चर्चित व्यक्ति अक्तूबर 2020

 चर्चित व्यक्ति अक्तूबर 2020

चर्चित व्यक्ति 2020


केशुभाई पटेल

  • गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 93 वर्ष की आयु में अहमदाबाद में निधन हो गया है।
  • 24 जुलाई, 1928 को गुजरात के जूनागढ़ ज़िले में जन्मे केशुभाई पटेल का मूल नाम केशुभाई देसाई था, जिन्होंने राजनीति में सक्रिय होने के बाद अपना उपनाम ‘देसाई’ से बदलकर ‘पटेल’ कर लिया था।
  • 1970 के दशक में केशुभाई पटेल राष्ट्रीय राजनीतिक पटल पर तब प्रमुखता हासिल की जब इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल के दौरान उन्हें जेल भेज दिया गया
  •  वर्ष 1977 में उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता। वर्ष 1995 में वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने, वर्ष 1998 में पुनः चुनाव आयोजित किये गए और एक बार फिर केशुभाई पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री बने और वर्ष 2001 तक इस पद पर रहे। 

भानु अथैया

  • भारत की पहली ऑस्कर विजेता और कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर भानु अथैया (Bhanu Athaiya) का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 
  • भानु अथैया का जन्म 28 अप्रैल, 1929 को कोल्हापुर में हुआ था। कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर के तौर पर उन्होंने अपने 60 वर्ष के लंबे कॅरियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। 
  • भानु अथैया को वर्ष 1982 में आई फिल्मी ‘गांधी’ के लिये ब्रिटिश कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर जॉन मोलो के साथ संयुक्त तौर पर ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसी के साथ वे ऑस्कर से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय बन गई थीं।

अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी

  • 15 अक्तूबर, 2020 को मलयालम के प्रसिद्ध कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 
  • 18 मार्च, 1926 को केरल में जन्मे अच्युतन नंबूदिरी ने बचपन में ही संस्कृत, संगीत और ज्योतिष की शिक्षा प्राप्त कर ली थी।
  • ये एकमात्र जीवित कवि थे जिन्हें मलयालम का महाकवि (महान कवि) कहा जाता था। 
  • उन्होंने मासिक पत्रिका मंगलोदयम (Mangalodayam) एवं साप्ताहिक पत्रिका योगक्षेमम् (Yogakshemam) का सह-संपादक भी किया था। 
  • वर्ष 2017 में इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। अच्युतन नंबूदिरी को वर्ष 2019 के लिये ज्ञानपीठ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

श्रीकांत दातार

  • भारतीय मूल के प्रसिद्ध शिक्षाविद और अर्थशास्त्री श्रीकांत दातार (Srikant Datar) को हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल (Harvard Business School) का नया डीन नियुक्त किया गया है। 

इमोमाली रहमान

  • मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान (Emomali Rahmon) एक बार फिर इस पद के लिये चुने गए हैं। लंबे समय से ताजिकिस्तान की कमान संभाल रहे रहमान का कार्यकाल सात वर्ष का होगा। 
  • सोवियत संघ के विघटन के उपरांत रहमान वर्ष 1992 से ही ताजिकिस्तान की सत्ता पर काबिज हैं।

एम राजेश्वर राव

  • भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक एम राजेश्वर राव को RBI का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। 

दिनेश कुमार खारा

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने दिनेश कुमार खारा को भारतीय स्टेट बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया है।

एम. ए. गणपति नागर

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्तित‍ समिति ने नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक पद पर एम ए गणपति की नियुक्ति का अनुमोदन कर दिया है। वे इस पद पर 29 फरवरी 2024 तक अपनी सेवानि‍वृत्ति या अगले आदेश तक रहेंगे। 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.