Current Affairs Summary in Hindi- January 2022। समसमयिकी सारांश जनवरी 2022

Current Affairs Summary in Hindi- January 2022
समसमयिकी सारांश  जनवरी 2022 
Current Affairs Summary in Hindi- January 2022। समसमयिकी सारांश  जनवरी 2022

Current Affairs Summary in Hindi- January 2022

फिनटेक विभाग” की स्थापना

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने भारत में गतिशील रूप से बदलते वित्तीय परिदृश्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिये एक आंतरिक फिनटेक विभाग की स्थापना की। RBI सर्कुलर के अनुसार, फिनटेक विभाग की स्थापना 4 जनवरी, 2022 को हुई थी। 
  • इस विभाग की स्थापना का निर्णय गतिशील रूप से बदलते परिदृश्य के साथ तालमेल रखते हुए फिनटेक क्षेत्र में नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने के लिये लिया गया था। फिनटेक विभाग का उद्देश्य फिनटेक इनोवेशन पर ज़ोर देना, विनियमन क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना, इस क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों और अवसरों की पहचान करने के साथ-साथ ऐसी चुनौतियों का समाधान करना है। 
  • आरबीआई ने मुख्य रूप से वित्तीय सेवाओं की लागत को कम करने और वित्तीय समावेशन में सुधार के उद्देश्य से नवाचार को आगे बढ़ाने का फैसला किया था। फिनटेक में अधिकांश स्टार्टअप ने अनियमित संस्थाओं के रूप में काम करना शुरू कर दिया था।
  • जून 2018 में आरबीआई की वरिष्ठ प्रबंधन समिति की एक बैठक के परिणामस्वरूप विनियमन विभाग में एक फिनटेक इकाई का निर्माण हुआ था। वर्ष 2019 में आरबीआई ने एक नियामक सैंडबॉक्स के लिये रूपरेखा जारी की। 
  • चूंकि अधिकांश फिनटेक गतिविधियाँ तब भुगतान क्षेत्र में थीं, इस यूनिट को जुलाई 2020 में भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया था।


 मेजर ध्याानचंद खेल विश्वविद्यालय

  • प्रधानमंत्री द्वारा मेरठ में मेजर ध्याोनचंद खेल विश्वकविद्यालय की आधारशिला रखी गई। यह विश्वनविद्यालय मेरठ के सरधना कस्बेव में सलावा और कैली गांवों में स्थारपित किया जा रहा है। इसके निर्माण पर लगभग 700 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है


विनय कुमार त्रिपाठी

  • विनय कुमार त्रिपाठी को रेलवे बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने इसकी मंज़ूरी दे दी है। श्री त्रिपाठी वर्तमान में उत्तकर-पूर्व रेलवे ज़ोन के महाप्रबंधक हैं। त्रिपाठी ने रुड़की से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) किया और 1983 के इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स (आईआरएसईई) बैच से रेलवे में आए।


 ‘रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठनस्थापना दिवस

  • 01 जनवरी, 2022 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन’ (DRDO) का 64वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठनकी स्थापना रक्षा क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के लिये मात्र 10 प्रयोगशालाओं के साथ 01 जनवरी, 1958 को की गई थी एवं इसको भारतीय सशस्त्र बलों के लिये आधुनिकतम प्रौद्योगिकियों को तैयार कर उनका विकास करने का लक्ष्य सौंपा गया था। वर्तमान में यह रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के तहत कार्य करता है


विश्व का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क- शंघाई

  • शंघाई (चीन) में हाल ही में दो ड्राइवर-लेस मेट्रो लाइनें-लाइन 14 और लाइन 18 का पहला चरण शुरू किया गया है, जिसके साथ ही शंघाई ने दुनिया के सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क वाले शहर के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखी है। नई मेट्रो लाइनों के उद्घाटन के साथ, शंघाई मेट्रो नेटवर्क समग्र तौर पर 831 किलोमीटर लंबा हो गया है। वहीं शंघाई में स्वचालित यानी ड्राइवर-लेस मेट्रो लाइनों की कुल संख्या 5 हो गई है। शंघाई शहर में अब कुल 508 मेट्रो स्टेशन हैं, जिसके कारण यह दुनिया का सबसे बड़ा सब-वे है। शंघाई के बाद बीजिंग का स्थान है, जहाँ विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क मौजूद है। हाल ही में दिल्ली को विश्व के तीसरे सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क का स्थान प्राप्त हुआ है। दिल्ली मेट्रो के चरण IV ट्रैक, कुल 103.93 किलोमीटर लंबा है, जो कि वर्ष 2024 तक शुरू हो जाएगा।

 

