सितम्बर 2020 माह के चर्चित व्यक्ति | September 2020 Ke charchit Vyakti

सितम्बर 2020  माह के चर्चित व्यक्ति  |

 सितम्बर 2020  माह के चर्चित व्यक्ति  
 September 2020 Ke charchit Vyakti


अगस्त 2020  माह के चर्चित व्यक्ति  

जुलाई  2020  माह के चर्चित व्यक्ति  

जून 2020  माह के चर्चित व्यक्ति  

मई 2020  माह के चर्चित व्यक्ति  


ईश्वर चंद्र विद्यासागर

  • 26 सितंबर, 2020 को देश भर में समाज सुधारक और शिक्षाविद ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 200वीं जयंती मनाई गई ईश्वर चंद्र विद्यासागर का जन्म 26 सितंबर, 1820 को पश्चिम बंगाल के एक गाँव में हुआ था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद वे कलकत्ता चले गए और वहाँ वर्ष 1829 से वर्ष 1841 के बीच संस्कृत विश्वविद्यालय से वेदांत, व्याकरण, साहित्य, अलंकार शास्त्र और नीतिशास्र में निपुणता हासिल की, इस दौरान वर्ष 1839 में उन्हें संस्कृत और दर्शन में विशेषज्ञता के लिये विद्यासागर की उपाधि दी गई। विद्यासागर का शाब्दिक अर्थ है 'ज्ञान का महासागर'। 29 जुलाई, 1891 को 70 वर्ष की उम्र में कलकत्ता में उनका निधन हो गया।

एस.पी. बालासुब्रमण्यिम

  • गायक-अभिनेता एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम (S.P. Balasubrahmanyam) का 74 वर्ष की उम्र में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया है। एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम को भारतीय संगीत में उनके अद्वितीय योगदान के लिये पहचाना जाता था। उल्लेखनीय है कि उन्होंने उन्होंने 40,000 से अधिक गानों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था। तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में गाने के अलावा एस.पी. बालासुब्रमण्य्म ने कई फिल्मों में अभिनय भी किया था। एस.पी. बालासुब्रमण्यदम का जन्म 04 जून, 1946 को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के पास एक रूढ़िवादी तेलुगु परिवार में हुआ था।भारत सरकार ने भी एस.पी. बालासुब्रमण्येम को वर्ष 2001 में पद्म श्री और वर्ष 2011 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

डॉ. इशर जज अहलूवालिया

  • देश की जानी-मानी अर्थशास्त्री डॉ. इशर जज अहलूवालिया (Isher Judge Ahluwalia) का 74 वर्ष की उम्र में ब्रेन कैंसर के साथ 10 माह की लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया है। भारत में उन्होंने तकरीबन 15 वर्षों तक  भारतीय अंतर्राष्ट्री य आर्थिक संबंध अनुसंधान परिषद (ICRIER) में निदेशक और अध्यक्ष के तौर पर कार्य किया। वर्ष 2009 में उन्हें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिये राष्ट्रपति द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

शिवांगी सिंह

  • फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह जल्द ही राफेल लड़ाकू विमान उड़ाने वाली भारत की पहली महिला फाइटर पायलट बनने वाली हैं। हालाँकि अभी इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ध्यातव्य है कि इन राफेल विमानों को 10 सितंबर, 2020 को औपचारिक तौर पर भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था। शिवांगी सिंह वर्तमान में राफेल उड़ाने के लिये प्रशिक्षण ले रही हैं और जल्द ही वे हरियाणा स्थित अंबाला एयर बेस में नंबर 17 स्क्वाड्रन गोल्डन एरोमें शामिल हो जाएंगी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली शिवांगी सिंह वर्ष 2017 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुईं थीं और अब तक वे मिग -21 बाइसन विमान उड़ा रहीं थीं। 

