Current Affairs Feb 2022 in Hindi | समसमयिकी फरवरी 2022

Current Affairs Feb 2022 in Hindi  (समसमयिकी फरवरी 2022)

Current Affairs Feb 2022 in Hindi | समसमयिकी फरवरी 2022


 

Current Affairs Feb 2022 in Hindi  (समसमयिकी फरवरी 2022)

 

  • लेफ्टिनेंट जनरल जीएवी रेड्डी को रक्षा खुफिया एजेंसी’ (DIA) के नए प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ढिल्लों का स्थान लेंगे। रक्षा खुफिया एजेंसी का महानिदेशक संगठन का प्रमुख होता है और रक्षा मंत्री एवं रक्षा स्टाफ के प्रमुख के खुफिया सलाहकारों में से एक होता है।

 

  • प्रतिवर्ष 01 फरवरी को भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की पुण्यतिथि मनाई जाती है। कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च, 1962 को हरियाणा के करनाल में हुआ था. वर्ष 2000 में कल्पना चावला को अंतरिक्ष शटल मिशन STS-107 के चालक दल का सदस्य बनने का अवसर प्राप्त हुआ। इसी मिशन के दौरान दुर्घटना के कारण 01 फरवरी, 2003 को कल्पना चावला की मृत्यु हो गई।

 

  • भारतीय तटरक्षक बल  द्वारा 01 फरवरी, 2022 को अपना 46वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। वर्ष 1978 में केवल 7 ज़मीनी प्लेटफॉर्मों के साथ एक साधारण शुरुआत से लेकर वर्तमान में भारतीय तटरक्षक बल के बेड़े में कुल 156 जहाज़ और 62 विमान शामिल हैं तथा अनुमान के मुताबिक, वर्ष 2025 तक इसके बेड़े में 200 ज़मीनी प्लेटफॉर्म और 80 विमान शामिल होने की संभावना है।

 

  • कर्नाटक के बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसल मंदिरों को वर्ष 2022-2023 के विश्व विरासत सूची के लिये भारतीय नामांकन के तौर पर शामिल किया गया है। होयसल के पवित्र स्मारक 15 अप्रैल, 2014 से यूनेस्को की संभावित सूची में हैं और भारत की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं।

 

  • (पृथ्वी) के लिये आर्द्रभूमि की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रतिवर्ष 02 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस का आयोजन किया जाता है।


वन रिपोर्ट 2022 महत्वपूर्ण जानकारी

  • भारत वन क्षेत्र वृद्धि के मामले में विश्व में तीसरे स्थान पर है। भारत में  वर्ष 2010 से वर्ष 2020 के बीच हर वर्ष  2,66,000 हेक्टेयर वन क्षेत्र की वृद्धि हुई है। भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 24% भाग वनों से आच्छादित है।
  • भारत में विश्व के कुल वनों का 2% वन क्षेत्र पाया जाता है।  सर्वेक्षण के अनुसार, सर्वाधिक वन वाले देश ब्राज़ील, कांगो, पेरू और रूस हैं। ब्राज़ील की कुल भूमि का 59% भाग वनों से आच्छादित है। भारत में मध्य प्रदेश में सबसे अधिक वन क्षेत्र है। मध्य प्रदेश में भारत के कुल वन क्षेत्र का 11% हिस्सा है।

 

HERMES मिशन 

  • नासा द्वारा HERMES मिशन के संदर्भ में एक महत्त्वपूर्ण मिशन समीक्षा पारित की गई। HERMES का अर्थ ‘Heliophysics Environmental and Radiation Measurement Experiment Suite’ है।
  • HERMES मिशन एक 4-इंस्ट्रूमेंट सूट है जिसे नासा के मून-ऑर्बिटिंग गेटवे के बाहर लगाया जाएगा।
  • मिशन अंतरिक्ष मौसम की निगरानी और सूर्य द्वारा संचालित अंतरिक्ष में उतार-चढ़ाव की स्थिति का पता लगाने में मदद करेगा।


वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर

  • भारतीय हॉकी गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को  ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर, 2021’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वे यह पुरस्कार पाने वाले दूसरे भारतीय तथा दूसरे हॉकी खिलाड़ी हैं। इससे पूर्व भारत की महिला कप्तान रानी ने वर्ष 2019 में यह पुरस्कार जीता था।


RAMP कार्यक्रम

  • केंद्रीय बजट 2022-23 में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा 6,000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत के साथ RAMP कार्यक्रम को शुरू करने की घोषणा की गई है।
  • RAMP कार्यक्रम को 5 साल की अवधि के लिये लागू किया जाएगा। RAMP जिसका पूरा नाम Raising and Accelerating MSME Performance है, एक रिकवरी कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य भारत में MSMEs की स्थिति में सुधार करना है।

 

पीएम ई-विद्या योजना

  • कोविड-19 के प्रकोप के कारण प्रभावित हो रहे शैक्षिक वर्ष को नियोजित ढंग से संचालित करने के लिये केंद्र सरकार द्वारा पीएम ई-विद्या योजना कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
  • प्रधानमंत्री ई-विद्या योजना कार्यक्रम के माध्यम से देश में डिजिटल शिक्षा प्रणाली (Digital Learning Education Program) को बढ़ावा दिया जाएगा जिसके तहत सामुदायिक रेडियो, एजुकेशनल चैनल, ई-कोर्सेज़ शुरू करने का प्रावधान किया गया है।


महिला क्रिकेट में बल्लेबाज़ों की रैंकिंग

  • मिताली राज एक दिवसीय महिला क्रिकेट में बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में दूसरे स्‍थान पर पहुंँच गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद- आई.सी.सी. ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 से पहले यह रैंकिंग जारी की है। मिताली राज के कुल 738 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हेली 750 अंकों के साथ पहले स्‍थान पर हैं।


प्राचीन कोरल रीफ की खोज 

  • वैज्ञानिकों द्वारा ताहिती (Tahiti) के तट के साथ एक प्रवाल भित्ति (coral reef) की खोज की गई है। यह रीफ दो मील लंबी है और मानवजनित गतिविधियों तथा जलवायु परिवर्तन से अप्रभावित है। इस कोरल रीफ की खोज एक गोता अभियान के दौरान की गई है। यह अभियान यूनेस्को द्वारा समर्थित था।
  • ताहिती फ्रेंच पोलिनेशिया का सबसे बड़ा द्वीप है। यह मध्य प्रशांत महासागर में स्थित है। ताहिती का निर्माण ज्वालामुखीय गतिविधियों के कारण हुआ था।

 

विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी

  • विश्व के लोगों को कैंसर के खिलाफ लड़ाई लड़ने में एकजुट करने के लिये प्रतिवर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवसमनाया जाता है वर्ष 2022 में 22वाँ विश्व कैंसर दिवस मनाया जा रहा है।

 

आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड

  • न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ डेरिल मिशेल को आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्डसे सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। डेनियल विटोरी, ब्रेंडन मैकुलम और केन विलियमसन के बाद डेरिल मिशेल अब यह पुरस्कार जीतने वाले न्यूज़ीलैंड के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

 

अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस 04 फरवरी

  • सांस्कृतिक एवं धार्मिक सहिष्णुता और सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने हेतु प्रतिवर्ष 04 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवसका आयोजन किया जाता है। यह दिवस पहली बार वर्ष 2021 में संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा आयोजित किया गया था।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का अध्यक्ष

  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के उप-कुलपति जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जगदीश कुमार को पदभार ग्रहण करने की तिथि से पाँच वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक के लिये नियुक्त किया गया है।

 