जम्मू-कश्मीर में ज़िला सुशासन सूचकांक

  • केंद्र सरकार द्वारा जल्द ही जम्मूे-कश्मीूरमें ज़िला सुशासन सूचकांकविकसित किया जाएगा, जिससे जम्मूर-कश्मीरर इस प्रकार का सूचकांक प्राप्त करने वाला पहला केंद्रशासित प्रदेश बन जाएगा। 
  • प्रधानमंत्री कार्यालय के तहत प्रशासनिक सुधार और जन-शिकायत विभागइस संबंध में जम्मू -कश्मीएर प्रशासन के साथ काम कर रहा है। प्रदेश के सभी बीस ज़िलों में सुशासन सूचकांक बनाया जाएगा, जिसका लक्ष्य विभिन्न ज़िलों में प्रशासनिक सुधार सुनिश्चित करना है। 
  • इस सूचकांक से निश्चित समय के भीतर कार्यालयों में फाइलों तथा अन्यु मामलों का निपटारा होगा और पारदर्शिता, जवाबदेही तथा जनभागीदारिता बढ़ेगी। ज़िला सुशासन सूचकांक’ (DGGI) फ्रेमवर्क में कृषि व संबद्ध क्षेत्र, वाणिज्य और उद्योग, मानव संसाधन विकास, सार्वजनिक स्वास्थ्य और सार्वजनिक बुनियादी ढाँचे जैसे 58 संकेतक शामिल हैं।

नेशनल एजुकेशनल एलायंस फॉर टेक्नो,लॉजी

  • हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने नेशनल एजुकेशनल एलायंस फॉर टेक्नोालॉजी’ (NEAT) के तीसरे चरण की शुरुआत की है। यह देश के विद्यार्थियों को सर्वोत्तम एड-टेक समाधान और पाठ्यक्रम प्रदान करने के उद्देश्य से एक मंच के तौर पर कार्य करेगा। नेशनल एजुकेशनल एलायंस फॉर टेक्नोकलॉजीशिक्षा क्षेत्र में सर्वोत्तम तकनीकी समाधानों का उपयोग कर युवाओं की रोज़गार प्राप्त करने की क्षमता को बढ़ाने संबंधी एक पहल है।

कल्पना चावला सेंटर फॉर रिसर्च इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में कल्पना चावला सेंटर फॉर रिसर्च इन साइंस एंड टेक्नोलॉजीका उद्घाटन किया है। अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह विकास और अंतरिक्ष अनुसंधान में भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिये छात्रों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से नया अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया है। 
  • यह केंद्र चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा निर्मित उपग्रह (CUSat) के लिये ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन के रूप में कार्य करेगा, जो एक इन-हाउस नैनो-उपग्रह है जिसे विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा डिज़ाइन किया जा रहा है, साथ ही यह अनुसंधान के लिये भू-स्थानिक केंद्र भी होगा। यह उपग्रह उन 75 छात्र-निर्मित उपग्रहों में से एक होगा, जिन्हें वर्ष 2022 में 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जाएगा।


कर्नाटक का पहला एलएनजी टर्मिनल

  • कर्नाटक सरकार ने हाल ही में मेंगलुरु में राज्य का पहला एलएनजी टर्मिनल स्थापित करने हेतु सिंगापुर स्थित एलएनजी एलायंस कंपनीके साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। 
  • इस टर्मिनल की स्थापना न्यू मैंगलोर पोर्ट ट्रस्ट’ (NMPT) के सहयोग से 2250 करोड़ रुपए के निवेश से की जाएगी। इस संबंध में की गई घोषणा के मुताबिक, यह परियोजना 200 लोगों को प्रत्यक्ष रोज़गार प्रदान करेगी। 
  • यह कर्नाटक का पहला और देश का छठा तरलीकृत प्राकृतिक गैस’ (LNG) टर्मिनल होगा। यह वर्ष 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु वैकल्पिक ईंधन बाज़ार को बढ़ावा देने संबंधी केंद्र की व्यापक योजना में मददगार साबित हो सकता है।


ब्रांड इंडिया अभियान क्या है ?

