Current Affairs Summary January 2023 in Hindi |समसामयिकी सारांश जनवरी 2023

Current Affairs Summary January  2023 in Hindi

Current Affairs Summary January  2023 in Hindi |समसामयिकी सारांश जनवरी  2023

 
 



समसामयिकी सारांश जनवरी  2023 


ब्राज़ील के 39वें राष्ट्रपति लुइज़ इंसियो लूला दा सिल्वा

लुइज़ इंसियो लूला दा सिल्वा ने ब्राज़ील के 39वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। 77 वर्षीय लूला ने अक्तूबर 2022 में जायर बोल्सोनारो को कड़े संघर्ष में हराकर तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता था। वर्ष 2006 में इन्हें जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन

1 जनवरी, 2023 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन’ (DRDO) के 65वें स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठनकी स्थापना रक्षा क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के लिये मात्र 10 प्रयोगशालाओं के साथ 1 जनवरी, 1958 को की गई थी एवं इसका उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों के लिये आधुनिकतम प्रौद्योगिकियों को तैयार करना था। 


भीमा कोरेगाँव युद्ध वर्षगाँठ 

वर्ष 1818 की युद्ध में पेशवा सेना के खिलाफ लड़ने वाले महार सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिये भीमा-कोरेगाँव युद्ध की 205वीं वर्षगाँठ मनाई गई। भीमा-कोरेगाँव में 'जयस्तंभ' उन ब्रिटिश EIC सैनिकों की याद बनाया गया है जो तीसरे एंग्लो मराठा युद्ध (1818) की आखिरी लड़ाई में शहीद हुए थे। 


क्रोएशिया पूर्णतया एकीकृत यूरोपीय संघ का सदस्य बना

1 जनवरी 2023 को, क्रोएशिया ने यूरोप के पासपोर्ट-मुक्त यात्रा क्षेत्र (दुनिया का सबसे बड़ा) में सम्मिलित होने के लिये यूरो को अपनाया और दर्जनों सीमा चौकियों को समाप्त कर यूरोपीय संघ में शामिल होने वाला 27वाँ देश बन गया है। यूरो को अपनाने से यात्रा और व्यापार करना सरल हो जाएगा तथा विदेश जाने वाले क्रोएशियाई लोगो के लिये मुद्रा विनिमय की परेशानी दूर हो जाएगी। क्रोएशिया वर्ष 2013 में यूरोपीय संघ में शामिल हुआ था, लेकिन यूरो को अपनाने के लिये इसे सख्त आर्थिक शर्तों के नियम को मानना पड़ा (स्थिर विनिमय दर, मुद्रास्फीति को नियंत्रित करना और सार्वजनिक व्यय को मज़बूत करना

 

108वीं भारतीय विज्ञान कॉन्ग्रेस

108वीं भारतीय विज्ञान कॉन्ग्रेस का सम्मे.लन नागपुर के राष्ट्र संत तुकादोजी महाराज नागपुर विश्वतविद्यालय में  3 जनवरी से शुरू हो गया है। वर्ष 2023 के सम्मेपलन का मुख्य विषय- महिला सशक्तीकरण के साथ सतत् विकास के लिये विज्ञान और प्रौद्योगिकी है। 


माइक्रोप्लास्टिक्स को फिल्टर करने हेतु शुद्धिकरण प्रणाली

हाल ही में दक्षिण कोरिया के वैज्ञानिकों ने एक नई जल शोधन प्रणाली विकसित की है जो माइक्रोप्लास्टिक्स को शीघ्र और कुशलता से फिल्टर कर सकती है। एक प्रयोग में 99.9% से अधिक दूषित पदार्थों को केवल 10 सेकंड में जल से निष्कासित कर दिया गया। उपयोग किया गया बहुलक सस्ता है और इसमें उत्कृष्ट अधिशोषण एवं फोटोथर्मल विशेषताएँ हैं। 


साड़ी महोत्सव विरासत (VIRAASAT)

वस्त्र मंत्रालय द्वारा आयोजित भारत की 75 हाथ से बुनी साड़ियों का उत्सव, साड़ी महोत्सव "विरासत" का दूसरा चरण 3 से 17 जनवरी, 2023 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।


संविधान उद्यान का उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 3 जनवरी, 2023 को राजभवन, जयपुर में संविधान उद्यान, मयूर स्तंभ, राष्ट्रीय ध्वज पोस्ट  का उदघाटन किया तथा महात्मा गांधी और महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। संविधान पार्क में संविधान निर्माण में योगदान देने वाले विभूतियों की प्रतिमाओ को स्थापित किया गया है। 


PNG नेटवर्क में पहली हरित हाइड्रोजन मिश्रण परियोजना

सूरत के आदित्यनगर में कवास टाउनशिप के घरों में H2-NG (प्राकृतिक गैस) की सप्लायई करने की व्यषवस्थाा की गई है। यह परियोजना एनटीपीसी तथा गुजरात गैस लिमिटेड (GGL) का संयुक्त प्रयास है। कवास में ग्रीन हाइड्रोजन पहले से स्थापित एक मेगावाट फ्लोटिंग सौर परियोजना से बिजली का उपयोग करके पानी के इलेक्ट्रोलिसिस द्वारा बनाया गया है। 


एशिया प्रशांत पोस्टल यूनियन

भारत एशिया प्रशांत पोस्टल यूनियन (APPU) का नेतृत्त्व संभालने के लिये पूरी तरह तैयार है। विनय प्रकाश सिंह को 4 वर्ष के कार्यकाल (जनवरी 2023 से) के लिये APPU के महासचिव के रूप में चुना गया है। यह पहली बार है जब कोई भारतीय पोस्टल क्षेत्र में किसी अंतरराष्ट्रीय संगठन का नेतृत्त्व कर रहा है।