शिलांग टेक्नोलॉजी पार्क

  • मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने हाल ही में शिलांग में शिलांग टेक्नोलॉजी पार्कका उद्घाटन किया है। यह टेक्नोलॉजी पार्क मेघालय के आईटी पेशेवरों को अपने गृह राज्य में कार्य करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। साथ ही इसका उद्देश्य दुनिया भर में काम कर रहे मेघालय के युवाओं को अपने गृह राज्य की ओर आकर्षित करना है।


लता मंगेशकर का निधन

  • भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित 92 वर्षीय लता मंगेशकर का कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद 6 फरवरी को निधन हो गया। लता दीनानाथ मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था।

 

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्‍व कप

  • आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्‍व कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। यह भारत का पाँचवाँ अंडर-19 क्रिकेट विश्‍व कप खिताब है। 


परम प्रवेगसुपर कंप्यूटर

  • बंगलूरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान’ (IISc) ने परम प्रवेगनामक सुपरकंप्यूटर को कमीशन करने की घोषणा की है, जो कि राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत नवीनतम सुपर कंप्यूटर है।
  • भारतीय विज्ञान संस्थान के मुताबिक, ‘परम प्रवेगभारत में सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटरों में से एक है।
  • परम प्रवेगासुपरकंप्यूटर में 3.3 पेटाफ्लॉप्स की कुल सुपरकंप्यूटिंग क्षमता मौजूद है (1 पेटाफ्लॉप या 1015 ऑपरेशन प्रति सेकेंड के बराबर)। इस सुपरकंप्यूटर का इस्तेमाल अनुसंधान हेतु किया जाएगा।

 

सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 

  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिये हाल ही में सघन मिशन इंद्रधनुषके चौथे चरण का शुभारंभ किया है।
  • यह देश में पूर्ण टीकाकरण हेतु एक विशेष अभियान है। इस मिशन के माध्यम से पूर्ण टीकाकरण को और अधिक गति मिलेगी। ज्ञात हो कि मिशन के तहत अब तक बच्चों का टीकाकरण कवरेज बढ़कर 76 प्रतिशत से अधिक हो गया है।
  • सघन मिशन इंद्रधनुषकार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2017 में की गई थी। सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत उन शहरी क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दिया गया, जो मिशन इंद्रधनुष के तहत छूट गए थे। इसके पश्चात् वर्ष 2020 में सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 और वर्ष 2021 में सघन मिशन इंद्रधनुष 3.0 की शुरुआत की गई। 



ऑपरेशन आहट 

  • हाल ही में रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force- RPF) द्वारा मानव तस्करी को रोकने के लिये ऑपरेशन आहट शुरू किया गया है। यह मुख्य रूप से उन ट्रेनों पर केंद्रित होगा जो सीमावर्ती देशों से संचालित होती हैं। इस ऑपरेशन का संचालन रेल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।


ओलंपिक विथी या ओलंपिक बुलेवार्ड

  • लोक निर्माण विभाग (PWD) ने ओलंपिक चैंपियनों को सम्मानित करने के उद्देश्य से उत्तरी दिल्ली में लगभग एक किलोमीटर लंबा खंड समर्पित करने का निर्णय लिया है। एक किलोमीटर लंबे इस हिस्से का नाम ओलिंपिक विथी या ओलिंपिक बुलेवार्ड (Olympic Vithi/Olympic Boulevard) रखा जाएगा। स्पोर्ट्स-थीम वाला यह खंड अपनी तरह का पहला है।

 

परय शिक्षालय

  • हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा कक्षा 1 से 7 तक के छात्रों के लिये एक ओपन-एयर क्लासरूम कार्यक्रम पड़ोस स्कूल या 'परय शिक्षालय' ((Paray Shikshalaya) शुरू किया गया है।
  • इस पहल का उद्देश्य उन छात्रों को प्रोत्साहित करना है,जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान स्कूल छोड़ दिया था।

 

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022

  • ICC U-19 विश्व कप 2022 का फाइनल 5 फरवरी को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया जिसमें भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट से जीत हासिल की। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में यह भारत का  रिकॉर्ड पांँचवाँ अंडर-19 खिताब है।


