krishi Vigyan Kendras- KVKs) और कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (Agriculture Technology Management Agency- ATMA) की सहायता से कार्य कर सकते हैं।

आदि महोत्सव 2021

  • उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने 01 फरवरी, 2021 को नई दिल्ली स्थित दिल्ली हाट में राष्ट्रीय जनजातीय पर्व 'आदि महोत्सव' का उद्घाटन किया।
  • यह आयोजन जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय आदिवासी सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड) द्वारा किया जाता है। आदि महोत्सव का आयोजन 1-5 फरवरी, 2021 तक किया जा रहा है।
  • आदि महोत्सवआदिवासी संस्कृति, शिल्प, भोजन और वाणिज्य की भावना का उत्सव है, जिसे वर्ष 2017 में शुरू किया गया था और तब से सफलतापूर्वक इसका आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। यह महोत्सव देश भर के आदिवासियों की समृद्ध और विविध शिल्प एवं संस्कृति को एक स्थान पर प्रदर्शित करने और उसे  आम लोगों को जानने का अवसर प्रदान करता है।
  • इस महोत्सव के दौरान आदिवासी कला और शिल्प, चिकित्सा व उपचार, भोजन एवं लोक कलाओं का प्रदर्शन तथा उनकी बिक्री की जाएगी।
  • इसमें देश के 20 से अधिक राज्यों के लगभग 1000 आदिवासी कारीगर और कलाकार भाग लेंगे और अपनी समृद्ध पारंपरिक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे।
  • देश की आबादी में कुल 8 प्रतिशत से अधिक जनजातियाँ मौजूद हैं, इसके बावजूद वे समाज के वंचित वर्गों में शामिल हैं। प्राकृतिक सादगी से प्रेरित, उनकी रचनाओं में एक कालातीत अपील है।

हिंदी वर्ड ऑफ द इयर: आत्मनिर्भर

  • ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेज़ने आत्मनिर्भरशब्द को वर्ष 2020 के लिये हिंदी वर्ड ऑफ द ईयरके रूप में चुना है।
  • वर्ष 2019 के लिये संविधानको हिंदी वर्ड ऑफ द ईयरके रूप में चुना गया था, क्योंकि यह शब्द वर्ष 2019 में सबरीमाला वाद, अनुच्छेद 370 और राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय आदि के कारण काफी चर्चा में आ गया था।
  • ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेज़ द्वारा घोषित वर्ड ऑफ द ईयरएक ऐसा शब्द अथवा अभिव्यक्ति है, जिसने किसी एक विशिष्ट वर्ष में आम लोगों का काफी अधिक ध्यान आकर्षित किया हो। किसी भी वर्ष के लिये वर्ड ऑफ द ईयरका चयन करने के लिये ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेज़ द्वारा अपने भाषा अनुसंधान कार्यक्रम के तहत शब्दों के उपयोग संबंधी आँकड़े एकत्र किये जाते हैं और फिर उपयोग के आधार पर शब्दों का चयन किया जाता है।
  • ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेज़ ने वर्ष 2020 के लिये आत्मनिर्भरशब्द को चुना है, क्योंकि वर्ष 2020 के दौरान इस शब्द का काफी प्रयोग किया गया है और वर्ष 2021 के केंद्रीय बजट में भी इस शब्द को प्रमुखता से स्थान दिया गया है।
  • ज्ञात हो कि मई 2020 में प्रधानमंत्री ने COVID-19 रिकवरी पैकेज की घोषणा करते हुए आत्मनिर्भरताकी आवश्यकता पर ज़ोर दिया था।

भारत का पहला फायर पार्क

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री ने राज्य में अपनी तरह के पहले फायर पार्कका उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य आम लोगों के बीच अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपायों पर जागरूकता पैदा करना है।
  • भुवनेश्वर में ओडिशा फायर एंड डिजास्टरअकादमी परिसर में स्थित फायर पार्क प्रत्येक शनिवार को दोपहर 3.30 से शाम 5.30 बजे तक आम जनता के लिये खुला रहेगा।
  • अपनी तरह का यह पहला फायर पार्कआम लोगों, विशेषकर विद्यालय और विश्विद्यालय के छात्रों के बीच बुनियादी अग्नि सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता पैदा करने में सहायक होगा।
  • इस फायर पार्कमें प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग संबंधी प्रदर्शन, बचाव और आपदा प्रबंधन पर डेमो और अग्नि सुरक्षा से संबंधित फिल्मों की स्क्रीनिंग आदि गतिविधियाँ की जाएंगीं।

