बुंदेलखंड सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर | Bundelkhand GK Question Answer

 

बुंदेलखंड सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर 

Bundelkhand  GK Question Answer


प्रश्न- बुंदेलखंड का महाजनपद काल में क्या नाम था ?

उत्तर-  चेदी जनपद

प्रश्न- मध्यकालीन युग में बुंदेलखंड को किस नाम से जाना जाता था ?

उत्तर-  जेजाकभुक्ति

प्रश्न- चेदि जनपद की राजधानी क्या थी ?

उत्तर-  शक्तिमति

प्रश्न- चेदिवंश के किस शासक का महाभारत में वर्णन है ?

उत्तर- शिशुपाल

प्रश्न-  रामायण में उल्लेखित निषाद, किरात जनजाति का संबंध किस क्षेत्र से था ?

उत्तर-  चेदि जनपद

प्रश्न-  प्राचीन काल में वर्तमान बुंदेलखंड का पूर्वी विस्तार कौन सा क्षेत्र कहलाता था ?

उत्तर-  चेदि जनपद

प्रश्न- चंदेल वंश की राजधानी क्या थी ?

उत्तर-  महोबा

प्रश्न-  आल्हा-ऊदल नामक योद्धा किस राजा के दरबारी थे ?

उत्तर-  चंदेल शासक परमार्दिदेव

प्रश्न- आल्हा खण्ड की रचना किसने की थी ?

उत्तर-  जागनिक

प्रश्न- खजुराहो के मंदिर का निर्माण किस शैली में हुआ है ?

उत्तर- नागर शैली

प्रश्न-  चंदेल वंश के कमजोर होने का मुख्य कारण क्या था ?

उत्तर-  लगातार मुस्लिम आक्रमण

प्रश्न- मऊ-माहोनी को अपनी नवीन राजधानी किसने बनाया था ?

उत्तर-  वीर बुंदेला

प्रश्न- किस बुंदेला शासक ने खंगारों की शक्ति का दमन किया था ?

उत्तर-  सोहनपाल या सोहनपान

प्रश्न-  ओरछा राज्य की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर-  बुंदेला शासक रूद्रप्रताप ने 1531 में

प्रश्न-  बुंदेलखण्ड की राजधानी गढ़ कुण्डार (उ.प्र.) के स्थान पर ओरछा किस शासक के समय बनायी गई थी?

उत्तर-  भारतीचंद्र के समय 1539 ई.

प्रश्न- बुंदेलखण्ड में खंगार वंश की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर-  रक्तसिंह सम्राट

प्रश्न- अबुल फजल की हत्या किसने की थी ?

उत्तर- वीरसिंह देव (बाद में ओरछा का शासक बना)

प्रश्न-  चंपतराय का विद्रोह किसके विरूद्ध था ?

उत्तर-  औरंगजेब की नीतियों के विरूद्ध

प्रश्न-  बुंदेलखंड के इतिहास में महाबली और चंदेल केसरी के नाम से किसे जाना जाता है ?

उत्तर- छत्रसाल (चंपतराय का पुत्र)

प्रश्न-  पन्ना राजवंश की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर-  छत्रसाल

प्रश्न-  बेसीन संधि (1802) का संबंध किससे है?

उत्तर- इसके तहत बुंदेलखण्ड पर मराठा प्रभाव समाप्त कर ब्रिटिश प्रभाव स्थापित किया गया।

प्रश्न- मस्तानी किसकी पुत्री थी ?

उत्तर-  छत्रसाल

प्रश्न-  विंध्य प्रदेश का गठन किन रियासतों को मिलाकर किया गया था ?

उत्तर-  बुंदेलखण्ड रिजेंसी और बघेलखण्ड रिजेंसी

प्रश्न- बुंदेलखंड के अंतर्गत दो प्रमुख पठार कौन से हैं ?

उत्तर- सागर पठार एवं दमोह पठार

प्रश्न- बुंदेलखण्ड पठार की सर्वोच्च चोटी कौन सी है ?

उत्तर- सिद्ध बाबा चोटी (1172 मीटर)

प्रश्न-  बुंदेलखण्ड में मुख्य रूप से किस प्रकार की मृदा पाई जाती है ?

उत्तर-  काली तथा लाल मिट्टी का सम्मिश्रण से बनी बुलई दोमट मिट्टी

प्रश्न- बुंदेलखण्ड का प्रतिच्छेदन कौन सी श्रेणियां करती हैं ?

उत्तर- विंध्यन, भांडेर एवं फौना

प्रश्न- बुंदेली भाषा का संबंध किस परिवार से है ?

उत्तर-  आर्यभाषा परिवार (शौरसेनी की अपभ्रंश)

प्रश्न- हरदौल की मनौती का संबंध किस क्षेत्र से है ?

उत्तर- बुंदेलखण्ड में गाया जाने वाला वीर गीत

प्रश्न-  बुंदेलखण्ड के बेरायटा गायन में किसकी कथा सुनाई जाती है ?

उत्तर- महाभारत के साथ ऐतिहासिक चित्र  कथा

प्रश्न- जिराई का खेल किस गायन से संबंधित है ?

उत्तर- बुंदेलखंड के ठाकुर फाग में

प्रश्न- बुंदेलखंड के भोला गीत को किस अन्य नाम से जाना जाता है ?

उत्तर- बंबुलिया या लमटेरा

प्रश्न- संसार की सबसे लंबी कथा का श्रेय किसे है ?

उत्तर-  आल्हाखण्ड

Also Read..


 

1 comment:

  1. बुंदेलखंड के इतिहासिक राजधानी एक मोहली राजघराना राजघराना लोधी छत्रिय वंश का है वहां के श्री महाराजाधिराज महा सिंह जूदेव बुंदेला राजा है महाराजा धीराज महासचिव देव की पत्नी सरस्वती बाई महासती हुई थी सन 17 से 21 में वर्तमान में उनका वंशज माइली राजघराना राजा की परंपरा निभाई जा रही है और दीवान परिवार के नाम से भी जाना जाता है महाराजाधिराज मां सिंह जी के पुत्र श्री महाराजा पदम सिंह जूदेव उनके पुत्र श्री पदम सिंह जूदेव के श्री महाराजा दुर्जन सिंह जूदेव सन 1791 राज अभिषेक किया गया था उनको राजगद्दी एवं राज सिंहासन सौंपा गया था वही राजघराने का बुंदेलखंड में इतिहासिक राजघराना बजरंगढ़ राजघराना और है वहां के राजा महाराजा करण प्रताप सिंह जूदेव उनके मित्र हुआ करते थे दोनों की मित्रता के कारण दोनों राजघराने में अच्छी चहल पहल होती रहती थी और सन 1842 का बुंदेला विद्रोह में युद्ध में भाग लिया था लड़ाई की थी हीरापुर के राजा हृदय शाह एवं हिंडोरिया राजघराना चारों परिवार एक ही है लोधी क्षत्रिय वंश के बुंदेला शासक वंश के हैं

    ReplyDelete

Powered by Blogger.