अगस्त 2020 माह के चर्चित व्यक्ति | August 2020 Ke charchit Vyakti


 August  2020 Ke charchit Vyakti


ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर और विश्व की विभिन्न टी-20 लीग में खेलने वाले ड्वेन ब्रावो क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में 500 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गये हैं। टी-20 क्रिकेट में ब्रावो से पहले कोई भी गेंदबाज 500 विकेट नहीं ले सका है। ड्वेन ब्रावो ने कैरेबियन प्रीमियर लीग, 2020 में सेंट लूसिया जॉक्स के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की। वेस्टइंडीज के ही रोस्टन चेज को आउट कर उन्होंने अपना 500वाँ टी-20 विकेट लिया। कैरेबियन प्रीमियर लीग में ब्रावो ट्रिनबागो नाइटराइडर्स का हिस्सा हैं। यही नहीं उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी अपने 100 विकेट पूरे कर लिये हैं,  वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा है, जिन्होंने 390 विकेट लिये हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के ही सुनील नरेन हैं। सुनील नरेन अब तक 339 मैचों में 383 विकेट ले चुके हैं।

प्रणब मुखर्जी

पिछले कुछ कुछ समय से बीमार चल रहे भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 31 अगस्त 2020 को निधन हो गया। दिल्ली कैंट स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था। अस्पताल की तरफ से ज़ारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि फेफड़ों में संक्रमण की वजह से वह सेप्टिक शॉक में थे। 84 वर्षीय मुखर्जी लगातार गहरे कोमा में थे और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। सेप्टिक शॉक की स्थिति में रक्तचाप काम करना बंद कर देता है और शरीर के अंग पर्याप्त ऑक्सीजन प्राप्त करने में विफल हो जाते हैं। वर्ष 2012 में प्रणब मुखर्जी देश के राष्ट्रपति बने थे। वे भारत के 13वें राष्ट्रपति थे।

जी.पी. गर्ग

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने हाल ही में जी.पी. गर्ग (G.P. Garg) को अपना नया कार्यकारी निदेशक (Executive Director) चुना है। 
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की स्थापना भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 के प्रावधानों के अनुसार 12 अप्रैल, 1992 को हुई थी। इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। 

राजीव कुमार

पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। निवर्तमान निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा एशियाई विकास बैंक में उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। भारतीय संविधान के अनुच्छेद- 324 में निर्वाचन आयोग के कार्यों और सुरक्षा के प्रावधानों का उल्लेख है। एक चुनाव आयुक्त को कार्यकाल की सुरक्षा प्रदान की गई है। उसे केवल उसी आधार पर पद से हटाया जा सकता है, जिस प्रकार कि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को पद से हटाया जाता है। अर्थात संसद के दोनों सदनों को अक्षमता के आधार पर प्रस्ताव पारित करना होगा। निर्वाचन आयोग संसद के परिसीमन आयोग अधिनियम के आधार पर पूरे देश में निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण करता है।

रमेश चंद कार्यदल

नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद की अगुवाई वाले कार्यदल ने गन्ने की कीमतों को चीनी दरों से जोड़ने की सिफारिश की है। कार्यदल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि है उद्योग को एक अच्छे वित्तीय स्वास्थ्य में रखना आवश्यक है। कार्यदल ने अपनी रिपोर्ट में न्यूनतम चीनी की कीमत में 33 रुपये प्रति किलोग्राम की एकमुश्त बढ़ोतरी की सिफारिश की हैनेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया या नीति आयोग भारत सरकार का थिंक टैंक है, जिसका गठन 1 जनवरी, 2015 को किया गया था। इस आयोग के अध्यक्ष प्रधानमंत्री हैं और वर्तमान में इसके उपाध्यक्ष राजीव कुमार हैं।