APPU जिसका मुख्यालय बैंकॉक (थाईलैंड) में है, एशियाई-प्रशांत क्षेत्र के 32 सदस्य देशों का एक अंतर-सरकारी संगठन है। 


सियोम पुल

रक्षा मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में सियोम पुल का उद्धघाटन किया। साथ ही उन्होंऔने सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation- BRO) द्वारा पूरी की गई 27 आधारभूत परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। 724 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इन परियोजनाओं से भारत की सीमा पर और विशेष रूप से लद्दाख से अरुणाचल तक चीन से लगी सीमा पर मूलभूत सुविधाओं का विस्ताार किया जाएगा। 


सुन्नी बाँध जल विद्युत परियोजना:

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 2,614.51 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से SJVN लिमिटेड द्वारा हिमाचल प्रदेश में 382 मेगावाट सुन्नी बाँध जल विद्युत परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना के तहत बुनियादी ढाँचे को सक्षम बनाने के लिये भारत सरकार द्वारा बजटीय सहायता के रूप में 13.80 करोड़ रुपए के निवेश को भी स्वीकृति दी गई है। 


वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम

केंद्र सरकार पड़ोसी देशों से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा को सुरक्षित करने हेतु सीमित कनेक्टिविटी और बुनियादी ढाँचे वाले सीमावर्ती गाँवों का विकास कर रही है। इस कार्यक्रम के पहले चरण में 50 गाँवों को शामिल किया गया है, जिनमें से लगभग 14 गाँव चीनी सीमा से सटे हुए हैं। पहले चरण हेतु चिह्नित गाँवों को प्राथमिकता के आधार पर सड़क, बिजली, पानी और इंटरनेट जैसी सुविधाओं से जोड़ने के साथ-साथ मौसम से जुड़ी समस्याओं से निपटने हेतु भी तैयार किया जाएगा। 

 

द रेज़िस्टेंस फ्रंट पर प्रतिबंध

हाल ही में केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत द रेज़िस्टेंस फ्रंट (TRF) को एक आतंकी संगठन घोषित किया है। द रेज़िस्टें स फ्रंट आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिये ऑनलाइन माध्यम से युवाओं की भर्ती कर रहा था। द रेज़िस्टेंस फ्रंट गैर-कानूनी आतंकी संगठन लश्केर-ए-तैयबा के एक प्रॉक्सी  गुट के रूप में वर्ष 2019 में अस्तित्व। में आया।


बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान में SJVN की 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी। यह परियोजना SJVN लिमिटेड द्वारा अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी SJVN ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (SGEL) के माध्यम से निष्पाीदित की जा रही है। यह परियोजना राजस्थान के बीकानेर ज़िले के बांदेरवाला गाँव के समीप 5000 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही है, जो देश में सूर्य की सर्वाधिक उपलब्धता वाले क्षेत्रों में से एक है। 


विश्व का पहला पांडुलिपि संग्रहालय

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में विश्व का ताड़ के पत्तों का पहला पांडुलिपि संग्रहालय स्थापित किया गया है। इस संग्रहालय में भारत की भूमि पर यूरोपीय शक्तियों को पराजित करने वाले एशिया के पहले साम्राज्य त्रावणकोर की कहानियों को प्रदर्शित किया गया है, साथ ही यहाँ 19वीं सदी के अंत तक लगभग 650 वर्षों तक शासन करने वाले त्रावणकोर साम्राज्य के प्रशासनिक, सामाजिक-सांस्कृतिक और आर्थिक पहलुओं की झलक देखी जा सकेगी। 


जगा मिशन 

ओडिशा का जगा मिशन (Jaga Mission) वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड्स 2023 के विजेताओं में से एक है। यह पुरस्कार वर्ल्ड हैबिटेट द्वारा प्रदान किया जाता है और इसे यूएन- हैबिटेट के साथ साझेदारी में आयोजित किया जाता है।  वर्ल्ड हैबिटेट संयुक्त राष्ट्र के सार्वजनिक सूचना विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त एक चैरिटी संगठन है। जगा मिशन ओडिशा में सबसे बड़ी भू-स्वामित्व और झुग्गी उन्नयन योजना है तथा विश्व में सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। 


पहली महिला भारतीय ओलंपिक पदक विजेता

साक्षी मलिक भारतीय फ्रीस्टाइल रेसलर/पहलवान हैं। वर्ष 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में उन्होंने 58 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता, वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान और देश की चौथी महिला ओलंपिक पदक विजेता बनीं। ओलंपिक खेल अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee- IOC) द्वारा आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय खेल उत्सव है, इसका आयोजन प्रत्येक चार वर्ष में किया जाता है। पिछला ओलंपिक खेल 2022 में बीजिंग, चीन में आयोजित किया गया था और आगामी ओलंपिक खेल 2024 में पेरिस, फ्राँस में आयोजित किया जाएगा।


देश का सबसे बड़ा तरल अपशिष्ट उपचार संयंत्र

तिरुपति नगर निगम (MCT), आंध्र प्रदेश फाइटोरिड तकनीक का प्रयोग कर देश का सबसे बड़ा तरल अपशिष्ट उपचार संयंत्र के साथ जल उपचार में एक सार्थक कदम उठाने के लिये तैयार है।


मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, गोवा

हाल ही में उत्तरी गोवा के मोपा में नवनिर्मित मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का परिचालन शुरु कर दिया गया है।

नवंबर 2016 में, प्रधानमंत्री ने इस हवाई अड्डे की आधारशिला रखी थी। इस हवाई अड्डे का निर्माण सतत् बुनियादी ढाँचे को ध्यान में रखकर किया गया है और इसमें अन्य चीजों के अलावा, एक सौर ऊर्जा संयंत्र, हरित भवन, रनवे पर LED लाइटें, वर्षा जल संग्रहण और पुनर्चक्रण क्षमताओं के साथ एक अत्याधुनिक सीवेज उपचार तंत्र शामिल है।

 

वन वीक वन लैब

नई दिल्ली में विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय द्वारा "वन वीक वन लैब" अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान की घोषणा CSIR लीडरशिप सम्मेलन में की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में तकनीकी सफलताओं एवं नवाचारों को प्रदर्शित करना है जिससे देश में नवाचार संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। 

 

डार्क स्काई सेंचुरी

लद्दाख के हानले में निर्माणाधीन दक्षिण-पूर्व एशिया की पहली डार्क स्काई सेंचुरी से पर्यटक करीब से खगोलीय नजारे देख सकेंगे। वर्तमान में विश्व में मात्र 16 डार्क स्काई सेंचुरी विद्यमान हैं और इनमें से अधिकतर संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं। डार्क स्काई सेंचुरी अंधेरी रात में तारे देखने के लिये  संरक्षित क्षेत्र है। लेह ज़िले के हानले में डार्क स्काई सेंचुरी पूरी घाटी में फैली है। तारों एवं ग्रहों को देखने के लिये गामा और ऑप्टिकल टेलिस्कोप लगाए गए हैं। 


केरल द्वारा मनरेगा श्रमिकों को पेंशन

इस तरह की पहली पहल में केरल सरकार ने मनरेगा/MGNREGS और अय्यंकाली शहरी रोज़गार गारंटी योजना के लिये पंजीकृत श्रमिकों हेतु कल्याण कोष बोर्ड शुरू किया है। 60 वर्ष के होने पर उन्हें बोर्ड से मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी। मानक के अनुसार, कोई भी कार्यकर्त्ता (उम्र 18-55) निधि बोर्ड की सदस्यता ले सकता है।


सामाजिक और भावनात्मक शिक्षा के लिये 'सहर्ष' योजना 

सामाजिक और भावनात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये त्रिपुरा राज्य सरकार ने "सहर्ष" विशेष शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की। इसे अगस्त 2022 में 40 विद्यालयों में एक परीक्षण कार्यक्रम के रूप में शुरू किया गया था, अब इसे सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लिये उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को उल्लास एवं उत्साहपूर्वक पढ़ाई करने में सक्षम बनाना है। प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक के अनुसार, वर्तमान में त्रिपुरा ग्रेड- I समूह के अंतर्गत आता है।


जीडीपी का पहला अग्रिम अनुमान 

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने हाल ही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का पहला अग्रिम अनुमान (FAE) जारी किया, इसके अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7% की दर से बढ़ने की उम्मीद है (MPC द्वारा अनुमानित 6.8% से अधिक)। वित्त वर्ष 22-23 की पहली छमाही में अर्थव्यवस्था 9.7% बढ़ी, जिसके दूसरी छमाही में 4.5% तक धीमी होने की संभावना है। भारत अब भी दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। FAE पहली बार वर्ष 2016-17 में पेश किया गया था, ये पहले आधिकारिक अनुमान हैं कि उस वित्तीय वर्ष में GDP के किस प्रकार से बढ़ने की उम्मीद है। FAE आर्थिक गतिविधियों में अंतर्निहित गतिशीलता का आभास कराता है और आगामी केंद्रीय बजट के संदर्भ में उपयोगी होता है।


जय हिंद-नया प्रकाश और ध्वनि कार्यक्रम

केंद्रीय गृहमंत्री ने दिल्ली में 10 जनवरी, 2023 को लाल किले पर 'जय हिंद-नया प्रकाश और ध्वनि कार्यक्रम/लाइट एंड साउंड शो' का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा में है। लाल किले पर पाँच वर्षों के अंतराल के बाद प्रकाश और ध्वनि कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। 


उत्तर प्रदेश ग्लोबल सिटी

उत्तर प्रदेश सरकारने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और G-20 समिट से पहले 100 दिन का उत्तर प्रदेश ग्लोबल सिटीअभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य राज्य में शहरी क्षेत्रों को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करना है, जिसमें शहरी सुविधाओं में सुधार, वायु गुणवत्ता, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के साथ-साथ उचित कचरा निपटान पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 


युवा पेशेवर योजना

17वें प्रवासी भारतीय दिवस पर भारत और यूनाइटेड किंगडम ने युवा पेशेवर योजना (YPS) शुरू करने का फैसला किया है, जिसके तहत उनके 3,000 डिग्रीधारक नागरिकों (18-30 वर्ष की आयु) को एक-दूसरे के देशों में रहने और कार्य करने हेतु 2 साल की अवधि के लिये अनुमति दी जाएगी। YPS की कल्पना भारत-यू.के. साझेदारी के रूप में की गई थी। प्रवासन और गतिशीलता समझौता ज्ञापन (2021 में हस्ताक्षरित) की प्रारंभिक अवधि 3 वर्ष होगी तथा इसके मार्च 2023 तक लॉन्च होने की उम्मीद है।