सुरेश अंगडी

  • केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 01 जून, 1955 को कर्नाटक के बेलगाम ज़िले में जन्मे सुरेश अंगडी बेलगाम 17वीं लोकसभा के लिये निर्वाचित हुए थे और उन्हें रेल राज्य  मंत्री का पदभार सौंपा गया था। कर्नाटक के एक कॉलेज से स्ना तक करने के बाद उन्होंने राजा लखमगौड़ा लॉ कॉलेज, बेलगाम से कानून की पढ़ाई की थी। वर्ष 1996 में वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बेलगाम इकाई के उपाध्यक्ष बने थे और वर्ष 1999 तक वे इसी पद पर रहे। वर्ष 2004 में वे 14वीं लोकसभा के लिये पहली बार निर्वाचित हुए थे और उन्हें खाद्य, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण संबंधी स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया था। इसके बाद वे वर्ष 2009, वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में भी लोकसभा के लिये निर्वाचित हुए।

अंग रीता शेरपा

  • नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही और संरक्षक अंग रीता शेरपा (Ang Rita Sherpa) का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। स्नो लेपर्ड’ (Snow Leopard) के नाम से प्रसिद्ध अंग रीता शेरपा को वर्ष 2017 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने वर्ष 1983 से वर्ष 1996 के बीच 10 बार बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले दुनिया के एकमात्र व्यक्ति के रूप में मान्यता दी थी। विदित हो कि यह रिकॉर्ड अभी भी बरकरार है। अंग रीता शेरपा का जन्म वर्ष 1948 में पूर्वी नेपाल के एक छोटे से गाँव में हुआ था। उन्होंने काफी छोटी सी उम्र में ही शेरपा के तौर पर कार्य करना शुरू कर दिया था। शेरपा हिमालयी लोगों का एक वंश है, जो पर्वतारोहण में अपने कौशल के लिये काफी प्रसिद्ध होते हैं। अंग रीता शेरपा नेपाल के  द माउंटेन इंस्टीट्यूट का हिस्सा थे और उन्होंने हिमालयी क्षेत्र के संरक्षण हेतु द माउंटेन इंस्टीट्यूट से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं में कार्य किया था। हिमालयी पारिस्थितिकी के संरक्षण के प्रयासों के लिये उन्हें वर्ष 2011 में सर एडमंड हिलेरी माउंटेन लिगेसी मेडल से भी सम्मानित किया गया था

अनिल धस्माना

  • भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के पूर्व प्रमुख अनिल धस्माना को राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अनिल धस्माना की नियुक्ति को मंज़ूरी दी है। अनिल धस्माना ने खुफिया विभाग के पूर्व अधिकारी सतीश झा का स्थान लिया है। अनिल धस्माना वर्ष 1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं और उन्हें पाकिस्तान के मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। अनिल धस्माना वर्ष 1993 में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) में शामिल हुए थे।  राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) का गठन कारगिल युद्ध के पश्चात् एक समर्पित तकनीकी खुफिया एजेंसी के रूप में किया गया था।

राजेश खुल्लर

  • हरियाणा के वरिष्ठ IAS अधिकारी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर को तीन वर्ष के लिये विश्व बैंक (World Bank) का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। कार्यकारी निदेशक के तौर पर राजेश खुल्लर विश्व बैंक में भारत, बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका का प्रतिनिधित्त्व करेंगे। ध्यातव्य है कि विश्व बैंक समूह में कुल 25 कार्यकारी निदेशक शामिल होते हैं जो कि किसी एक देश अथवा देशों के एक समूह क्षेत्र का प्रतिनिधित्त्व करते हैं। नियमों के मुताबिक इन कार्यकारी निदेशकों को या तो नियुक्त किया जाता है अथवा इनके लिये चुनाव होता है। वर्ष 1988 बैच के IAS अधिकारी राजेश खुल्लर लगभग पाँच वर्ष तक हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रह चुके हैं। राजेश खुल्लर ने वर्ष 1984 में भौतिक विज्ञान (Physics) में पंजाब विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल की थी। भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होने के बाद से राजेश खुल्लर केंद्र और राज्य स्तर (हरियाणा) पर कई महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं, जिसमें वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव का पद भी शामिल है। विश्व बैंक संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी एक अहम संस्था है और यह कई संस्थाओं का समूह है। विश्व बैंक नीति सुधार कार्यक्रमों और परियोजनाओं के लिये ऋण देता है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष केवल नीति सुधार कार्यक्रमों के लिये ही ऋण देता है।