गजानंद यादव

विंग कमांडर गजानंद यादव ने एयर एडवेंचर श्रेणी में तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2019जीता है। गजानंद यादव पैराशूट जंप प्रशिक्षक हैं। वे भारतीय वायु सेना की स्काइडाइविंग टीम आकाश गंगाके सदस्य भी हैं। उन्होंने अब तक 2900 से अधिक बार छलांग लगाई हैं। तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कारों को साहसिक खेलों के लिये भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार माना जाता है। इन पुरस्कारों को अर्जुन पुरस्कार के समकक्ष माना जाता है। साहस के क्षेत्र में लोगों की उपलब्धियों को पहचानने के लिये प्रतिवर्ष ये पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। इन पुरस्कारों को चार श्रेणियों यथा- वायु में साहस, भूमि पर साहस, जल में साहस और जीवन भर की उपलब्धि के लिये दिया जाता है। इस पुरस्कार का उद्देश्य साहसिक गतिविधियों के लिए युवा लोगों को प्रोत्साहन के तौर पर सम्मान देना है। राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा प्रस्तुत की गई सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। 

पंडित जसराज

हाल ही में विश्व के सबसे प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज (Pandit Jasraj) का निधन हो गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज का जन्म 28 जनवरी, 1930 को हरियाणा के हिसार (Hissar) में संगीतकार के एक परिवार में हुआ था, वे मेवाती घराने (Mewati Gharana) के विशिष्ट संगीतज्ञ थे। पंडित जसराज ने संगीत के क्षेत्र में अपने कैरियर की शुरुआत एक तबलावादक के रूप में की थी, किंतु जल्द ही उन्होंने कुछ व्यक्तिगत कारणों से तबला छोड़ दिया और वे शास्त्रीय संगीत गायन की ओर मुड़ गए। पंडित जसराज को भक्ति रस के तत्त्वों के साथ ख्याल (khayal) के मिश्रण के लिये जाना जाता है, ख्याल (khayal) राग के विस्तार पर आधारित शास्त्रीय संगीत का वह रूप है, जिसमें दो छंदों से युक्त गेय रचना शामिल होती है। उन्होंने जसरंगी (Jasrangi) नामक जुगलबंदी का एक अनूठा रूप विकसित किया, जिसमें एक पुरुष और एक महिला गायक अपने व्यक्तिगत प्रदर्शनों को एक एकीकृत प्रदर्शन में विलय करने के लिये अपने-अपने पैमानों में अलग-अलग राग गाते हैं। अपने 80 वर्ष से भी अधिक लंबे करियर में पंडित जसराज को पद्म श्री (वर्ष 1975), पद्म भूषण (वर्ष 1990) और पद्म विभूषण (वर्ष 2000) समेत विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

राकेश अस्थाना

हाल ही में IPS अधिकार राकेश अस्थाना ने सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force- BSF) के महानिदेशक (Director General) का कार्यभार संभल लिया है। ध्यातव्य है कि राकेश अस्थाना सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 27वें महानिदेशक बने हैं और अनुमान के अनुसार वे अगले वर्ष अपने सेवानिवृत्त होने की तिथि तक इस पद पर बने रहेंगे। राकेश अस्थाना वर्तमान में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के महानिदेशक के रूप में सेवारत थे। इसके अलावा वे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau-NCB) के महानिदेशक के तौर पर भी कार्य कर रहे थे।  घुसपैठ, तस्करी और सैन्य हमलों के खिलाफ फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस के तौर पर भारतीय सीमाओं की रक्षा करने के विशेष उद्देश्य के मद्देनज़र वर्ष 1965 में BSF की स्थापना की गई थी। BSF भारत का सबसे प्रमुख अर्द्धसैनिक बल है। इस समय BSF में लगभग 2.57 लाख से ज्यादा कर्मी तैनात हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य देश की 6,385 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करना हैं। 

राहत इंदौरी

11 अगस्त, 2020 को भारत के प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार राहत इंदौरी का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। राहत इंदौरी का जन्म 01 जनवरी, 1950 को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था, उर्दू शायर-ओ-शायरी के लिये राहत इंदौरी को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उर्दू शायरी के अलावा उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग में एक लोकप्रिय गीत लेखक के रूप में भी जाना जाता था।