सड़क सुरक्षा सप्ताह

भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 11 से 17 जनवरी, 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ाके तहत सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक हित में सुरक्षित सड़कों की आवश्यकता का प्रचार- प्रसार करना है। एक सप्ताह के इस आयोजन के दौरान आम जनता के बीच सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता बढ़ाई जाएगी और सड़क पर चलते समय एक- दूसरे की सुरक्षा हेतु अपनी ज़िम्मेदारी को समझने हेतु प्रेरित किया जाएगा। 


गोल्डन ग्लोब पुरस्कार  

भारतीय फिल्मं RRR के सुपरहिट गीत नाटु नाटुको सर्वश्रेष्ठक मौलिक गीत के लिये प्रतिष्ठित गोल्डलन ग्लोअब पुरस्काकर मिला है। फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली की इस सुपरहिट फिल्मल के गीत का संगीत निर्देशन एम.एम. कीरावणी (M. M. Keeravaani) ने किया है। गाने के गायक हैं- काला भैरवा और राहुल सिपलीगुंज। 


ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

प्रवासी सम्मेलन के समापन के साथ ही इंदौर में 11 एवं 12 जनवरी को छठा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। समिट में गुयाना और सूरीनाम के राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा तथा समिट की थीम फ्यूचर रेडी मध्य प्रदेश रखी गई है। इस समिट का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान केंद्रित करना है और यह आयोजन पूरी तरह से कार्बन न्यूट्रल और ज़ीरो बेस पर आधारित है। 


26वाँ राष्ट्रीय युवा महोत्सव

इस वर्ष राष्ट्रीय युवा महोत्सव” 12 से 16 जनवरी के मध्य कर्नाटक के हुबली में आयोजित किया जा रहा है।  राष्ट्रीय युवा महोत्सव का विषय विकसित युवा, विकसित भारतहै। इस महोत्सव का आयोजन युवाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिये प्रत्येक वर्ष किया जाता है। 


ब्रेविंग ए वायरल स्टॉर्म पुस्तक

11 जनवरी, 2023 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने नई दिल्ली में ब्रेविंग ए वायरल स्टॉर्म: इंडियाज़ कोविड-19 वैक्सीन स्टोरी (Braving A Viral Storm: India's Covid-19 Vaccine Story) पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के सह-लेखक आशीष चांदोरकर और सूरज सुधीर हैं। यह पुस्तक देश की टीकाकरण संबंधी सफलता की कहानी एवं नए भारत के इतिहास का परिचायक होने के साथ ही देश की ताकत और क्षमता को प्रदर्शित करती है। 


अय्यनूर अम्मानूर उत्सव

अय्यनूर अम्मानूर नीलगिरि की कोटा जनजाति द्वारा मनाया जाने वाला एक त्योहार है। कोटा  जनजाति भारत के तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि पहाड़ियों में निवास करने वाली जनजाति है। इनको 'कोव' और 'कोतर' भी कहते हैं। 


स्वदेश दर्शन परियोजना

बेपोर और कुमारकोम दो ऐसे पर्यटन स्थल हैं जिन्हें केरल ने स्वदेश दर्शन परियोजना के चरण-2 के लिये केंद्र को प्रस्तुत की जाने वाली विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) में शामिल किया है।

स्वदेश दर्शन योजना पहली बार वर्ष 2014-15 में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा थीम-आधारित पर्यटक सर्किट के एकीकृत विकास के लिये शुरू की गई थी। स्वदेश दर्शन 2.0 थीम-आधारित पर्यटन सर्किट से हटकर गंतव्य पर्यटन को पुनर्जीवित करने पर केंद्रित है। सरकार ने इस योजना के तहत 15 राज्यों की पहचान की है जिन्हें भारत की नई घरेलू पर्यटन नीति के हिस्से के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा।


समुद्रयान मिशन

भारत समुद्रयान मिशन के अंतर्गत खनिज ससाधनों का पता लगाने के लिये एक अभियान प्रारंभ कर  रहा है। भारत इस महासागर मिशन में संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, फ्राँस, जापान और चीन आदि देशों के साथ पहले से ही इलीट क्लबमें शामिल हो चुका है, जिनके पास ऐसी गतिविधियों के लिये विशिष्ट तकनीक और वाहन उपलब्ध हैं।


विश्व की पहली डिजिटल पार्टी

भारतीय जनता पार्टी विश्व की पहली पूर्ण रूप से डिजिटल पार्टी बन गई है। इस पार्टी में कार्यकर्त्ताओं की संख्या लगभग 18 करोड़ है जिनमें से पद पर कार्यरत लोगों की संख्या लगभग 3 करोड़ है। संगठन रिपोर्टिंग एंड एनालिसिस (सरल) नाम से तैयार एक एप के माध्यम से आम जनता के लिये पार्टी के अध्यक्ष से बूथ स्तर तक के कार्यकारी सदस्यों तक पहुँच को आसान बनाने के साथ पार्टी के अंदर भी संवाद का एक महत्त्वपूर्ण माध्यम है। 


भारत का 75वाँ सेना दिवस 

भारतीय सेना ने 15 जनवरी को हैदराबाद के परेड ग्राउंड में 75वाँ सेना दिवस मनाया। वर्ष 1949 में आज ही के दिन फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा ने अपने ब्रिटिश पूर्ववर्ती (जनरल सर फ्राँसिस बुचर) की जगह भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला। फील्ड मार्शल (पहले सैम मानेकशॉ थे) की पाँच सितारा रैंक वाले केवल दो सेना अधिकारियों में से जनरल करियप्पा दूसरे थे। यह दिन देश के उन सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने निस्वार्थ सेवा और भाईचारे की मिसाल पेश की है।