10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2019 में दलहन के महत्त्व को चिह्नित करने और आम लोगों में उसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रतिवर्ष 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस का आयोजन करने की घोषणा की गई थी।

 

एंड्यूरेंस 22 अभियान

  • एंड्यूरेंस 22 अभियान (Endurance 22 Expedition) हाल ही में केप टाउन से निर्धारित समय पर रवाना हुआ। यह अंटार्कटिका में वेडेल सागर (Weddell Sea) की ओर अग्रसर हुआ है। एंड्यूरेंस 22 अभियान को फाॅकलैंड्स मैरीटाइम हेरिटेज ट्रस्ट द्वारा रवाना किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य प्रसिद्ध ध्रुवीय खोजकर्त्ता सर अर्नेस्ट शेकलटन (Sir Ernest Shackleton) के खोए हुए जहाज़ एंड्यूरेंस का पता लगाना, सर्वेक्षण और फिल्म बनाना है


11 फरवरी को यूनानी दिवस 

  • महान यूनानी शोधकर्त्ता हकीम अज़मल खान के जन्म दिवस को प्रत्येक वर्ष 11 फरवरी को यूनानी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हकीम अज़मल खान एक प्रतिष्ठित भारतीय यूनानी चिकित्सक थे जो एक स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और यूनानी चिकित्सा में वैज्ञानिक अनुसंधान के संस्थापक भी थे।


‘PSLV-C52’ लॉन्च

  • इसरो ने वर्ष 2022 का अपना पहला प्रक्षेपण मिशन-PSLV-C52’ लॉन्च करेगा, जिसके माध्यम से एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह’ (EOS-04) को अंतरिक्ष में स्थापित किया जाएगा।
  • EOS-04 एक रडार इमेजिंग सैटेलाइट है, जिसे कृषि, वानिकी एवं वृक्षारोपण, मिट्टी की नमी और जल विज्ञान तथा बाढ़ मानचित्रण जैसे अनुप्रयोगों के लिये सभी प्रकार की मौसम स्थितियों में उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें प्रदान करने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है। 

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय

  • 11 फरवरी, 2022 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 को मथुरा ज़िले के नगला चंद्रभान गाँव में हुआ था। वर्ष 1967 में जनसंघ के अध्यक्ष चुने जाने के एक वर्ष बाद 11 फरवरी, 1968 को पटना में एक ट्रेन यात्रा के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 


'कार्यक्षम' (कुशल) पुरस्कार

  • सार्वजनिक वाचनालय (नासिक) ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री को 'कार्यक्षम' (कुशल) पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है। सार्वजनिक वाचनालय नासिक, जिसे सवानाके नाम से जाना जाता है, की स्थापना वर्ष 1840 में अंग्रेज़ों द्वारा की गई थी और यह राज्य के सबसे पुराने पुस्तकालयों में से एक है।

 

विश्व रेडियो दिवस 13 फरवरी

  • प्रधानमंत्री ने 13 फरवरी, 2022 को विश्व रेडियो दिवस पर सभी श्रोताओं और इसके विकास में योगदान करने वाली प्रतिभाओं को शुभकामनाएँ दीं। वर्ष 2022 में विश्व रेडियो दिवस की थीम विकास’ (Evolution) है।


APEDA स्थापना दिवस

  • कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (Agricultural & Processed Food Products Export Development Authority-APEDA) ने 13 फरवरी, 2022 को अपना 36वाँ स्थापना दिवस मनाया।

 

फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर

  • फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर को हाल ही में जर्मनी के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल हेतु चुना गया है। ज्ञात हो कि जर्मन राष्ट्रपति के पास काफी कम कार्यकारी शक्तियाँ होती हैं । 


राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस 12 फरवरी

  • भारत ने 12 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस (National Productivity Day) मनाया जो लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये नियोजन समय, कौशल, ऊर्जा, बुद्धिमत्ता, संसाधन और अवसर प्रदान करता है तथा इसका उद्देश्य भारत के सभी क्षेत्रों में उत्पादकता और गुणवत्ता के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें बढ़ावा देना है


राष्ट्रीय महिला दिवस 13 फरवरी

  • भारत में प्रतिवर्ष 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। ध्यातव्य है कि भारत में (आगरा और अवध के संयुक्त प्रांत) पहली महिला राज्यपाल सरोजनी नायडू के जन्मदिवस को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी, 1879 को हुआ था।


मालदीव में भारतीय व्‍यापारियों को बिना वीज़ा प्रवेश

  • मालदीव ने भारतीय व्‍यापारियों को बिना वीज़ा प्रवेश की अनुमति देने की घोषणा की है। मालदीव के विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह फैसला इस महीने की पहली तारीख से लागू हो गया है। व्‍यापारिक उद्देश्‍यों से मालदीव जाने वाले भारतीय यात्रियों को 90 दिन की अवधि के लिये बिना वीज़ा के प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।


‘DefExpo-2022’ का आयोजन

  • गांधीनगर (गुजरात) में 10-13 मार्च के बीच एशिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी- ‘DefExpo-2022’ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में अब तक 900 से अधिक रक्षा फर्मों और 55 देशों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है।
  • भारत का पहला राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक
  • वाइस एडमिरल (सेवानिवृत्त) जी. अशोक कुमारको देश की समुद्री सुरक्षा को मज़बूत करने हेतु भारत का पहला राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक’ (NMSC) नियुक्त किया है।


तुर्की का नया नाम तुर्किये

  • राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन के नेतृत्व वाली तुर्की सरकार ने राष्ट्र का नाम तुर्की से बदलकर 'तुर्किये' करने का निर्णय किया है। ज्ञात हो कि तुर्की को तुर्क भाषामें तुर्कियेनाम से जाना जाता है। औपनिवेशिक शासन के दौरान देश को लैटिन भाषा में तुर्कीउपनाम दिया गया था, जो कि समय के साथ इसकी पहचान से जुड़ गया।

 

मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस

  • प्रतिवर्ष 19 फरवरी को देश भर में मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवसका आयोजन किया जाता है। गौरतलब है कि इसी दिन वर्ष 2015 को राजस्थान के सूरतगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजनाशुरू की गई थी। संयोगवश उसी वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मृदा वर्षभी आयोजित किया गया गया था।


गोबर-धन (बायो-सीएनजी) प्लांट

  • इंदौर स्थित इस बायो-सीएनजी संयंत्र का निर्माण संसाधन रिकवरी को अधिकतम करने हेतु अपशिष्ट से धनऔर परिपत्र अर्थव्यवस्थाके व्यापक सिद्धांतों के तहत किया गया है। यह परियोजना इंदौर क्लीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, इंदौर नगर निगम (IMC) और इंडो एनवायरो इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस लिमिटेड (IEISL) द्वारा स्थापित एक विशेष प्रयोजन कंपनी द्वारा कार्यान्वित की जा रही है। 

 

यूपीआई को अपनाने वाला पहला देश नेपाल

  • नेपाल, भारत का यूपीआई सिस्टम अपनाने वाला विश्व का पहला देश होगा, जो नेपाल की अर्थव्यवस्था को डिजिटल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

 

ऊपरी भद्रा परियोजना

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घोषणा की है कि केंद्र सरकार की उच्चाधिकार प्राप्त समिति द्वारा ऊपरी भद्रा परियोजना” (Upper Bhadra Project) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा प्रदान किया गया है। यह राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त वाली कर्नाटक की पहली परियोजना है।

 

