मध्यप्रदेश में साक्षरता सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर | MP Literacy Question Answer

मध्यप्रदेश में साक्षरता सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

MP Literacy Question Answer


प्रश्न-  मध्य प्रदेश की साक्षरता दर कितनी है?

उत्तर- 69.30 प्रतिशत (73 प्रतिशत राष्ट्रीय औसत)

प्रश्न-  मध्य प्रदेश में पुरूष साक्षरता दर कितनी है ?

उत्तर-  78.70 प्रतिशत (राष्ट्रीय स्तर पर 80.9 प्रतिशत)

प्रश्न-  मध्य प्रदेश में महिला साक्षरता का प्रतिशत कितना है ?

उत्तर-  59.20 प्रतिशत (राष्ट्रीय स्तर पर 64.6 प्रतिशत)

प्रश्न-  मध्य प्रदेश का न्यूनतम साक्षर जिला कौन सा है ?

उत्तर-  अलीराजपुर (37.2 प्रतिशत)

प्रश्न-  मध्यप्रदेश का सर्वाधिक साक्षर जिला कौन सा है?

उत्तर-  जबलपुर (81.1 प्रतिशत)

प्रश्न-  मध्य प्रदेश में ग्रामीण साक्षरता का प्रतिशत कितना है ?

उत्तर-  63.9 प्रतिशत ( राष्ट्रीय स्तर पर 67.8)

प्रश्न- मध्य प्रदेश में नगरीय साक्षरता का प्रतिशत कितना है ?

उत्तर-  82.8 प्रतिशत ( राष्ट्रीय 84.1 प्रतिशत)

प्रश्न-  मध्य प्रदेश के किस जिले की साक्षरता राष्ट्रीय औसत 73 प्रतिशत के बराबर है ?

उत्तर-  रायसेन

प्रश्न-  2011 की जनगणना में 2001 की तुलना में साक्षरता में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है ?

उत्तर- 5.62 प्रतिशत (2001 में साक्षरता 63.7 प्रतिशत)

प्रश्न-  मध्यप्रदेश के सार्वधिक साक्षरता वाले पाॅच जिले कौन से हैं ?

उत्तर- जबलपुर, इंदौर, भोपाल, बालाघाट, ग्वालियर

प्रश्न-  न्यूनतम साक्षरता वाले मध्य प्रदेश के पाॅच जिले कौन से हैं ?

उत्तर-  अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, श्योपुर, धार 

प्रश्न- मध्य प्रदेश का सर्वाधिक ग्रामीण साक्षरता वाला जिला कौन सा है ?

उत्तर-  बालाघाट (75.5 प्रतिशत)

प्रश्न-  मध्य प्रदेश का न्यूनतम ग्रामीण साक्षरता वाला जिला कौन सा है ?

उत्तर- अलीराजपुर (32.1 प्रतिशत)

प्रश्न-  मध्य प्रदेश का सर्वाधिक शहरी साक्षरता वाला जिला कौन सा है ?

उत्तर-  सिवनी (88.9 प्रतिशत)

प्रश्न-  मध्यप्रदेश का न्यूनतम शहरी साक्षरता वाला जिला कौन सा है ?

उत्तर-  श्योपुर

प्रश्न- मध्य प्रदेश सर्वाधिक पुरूष साक्षरता वाला जिला कौन सा है ?

उत्तर-  इंदौर/जबलपुर (87.3)

प्रश्न- मध्य प्रदेश में न्यूनतम पुरूष साक्षरता वाला जिला कौन सा है ?

उत्तर- अलीराजपुर

प्रश्न- मध्य प्रदेश का सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला जिला कौन सा है ?

उत्तर- भोपाल (74.9 प्रतिशत)

प्रश्न- मध्य प्रदेश का न्यूनतम महिला साक्षरता वाला जिला कौन सा है ?

उत्तर- अलीराजपुर 30.3 प्रतिशत

प्रश्न- निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 म.प्र. में कब से प्रभावशील है ?

उत्तर-  1 अप्रैल 2010

प्रश्न- पढ़ना बढ़ना योजना मध्य प्रदेश शासन द्वारा कब प्रारंभ की गई ?