भारत का पहला 5G सक्षम ड्रोन

ओडिशा के संबलपुर में वीर सुरेंद्र साई प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (VSSUT) परिसर से शुरू हुई  टेक स्टार्टअप फर्म आईजी ड्रोन्स (IG Drones) ने हाल ही में भारत का पहला 5G-सक्षम ड्रोन (5G-Enabled Drone) विकसित किया है जो वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (VTOL) में सक्षम है। 

 


स्पिक मैके

स्पिक मैके ने संस्कृति मंत्रालय और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के सहयोग से "श्रुति अमृत" नाम से अपनी बेहद लोकप्रिय 'म्यूज़िक इन द पार्क' सीरीज़ का आयोजन किया। इसी कड़ी में वर्ष 2023 का पहला आयोजन नई दिल्ली में हुआ। स्पिक मैके (SPIC MACAY): यह वर्ष 1977 में शुरू हुआ एक आंदोलन है और दुनिया भर के 850 से अधिक शहरों में इसकी शाखाएँ हैं। यह युवाओं के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये स्वैच्छिक युवा आंदोलन है जो भारतीय शास्त्रीय, लोक संगीत तथा नृत्य, योग, ध्यान, शिल्प एवं कार्यक्रमों तथा कार्यशालाओं का आयोजन करके भारतीय संस्कृति व विश्व विरासत के मूर्त और अमूर्त पहलुओं को बढ़ावा देता है।

 


त्रिपुरा की सहर्षपहल

त्रिपुरा सरकार ने सामाजिक और भावनात्मक शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु सहर्षनामक एक विशेष शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया है। सामाजिक और भावनात्मक शिक्षा (Social and Emotional Learning– SEL) वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से बच्चे एवं वयस्क भावनाओं को समझने व प्रबंधित करने, सकारात्मक लक्ष्यों को निर्धारित और प्राप्त करने, दूसरों के प्रति सहानुभूति महसूस एवं प्रकट करने, सकारात्मक संबंध स्थापित करने तथा उन्हें बनाए रखने और ज़िम्मेदार निर्णय लेने के लिये आवश्यक कौशल सीखते हैं। यह पहल अगस्त 2022 में राज्य के 40 स्कूलों में एक परीक्षण कार्यक्रम के रूप में शुरू की गई थी जिसे जनवरी 2023 से राज्य के सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में लागू किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को उत्साहपूर्वक पढ़ाई करने, विकास में योगदान देने के लिये सशक्त बनाना है। 


IT संशोधन नियम- 2022

आईटी नियम, 2021 में अधिसूचित संशोधनों के तहत MeitY ने एक मसौदा नियम [नियम 3 (1) (b) (v)] का प्रस्ताव रखा, जिसके तहत सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्मों को पत्र सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट द्वारा "तथ्य-जाँच" की गई सामग्री को गलत मानते हुए हटाना होगा। IT नियम 2021 में अधिसूचित संशोधनों का उद्देश्य मध्यस्थों पर एक कानूनी दायित्त्व लागू करना है ताकि उपयोगकर्त्ताओं को हानिकारक/गैरकानूनी सामग्री की कुछ श्रेणियों को अपलोड करने से रोकने के लिये उचित प्रयास किये जा सकें। नया प्रावधान यह सुनिश्चित करेगा कि मध्यस्थ का दायित्त्व केवल औपचारिकता नहीं है।


विंडफॉल टैक्स

सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतों में नरमी क देखते हुए घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल के साथ-साथ डीज़ल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगाए जाने वाले विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स को कम कर दिया है। अप्रत्याशित करों को एक कंपनी द्वारा बाह्य, कभी-कभी किसी अभूतपूर्व घटना के कारण प्राप्त होने वाले लाभ पर आरोपित करने हेतु परिकल्पित किया गया है। 


सबमरीन वागीर

भारतीय नौसेना कलवरी श्रेणी की पाँचवीं सबमरीन वागीरको अपने बेड़े में शामिल करेगी। भारत में इस सबमरीन का निर्माण मुंबई के मझगाँव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने फ्राँस की कंपनी नेवल ग्रुप के सहयोग से किया है। वागीर स्वदेश में निर्मित अब तक की सभी सबमरीन में सबसे कम समय में तैयार हुई है। इससे भारतीय नौसेना की क्षमता में वृद्धि होगी। प्रोजेक्ट- 75 के तहत स्कॉर्पीन डिज़ाइन की छह सबमरीन का स्वदेशी निर्माण किया जाना शामिल है। 


सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री ने बस्ती (UP) में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 (18-28 जनवरी) के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। पहले चरण का आयोजन 10-16 दिसंबर, 2022 तक किया गया था। खेल महाकुंभ एक अनूठी पहल है जो खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का अवसर एवं मंच प्रदान करता है तथा लोगों को खेल को कॅरियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिये प्रेरित करता है। खेल महाकुंभ द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं (इनडोर और आउटडोर) का आयोजन किया जाता है जैसे- कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल आदि के साथ-साथ निबंध लेखन, पेंटिंग एवं रंगोली बनाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। इन खेलों के माध्यम से प्रदर्शन करने वाले एथलीटों को भारतीय खेल प्राधिकरण के अंतर्गत आगे के प्रशिक्षण हेतु चुना जा रहा है।