कपिला वात्स्यायन

  • 16 सितंबर, 2020 को प्रसिद्ध कला विद्वान, लेखक और विशेषज्ञ कपिला वात्स्यायन का 92 वर्ष की उम्र में दिल्ली स्थित उनके घर पर निधन हो गया है। वर्ष 2011 में पद्म विभूषण से सम्मानित कपिला वात्स्यायन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की संस्थापक निदेशक थीं। कला इतिहास, वास्तुकला और भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सुविख्यात विद्वान कपिला वात्स्यायन का जन्म वर्ष 1928 में नई दिल्ली में हुआ था और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में मास्टर की डिग्री प्राप्त की थी। कपिला वात्स्यायन ने अपने लंबे कैरियर में कला के विभिन्न रूपों और उनके इतिहास पर लगभग 20 किताबें लिखी थीं। वर्ष 1970 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी की फेलोशिप और वर्ष 2000 में राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

हरिवंश नारायण सिंह

  • हाल ही में आयोजित चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह को एक बार पुनः राज्यसभा के उपसभापति के तौर पर चुन लिया गया है, इस पद पर यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। 30 जून, 1956 को जन्मे हरिवंश नारायण सिंह ने अगस्त 2018 में राज्यसभा के उपसभापति के तौर पर अपने पहले कार्यकाल की शुरुआत की थी, जो कि अप्रैल 2020 में समाप्त हुआ था। नियमों के अनुसार, उपसभापति ऊपरी सदन का पीठासीन अधिकारी होता है और राज्यसभा द्वारा अपने सदस्यों में से किसी एक को उपसभापति के रूप में चुना जाता है। सभापति का पद खाली रहने अथवा सभापति की अनुपस्थिति में उपसभापति, सभापति के रूप में कार्य करता है और उसमें सभापति की सभी शक्तियाँ निहित हो जाती हैं।

रघुवंश प्रसाद सिंह

  • 13 सितंबर, 2020 को पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वर्ष 2004 और वर्ष 2009 के बीच ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में रघुवंश प्रसाद सिंह ने भारत सरकार की महत्त्वकांक्षी योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम अर्थात् मनरेगा (MGNREGA) की सफलता के पीछे महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक थे।  रघुवंश प्रसाद सिंह का जन्म 06 जन्म, 1946 को बिहार के वैशाली ज़िले में हुआ था। रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत वर्ष 1973-77 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी (SSP) में सचिव के तौर पर की थी, जिसके बाद वर्ष 1977 में वे बिहार विधानसभा के सदस्य बने और उन्होंने अपने राजनैतिक कैरियर के दौरान कई बार बेलसंड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्त्व किया। वर्ष 1996 में लोकसभा में अपने राजनैतिक कैरियर की शुरुआत करने से पूर्व उन्होंने बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष के तौर पर भी कार्य किया। वे वर्ष 1996 के लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए और उन्हें केंद्रीय पशुपालन और डेयरी उद्योग राज्यामंत्री बनाया गया। ध्यातव्य है कि वर्ष 2009 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने पाँचवीं बार जीत दर्ज की थी।

नाओमी ओसाका

  • जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने यूएस ओपन के फाइनल मुकाबले में बेलारूस की टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया एज़ारेंका को हराकर अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम जीत लिया है। 22 वर्षीय नाओमी ओसाका इस ऐतिहासिक जीत के साथ विश्व रैंकिग में तीसरे नंबर पर पहुँच गई हैं। नाओमी ओसाका पहली एशियाई खिलाड़ी (पुरुष अथवा महिला) बन गई हैं जिन्होंने तीन ग्रैंड स्लैम अपने नाम किये हैं। यूएस ओपन चार ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट में से एक है, अन्य तीन ग्रैंड स्लैम- फ्रेंच ओपन, विंबलडन और ऑस्ट्रेलियन ओपन हैं। ये ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) द्वारा संचालित किया जाता हैं।