  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जल्द ही नए बाज़ारों में सेवाओं और उत्पादों के निर्यात को गति देने हेतु ब्रांड इंडिया अभियानशुरू किया जाएगा। यह अभियान भारत द्वारा निर्यात की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं को बढ़ावा देने के लिये एक अम्ब्रेला अभियानके रूप में काम करेगा। प्रारंभिक चरण के दौरान यह अभियान विशिष्ट क्षेत्रों जैसे- रत्न एवं आभूषण, वस्त्र, वृक्षारोपण उत्पादों (चाय, कॉफी, मसाले), शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, फार्मा और इंजीनियरिंग में भारतीय निर्यात पर ध्यान केंद्रित करेगा।


उत्तर कोरिया का हाइपरसोनिक मिसाइलपरीक्षण

  • हाल ही में उत्तर कोरिया ने एक हाइपरसोनिक मिसाइलका परीक्षण किया है, जिसने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को नष्ट कर दिया। उत्तर कोरिया ने इससे पूर्व सितंबर माह में पहली बार एक हाइपरसोनिक मिसाइलका परीक्षण किया था, जिसके साथ ही वह उन प्रमुख सैन्य शक्तियों की सूची में शामिल हो गया था, जिनके पास इस प्रकार की उन्नत हथियार प्रणाली मौजूद है। 


भारत में चीतोंकी वापसी

  • वर्ष 1952 में विलुप्त होने के पश्चात् चीतेकी एक बार पुनः भारत में वापसी हेतु केंद्र सरकार ने हाल ही में एक कार्य योजना शुरू की है, जिसके तहत अगले पाँच वर्षों में देश में तकरीबन 50 चीते लाए जाएंगे। कार्य योजना के अनुसार, पहले वर्ष के दौरान सभी चीतोंको नामीबिया या दक्षिण अफ्रीका से लाया जाएगा।
  • दुनिया के सबसे तेज़ दौड़ने वाले जानवर- चीते को नवंबर 2021 में मध्य प्रदेश में पुनः प्रस्तुत करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन महामारी के कारण यह योजना सफल नहीं हो सकी। 
  • ध्यातव्य है कि चीता वर्ष 1952 में भारत से विलुप्त हो गया था। देश में चीतों की विलुप्ति के दो विशेष कारण थे। पहला- जानवरों के शिकार के लिये चीता को पालतू बनाया जाना तथा दूसरा- कैद में रहने पर चीता प्रजनन नहीं करते। अपनी तेज़ गति तथा बाघ व शेर की तुलना में कम हिंसक होने की वजह से इसको पालना आसान था। तत्कालीन राजाओं और ज़मीदारों द्वारा इसका प्रयोग अक्सर शिकार के लिये होता था जिसमें ये अन्य जानवरों को पकड़ने में उनकी मदद करते थे।


कोप्पल टॉय क्लस्टर

  • कोप्पल टॉय क्लस्टर (KTC), जो कि देश में अपनी तरह की पहली बुनियादी अवसंरचना है, मार्च 2022 से संचालित हो जाएगी। 400 एकड़ से अधिक भूमि पर निर्मित कोप्पल टॉय क्लस्टरमें खिलौना बनाने, पैकेजिंग, उपकरण बनाने, पेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सहायक उपकरणों के विकास से लेकर क्षमताओं की संपूर्ण मूल्य शृंखला मौजूद होगी।कोप्पल टॉय क्लस्टरमें खिलौना निर्माण और सहायक गतिविधियों के लिये एक इन्क्यूबेशन सेंटर भी मौजूद होगा।


डिजिटल युआन वॉलेट एप्लीकेशन

  • चीन के केंद्रीय बैंक ने हाल ही में डिजिटल युआन वॉलेट एप्लीकेशनके पायलट संस्करण को लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य चीन की केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्राविकसित करने हेतु प्रयासों को आगे बढ़ाना है। पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) के डिजिटल मुद्रा अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित ‘e-CNY’ (पायलट संस्करण) एप्लीकेशन शंघाई में डाउनलोड हेतु उपलब्ध है। ‘e-CNY’ या डिजिटल युआन, एक केंद्रीकृत डिजिटल मुद्रा है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से चीन में खुदरा भुगतान के लिये किया जाएगा। इस डिजिटल युआन वॉलेट का प्राथमिक लक्ष्य एक डिजिटल मुद्रा बनाना है जो अन्य डिजिटल मुद्राओं जैसे कि बिटकॉइन, स्टैब्लॉक्स और अन्य केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्राओं (CBDC) के साथ प्रतिस्पर्द्धा कर सके, जबकि यह भी सुनिश्चित किया जा सके कि रॅन्मिन्बी चीन में प्रमुख मुद्रा बनी रहे।


ऑटोमेटिक जनरेशन कंट्रोल

  • केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने हाल ही में ऑटोमेटिक जनरेशन कंट्रोल’ (AGC) राष्ट्र को समर्पित किया है। ऑटोमेटिक जनरेशन कंट्रोलप्रत्येक चार सेकेंड में बिजली संयंत्रों को सिग्नल भेजता है, ताकि देश की बिजली व्यवस्था की फ्रीक्वेंसी और विश्वसनीयता बनी रह सके।