मनितोंबी सिंह

मोहन बागान फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान मनितोंबी सिंह का 8 अगस्त 2020 को निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे। मनितोंबी सिंह ने वर्ष 2003 से 2005 तक मोहन बागान के लिये फुटबाल खेला। मणिपुर के रहने वाले मनितोंबी सिंह राइट बैक पोजीशन पर खेलते थे। वर्ष 2002 में वह भारतीय फुटबॉल टीम के सदस्य भी थे। उन्होंने एशियन गेम्स में भी देश का प्रतिनिधित्व किया। बतौर फुटबॉलर संन्यास लेने के बाद वह कोच के तौर पर अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे थे।

सत्यपाल मलिक

गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को 18 अगस्त, 2020 से मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनके स्थानांतरण के बाद, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी गोवा के राज्यपाल के रूप में कार्यों का निर्वहन करेंगे। मलिक ने वर्ष 2018-19 में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल के दौरान ही अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के संवैधानिक निर्णय को लागू किया गया था। भारतीय संविधान में अनुच्छेद 153 से अनुच्छेद 162 के अंतर्गत राज्यपाल की नियुक्ति, शक्तियाँ और उनके कार्यालय की चर्चा की जाती है। राज्यपाल राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है। 

महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना

भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 7 जुलाई, 1981 को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी को विश्व क्रिकेट के इतिहास में सबसे सर्वश्रेष्ठ कप्तान के रूप में पहचाना जाता है, उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत वर्ष 2004 में बांग्लादेश के विरुद्ध खेलते हुए की थी, हालाँकि धोनी इस मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने लगभग 16 वर्ष के लंबे अंतर्राष्ट्रीय कैरियर में कुल 90 टेस्ट मैच, 350 एकदिवसीय मैच और 98 T-20 मैच खेले, इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 4876 रन, एकदिवसीय प्रारूप में 10773 रन और T20 में कुल 1617 बनाए। वहीं 27 नवंबर, 1986 को उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में जन्मे सुरेश रैना ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत वर्ष 2005 में श्रीलंका के विरुद्ध खेलते हुए की थी, सुरेश रैना ने अपने लगभग 15 वर्ष के लंबे अंतर्राष्ट्रीय कैरियर में कुल 18 टेस्ट मैच, 226 एकदिवसीय मैच और 78 T20 मैच खेले, इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 768 रन, एकदिवसीय प्रारूप में 5615 रन और T20 में कुल 1604 बनाए। सुरेश रैना एक अच्छे बल्लेबाज़ के साथ एक गेंदबाज़ भी हैं। 

कमला हैरिस

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस (Kamala Harris) को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नामित किया है। ध्यातव्य है कि अमेरिका के इतिहास में यह पहली बार होगा जब एक अश्वेत भारतीय अमेरिकी महिला उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल होगी। डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य, 55 वर्षीय कमला हैरिस एक अमेरिकी राजनेता और एक वकील हैं, जो कि वर्ष 2017 से अमेरिकी के कैलिफोर्निया से सीनेटर के रूप में सेवा कर रही हैं। कमला हैरिस का जन्म 20 अक्तूबर, 1964 को कैलिफोर्निया के ऑकलैंड (Oakland) शहर में हुआ था। कमला हैरिस की माँ भारतीय मूल की थीं, जबकि उनके पिता जमैका से थे।  कमला हैरिस ने वर्ष 2010 से वर्ष 2014 के बीच कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल के रूप में कार्य किया था।

महिंदा राजपक्षे

हाल ही में श्रीलंका में महिंदा राजपक्षे ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। उनके छोटे भाई और श्रीलंका के वर्तमान राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे ने कोलंबो के निकट स्थित बौद्ध मंदिर में आयोजित समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। महिंदा राजपक्षे का जन्म 18 नवंबर, 1945 को श्रीलंका के एक छोटे से कस्बे में हुआ था। 

प्रदीप कुमार जोशी

शिक्षाविद् प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी को संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission-UPSC) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि प्रदीप कुमार जोशी वर्तमान में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सदस्य के तौर पर कार्य कर रहे हैं, उनकी इस नियुक्ति से आयोग के सदस्य का एक पद रिक्त हो गया है।  इससे पूर्व प्रदीप कुमार जोशी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में बतौर अध्यक्ष कार्य कर चुके हैं और उन्हें मई 2015 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। आयोग के अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल 12 मई, 2021 को समाप्त होगा। 