योशीहिदे सुगा

  • योशीहिदे सुगा को जापान के सत्तारूढ़ दल लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के नए प्रमुख के रूप में चुना गया है। जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री शिंजो आबे के उत्तराधिकारी के रूप में योशीहिदे सुगा को 377 वोट मिले हैं। ध्यातव्य है कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बीते माह स्वास्थ्य समस्याओं के कारण इस्तीफा देने की घोषणा की थी। योशीहिदे सुगा वर्तमान में शिंजो आबे की सरकार में मुख्य कैबिनेट सचिव के तौर पर कार्य कर रहे हैं। योशीहिदे सुगा स्वयं को एक सुधारवादी के रूप में प्रस्तुत करते हैं, जिन्होंने नौकरशाही की क्षेत्रीय बाधाओं को तोड़कर नीतियों को लागू करने में सफलता हासिल की है। अपने राजनीतिक कौशल की तुलना में योशीहिदे सुगा ने काफी कम विदेश यात्राएँ की हैं, जिसके कारण उनका राजनयिक कौशल अभी स्पष्ट नहीं है, हालाँकि उम्मीद के अनुसार, वे भी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की प्राथमिकताओं के मुताबिक ही कार्य करेंगे। कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी और आर्थिक गिरावट के अलावा, योशीहिदे सुगा को चीन सहित कई अन्य चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

  • प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने हाल ही में अपना 100वाँ अंतर्राष्ट्रीय गोल किया है, जो कि इस मुकाम पर पहुँचने वाले इतिहास के दूसरे व्यक्ति बन गए हैं। विश्व के बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले 35 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल (Portugal) की ओर से स्वीडन (Sweden) के विरुद्ध खेलते हुए मुकाबले के हाफ टाइम से ठीक पहले एक शानदार फ्री किक (Free Kick) के साथ इतिहास रच दिया, वहीं उन्होंने मुकाबले के दूसरे हाफ टाइम में पुर्तगाल के लिये अपना 101वाँ गोल भी दागा। इसका मतलब है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ईरान के सेवानिवृत्त दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी अली डेई (Ali Daei) द्वारा बनाए गए 109 अंतर्राष्ट्रीय गोल के सर्वकालिक अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड से केवल आठ गोल पीछे हैं। रोनाल्डो ने अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत वर्ष 2003 में कज़ाख़्तान (Kazakhstan) के विरुद्ध खेलते हुए की थी, उस समय उनकी उम्र मात्र 18 वर्ष थी, वहीं उन्होंने अपना पहला गोल वर्ष 2004 में ग्रीस के विरुद्ध खेलते हुए किया था। सक्रिय खिलाड़ियों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद अंतर्राष्ट्रीय गोलों की सूची में भारत के सुनील छेत्री (72 गोल) और अर्जेंटीना के लियोन मेसी (Lionel Messi) का स्थान है।

गोविंद स्व्रूप

  • 07 सितंबर, 2020 को देश के महान वैज्ञानिक और रेडियो खगोलशास्त्री  गोविंद स्वरूप (Govind Swarup) का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वर्ष 1929 में उत्तरप्रदेश के ठाकुरद्वारा में जन्मे गोविंद स्व्रूप को भारतीय रेडियो खगोलशास्त्र के पिता के रूप में जाना जाता था। उन्होंने वर्ष 1950 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अपनी मास्टर डिग्री और वर्ष 1961 में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट डिग्री हासिल की। वर्ष 1963 में डॉ. होमी जहाँगीर भाभा के निमंत्रण पर गोविंद स्वटरूप भारत लौट आए और जल्द ही वे टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) में शामिल हो गए। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) में उन्होंने रेडियो खगोलशास्त्रि यों का एक समूह स्थापित किया, जो कि विश्व में इस तरह का अपना पहला समूह था। वर्ष 1984 से वर्ष 1996 के दौरान गोविंद स्वलरूप के निर्देशन में राष्ट्रीय खगोल भौतिकी केंद्र (National Centre for Radio Astrophysics) ने जायंट मीटर-वेव रेडियो टेलीस्कोप (Giant Metrewave Radio Telescope-GMRT) का निर्माण किया, जो कि 25 किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैली हुई 30 परवलयाकर (Parabolic) रेडियो दूरबीनों (प्रत्येक दूरबीन का व्यास 45 मीटर) की एक श्रृंखला है जो सभी दिशाओं में घूम सकती हैं। यह विश्व की सबसे संवेदनशील दूरबीनों में से एक है और इसे पूरी तरह से गोविंद स्वकरूप के नेतृत्त्व में भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किया गया है।