भारत का पहला ओपन रॉक संग्रहालय

  • केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हैदराबाद में भारत के पहले ओपन रॉक संग्रहालय का उद्घाटन किया है, जिसमें भारत के विभिन्न हिस्सों से लगभग 35 विभिन्न प्रकार की चट्टानों को प्रदर्शित किया गया, जिनकी उम्र तकरीबन 3.3 बिलियन वर्ष से लगभग 55 मिलियन वर्ष तक है। इस संग्रहालय का लक्ष्य आम जनमानस को ऐतिहासिक चट्टानों के संबंध में शिक्षित करना है। ये चट्टानें पृथ्वी की सतह से 175 किलोमीटर की दूरी तक पृथ्वी के सबसे गहरे हिस्से का भी प्रतिनिधित्व करती हैं। इन चट्टानों को ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तराखंड, झारखंड और जम्मू-कश्मीर से लाया गया है।


निर्भया कढ़ी अभियान

  • ओडिशा के गंजम ज़िले ने खुद को बाल विवाह मुक्त ज़िला घोषित किया है। ज़िला प्रशासन ने दो वर्ष 2020 और 2021 में 450 बाल विवाह और वीडियो-रिकॉर्ड 48,383 विवाहों को रोकने में सक्षमता दिखाई। इसके लिये गंजम ज़िले में में निर्भया कढ़ी कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। किशोरियों को स्कूल छोड़ने से रोकने और उनकी काउंसलिंग करने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई थी। इस कार्यक्रम के तहत सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिया गया कि अगर 12 से 18 वर्ष की लड़की पाँच दिनों तक स्कूल से अनुपस्थित रहती है तो प्रशासन को इसकी सूचना दें। पिछले दो वर्षों में इस कार्यक्रम के तहत लगभग एक लाख किशोरियों ने परामर्श लिया है। प्रशासन ने किसी भी बाल विवाह की सूचना देने वालों के लिये 5,000 रुपए की घोषणा भी की थी। यह राशि अब बढ़ाकर 50,000 रुपए कर दी गई है।


वीर गाथा प्रोजेक्ट

  • भारत सरकार ने आज़ादी का अमृत महोत्सव शुरू किया जिसके तहत भारत की आजादी के 75वें वर्ष पर पहली बार कई कार्यक्रम पेश किये गए। वीर गाथा परियोजना एक ऐसी परियोजना है जिसे देश के स्कूली बच्चों को युद्ध नायकों और बहादुर दिलों की कहानियों से प्रेरित करने के लिये शुरू किया गया था। 
  • परियोजना के विजेताओं के रूप में कुल 25 छात्रों का चयन किया गया है। वीर गाथा परियोजना के तहत छात्रों को वीरता पुरस्कार विजेताओं के आधार पर गतिविधियों को करने के लिये प्रेरित किया गया। ऐसा करने के लिये शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पूरे देश में 21 अक्तूबर से 21 नवंबर, 2021 तक वीर गाथा परियोजना का आयोजन किया। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई वीर गाथा परियोजना में देश भर के 4,788 स्कूलों के 8,03,900 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। 
  • इन छात्रों ने बहादुरों के सम्मान में अपने निबंध, कविताएँ, चित्र और मल्टीमीडिया प्रस्तुति साझा कीं। एक राष्ट्रीय समिति द्वारा कई दौर के मूल्यांकन के बाद सुपर-25 कहे जाने वाले कुल 25 छात्रों का चयन कर और उन्हें विजेता घोषित किया गया। 
  • वीर गाथा परियोजना में जीतने वाले छात्रों को 25 जनवरी, 2022 को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा और वे रक्षा मंत्रालय के विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगे।


पहला स्टावर्टअप इंडिया नवाचार सप्ताह

  • उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यानपार विभाग 10 जनवरी से 16 जनवरी तक पहले स्टार्ट अप इंडिया नवाचार सप्ताह का आयोजन कर रहा है। 
  • केंद्रीय वाणिज्यन और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस वर्चुअल कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। स्वा्धीनता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य् में अमृत महोत्सचव के तहत इसका आयोजन किया जा रहा है। 
  • इस दौरान देश में उद्यमिता विकास और विस्तार के विभिन्नह पहलुओं को दर्शाया जाएगा। स्टाेर्टअप क्षेत्र में वर्ष 2021 को यूनिकॉर्न वर्ष के रूप में चिह्नित किया गया था। इस दौरान 40 नए स्टा र्टअप जुड़े हैं। 
  • भारत, विश्व के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप अनुकूल तंत्र के साथ वैश्विक नवाचार केंद्र के रूप में भी उभर रहा है।


RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल AIIB के उपाध्यक्ष नियुक्त

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को बीजिंग स्थित एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 