उत्तर- वर्ष 2003

प्रश्न-  म.प्र. में कक्षा आठवी तक के बच्चों की कम्प्यूटर शिक्षा के लिए कौन सा कार्यक्रम चलाया गया ?

उत्तर-  हेडस्टार्ट कार्यक्रम

प्रश्न-  1997 में लागू शिक्षा गारंटी योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

उत्तर-  प्राथमिक शिक्षा का लोक व्यापीकरण

प्रश्न- कस्तूरबा गांधी विद्यालय योजना कब प्रारंभ की गई ?

उत्तर- 2005

प्रश्न- म.प्र. शिक्षा विभाग के एजुकेशन पोर्टल को 2018 में कौन सा अवार्ड मिला

उत्तर- नवाचार श्रेणी का ई-गवर्नेस अवार्ड 2018

प्रश्न- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना कब प्रारंभ की गई ?

उत्तर-  22 जनवरी 2015

प्रश्न-  प्रतिभा किरण योजना कब प्रारंभ की गई ?

उत्तर-  2007

प्रश्न- गाँव की बेटी योजना कब प्रारंभ की गई ?

उत्तर-  वर्ष 2005

प्रश्न-  प्रेमचंद सृजनपीठ किस विश्वविद्यालय द्वारा प्रारंभ की गई ।

उत्तर-  विक्रम विश्व विद्यालय उज्जैन

प्रश्न-  राजेन्द्र माथुर पत्रकारिता पीठ की स्थापना किसके द्वारा की गई है ?

उत्तर- देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय इंदौर

प्रश्न- बोनमेरो ट्रांसप्लांट इकाई किस मेडिकल कालेज में स्थापित की गई है ?

उत्तर-  महात्मा गांधी मेडिकल कालेज इंदौर

प्रश्न- मध्य प्रदेश में संगीत शिक्षा हेतु कौन सा विश्वविद्यालय है ?

उत्तर-  मानसिंह तोमर कला एवं संगीत विश्वविद्यालय ग्वालियर

प्रश्न- धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय कहां पर है ?

उत्तर- जबलपुर (2018 में स्थापना)

प्रश्न-  पंडित एस.एन . शुक्ला विश्वविद्यालय कहां पर है ?

उत्तर- शहडोल (2016 में स्थापना)

प्रश्न- नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय कहां पर है?

उत्तर- जबलपुर (2009 में स्थापना)

प्रश्न- मध्य प्रदेश में निर्धनता अनुपात 2011 के अनुसार कितना है ?

उत्तर- 31.65 प्रतिशत

प्रश्न- मध्य प्रदेश में ग्रामीण जनसंख्या का कितना प्रतिशत है ?

उत्तर- 72.37 प्रतिशत

प्रश्न- मध्य प्रदेश में शिशु मृत्यु दर कितनी है ?

उत्तर- 48

मध्य प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में शिशु मृत्युदर 52 तथा शहरी क्षेत्रों में शिशु मृत्युदर 36 हैं। मध्य प्रदेश में देश में सर्वाधिक शिशु मृत्युदर (48/1000) है।


प्रश्न- किस व्यक्ति को साक्षर माना जाता है ?

उत्तर- वह व्यक्ति जो किसी भाषा को समझकर पढ़ और लिख दोनों सकता है।

प्रश्न-  2001 में मध्य प्रदेश का सर्वाधिक साक्षर जिला कौन सा था ?

उत्तर-  नरसिंहपुर

प्रश्न- मध्य प्रदेश के कितने जिलों की साक्षरता राष्ट्रीय औसत से अधिक है ?

उत्तर-  9 जिले

प्रश्न- मध्य प्रदेश के न्यूनतम साक्षर जिले अलीराजपुर की साक्षरता का प्रतिशत कितना है ?

उत्तर-  36.1 प्रतिशत

प्रश्न- मध्य प्रदेश के सर्वाधिक साक्षर जिले जबलपुर की साक्षरता का प्रतिशत कितना है ?

उत्तर- 81.1 प्रतिशत


Also Read....

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.