कोलैबकैड सॉफ्टवेयर

  • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और शिक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से जल्द ही कोलैबकैड (CollabCAD) सॉफ्टवेयर लॉन्च किया जाएगा।
  • कंप्यूटर-सक्षम सॉफ्टवेयर प्रणाली- कोलैबकैड एक सहयोगी नेटवर्क है, जो छात्रों और इंजीनियरिंग ग्राफिक्स पाठ्यक्रम के शिक्षकों के लिये 2D ड्राफ्टिंग और डिटेलिंग से लेकर 3D प्रोडक्टक डिज़ाइन आदि में सहायता प्रदान करेगा।
  • इस पहल का उद्देश्य पूरे देश में छात्रों को रचनात्मकता और कल्पना के मुक्त प्रवाह के साथ 3D डिजिटल डिज़ाइन बनाने और उसमें कुछ नयापन लाने के लिये एक मंच प्रदान करना है।
  • यह सॉफ्टवेयर छात्रों को पूरे नेटवर्क में अन्य छात्रों को उनके डिज़ाइनों के निर्माण में सहयोग करने और साथ ही उस डिज़ाइन के डेटा तक पहुँचने में सक्षम बनाएगा।
  • कोलैबकैड सॉफ्टवेयर का उपयोग विभिन्न प्रकार के 3D डिज़ाइन और 2D ड्राइंग बनाने हेतु विषय के पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में किया जाएगा।
  • देश भर के लगभग 140 से अधिक स्कूलों के छात्रों को इस सॉफ्टवेयर तक पहुँच प्राप्त होगी, जिसे इंजीनियरिंग ग्राफिक्स की व्यावहारिक परियोजनाओं और अवधारणाओं को समझने के लिये इस्तेमाल किया जा सकता है।

सुबोध कुमार जायसवाल

  • महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने हाल ही में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के नए प्रमुख के रूप में पदभार संभाला है। 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 28वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला है।

 

कागज़ रहित/पेपरलेस बजट

  • 1 फरवरी, 2021 को प्रस्तुत किया जाने वाला केंद्रीय बजट मौजूदा कोरोना वायरस महामारी के मद्देनज़र पूर्ण रूप से कागज़ रहित/पेपरलेस होगा। गौरतलब है कि आज़ादी के बाद यह पहला अवसर होगा, जब केंद्रीय बजट को कागज़ पर प्रकाशित नहीं किया जाएगा और यह पूर्णतः पेपरलेस होगा।
  • केंद्र सरकार को दोनों सदनों से इस संबंध में अनुमति मिल गई है।
  • ज्ञात हो कि बजट के प्रकाशन के कारण प्रतिवर्ष लगभग 100 से अधिक लोगों को एक साथ प्रिंटिंग प्रेस में तकरीबन दो सप्ताह तक काम करना पड़ता है, जो कि मौजूदा महामारी की दृष्टि से काफी खतरनाक है। इस व्यवस्था के मुताबिक, संसद के सभी सदस्यों को बजट की डिजिटल कॉपी प्रदान की जाएगी।
  • बजट के साथ-साथ आर्थिक सर्वेक्षण को भी कागज़ पर प्रिंट नहीं किया जाएगा, बल्कि वह भी डिजिटल कॉपी के रूप में उपलब्ध होगा।
  •  29 जनवरी, 2021 को शुरू हो रहा मौजूदा वर्ष का बजट सत्र 8 अप्रैल, 2021 तक चलेगा और इसे कुल दो हिस्सों में विभाजित किया जाएगा।
  • इस प्रकार कहा जा सकता है कि बजट एक वार्षिक वित्तीय विवरण होता है, जो वित्तीय वर्ष के दौरान अपेक्षित राजस्व और अनुमानित व्यय को दर्शाता है। स्वतंत्र भारत का पहला बजट वित्त मंत्री आर.के. शनमुखम चेट्टी द्वारा प्रस्तुत किया गया था। वहीं वर्ष 1970-71 का केंद्रीय बजट इस मायने में खास था कि उसे पहली बार किसी महिला (तत्कालीन प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री इंदिरा गांधी) द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