बेटर हेल्थ स्मोक-फ्री कैंपेन 

  • ब्रिटिश सरकार द्वारा एक नई पहल बेटर हेल्थ स्मोक-फ्री कैंपेन’ (Better Health Smoke-Free Campaign) शुरू की गई है, इसके द्वारा धूम्रपान करने वालों को नए वर्ष के संकल्प के रूप में अस्वास्थ्यकर आदत को त्यागने का आह्वान किया जा रहा है। यह पहल धूम्रपान करने वाले युवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव पर प्रकाश डालती है।  यूनाइटेड किंगडम की तरह न्यूज़ीलैंड द्वारा वर्ष 2030 तक धूम्रपान-मुक्त होने का लक्ष्य रखा है, जबकि कनाडा और स्वीडन ने अपनी आबादी में  धूम्रपान के प्रसार को 5 प्रतिशत से भी कम करने का लक्ष्य रखा है।


लोहड़ी का त्योहार 

  • भारत में फसल कटाई त्योहार को मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व जैसे विभिन्न प्रकार से मनाया जाता है। लोहड़ी उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह मकर संक्राति के एक दिन पहले मनाया जाता है। 
  • लोहड़ी पौष के अंतिम दिन सूर्यास्त के बाद (माघ संक्रांति से पहली रात) मनाया जाता है। यह प्राय: 12 या 13 जनवरी को पड़ता है। 
  • यह मुख्यत: पंजाब का पर्व है, यह द्योतार्थक (एक्रॉस्टिक) शब्द लोहड़ी की पूजा के समय व्यवहृत होने वाली वस्तुओं के द्योतक वर्णों का समुच्चय होता है, जिसमें ल (लकड़ी) +ओह (गोहा = सूखे उपले) +ड़ी (रेवड़ी) = 'लोहड़ी' के प्रतीक हैं। 
  • इसको मनाने के दौरान रात्रि में खुले स्थान पर परिवार और आस-पड़ोस के लोग मिलकर आग के किनारे घेरा बना कर बैठते हैं। इस दौरान रेवड़ी, मूंँगफली आदि खाए जाते हैं।

राष्ट्रीय नवाचार सप्ताह

  • प्रगतिशील भारत के 75वें वर्ष, ‘आजादी का अमृत महोत्सवमनाने के उद्देश्य से  शिक्षा मंत्रालय (एमओई), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (डीपीआईआईटी) संयुक्त रूप से 10 जनवरी से लेकर 16 जनवरी 2022 तक राष्ट्रीय नवाचार सप्ताहका आयोजन कर रहे हैं।


मणिपुर को त्रिपुरा से जोड़ने वाली पहली जनशताब्दी एक्सप्रेस

  • संपूर्ण पूर्वोत्तर के लिये एक एतिहासिक उपलब्धि के तहत मणिपुर राज्य को असम के रास्ते त्रिपुरा से जोड़ने वाली पहली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को 8 जनवरी, 2022 को वीडियो लिंक के माध्यम से रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री द्वारा रवाना किया गया। यह ट्रेन सेवा अगरतला से सिलचर (अरुणाचल स्टेशन के पास) और जिरिबाम तक यात्रा के समय को कम करेगी। यह ट्रेन सेवा पूर्वोत्तर क्षेत्र के व्यापार और पर्यटन को काफी बढ़ावा देगी। यह ट्रेन दो राज्यों की संस्कृति को जोड़ने वाली कड़ी है


मैन-पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने हाल ही में मैन-पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल’ (MPATGM) का सफल परीक्षण किया है। स्वदेशी रूप से विकसित मैन-पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलएक कम वज़न की फायर एंड फॉरगेटमिसाइल है। यह एक एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल है। एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल एक मध्यम या लंबी दूरी की मिसाइल होती है, जिसका प्राथमिक उद्देश्य टैंक और अन्य बख्तरबंद वाहनों को नष्ट करना है।


मिशन अमानत

  • पश्चिमी रेलवे क्षेत्र के तहत रेलवे सुरक्षा बल’ (RPF) ने रेल यात्रियों के लिये अपना खोया हुआ सामान वापस पाना आसान बनाने हेतु मिशन अमानतनामक एक नई पहल शुरू की है। इस नई पहल के तहत रेलवे सुरक्षा बल’ (RPF) रेल यात्रियों के खोए हुए सामान का पता लगाएगा और वेबसाइट पर सामान का फोटो और विवरण अपलोड करेगा।  


ई-दाखिल पोर्टल:

  • उपभोक्ता शिकायत के ऑनलाइन समाधान के लिये शुरू किया गया ई-दाखिल पोर्टल (E-Daakhil Portal) अब 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुरु हो चुका है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019, जो 20 जुलाई, 2020 से लागू है, में उपभोक्ता आयोग में ई-फाइलिंग और शिकायत दर्ज करने हेतु ऑनलाइन भुगतान का प्रावधान है।
  • ई-दाखिल पोर्टल उपभोक्ता की शिकायत दर्ज करने से लेकर शिकायत समाधान के लिये निर्धारित शुल्क कहीं से भी अदा करने की सुविधा उपलब्ध कराकर उपभोक्ताओं और उनके अधिवक्ताओं को सशक्त बनाता है।


भारत- फिलीपींस रक्षा समझौता

  • भारत के रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने के लिये फिलीपींस ने भारत में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल के लिये भारत के साथ 375 मिलियन अमेरिकी डाॅलर का अनुबंध किया है। फिलीपींस ने भारतीय नौसेना के लिये  तट-आधारित एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति हेतु भारतीय ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के 375 मिलियन अमेरिकी डालर के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।


दिल्ली की पहली इलेक्ट्रिक बस

  • राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में प्रदेश की पहली डीटीसी इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत की है। इस संबंध में जारी सूचना के मुताबिक, दिल्ली परिवहन निगम (DTC) इस वर्ष अप्रैल माह तक तकरीबन 300 और नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगा।


राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार

  • हाल ही में नगालैंड के सोमज़िला प्रशासन को 'कोविड-19 के प्रबंधन में आईसीटी के उपयोग' संबंधी श्रेणी के तहत प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार- 2020-21’ प्रदान किया गया है राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कारप्रतिवर्ष ई-गवर्नेंस पहल के कार्यान्वयन में उत्कृष्टता को पहचानने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदान किये जाते हैं। इस पुरस्कार में एक ट्रॉफी, एक प्रमाण पत्र और 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार शामिल है।


छत्तीसगढ़ रोज़गार मिशन

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी पाँच वर्षों में राज्य में लगभग 15 लाख रोज़गार के अवसर पैदा करने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में एक रोज़गार मिशनस्थापित करने का निर्णय लिया है। यह चौथे स्थान पर है।


सुगंधित पौधे

  • जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिये रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने जम्मू-कश्मीर में एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान CSR फ्लैगशिप कार्यक्रमों के तहत शुरू किया गया ताकि उत्पादकों को बड़े पैमाने पर सुगंधित पौधों की खेती करने में मदद मिल सके। भारतीय एकीकृत चिकित्सा संस्थान (Indian Institute of Integrative Medicine – IIIM) के विभाग द्वारा इस  जागरूकता कार्यक्रम को शुरू किया गया और कृषि विभाग द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम शुरू किये गए


न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट

  • फरवरी 2017 में मलयालम फिल्म उद्योग (मोलीवुड) की प्रमुख महिला अभिनेत्री का एक फिल्म में पुरुषों के एक समूह द्वारा अपहरण और यौन उत्पीड़न किया गया था। अभिनेत्री के सहयोगी और मुख्य अभिनेता दिलीप को आरोपी/साजिशकर्ता के रूप में नामित किया गया, जिसने यौन उत्पीड़न और अपराध करने के लिये पैसे दिये थे।

क्षुद्रग्रह 1994 PC1

  • हाल ही में क्षुद्रग्रह 1994 PC1 पृथ्वी के पास से 12 लाख मील की दूरी से गुज़रा। यह चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी का पांँच गुना है, इसलिये  इस क्षुद्रग्रह से पृथ्वी को कोई नुकसान नहीं पहुंँचा। इसे “7482” के नाम से भी जाना जाता है। इसकी लंबाई एक किलोमीटर से अधिक है। इस क्षुद्रग्रह की गति 45,000 मील प्रति घंटा है। यह एक पथरीला क्षुद्रग्रह है।

ऑपरेशन सर्द हवा

  • राजस्थान की पाकिस्तान से सटी सीमा पर 23 से 28 जनवरी तक बीएसएफ का 'ऑपरेशन सर्द हवा' चलेगा। इसके तहत सीमा पर तारबंदी के आसपास निगरानी को बढ़ाया जाएगा। सर्दियों (Winter) के दिनों में कोहरे (Fog) और धुंध के कारण सीमा पार से घुसपैठ व किसी भी तरह की नापाक हरकत से निपटने के लिये सीमा सुरक्षा बल 'हाई अलर्ट' पर आ जाता है। बल अपने नियमित अभ्यास के तहत गर्मी में 'ऑपरेशन गर्म हवा' और सर्दी में 'ऑपरेशन सर्द हवा' चलाता है। 
  • ये अभियान हर वर्ष चलते है और इस दौरान सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जाती है। 'ऑपरेशन सर्द हवा' के दौरान सीमा पर बीएसएफ की इंटेलिजेंस विंग भी एक्टिव रहती है और अन्य खुफिया एजेंसियों से भी बीएसएफ का तालमेल रहता है। इस दौरान हर संदिग्ध गतिविधि पर नज़र रखी जाती है। ऑपरेशन सर्द हवा (Operation Sard Hawa) में सीमा से सटी पुलिस चौकियों की विशेष भूमिका रहेगी साथ ही निगरानी को और बढ़ाया जाएगा।