देश की पहली हाइड्रोजन पावर ट्रेन

119 वर्ष पुराने कालका-शिमला रेल मार्ग पर देश को पहली हाइड्रोजन पावर ट्रेन का संचालन किया जाएगा। वर्ष 2008 में यूनेस्को ने कालका-शिमला रेल मार्ग को वर्ल्ड हेरिटेज साईट का दर्जा प्रदान किया। इस ट्रेन को चलाने की घोषणा केंद्रीय बजट में होगी। कालका, बोग और शिमला में इसके फँर्हाइड्रोजन सेंटर भी बनाए जाएंगे। इस ट्रेन का डिज़ाइन फाइनल हो चुका है। ट्रेन का संचालन ग्रीन फ्यूल क्लीन फ्यूलथीम पर आधारित होगा। खास बात यह है कि इस ट्रेन में वंदे भारत जैसी तमाम अत्याधुनिक सुविधाएँ होंगी एवं ट्रेन में सात कोच होंगे। स्वच्छ वैकल्पिक ईंधन विकल्प के लिये हाइड्रोजन पृथ्वी पर सबसे प्रचुर तत्त्वों में से एक है। ग्रीन हाइड्रोजन अक्षय ऊर्जा (जैसे सौर, पवन) का प्रमुख स्रोत है। ग्रीन हाइड्रोजन जल के इलेक्ट्रोलिसिस द्वारा निर्मित होता है और इसमें कार्बन फुटप्रिंट कम होता है। इसके तहत विद्युत द्वारा जल (H2O) को हाइड्रोजन (H) और ऑक्सीजन (O2) में विभाजित किया जाता है। ज्ञातव्य है कि फ्राँस की रेल ट्रांसपोर्ट कंपनी अल्स्टोम ने विश्व की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को वर्ष 2018 में प्रारंभ किया था।


यूथ 20 ग्रुप की पहली बैठक

भारत पहली बार यूथ20(Y20) शिखर सम्मेलन की मेज़बानी जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर कर रहा है। इस सम्मलेन का आयोजन गुवाहाटी में किया जाएगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में विश्व भर के 250 से अधिक प्रतिनिधियों के सम्मिलित होने की उम्मीद है। यह फ्यूचर ऑफ वर्क के पाँच विषयों- जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी, शांति स्थापना एवं सुलह, लोकतंत्र व स्वास्थ्य, भलाई तथा खेल में युवा पर केंद्रित होगा। 


बल्लवपुर वन्यजीव अभयारण्य:

हाल ही में बल्लवपुर वन्यजीव अभयारण्य में आने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है जो एक चिंता का विषय है। बल्लवपुर वन्यजीव अभयारण्य वर्ष 1977 में स्थापित किया गया था। यह पश्चिम बंगाल में बीरभूम ज़िले के बोलपुर उपखंड में बोलपुर शांतिनिकेतन के पास स्थित है। इसे डियर पार्क के नाम से भी जाना जाता है। 


PM-किसान के तहत वितरण धनराशि में वृद्धि

खपत को बढ़ावा देने के लिये केंद्र पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को आय सहायता आगामी बजट में 6,000 रुपए प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 8,000 रुपए प्रतिवर्ष करने का निर्णय लिया गया है। PM-किसान योजना के तहत प्रत्येक किसान को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) से जुड़े बैंक खाते में तीन समान किस्तों में सालाना 6000 रुपए की राशि हस्तांतरित की जाती है, चाहे उसकी भूमि कुछ भी हो। योजना की शुरुआत (वर्ष 2019 में) के समय लाभार्थियों की संख्या 31 मिलियन थी जो अब 110 मिलियन के आँकड़े को पार कर गई है। PM-किसान एक केंद्रीय क्षेत्र (CS) की योजना है; तथापि लाभार्थी किसान परिवारों की पहचान करने की पूरी ज़िम्मेदारी राज्य/संघ राज्य क्षेत्र सरकारों की है।

 

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्यत अतिथि

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देथल फतेह अल-सीसीभारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्यक अतिथि थे . दोनों देशों ने इसी साल राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगाँठ मनाई है। .भारत और मिस्र के बीच द्विपक्षीय व्यापार ने वर्ष 2021-22 में सात अरब 26 करोड़ डॉलर के रिकॉर्ड स्तर की बढ़त हासिल की। 


नोरोवायरस

केरल में दो स्कूली बच्चों में नोरोवायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। नोरोवायरस वायरस का एक समूह है जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारी फैलाता है। यह गंभीर उल्टी और दस्त के अलावा पेट एवं आँतों के सूजन का कारण बनता है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, नोरोवायरस का प्रकोप गंभीर होने की संभावना कम है, लेकिन अगर उचित सावधानी नहीं बरती गई तो वायरस तेज़ी से फैल सकता है। दूषित जल या भोजन इसके सामान्य संक्रामक एजेंट हैं। वायरस मल-गुहा मार्ग से फैलता है। नोरोवायरस कई कीटाणुनाशकों के लिये प्रतिरोधी होने के साथ 60 डिग्री सेल्सियस ताप तक जिंदा रह सकता है। इसलिये केवल भोजन को गरम कर देने या जल को क्लोरीनयुक्त करने से वायरस नहीं मरते। 