जॉनी बक्शी

  • 05 सितंबर, 2020 को दिग्गज फिल्म निर्माता जॉनी बक्शी (Johnny Bakshi) का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जॉनी बख्शी ने मुख्य रूप से फिल्मों का निर्माण किया और उन्हें रावण (1984), फिर तेरी कहानी याद आई (1993) तथा मंज़िलें और भी हैं (1974) जैसी फिल्मों के लिये एक निर्माता के तौर पर उनकी भूमिका को याद किया जाता है। निर्देशक के तौर पर उन्होंने कुल दो फिल्मों- वर्ष 1992 की डाकू और पुलिस तथा वर्ष 1994 की खुदाई, में कार्य किया। वर्ष 1938 में जन्मे जॉनी बक्शी ने हार-जीत (1990) और पापा कहते हैं (1996) जैसी फिल्मों में अभिनय भी किया किया था, हालाँकि अभिनय के क्षेत्र में उन्हें इतनी सफलता नहीं मिल सकी जितनी उन्हें एक फिल्मी निर्माता के तौर पर मिली।

शेखर गवली

  • 01 सितंबर, 2020 को पूर्व रणजी खिलाड़ी और महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के फिटनेस कोच शेखर गवली (Shekhar Gawali) का नासिक ज़िले के इगतपुरी हिल स्टेशन में ट्रैकिंग के दौरान 45 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। शेखर गवली का जन्म 6 अगस्त, 1975 को महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में हुआ था। 45 वर्षीय शेखर गवली ने 1990 के दशक के अंत में और 2000 के दशक के शुरुआती दिनों में महाराष्ट्र के लिये प्रथम श्रेणी में दो मैच खेले थे। शेखर गवली दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेगस्पिनर (Legspinner) थे। वर्तमान में शेखर गवली महाराष्ट्र अंडर-23 टीम के लिये फिटनेस कोच के रूप में कार्य कर रहे थे और पिछले सीज़न में सीनियर टीम के साथ भी फिटनेस कोच की ही भूमिका में कार्य किया था।

सुमित नागल 

  • भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल (Sumit Nagal) ने यूएस ओपन- 2020 (US Open) में शानदार जीत हासिल कर पुरुषों के एकल मुकाबले के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। ध्यातव्य है कि सुमित नागल ने अपने कैरियर में पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के दूसरे दौर में जगह बनाई है। 7 वर्ष बाद यह पहला मौका है जब किसी भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ी ने यूएस ओपन (US Open) में कोई मैच जीता है, इससे पूर्व वर्ष 2013 में सोमदेव देववर्मन ने यह उपलब्धि हासिल की थी। यूएस ओपन चार ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट में से एक है, अन्य तीन ग्रैंड स्लैम- फ्रेंच ओपन, विंबलडन और ऑस्ट्रेलियन ओपन हैं। ये ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) द्वारा संचालित किया जाता हैं।

राजीव कुमार

  • पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव और सेवानिवृत्त आईएएस (IAS) अधिकारी राजीव कुमार ने देश के नए चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार संभाल लिया है। 1984 बैच के झारखंड कैडर के IAS अधिकारी राजीव कुमार पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का स्थान लेंगे। ध्यातव्य है कि आयुक्त अशोक लवासा को एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank-ADB) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने से पूर्व राजीव कुमार लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। राजीव कुमार के पास सार्वजनिक नीति और प्रशासन के क्षेत्र में 30 से भी अधिक वर्षों का अनुभव है। यदि राजीव कुमार अपना कार्यकाल पूरा करते हैं तो वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों का आयोजन उन्ही के नेतृत्त्व में किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक निकाय है जो भारत में लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के पद की चुनाव प्रक्रियाओं का संचालन करता है। प्रारंभ में, आयोग में केवल एक मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे। वर्तमान में इसमें एक मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दो निर्वाचन आयुक्त हैं।

अगस्त 2020  माह के चर्चित व्यक्ति  

जुलाई  2020  माह के चर्चित व्यक्ति  

जून 2020  माह के चर्चित व्यक्ति  

मई 2020  माह के चर्चित व्यक्ति  

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.