आईएनएस रणवीर

  • हाल ही में मुंबई नेवल डाकयार्ड में एक हादसे के दौरान तीन नौसैनिक कर्मियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आईएनएस रणवीर के अंदरूनी हिस्से में एक धमाका हुआ है, जिसमें तीन नौसैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी।आईएनएस रणवीर भारतीय नौसेना के लिये बनाए गए पाँच राजपूत श्रेणी के विध्वंसक में से चौथा है।
  • आईएनएस रणवीर को 28 अक्तूबर, 1986 को कमीशन किया गया था। आईएनएस रणवीर नवंबर, 2021 से पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था।


राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल

  • प्रतिवर्ष 19 जनवरी को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल’ (NDRF) का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बलने अपना 17वाँ स्थापना दिवस मनाया। 
  • राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल’ (NDRF) की स्थापना वर्ष 2006 में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005’ के तहत 6 बटालियनों के साथ की गई थी। 
  • वर्तमान में NDRF में 12 बटालियन हैं, जिनमें BSF और CRPF से तीन-तीन तथा CISF, SSB एवं ITBP से दो-दो बटालियन हैं एवं इसकी प्रत्येक बटालियन में 1149 सदस्य हैं। स्थापना के बाद से NDRF ने अपनी कार्यकुशलता से देश तथा विदेशों में प्रशंसा प्राप्त की है। 
  • राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल’ (NDRF) प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदा में त्वरित सहायता प्रदान करने, राहत व बचाव कार्यों में जुटी अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने, आपदा क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने एवं राहत सामग्री का वितरण करने आदि में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। पिछले कुछ वर्षों में NDRF वैश्विक स्तर पर अग्रणी आपदा प्रबंधन बल के रूप में उभरा है। NDRF का महानिदेशक एक IPS अधिकारी होता है। वर्तमान में IPS अधिकारी एस.एन. प्रधान NDRF के महानिदेशक हैं।


मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा राज्य दिवस

  • 21 जनवरी, 2022 को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का राज्य दिवस मनाया गया। गौरतलब है कि 21 जनवरी, 1972 को ये तीनों राज्य उत्तर-पूर्वी क्षेत्र अधिनियम (पुनर्गठन), 1971 के तहत पूर्ण राज्य बने थे। 
  • भारत की आज़ादी से कुछ दिन पहले मणिपुर के महाराजा बोधचंद्र सिंह ने मणिपुर की आंतरिक स्वायत्तता को बनाए रखने के आश्वासन पर भारत सरकार के साथ इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेसनपर हस्ताक्षर किये थे। 
  • वहीं 15 नवंबर, 1949 को भारतीय संघ में विलय होने से पहले त्रिपुरा एक रियासत थी। त्रिपुरा रियासत के अंतिम राजा बीर बिक्रम का भारत की आज़ादी से ठीक पहले 17 मई, 1947 को निधन हो गया। 
  • इसके पश्चात् रानी कंचन प्रभा ने त्रिपुरा रियासत के भारतीय संघ के साथ विलय में अहम भूमिका निभाई। वर्ष 1947 में गारो एवं खासी क्षेत्र के शासकों ने भारतीय संघ में प्रवेश किया। 
  • मेघालय, भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित एक छोटा पहाड़ी राज्य है जो 2 अप्रैल, 1970 को असम राज्य के भीतर एक स्वायत्त राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। मेघालय राज्य में संयुक्त रुप से खासी एवं जयंतिया हिल्स और गारो हिल्स ज़िले शामिल थे।

 

कोयला दर्पणपोर्टल
  • कोयला क्षेत्र से संबंधित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPIs) को आम लोगों के साथ साझा करने हेतु कोयला मंत्रालय ने हाल ही में कोयला दर्पणपोर्टल लॉन्च किया है। 
  • इस पोर्टल के तहत प्रारंभिक चरण में मुख्य तौर पर कोयला/लिग्नाइट उत्पादन, कोयला/लिग्नाइट की कुल खरीद, अन्वेषण डाटा, केंद्रीय क्षेत्र की योजनाएँ, ताप-विद्युत संयंत्रों में कोयला भंडार की स्थिति, बुनियादी ढाँचा परियोजनाएँ, कोयला ब्लॉकों का आवंटन और कोयला मूल्य से संबंधित संकेतक प्रदान किये जाएंगे। 


