नोबेल पुरस्कार 2020 | नोबेल पुरस्कार 2020 किस किस को मिला

 नोबेल पुरस्कार 2020 किस किस को मिला

नोबल पुरस्कार विजेता 2020


नोबल पुरस्कार सामान्य ज्ञान के लिए यहाँ क्लिक करें 

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2020

  • 12 अक्तूबर, 2020 को अमेरिकी अर्थशास्त्री पॉल मिल्ग्राॅम (Paul Milgrom) एवं रॉबर्ट विल्सन (Robert Wilson) को व्यावसायिक नीलामी (Commercial Auctions) पर कार्य करने के लिये अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। 
  • अर्थशास्त्र का यह नोबेल पुरस्कार नीलामी सिद्धांत में सुधार और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कार के लिये प्रदान किया गया है
  • वर्ष 2019 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार फ्रेंच-अमेरिकी एस्टर डुफ्लो (Esther Duflo), भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अभिजीत बनर्जी और अमेरिकी माइकल क्रेमर (Michael Kremer) को गरीबी उन्मूलन पर प्रायोगिक कार्य के लियेप्रदान किया गया था।

साहित्य के लिये नोबेल पुरस्कार 2020

  • 8 अक्तूबर, 2020 को संयुक्त राज्य अमेरिका की कवयित्री लुईस ग्लूक (Louise Gluck) को वर्ष 2020 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।]
  • लुईस ग्लूक को यह नोबेल पुरस्कार उनके अचूक काव्यात्मक स्वर जो खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाता है’, के लिये प्रदान किया गया है।
  • लुईस ग्लूक पिछले दशक में नोबेल साहित्य पुरस्कार जीतने वाली ओल्गा टोकरक्जुक (Olga Tokarczuk), स्वेतलाना अलेक्सीविच (Svetlana Alexievich) और एलिस मुनरो (Alice Munro) के बाद चौथी महिला हैं।
  • वर्ष 1968 में लुईस ग्लूक का पहला कविता संग्रह फर्स्टबॉर्न’ (Firstborn) तब प्रकाशित हुआ जब वह केवल 25 वर्ष की थी।
  •  उनका दूसरा साहित्य संग्रह द हाउस ऑन मार्शलैंड’ (The House on Marshland) वर्ष 1975 में प्रकाशित हुआ। 

रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2020

  • 7 अक्तूबर, 2020 को फ्राँस की इमैनुएल चार्पेंटियर (Emmanuelle Charpentier) और अमेरिका की जेनिफर ए डौडना (Jennifer A Doudna) को रसायन विज्ञान में वर्ष 2020 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है।
  • इमैनुएल चार्पेंटियर एवं जेनिफर ए डौडना द्वारा विकसित क्रिस्पर-कैस9 जेनेटिक सीज़र्स’ (CRISPR-Cas9 Genetic Scissors) का उपयोग जानवरों, पौधों एवं सूक्ष्मजीवों के डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड (Deoxyribonucleic Acid- DNA) को अत्यधिक उच्च सटीकता के साथ बदलने के लिये किया जा सकता है।
  • चार्पेंटियर ने स्ट्रेप्टोकाॅकस प्योजेन्स’ (Streptococcus Pyogenes) नामक एक जीवाणु जो कि मनुष्य को सबसे अधिक नुकसान पहुँचाता है, का अध्ययन करते समय पहले से अज्ञात एक अणु ट्रांस-एक्टिवेटिंग क्रिस्पर आरएनए (TracrRNA) की खोज की।

भौतिकी में नोबेल पुरस्कार 2020 

  • 6 अक्तूबर, 2020 को ब्लैक होल की हमारी समझ को आगे बढ़ाने के लिये तीन वैज्ञानिकों रोजर पेनरोज़ (Roger Penrose), रेनहार्ड गेनज़ेल (Reinhard Genzel) और एंड्रिया गेज़ (Andrea Ghez) को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • रोजर पेनरोज़ (Roger Penrose) के अनुसार, ब्लैक होल का गठन सापेक्षता के सामान्य सिद्धांत (General theory of Relativity) का एक मज़बूत पूर्वानुमान है। 
  • जर्मन रेनहार्ड गेनज़ेल और अमेरिकन एंड्रिया गेज़ को हमारी आकाशगंगा के केंद्र में एक सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट’ (Supermassive Compact Object) की खोज के लियेयह पुरस्कार रोजर पेनरोज़ के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है।

मेडिसिन या फिजियोलॉजी के लिये नोबेल पुरस्कार 2020 

  • 6 अक्तूबर, 2020 को हेपेटाइटिस सी वायरस (Hepatitis C Virus) की खोज के लिये अमेरिकी वैज्ञानिक हार्वे जे ऑल्टर (Harvey J Alter) एवं चार्ल्स एम राइस (Charles M Rice) और ब्रिटिश वैज्ञानिक माइकल ह्यूटन (Michael Houghton) को मेडिसिन या फिजियोलॉजी के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • हेपेटाइटिस सी रक्तजनित वायरस के कारण उत्पन्न होता है, जो यकृत को प्रभावित करता है। यह इंजेक्टेबल दवाओं, असुरक्षित स्वास्थ्य देखभाल आदि के माध्यम से फैल सकता है। WHO के अनुसार, यह यौन गतिविधियों द्वारा संक्रमित हो सकता है, किंतु ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं।

नोबेल शांति पुरस्कार 2020

  • संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम’ (World Food Programme-WFP) को वर्ष 2020 के नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) से सम्मानित किया गया है।
  • इस वर्ष नोबेल  शांति पुरस्कार के लिये WFP के चयन के माध्यम से नोबेल समिति ने विश्व के उन लाखों लोगों की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है, जो भुखमरी से पीड़ित हैं या इसके खतरे का सामना कर रहे हैं।  
  • वर्ष 1901 में नोबेल शांति पुरस्कार की स्थापना के बाद से WFP 28वाँ संगठन है जिसे यह सम्मान दिया गया है।
  • यह 12वाँ मौका है जब संयुक्त राष्ट्र/इसकी किसी एजेंसी या इससे जुड़े किसी व्यक्ति को नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया है।
  • विश्व खाद्य कार्यक्रम की स्थापना वर्ष 1961 में की गई थी।
  • इसका मुख्यालय रोम (इटली) में स्थित है।

1 comment:

Powered by Blogger.