गर्भ का चिकित्सकीय समापन अधिनियम (MTP), 1971

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने एक विवाहित महिला को 33 सप्ताह की अवधि की गर्भावस्था को चिकित्सकीय रूप से समाप्त करने की अनुमति देते हुए कहा कि गर्भावस्था की अवधि गंभीर भ्रूण असामान्यताओं के मामलों में कोई मायने नहीं रखती है। मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (संशोधन) अधिनियम, 2021 के तहत भारत में अधिकतम गर्भकालीन अवधि, जिस पर एक महिला चिकित्सीय देखरेख में गर्भपात करा सकती है, को 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह (दो पंजीकृत चिकित्सकों की सिफारिश के साथ) कर दिया गया था। साथ ही गर्भावस्था अवधि के 24 सप्ताह से अधिक के लिये गंभीर भ्रूण असामान्यता की स्थिति में गर्भावस्था की चिकित्सीय समाप्ति की अनुमति दी जाती है।


ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट के मानदंड में बदलाव

विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने अपनी भविष्य की रिपोर्ट में देशों को रैंक करने के लिये पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट के मानदंड में बदलाव करने पर सहमति व्यक्त की है। इससे वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति बेहतर होगी। यह निर्णय भारत की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री द्वारा हाल ही में आयोजित दावोस शिखर सम्मेलन में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्त्व करने और रैंकिंग प्रणाली में त्रुटियोंको दोहराने के बाद आया है। अभी तक WEF के पास किसी देश में लिंग अंतराल का आकलन करने के लिये 4 प्रमुख आयाम हैं- (A) आर्थिक भागीदारी, (B) राजनीतिक भागीदारी, (C) स्वास्थ्य तथा (D) शिक्षा का स्तर। भारतीय पंचायत प्रणाली में 1.4 मिलियन महिलाएँ हैं जिनके राजनीतिक योगदान को अब भविष्य की रिपोर्टों में गिना जाएगा।



अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (International Day of Education) मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने का प्रस्ताव पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा में 3 दिसंबर, 2018 को पारित किया गया था। इसके बाद शांति और सतत् विकास को बढ़ावा देने के लिये UN महासभा ने प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया। उसी दिन UN के 58 अन्य सदस्य देशोंं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (इंटरनेशनल डे ऑफ एजुकेशन) को अपनाया गया। 


सांख्य सागर में जलकुंभी की भरमार

मध्य प्रदेश की एक कृत्रिम झील- सांख्य सागर, जलकुंभी (एक आक्रामक जलीय पौधे) की एक मोटी परत के नीचे लगभग अदृश्य हो गई है। सांख्य सागर को जुलाई 2022 में रामसर स्थल घोषित किया गया था, यह माधव राष्ट्रीय उद्यान के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। इस झील में 19 स्वदेशी मछली प्रजातियाँ पाई जाती हैं, साथ ही मार्श मगरमच्छ और मछली खाने वाले पक्षी भी पाए जाते हैं 


ट्रोपेक्स 2023 

भारतीय नौसेना के प्रमुख समुद्री अभ्यास TROPEX का 2023 संस्करण हिंद महासागर क्षेत्र में आयोजित किया गया है। थिएटर स्तरीय सामरिक तैयारी अभ्यास (Theatre Level Operational Readiness Exercise- TROPEX) स्तर का यह अभ्यास द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है और इसमें न सिर्फ भारतीय नौसेना की सभी इकाइयों बल्कि भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना और तटरक्षक बल से जुड़ी परिसंपत्तियों की भी भागीदारी होती है। ट्रोपेक्स 23, जनवरी से लेकर 23 मार्च तक की तीन महीने की अवधि के दौरान आयोजित किया जा रहा है।


हरित रेलवे स्टेशन प्रमाणपत्र

ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत आने वाले विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन को हरित अवधारणाएँ अपनाने के लिये इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) द्वारा उच्चतम प्लेटिनम रेटिंग के साथ 'हरित रेलवे स्टेशन प्रमाणपत्र' से सम्मानित किया गया है। यह पहल प्रतिकूल पर्यावरणीय प्रभाव को काफी हद तक कम करने में मदद कर सकती है। 


शी फीड्स द वर्ल्ड’ (She Feeds the World’s) कार्यक्रम

पेप्सिको और CARE ने भारत में शी फीड्स द वर्ल्ड’ (She Feeds the World) कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम कृषि क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये है, जो मुख्य रूप से छोटे पैमाने की महिला उत्पादकों पर केंद्रित होगा। विकासशील देशों में सभी कृषि श्रमिकों में महिलाएँ लगभग आधी हैं और पुरुषों की तुलना में प्रति सप्ताह 13 घंटे अधिक कार्य करती हैं। 


कूनो चीता हेप्टोरीनल संक्रमण से पीड़ित 

कूनो नेशनल पार्क, मध्य प्रदेश में स्थानांतरित किये गए 8 चीतों में से एक में हेप्टोरीनल संक्रमण पाया गया है। हेप्टोरीनल संक्रमण एक ऐसी स्थिति है जिसमें यकृत की कार्यप्रणाली विकृत होने से रोगी को गुर्दे में समस्या होने लगती है। सितंबर 2022 में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को कुनो पालपुर नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। यह बड़े जंगली मांसाहारी पशुओं का दुनिया का पहला अंतर-महाद्वीपीय स्थानांतरण था।


एटिकोप्पका शिल्प कला

एटिकोप्पका खिलौना शिल्पकार सी.वी. राजू आंध्र प्रदेश के उन सात व्यक्तियों में से एक हैं जिन्हें इस वर्ष के पद्म पुरस्कार के लिये चुना गया है। पद्मश्री पुरस्कार हेतु चुने जाने के लिये सी. वी. राजू का मानना है कि यह सम्मान एटिकोप्पका शिल्प कला को दिया गया है, उनका उद्देश्य शिल्प को बनाए रखने की दिशा में काम करना है।