छत्रपति शिवाजी महाराज

  • 19 फरवरी, 2022 को छत्रपति शिवाजी महाराज की 392वीं जयंती मनाई गई। पुणे की जुन्नार तहसील के शिवनेरी किले में जन्मे शिवाजी, भोंसले-मराठा कबीले से थे। उन्होंने मराठा साम्राज्य की स्थापना की और रायगढ़ को अपनी राजधानी बनाया।


विश्व सामाजिक न्याय दिवस

  • प्रतिवर्ष 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस का आयोजन किया जाता है। यह दिवस गरीबी उन्मूलन, रोज़गार सृजन, उचित कार्य स्थिति एवं लैंगिक समानता आदि के लिये अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों को और अधिक मज़बूत करने की आवश्यकता पर ज़ोर देता है।


अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

  • प्रतिवर्ष 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (International Mother Language Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस के आयोजन का प्रथमिक उद्देश्य दुनिया भर में भाषायी और सांस्कृतिक विविधता तथा बहुभाषिता का प्रसार करना है।


विश्व पैंगोलिन दिवस

  • पैंगोलिन के महत्त्व और वैश्विक स्तर पर इसकी मौजूदा स्थिति को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रतिवर्ष फरवरी माह के तीसरे शनिवार को विश्व पैंगोलिन दिवस के रूप में मनाया जाता है।


शकुंतला बाईदेव

  • प्रख्यात गांधीवादी समाज सुधारक और स्‍वतंत्रता सेनानी शकुंतला चौधरी का 21 फरवरी,  2022 को असम के गुवाहाटी में निधन हो गया। वह 102 वर्ष की थीं। वह असम के कामरूप की रहने वाली थीं। उन्‍होंने ग्रामीणों, विशेष कर महिलाओं और बच्‍चों की भलाई के लिये काम किया। वह शकुंतला बाईदेव के नाम से लोकप्रिय थीं।


श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन

  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन की आज छठी वर्षगाँठ मनाई जा रही है। वर्ष 2016 में 21 फरवरी को ही इस मिशन की शुरूआत की गई थी। इसका उद्देश्‍य आर्थिक, सामाजिक और भौतिक बुनियादी ढाँचा सुविधाएँ प्रदान करके देश में 300 क्लस्टर विकसित करना है।


आज़ादी का अमृत महोत्‍सव विशेष सप्‍ताह

  • विदेश मंत्रालय 21 फरवरी, 2022 से 27 फरवरी, 2022 तक आज़ादी का अमृत महोत्‍सव विशेष सप्‍ताह मना रहा है। इसके अंतर्गत नई दिल्‍ली और देश के अन्‍य शहरों में कई गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।


उर्दू भाषा में साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार

  • साहित्‍य अकादमी ने उर्दू भाषा के कवि चन्‍द्रभान खयाल को उनके कविता संग्रह ''ताज़ा हवा की ताबिशें'' के लिये उर्दू भाषा में साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार 2021 देने की घोषणा की है।


रमेशबाबू प्रज्ञानानंद

  • भारत के शतरंज खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने एक ऑनलाइन चैंपियनशिप में दुनिया के नंबर वन शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसनपर शानदार जीत हासिल की है, जिसके साथ ही वे ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।

 

महिला सुरक्षा दस्ते

  • हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर शहर में दो महिला सुरक्षा दस्ते (Women Safety Squad) तैनात किये हैं। प्रत्येक दस्ते में 5 महिला पुलिस अधिकारी या कर्मचारी शामिल होंगी तथा दोनों दस्तों का नेतृत्व इंस्पेक्टर खालिदा परवीन (Khalida Parveen) द्वारा किया जाएगा।


केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस 24 फरवरी

  • प्रतिवर्ष 24 फरवरी को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Indirect Taxes and Customs-CBIC) द्वारा देश भर में केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (Central Excise Day) मनाया जाता है।


मन्नथु पद्मनाभन

  • 25 फरवरी, 2022 को समाज सुधारक एवं भारत केसरी मन्नथु पद्मनाभन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मन्नथु पद्मनाभन का जन्‍म 02 जनवरी, 1878 को केरल के पेरुन्ना (कोट्टायम ज़िले) में हुआ था। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवनकाल में सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाई और स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