अपने संविधान को जानेंअभियान

  • केंद्र सरकार जल्द ही देश भर के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अपने संविधान को जानेंनाम से एक अभियान आयोजित करेगी।
  • इस अभियान का उद्देश्य देश के युवाओं को संविधान के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक करना है। इस संबंध में घोषणा करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि यद्यपि भारत के अधिकांश लोग संविधान में दिये गए अधिकारों के बारे में जागरूक हैं, किंतु वे अपने कर्तव्यों के बारे में नहीं जानते हैं।
  • इस अभियान के तहत लोगों को उनके कर्तव्यों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा, जिससे देश का संविधान और अधिक मज़बूत होगा।

हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2021

  • हेनले पासपोर्ट सूचकांक (Henley Passport Index), 2021 में भारतीय पासपोर्ट को 85वाँ स्थान प्राप्त हुआ है।
  • हेनले पासपोर्ट सूचकांक विश्व के सभी देशों के पासपोर्ट्स की रैंकिंग को दर्शाता है, इस सूची में किसी पासपोर्ट को इस आधार पर रैंकिंग प्रदान की जाती है कि पासपोर्ट धारक बिना पूर्व वीजा के कितने देशों की यात्रा कर सकता है।
  • इसे वर्ष 2006 में लॉन्च किया गया था और इसमें 199 पासपोर्ट शामिल हैं।
  • जापान इस सूचकांक में अपना स्थान (1st) बनाए रखने में सफल रहा, जापानी पासपोर्ट धारक विश्व भर के 191 देशों  में पूर्व वीज़ा के बिना भी यात्रा कर सकते हैं।
  • इस सूचकांक में भारत 58 के स्कोर के साथ 85वें स्थान पर रहा।
  • भारतीय पासपोर्ट का प्रदर्शन इससे पहले वर्ष 2020 (84वें) और वर्ष 2019 (82वें) में बेहतर रहा था।

अस्मी: मशीन पिस्टल

  • भारत की पहली स्वदेशी 9 MM मशीन पिस्टल (9mm Machine Pistol) को इन्फैंट्री स्कूल, महोव और DRDO के आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (DRDO’s Armament Research & Development Establishment- ARDE), पुणे द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
  • मशीन पिस्तौल मुख्य रूप से पिस्तौल का स्व-लोडिंग संस्करण है जो पूरी तरह से स्वचालित है।
  • पिस्तौल का नाम अस्मी’ (Asmi) रखा गया है जिसका अर्थ गर्व, आत्मसम्मान तथा कठिन परिश्रम है।

 

श्रम आंदोलन संग्रहालय

  • केरल में जल्द ही विश्व श्रम आंदोलन के इतिहास को दर्शाने वाला भारत का पहला श्रम आंदोलन संग्रहालय लॉन्च किया जाएगा।
  • केरल के इस श्रम संग्रहालय में तमाम तरह के दस्तावेज़ों का एक विशाल भंडार मौजूद होगा, इससे विश्व के (विशेष तौर पर भारत के) श्रम आंदोलनों के स्वरूप को समझने में सहायता मिलेगी।
  • इससे राज्य में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
  • इस संग्रहालय में चित्रों, दस्तावेज़ों और अन्य प्रदर्शनों के माध्यम से विश्व श्रम आंदोलन के इतिहास और केरल के श्रम आंदोलन के इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा।

 

युद्धाभ्यास डेज़र्ट नाइट-21

  • भारतीय वायु सेना (Indian Air Force- IAF) तथा फ्राँसीसी वायु और अंतरिक्ष बलद्वारा जोधपुर हवाई अड्डे पर 20-24 जनवरी, 2021 के बीच डेज़र्ट नाइट-21’ (Desert Knight-21) नामक एक द्विपक्षीय युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है।
  • वर्तमान में युद्धाभ्यास डेज़र्ट नाइट -21के लिये फ्राँसीसी सैन्य टुकड़ी को एशिया में उनकी 'स्काईरोज़ तैनाती' (Skyros Deployment) के हिस्से के रूप में तैनात किया गया है।