गिरीश चंद्र मुर्मू

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (Comptroller Auditor General-CAG) नियुक्त किया है। गिरीश चंद्र मुर्मू, राजीव महर्षि का स्थान लेंगे, जो कि 7 अगस्त, 2020 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। गिरीश चंद्र मुर्मू भारत के 14वें नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) होंगे। भारत का नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (CAG) भारत के संविधान के तहत एक स्वतंत्र प्राधिकरण है। यह भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग (Indian Audit & Accounts Department) का प्रमुख और सार्वजनिक क्षेत्र का प्रमुख संरक्षक है। 

मनोज सिन्हा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उप-राज्यपाल (Lieutenant Governor) नियुक्त किया है, गौरतलब है कि इससे पूर्व गिरीश चंद्र मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था। 

शशिधर जगदीशन

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने HDFC बैंक के नए प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के तौर पर शशिधर जगदीशन की नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है। इस मंज़ूरी के साथ ही शशिधर जगदीशन, HDFC बैंक के मौजूदा CEO और MD आदित्य पुरी का स्थान लेंगे और अगले तीन वर्ष तक इस पद पर बने रहेंगे।

जॉन ह्यूम

03 अगस्त, 2020 को नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और उत्तरी आयरलैंड के राजनीतिज्ञ जॉन ह्यूम (John Hume) का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अपने 30 वर्ष से भी अधिक लंबे राजनीतिक कैरियर के दौरान जॉन ह्यूम उत्तरी आयरलैंड के प्रमुख राजनेताओं में से एक रहे। जॉन ह्यूम ने क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिये शुरू हुई वार्ता में एक प्रमुख भूमिका निभाई, जिसके कारण वर्ष 1998 में गुड फ्राइडे समझौता (Good Friday Agreement) हुआ था। इसी समझौते के कारण उत्तरी आयरलैंड में तीन दशकों की हिंसा समाप्त हुई थी। जॉन ह्यूम का जन्म 18 जनवरी, 1937 को उत्तरी आयरलैंड में हुआ था। जॉन ह्यूम को उत्तरी आयरलैंड में किये गए उनके कार्य और शांति प्रयासों के लिये काफी सराहा गया एवं वर्ष 1998 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इब्राहिम अल्काज़ी

04 अगस्त, 2020 को रंगमंच के दिग्गज कलाकार और एक महान शिक्षक के रूप में प्रसिद्ध इब्राहिम अल्काज़ी (Ebrahim Alkazi) का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। गौरतलब है कि इब्राहिम अल्काज़ी सबसे लंबे समय तक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama-NSD) के निदेशक के पद पर रहे थे, इस दौरान उन्होंने गिरीश कर्नाड के तुगलकऔर धर्मवीर भारती के अंध युगजैसे सुप्रसिद्ध नाटकों का निर्माण किया और उन्हें प्रस्तुत किया। 50 वर्ष की उम्र में उन्होंने NSD से इस्तीफा दे दिया और नई दिल्ली में एक आर्ट हैरिटेज गैलरी की शुरुआत की।

शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर

05 अगस्त, 2020 को काॅॅन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर (Shivajirao Patil Nilangekar) का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मराठावाड़ा क्षेत्र के लातूर के रहने वाले शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यकाल काफी संक्षिप्त रहा था और वे राज्य के इस महत्त्वपूर्ण पद पर केवल जून 1985 और मार्च 1986 तक कार्यरत थे, इसके पश्चात् उन्हें विवादास्पद परिस्थितियों में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

शिंजो आबे

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। शिंजो आबे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं और इस दौरान उन्हेंय कई बार हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है। आबे जापान के सबसे अधिक समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए थे। शिंजो आबे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी पार्टी के सदस्य हैं। 

