मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी | भाग 20

 मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

mp gk question answer



प्रश्न-  भारत के मध्य में स्थित मध्यप्रदेश का आकार किस प्रकार का है ?

उत्तर-  आयताकार

प्रश्न-  मध्यप्रदेश का उत्तर से दक्षिण विस्तार कितना है ?

उत्तर-  605 किमी

प्रश्न-  मध्यप्रदेश का केन्द्र बिंदु कौन सा है?

उत्तर-  सागर

प्रश्न-  भीमबेटका को यूनेस्को विश्व धरोहर कब घोषित किया गया ?

उत्तर-  2003

प्रश्न-  भोपाल में स्थित मनुआभान की टेकरी किस काल से संबंधित है ?

उत्तर-  नवपाषाण काल

प्रश्न-  मौर्यकालीन पनगुड़ारिया स्तूप मध्यप्रदेश में कहां पर है ?

उत्तर- सीहोर

प्रश्न-  तुमैन अभिलेख मध्यप्रदेश में कहां पर है ?

उत्तर- गुना जिले में

प्रश्न-  उज्जैन में गुर्जर प्रतिहार वंश की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर-  नागभट्ट प्रथम

प्रश्न-  कमाल मौला मस्जिद मध्यप्रदेश में कहां पर है ?

उत्तर-  धार

प्रश्न-  रामनगर के संस्कृत शिलालेख में कितने शासकों का उल्लेख है ?

उत्तर-  54 शासक

प्रश्न-  सिंधिया वंश का संस्थापक कौन था ?

उत्तर-  राणोजी शिंदे

प्रश्न- म.प्र. इतिहास में भीमा नायक का संबंध किस क्षेत्र से है।

उत्तर-  मंडलेश्वर

प्रश्न-  सोहावल का नरसंहार कहां हुआ था ?

उत्तर- सतना जिले के विरसिंहपुर अंतर्गत हिनौता गांव

प्रश्न-  मध्यभारत के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे ?

उत्तर-  लीलाधर जोशी

प्रश्न-  मध्यप्रदेश के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर-  पं. कुंजीलाल दुबे

प्रश्न-  मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रथम नेता प्रतिपक्ष कौन थे ?

उत्तर-  श्री विश्वनाथ यादवराव तामस्कर

प्रश्न-  मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ जबलपुर का निर्माण किसने करवाया था ?

उत्तर-  राजा गोकुलदास ने वर्ष 1889

प्रश्न-  शहडोल संभाग का गठन कब हुआ था ?

उत्तर- 14 जून 2008

प्रश्न- मध्यप्रदेश में सर्वप्रथम नगर निगम का गठन कब हुआ था ?

उत्तर- 1864 में जबलपुर

प्रश्न-  जिला योजना समिति अधिनियम कब पारित हुआ ?

उत्तर-  1995

प्रश्न-  मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग ने प्रथम बार परीक्षा का आयोजन कब किया  ?

उत्तर- 1958

प्रश्न-  निकटम समुद्र तट से मध्यप्रदेश राज्य की दूरी कितनी है ?

उत्तर-  200 किमी

प्रश्न-  विंध्यन क्रम की चट्टानों का निर्माण किस युग में हुआ है ?

उत्तर-  प्री-कैम्ब्रियन युग

प्रश्न-  मध्यप्रदेश उच्च भूमि प्रदेश की औसत ऊँचाई कितनी है ?

उत्तर-  300 मीटर

प्रश्न-  बिजलगढ़ पहाड़ी किस पर्वत श्रेणी के अंतर्गत आती है ?

उत्तर-  सतपुड़ा-मैकाल श्रेणी

प्रश्न-  छिंदवाड़ा और बालाघाट जिलों में अधिकांश किस प्रकार की मृदा पाई जाती है ?

उत्तर-  लेटेराइट मृदा

प्रश्न-  किस मृदा को करैल या चेरनोजन भी कहा जाता है?

उत्तर- काली मृदा

प्रश्न-  तुम्बड़ नदी कहां से निकलती है ?

उत्तर- मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के लामगरा से

प्रश्न-  नमामि देव नर्मदे यात्रा कब से कब तक चली थी ?

उत्तर-  11 दिसम्बर 2016 से 15 मई 2017 (148 दिन)

प्रश्न-  वर्धा नदी का उद्गम कहां से हुआ है ?

उत्तर- बैतूल जिले (वर्धन शिखर)

प्रश्न-  मुरैना जिले में स्थित पगारा बांध का निर्माण कब हुआ था ?

उत्तर-  1927

प्रश्न-  चंबल घाटी परियोजना की शुरूआत की कब की गई थी ?

उत्तर- 1953-1954

प्रश्न-  टोंस परियोजना कितने मेगावाट की परियोजना है ?

उत्तर-  320 मेगवाट (सतना जिला)

प्रश्न-  भिलावा वृक्ष मध्यप्रदेश के किस जिले में पाये जाते हैं ?

उत्तर- छिंदवाड़ा

प्रश्न-  बसामन मामा स्मृति प्राणी संरक्षण पुरस्कार प्रथम बार कब दिया गया था ?

उत्तर-  2010

प्रश्न-  कान्हा राष्ट्रीय ने अपना शुभंकर भूरसिंह द बारहसिंघा कब जारी किया था ?

उत्तर- 2017

प्रश्न- शुभंकर भूरसिंह द बारहसिंघा का डिजायन किसने बनाया था ?

उत्तर-  रोहन चक्रवर्ती

प्रश्न-  पनपठा अभ्यारण्य का विस्तार किन जिलो में है ?

उत्तर-  शहडोल- उमरिया

प्रश्न-  मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन कब किया गया था ?

उत्तर-  5 सितंबर 2007

प्रश्न-  मध्यप्रदेश में ज्वार अनुसंधान केन्द्र कहां स्थित है ?

उत्तर-  खरगोन

Also Read...

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.