 भारत और फ्राँस के बीच रक्षा अभ्यास:

  •  वरुण (Varuna) – नौसैनिक युद्धाभ्यास
  • गरुण (Garuda) –वायुसेना अभ्यास
  •  शक्ति (Shakti) – संयुक्त सैन्य अभ्यास

 

स्मार्ट एंटी एयरफील्ड  वेपन (SAAW)

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation- DRDO) ने स्व देश में निर्मित स्माार्ट एंटी एयरफील्डु वेपन (Smart Anti-Airfield Weapon- SAAW) का सफल कैप्टिव एंड रिलीज़उड़ान परीक्षण किया है। यह परीक्षण हिंदुस्ता्न एयरोनॉटिक्सd लिमिटेड (HAL) के हॉक-I विमान के ज़रिये किया गया।
  • यह प्रणाली ग्लाइड बम श्रेणी से संबंधित है और इसका विकास 2012-13 के आस-पास भारतीय वायु सेना (Indian Air Force- IAF) से महत्त्वपूर्ण आदानों के साथ शुरू हुआ। पहली बार इसका परीक्षण वर्ष 2016 में किया गया था।

अभ्यास कवच

  • देश के एकमात्र संयुक्त  बल कमान के रूप में अंडमान एवं निकोबार कमान (ANC) के तहत त्रिस्तरीय सेना के संसाधनों को मिलाकर एक वृहद् संयुक्ता सैन्यप अभ्यानस अभ्याNस कवचहै।
  • अंडमान और निकोबार कमांड (ANC) जिसका मुख्यालय पोर्ट ब्लेयर है, में पहला इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड (Integrated Theatre Command) है।
  •  इस अभ्यास में भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना एवं तटरक्षक बल भाग लेंगे।

पद्म पुरस्कार 2021

72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वर्ष 2021 के लिये पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई।

इस वर्ष कुल 119 पद्म पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे, जिनमें 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री शामिल हैं।

कुछ पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता (कुल 7 में से):

  • श्री शिंजो आबे (पूर्व जापानी प्रधानमंत्री), श्री एस.पी. बालासुब्रमण्यम (गायक,मरणोपरांत), डॉ.बेल्ले मोनप्पा हेगड़े (चिकित्सा), श्री सुदर्शन साहू (कला), आदि।

कुछ पद्म भूषण पुरस्कार विजेता (कुल 10 में से):

  • सुश्री कृष्णन नायर शांतकुमारी चित्रा (कला), श्री तरुण गोगोई (लोक-कार्य), सुश्री सुमित्रा महाजन (लोक-कार्य), श्री राम विलास पासवान (लोक-कार्य,मरणोपरांत), आदि।

कुछ पद्म श्री पुरस्कार विजेता (कुल 102 में से):

  • श्री गुलफाम अहमद (कला), सुश्री पी.अनीथा (खेल), श्री राम स्वामी अन्नवरपु (कला) आदि।


  • भारत में पद्म पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर की जाती है।
  • 1954 में स्थापित यह पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है।
  • यह पुरस्कार उन सभी क्षेत्रों की गतिविधियों या विषयों में उपलब्धियों को सम्मानित करने का प्रयास करता है, जिसमें सार्वजनिक सेवा का भाव शामिल होता है।


ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिये जाते हैं:

  • पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिये)
  • पद्म भूषण (उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिये)
  • पद्मश्री (किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिये)

पद्म विभूषण, पद्म पुरस्कारों के पदानुक्रम में सर्वोच्च सम्मान है और इसके बाद पद्म भूषणऔर पद्म श्रीआते हैं।

 

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

32 बच्चों को उनकी असाधारण क्षमता और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ (Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar) से सम्मानित किया गया है।

ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष भारत के राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के पहले सप्ताह में प्रदान किये जाते हैं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार को दो श्रेणियों के अंतर्गत दिया जाता है:

  •  बाल शक्ति पुरस्कार।
  •  बाल कल्याण पुरस्कार।

बाल शक्ति पुरस्कार:

  • वर्ष 1996 में असाधारण उपलब्धि के लिये राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के रूप में स्थापित किया गया और वर्ष 2018 से बाल शक्ति पुरस्कार के रूप में जाना गया।
  • 32 बच्चों को उनकी असाधारण क्षमता और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ (Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar) से सम्मानित किया गया है।
  • ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष भारत के राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के पहले सप्ताह में प्रदान किये जाते हैं।
  • 26 जनवरी, 2021 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत पर्व- 2021के आयोजन की शुरुआत की गई।

One Liner Current Affair January 2021

  • 22 जनवरी से 04 फरवरी, 2021 तक लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में 24वें हुनर हाट” (Hunar Haat) का आयोजन किया गया। हुनर हाट अल्पसंख्यक समुदायों के कारीगरों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी है।
  • Co-WIN एक क्लाउड आधारित सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म है और इसे भारत के कोविड-19 प्रतिरक्षण कार्यक्रम से संबंधित महत्त्वपूर्ण सूचनाओं के प्रबंधन हेतु तैयार किया गया है
  • भारतीय युवा गणितज्ञ, निखिल श्रीवास्तव को दो अन्य गणितज्ञों के साथ प्रतिष्ठित 2021 के माइकल और शीला हेल्डपुरस्कार के संयुक्त विजेता के रूप में नामित किया गया है।
  • हाल ही में पाकिस्तान ने शाहीन-III मिसाइल (Shaheen-III Missile) का सफल परीक्षण किया है।
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने अवलोकननाम से एक सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है।
  • रोज़गार के अवसरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार ने घोषणा की है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत कार्य दिवसों की संख्या को 100 से बढ़ाकर 150 कर दिया जाएगा।
  • गुजरात सरकार ने ड्रैगन फ्रूटका नाम बदलकर 'कमलम' करने का प्रस्ताव रखा है। ड्रैगन फ्रूट दक्षिण और मध्य अमेरिका के स्वदेशी जंगली कैक्टस की प्रजाति का एक फल है। ड्रैगन फ्रूट का अंदरुनी हिस्सा प्रायः सफेद या लाल रंग का होता है,
  • 21 जनवरी, 2021 को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा  का स्थ्पना दिवस मनाया गया। ये  तीनों राज्य उत्तर-पूर्वी क्षेत्र अधिनियम (पुनर्गठन), 1971 के तहत पूर्ण राज्य बने।
  • जम्मू-कश्मीर स्थित एक गैर-सरकारी संगठन ने गुच्छी मशरूम के लिये जीआई टैग’ (GI Tag) की मांग करते हुए आवेदन दाखिल किया है। ध्यातव्य है कि जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में उगने वाली गुच्छी मशरूमदुनिया की सबसे महँगी मशरूमों में से एक है। जम्मू-कश्मीर के केसर को जीआई टैगप्रदान किया जा चुका है ।
  • केरल के राज्यपाल द्वारा राज्य के मेधावी और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के तकरीबन 10,000 छात्रों को सिविल सेवाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये मुफ्त कोचिंग प्रदान करने हेतु वन स्कूल, वन आईएएसकार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
  • 15 जनवरी, 2021 को तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर को उनकी जयंती तिरुवल्लुवर दिवस’ (Thiruvalluvar Day ) के अवसर पर याद किया गया ।
  • बिहार के जमुई ज़िले के नागी-नकटी पक्षी अभयारण्य (Nagi-Nakti Bird Sanctuary) में पहले राज्य-स्तरीय पक्षी उत्सव 'कलरव' (Kalrav) का आयोजन किया गया।
  • भारतीय सेना द्वारा आइडियाफोर्ज़ (Idea Forge) के साथ 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर के हाई अल्टीट्यूड ड्रोन्स’ (High-Altitude Drones) की खरीद हेतु अनुबंध किया गया है।
  • भारत में प्रतिवर्ष 15 जनवरी को जवानों और भारतीय सेना के सम्मान में सेना दिवस मनाया जाता है।