संत अय्यंकाली


प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के महान समाज सुधारक महात्मा अय्यंकाली की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत को आधुनिक बनानेदलितों और पिछड़ों में आत्म सम्मान की भावना पैदा करने और महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिलाने में महात्मा अय्यंकालि की भूमिका ठीक वैसी ही थीजैसी ज्योतिबा फुलेडॉ. भीमराव आंबेडकर और रामास्वामी पेरियार की थी। दलित महिलाओं की अस्मिता और सम्मान की रक्षा के लिये  उनके योगदान को आज भी याद किया जाता था। उनके आंदोलन की वजह से दलित महिलाओं को केरल में अपना स्तन ढंकने का अधिकार मिला। अय्यंकालि का जन्म तिरुवनंतपुरम् के वेंगनूर गाँव में 28 अगस्त 1863 को हुआ था। उनकी जाति पुलायार (पुलाया) थीजो वहाँ अछूत जातियों में भी सबसे निम्न मानी जाती थी।

पिंगाली वेंकैया

02 अगस्त2020 को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय  राष्ट्रीय ध्वज के डिज़ाइनर पिंगाली वेंकैया (Pingali Venkayya) को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पिंगाली वेंकैया का जन्म 2 अगस्त1876 को वर्तमान आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में हुआ था। पिंगाली वेंकैया ने 19 वर्ष की उम्र में अफ्रीका में एंग्लो-बोआर युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना में एक सैनिक के तौर पर कार्य किया और इसी दौरान वे महात्मा गांधी से मिले और उनके विचार से काफी प्रभावित हुए। वर्ष 1916 में उन्होंने एक पुस्तक प्रकाशित की जिसमें भारतीय ध्वज को बनाने के लिये तीस डिज़ाइन प्रस्तुत किये गए थे। वर्ष 1918 और 1921 के बीच पिंगाली वेंकैया ने काॅन्ग्रेस के लगभग सभी सत्रों में भारत के स्वयं के ध्वज के विचार को आगे बढ़ाया। वर्ष 1931 में काॅन्ग्रेस ने कराची के सम्मेलन में पिंगाली वेंकैया द्वारा डिज़ाइन किया गया केसरियासफेद और हरे रंग से बना राष्ट्रीय ध्वज सर्वसम्मति से स्वीकार कर लियाजिसमें केंद्र में गांधी जी का चरखा भी था।

वी.वी. गिरि

10 अगस्त2020 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व राष्ट्रपति वी. वी. गिरी (V. V. Giri) की जयंती पर राष्ट्रपति भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वी.वी. गिरि के नाम से प्रसिद्ध भारत के चौथे राष्ट्रपति वराहगिरि वैंकट गिरि का जन्म 10 अगस्त1894 को ओडिशा के गंजाम ज़िले के बेरहामपुर में हुआ था। 13 मई1967 को वी.वी. गिरि भारत के तीसरे उपराष्ट्रपति के तौर पर चुने गए और वे लगभग 2 वर्ष तक इस पद पर रहेज्ञात हो कि वे ऐसे पहले उपराष्ट्रपति थे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया था। वर्ष 1969 में राष्ट्रपति चुनाव हुए और वी.वी. गिरि को भारत के चौथे राष्ट्रपति के तौर पर चुन लिया गया। वी.वी. गिरि वर्ष 1974 तक भारत के राष्ट्रपति रहेवर्ष 1975 में उन्हें भारत रत्नसे सम्मानित किया गया और 24 जून1980 को उनकी मृत्यु हो गई।

शंकर दयाल शर्मा

19 अगस्त2020 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर राष्ट्रपति भवन में उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा का जन्म 19 अगस्त1918 को हुआ था। शंकर दयाल शर्मा ने वर्ष 1992 से वर्ष 1997 तक देश के नौवें राष्ट्रपति के तौर पर कार्य कियाउन्हें वर्ष 1984 में आंध्रप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।  इसके बाद वे 3 सितंबर1987 से भारत के आठवें उप-राष्ट्रपति और राज्यसभा के पदेन सभापति बनेइसके बाद उन्होंने वर्ष 1992 में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। शंकर दयाल शर्मा का 26 दिसंबर1999 को नई दिल्ली में 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.