पहला 'वीर गार्जियन अभ्यास

भारतीय वायु सेना (IAF) और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (JASDF) के बीच द्विपक्षीय वायु अभ्यास 'वीर गार्जियन 2023' का उद्घाटन संस्करण जापान में संपन्न हुआ। यह भारत और जापान का पहला द्विपक्षीय हवाई अभ्यास है। IAF दल ने Su-30 MKI विमान के साथ एक IL-78 फ्लाइट रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट और दो C-17 ग्लोबमास्टर स्ट्रेटेजिक एयरलिफ्ट ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के साथ अभ्यास में भाग लिया।


सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान बना शिकार स्थल

ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान (SNP) पिछले कुछ वर्षों में पशु शिकारियों के लिये शिकार स्थल बन गया है। वर्ष 2019 के बाद से यहाँ 11 हाथियों की मौत हो चुकी है और मुख्य रूप से इनका शिकार हाथी दाँत के लिये किया गया है (हाथियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची 1 के तहत संरक्षित किया गया है)। सिमिलिपाल का नाम 'सिमुल' (रेशम कपास) के पेड़ से पड़ा है। 


खेलो इंडिया युवा खेल 2022

खेलो इंडिया युवा खेल 2022’ के पाँचवें संस्कतरण का शुभारंभ 30 जनवरी को मध्या प्रदेश में भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में किया जाएगा। मध्य प्रदेश में पहली बार आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह की भव्य तैयारी की गई है। तात्या टोपे नगर स्टेडियम के मुख्य ग्राउंड पर लगभग 100 मीटर लंबा स्टेज बनाया गया है, जहाँ मध्य प्रदेश की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को दर्शाया गया है। इसमें नर्मदा घाट, खजुराहो मंदिर, भीम-बेटका, महाकाल महालोक, साँची स्तूप, ओरछा के मंदिर, भेड़ाघाट एवं ग्वालियर फोर्ट बनाया गया है। इसके अतिरिक्त अभिलिप्सा पांडा द्वारा 'हर हर शंभु' और नटराज डांस ग्रुप की प्रस्तुति, प्रिंस डांस ग्रुप द्वारा जी-20 के "वसुधैव कुटुम्बकम" पर शानदार डांस प्रस्तुति होगी। इन खेलों की 27 खेल स्पर्द्धाओं में ढाई सौ से अधिक स्वर्ण पदको के लिये खिलाड़ी पर्तिस्पर्द्धा का हिस्सा होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में मेज़बान मध्य प्रदेश के 470 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।



'अमृत उद्यान'

आज़ादी के अमृत महोत्सव की थीम को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने हाल ही में राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम बदलकर 'अमृत उद्यान' कर दिया है। मुगल गार्डन अथवा अब, अमृत उद्यान, जम्मू और कश्मीर के मुगल गार्डन, ताजमहल के आसपास के बगीचों तथा भारत एवं फारस के लघु चित्रों से प्रेरित है। वर्ष 1917 में बागबानी के निदेशक विलियम मस्टो के सहयोग से सर एडविन लुटियंस द्वारा मुगल गार्डन के डिज़ाइन को अंतिम रूप दिया गया था। इन उद्यानों को आधिकारिक तौर पर मुगल गार्डन का नाम नहीं दिया गया था, बल्कि यह वास्तुकला की शैली जैसे- फारसी उद्यानों, विशेष रूप से चारबाग शैली से प्रभावित होने के कारण मुगल गार्डन के नाम से प्रसिद्ध हो गया। अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत और पाकिस्तान में कई मुगल उद्यान हैं। मुगल बागों/उद्यानों की काफी सराहना करने के लिये जाने जाते थे, बाबरनामा में बाबर के पसंदीदा प्रकार के फारसी चारबाग शैली के बगीचे का उल्लेख है, जो इस प्रकार था मानो यह पृथ्वी पर एक कल्पना लोक हो, मानो जन्नत जैसा।


यूएस बोइंग 747 

"क्वीन ऑफ द स्काईज़" के रूप में पाँच से भी अधिक दशक तक संचालन के बाद बोइंग 747, एक मूल और यकीनन सबसे सौंदर्यपूर्ण "जंबो जेट" का स्वर्णिम युग अब समाप्त हो गया है। इसे 1960 के दशक के अंत में बड़े पैमाने पर यात्रा की मांग को पूरा करने के लिये डिज़ाइन किया गया था। जंबो ने वैश्विक स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ी, जो कि विश्व भर में युद्ध और शांति का प्रतीक है (जैसे कि US 'डूम्सडे प्लेन' और इसके अन्य उपनाम जैसे 'शेफर्ड')


सबसे पुराना ज्ञात सीसिलियन जीवाश्म खोजा गया

अमेरिका के जीवाश्म वैज्ञानिकों की एक टीम ने पहले ट्रायसिक-युग (लगभग 250-200 MYA) के सीसिलियन जीवाश्म की खोज की है जो उभयचर जैसे प्राणी के ज्ञात ऐतिहासिक जीवाश्म रिकॉर्ड में यह खोज कम-से-कम 87 मिलियन वर्षों के अंतराल को भरने में मदद कर सकती है। इस जीवाश्म का नाम फंक्सवर्मिस गिलमोरी (Funcusvermis Gilmorei)  रखा गया है।


Also Read.....


समसामयिकी सारांश दिसंबर  2022 

समसामयिकी सारांश नवंबर  2022 

समसामयिकी सारांश अक्टूबर  2022 

समसमयिकी सारांश सितंबर   2022

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.