  • हाल ही में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस, मोहम्मद बिन सलमान ने एक फ्यूचर सिटी 'द लाइन' का अनावरण किया है, जो कि सऊदी अरब की 500 बिलियन डॉलर की नियोम’ (NEOM) परियोजना का हिस्सा है।
  • रेल मंत्रालय ने रेलवे के माल ढुलाई व्यवसाय को बढ़ावा देने तथा इसके विकास के लिये माल ढुलाई व्यवसाय विकास पोर्टल (Freight Business Development Portal) नामक एक विशेष पोर्टल लॉन्च किया है।
  • हाल ही में साधु कोठारी नामक यक्षगान कलाकार का मंच पर प्रदर्शन करने के दौरान निधन हो गया।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिये 'स्विच दिल्ली' अभियान की शुरुआत की है।
  • पंजाब के मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022 में मार्च माह तक सभी ग्रामीण घरों में 100 प्रतिशत पाइप से पेयजल की आपूर्ति के लक्ष्य को पूरा करने के लिये 'हर घर पानी, हर घर सफाई' मिशन की शुरुआत की है।
  • 2 फरवरी, 2021 को विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर आर्द्रभूमि के संरक्षण के लिये चेन्नई में आर्द्रभूमि संरक्षण और प्रबंधन केंद्र’ (CWCM) नाम से भारत का पहला समर्पित केंद्र स्थापित किया गया है।
  • पश्चिम रेलवे ने गुजरात में वाघई-बिलिमोरा के बीच 107 साल पुरानी नैरो गेज हेरिटेज ट्रेन सहित तीन ट्रेनों की सेवाओं को स्थायी रूप से स्थगित/रद्द करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन की शुरुआत वर्ष 1913 में की गई थी और यह गायकवाड़ वंश की निशानी थी।
  • वर्ष 2004 में दार्जिलिंग टीजीआई टैग प्राप्त करने वाला पहला भारतीय उत्पाद है। भौगोलिक संकेतक का पंजीकरण 10 वर्ष के लिये मान्य होता है।
  • हाल ही में प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा का अनावरण नई दिल्ली के पंडित पंत मार्ग पर किया गया है। यह मूर्ति पहले रायसीना रोड सर्कल के पास स्थित थी, जिसे यहाँ से स्थानांतरित किया गया है क्योंकि यह 'नए संसद भवनकी संरचना के भीतर आ रही थी।
  • केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने प्रवासी श्रमिकों के लिये राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों के निर्माण को सुचारु बनाने के लिये एक राष्ट्रीय प्रवासन सहायता पोर्टल- श्रमशक्तिशुरू किया है।
  • भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने हेतु सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कारकी स्थापना की गई है।
  • केंद्र सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवसके रूप में मनाने का निर्णय लिया है, यह प्रतिवर्ष 23 जनवरी को मनाई जाएगा।
  • हाल ही में रक्षा मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के निचली दिबांग घाटी में स्थित सिसेरी नदी पुल (Sisseri River Bridge) का उद्घाटन किया, जो दिबांग घाटी (Dibang Valley) और सियांग (Siang) को जोड़ता है।
  • भारत के उपराष्ट्रपति ने श्री नारायण गुरु (Sree Narayana Guru) की कविताओं का अंग्रेज़ी अनुवाद, "नॉट मैनी, बट वन" (Not Many, But One) लॉन्च किया है।
  • सिंगापुर को 'हेनले पासपोर्ट सूचकांक (Henley Passport Index) 2021' में विश्व के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में दूसरा स्थान दिया गया है।
  • अटल ज्योति योजना (AJAY) को सितंबर 2016 में ग्रिड पावर (2011 की जनगणना के अनुसार) में 50% से कम घरों वाले राज्यों में सौर स्ट्रीट लाइटिंग (Solar Street Lighting- SSL) सिस्टम की स्थापना के लिये शुरू किया गया था।
  • हाल ही में भारत के गौवांशों (Bovines) में गाँठदार त्वचा रोग या लंपी स्किन डिजीज़’ (Lumpy Skin Disease- LSD) के संक्रमण के मामले देखने को मिले हैं।  गौरतलब है कि भारत में इस रोग के मामले पहली बार दर्ज किये गए हैं।

Also Read....

करेंट अफेयर्स माह दिसम्बर 2020

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.