 

संजीव सान्याल

  • भारतीय अर्थशास्त्री संजीव सान्याल को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के नए पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले संजीव सान्याल केंद्र सरकार में वित्त मंत्रालय के प्रधान आर्थिक सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे थे।

 

बहुपक्षीय अभ्यास: मिलन-2022’

  • भारतीय नौसेना के बहुपक्षीय अभ्यास मिलन-2022’ का नवीनतम संस्करण 25 फरवरी, 2022 से 'सिटी ऑफ डेस्टिनी' के रूप में जाना जाने वाले शहर विशाखापत्तनम में शुरू हो रहा है।
  • मिलन-2022’ का आयोजन दो चरणों में कुल 09 दिनों की अवधि में किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य अनुकूल नौसेनाओं के बीच पेशेवर बातचीत के माध्यम से अभियानगत कौशल को बेहतर बनाना, सर्वोत्तम प्रथाओं एवं प्रक्रियाओं को आत्मसात करना और समुद्री क्षेत्र में सैन्य नीतियों से जुड़ी सैद्धांतिक शिक्षा प्रदान करना है।
  • मिलनएक द्विवार्षिक बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है, जिसकी शुरुआत भारतीय नौसेना ने वर्ष 1995 में अंडमान एवं निकोबार कमान में की थी

 

लोकपाल एप

  • हाल ही में केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय द्वारा मनरेगा के लिये लोकपाल एप को लॉन्च किया गया है। यह एप ई-गवर्नेंस की ओर एक कदम है जो लोकपाल को पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से अपने कर्तव्यों का पालन करने में मदद करेगा।


अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक

  • यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स के ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर (US Chamber of Commerce’s Global Innovation Policy Center) की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कुल IP स्कोर 38.4 प्रतिशत से बढ़कर 38.6 प्रतिशत हो गया है तथा अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा में 55 देशों में भारत का 43वाँ स्थान है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में शीर्ष 5 देशों में अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, स्वीडन, फ्रांँस शामिल हैं


वीर सावरकर 

  • स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर (Veer Savarkar) का जन्म 28 मई, 1883 को महाराष्ट्र के नासिक ज़िले के भागुर ग्राम में हुआ था। इन्होंने अभिनव भारत सोसाइटी नामक एक भूमिगत सोसाइटी (Secret Society) की स्थापना की।  26 फरवरी, 1966 को अपनी इच्छा से उपवास करने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

 

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022

  • सर चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा रमन इफेक्ट की खोज करने की स्मृति में हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day-NSD) के रूप में मनाया जाता है।
  • चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 28 फरवरी, 1928 को रमन इफेक्ट की खोज की, उनके इस कार्य के लिये वर्ष 1930 में उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था


प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई

  • मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री (1977-79) थे। उल्लेखनीय है कि वह प्रधानमंत्री बनने वाले पहले गैर-कॉन्ग्रेसी थे। मोरारजी देसाई का जन्म 29 फरवरी, 1896 को भदेली गाँव में हुआ था जो वर्तमान में गुजरात के बुलसार ज़िले में है। 24 मार्च, 1977 को उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

 

ऑपरेशन गंगा

  • युद्धग्रस्‍त यूक्रेन से भारतीयों की वापसी के लिये भारत सरकार ने 'ऑपरेशन गंगा' लॉन्‍च किया है। यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिये जाने के बाद वहाँ फँसे भारतीयों को निकालने के लिये विमान सेवाएँ रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट और बुडापेस्ट से चलाई जा रही हैं।


मीराबाई चानू

  • मीराबाई चानू ने सिंगापुर भारोत्तोलन अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही मीराबाई चानू ने इस वर्ष बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिये क्वालीफाई कर लिया है।

Also Read.....



No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.