मध्यप्रदेश की जलवायु सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर |MP Climate GK Question Answer

 
MP Climate GK Question Answer

मध्यप्रदेश की जलवायु सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर 

MP Climate GK Question Answer


प्रश्न-  मध्यप्रदेश में किस प्रकार की जलवायु पाई जाती है ?

उत्तर-  उष्ण कटिबंधीय मानसूनी जलवायु

प्रश्न-  मध्यप्रदेश में वर्षा किस मानसून से होती है ?

उत्तर-  दक्षिणी-पश्चिमी मानसून

प्रश्न-  मध्यप्रदेश में मानसून का आगमन किस महीने में होता है?

उत्तर-  जून माह

प्रश्न-  मध्यप्रदेश की वार्षिक औषत वर्षा कितनी है ?

उत्तर-  1026.40 मिमी

प्रश्न-  मध्यप्रदेश में सर्वाधिक वर्षा कहां पर होती है ?

उत्तर-  पचमढ़ी 199 सेमी

प्रश्न-  मध्यप्रदेश में न्यूनतम वर्षा कहां पर होती है ?

उत्तर-  गोहद भिण्ड जिला 55 सेमी

प्रश्न-  मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र में किस मानसून के कारण वर्षा होती है ?

उत्तर-  अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी दोनों मानसूनों के कारण

प्रश्न-  मध्यप्रदेश में सर्वाधिक तापमान कहां पाया जाता है?

उत्तर-  गंजबासौदा 48.7 सेंटीग्रेड

प्रश्न-  मध्यप्रदेश का औसत तापमान कितना है ?

उत्तर-  21 डिंग्री सेंटीग्रेड

प्रश्न- मध्यप्रदेश में शीतकाल में होने वाली वर्षा को किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर-  मावठा

प्रश्न- मध्यप्रदेश में ग्रीष्म ऋतु को किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर- युनाला

प्रश्न- मध्यप्रदेश में शीत ऋतु को किस नाम से जाना जाता है ?

 उत्तर- सियाला

प्रश्न- मध्यप्रदेश में वर्षा ऋतु को किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर- चैमासा

प्रश्न- मध्यप्रदेश में पाला किस माह में गिरता है?

उत्तर- जनवरी

प्रश्न- तापमान एवं वर्षा वितरण के आधार पर मध्यप्रदेश की जलवायु कितने प्रकार की है?

उत्तर-  तीन प्रकार - अर्द्धशुष्क, गर्म शीतोष्ण, उष्ण कटिबंधीय आर्द्र-शुष्क जलवायु

प्रश्न-  कोपेन के वर्गीकरण के आधार में मध्यप्रदेश में कितने प्रकार की जलवायु पाई जाती है ?

उत्तर-  दो प्रकार - उष्ण कटिबंधीय सवाना जलवायु एवं शुष्क शीत वाली मानसूनी जलवायु

प्रश्न-  मध्यप्रदेश में जलवायु आधारित कितनी ऋतुएं पाई जाती हैं ?

उत्तर- तीन ऋतुएँ

प्रश्न-  मध्यप्रदेश में दैनिक तापान्तर सर्वाधिक किस माह में पाया जाता है ?

उत्तर-  मार्च

प्रश्न- मध्यप्रदेश का सर्वाधिक गर्म स्थल कौन सा स्थान है ?

उत्तर-  गंजबसौदा जिला विदिशा

प्रश्न-  मध्यप्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में औसत वर्षा कितनी है ?

उत्तर- 140 सेमी

प्रश्न- मध्यप्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में औसत वर्षा कितनी होती है ?

उत्तर-  75 सेमी

प्रश्न- मध्यप्रदेश वर्षा विभाजक रेखा किसे माना जाता है ?

उत्तर-  75 सेमी वर्षा को

प्रश्न- म.प्र. की वर्षा विभाजक रेखा कहां से गुजरती है ?

उत्तर- सीधी-जबलपुर-सिवनी (पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश के मध्य) से गुजरती है।

प्रश्न- मध्यप्रदेश का अधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन सा है ?

उत्तर- प्रदेश का पूर्वी क्षेत्र

प्रश्न-  मध्यप्रदेश मेें न्यूनतम तापमान कितना दर्ज किया गया है ?

उत्तर- 7 डिग्री से 10 डिग्री सेंटीग्रेड

प्रश्न-  मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान कहां से दर्ज किया गया है ?

उत्तर- शिवपुरी

प्रश्न- मध्यप्रदेश के औसत वर्षा वाले क्षेत्रों में कितनी वर्षा होती है ?

उत्तर-  75-100 सेमी

प्रश्न-  अरब सागर की शाखा एवं बंगाल शाखा का मिलन स्थल मध्यप्रदेश का कौन सा  क्षेत्र है ?

उत्तर-  बघेलखण्ड (रीवा, विंध्य क्षेत्र)

प्रश्न- आर्द्र मरूस्थलीय जलवायु मध्यप्रदेश के किस क्षेत्र में पाई जाती है ?

उत्तर-  मध्य भारत पठार एवं पर्वतीय क्षेत्र

प्रश्न-  मध्यप्रदेश में शीतकालीन वर्षा का क्या कारण है ?

उत्तर- पश्चिमी विक्षोप

प्रश्न- लौटता मानसून की प्रदेश में समयावधि क्या है ?

उत्तर-  अक्टूबर- नवम्बर

प्रश्न- मालवा का पठार में किस प्रकार की जलवायु पाई जाती है ?

उत्तर- समशीतोष्ण जलवायु

प्रश्न-  मध्यप्रदेश का कौन सा क्षेत्र अधिक गर्म और साधारण ठंडा क्षेत्र है ?

उत्तर-  बघेलखण्ड पठारी क्षेत्र

 

Also Read...

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.