मॉरीशस में प्रमुख मेट्रो स्टेशन महात्मा गांधीके नाम पर

  • मॉरीशस सरकार ने मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना के लिये भारत के समर्थन हेतु आभार प्रकट करने हेतु अपने एक प्रमुख मेट्रो स्टेशन का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधीके नाम पर रखने की घोषणा की है। 
  • इस अवसर पर दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने मॉरीशस में सिविल सर्विस कॉलेज और 8 मेगावाट सोलर पीवी फार्म प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखी। इसके साथ ही दोनों देशों की सरकारों ने लघु विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन हेतु भारतीय अनुदान सहायता के संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। 
  • सरकारों ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (EXIM) और SBM (मॉरीशस) इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के बीच चल रहे मौजूदा मेट्रो एक्सप्रेस प्रोजेक्ट एवं अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिये 190 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट हेतु भी एक समझौता किया। गौरतलब है कि भारत ने लंबे समय तक मॉरिशस को भारतीय मूल के प्रवासियों (Diaspora) के संदर्भ में ही देखा है जिनकी संख्या इस देश में अधिक है।
  • हालाँकि बीते विगत कुछ वर्षों में भारत ने पश्चिमी हिंद महासागर में मौजूद इस द्वीपीय देश को सामरिक दृष्टि से भी महत्त्व देना प्रारंभ कर दिया है।


रोबर्टा मेट्सोला

  • रोबर्टा मेट्सोला को यूरोपीय संसद की अब तक की सबसे कम उम्र की अध्यक्ष चुना गया है और वह 20 वर्षों के लिये यह भूमिका अदा करेंगी। रोबर्टा मेट्सोला, ‘माल्टासे संबद्ध हैं। रोबर्टा मेट्सोला, यूरोपीय संघ के रूप में एक ऐसी संस्था का नेतृत्व करेंगी, जो बीते कुछ वर्षों में काफी शक्तिशाली हो गई है और जिसने डिजिटल अर्थव्यवस्था, जलवायु परिवर्तन और ब्रेक्ज़िट जैसे मुद्दों पर 27-राष्ट्र ब्लॉक की नीति तय करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


आदि बद्री बाँध

  • 21 जनवरी, 2022 को हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सरकारों ने यमुनानगर ज़िले के आदि बद्री में बाँध बनाने के लिये एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। यह बाँध पौराणिक सरस्वती नदी का कायाकल्प करेगा। यह हरियाणा में हिमाचल प्रदेश की सीमा के पास स्थित है। इस स्थान को सरस्वती नदी का उद्गम स्थल माना जाता है। 
  • सरस्वती नदी के जीर्णोद्धार से धार्मिक मान्यताओं को भी पुनर्जीवित किया जाएगा। इस क्षेत्र को तीर्थस्थल के रूप में भी विकसित किया जाएगा। 
  • यह बाँध हिमाचल प्रदेश में 31.66 हेक्टेयर भूमि पर बनाया जाएगा। इसकी चौड़ाई 101.06 मीटर और ऊँचाई 20.5 मीटर होगी। 
  • परियोजना की कुल लागत 215.33 करोड़ रुपए है। आदि बद्री बाँध को सोम नदी से भी पानी मिलेगा जो यमुनानगर में आदि बद्री के पास यमुना नदी में मिलती है। बाँध की क्षमता हर साल 224.58 हेक्टेयर मीटर जल की होगी। इसमें से हिमाचल प्रदेश और हरियाणा को 61.88 हेक्टेयर पानी मिलेगा जबकि शेष सरस्वती नदी में प्रवाहित होगा।


लिविंग रूट ब्रिज

  • हाल ही में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) ने यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल का टैग प्राप्त करने हेतु मेघालय के लिविंग रूट ब्रिज़ के लिये कुछ हरित नियमों को रेखांकित किया है। इन ब्रिजेज़ को जिंग कीेंग ज़्रि (Jing Kieng Jri) भी कहा जाता है।
  • इनका निर्माण पारंपरिक जनजातीय ज्ञान का प्रयोग करके रबर के वृक्षों की जड़ों को जोड़-तोड़ कर किया जाता है। सामान्यतः इन्हें धाराओं या नदियों को पार करने के लिये बनाया जाता है। 
  • मुख्यतः मेघालय की खासी और जयंतिया पहाड़ियों में सदियों से फैले 15 से 250 फुट के ये ब्रिज़ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन का आकर्षण भी बन गए हैं। ये लोचदार होते हैं। इन्हें आसानी से जोड़ा जा सकता है। ये पौधे उबड़-खाबड़ और पथरीली मिट्टी में उगते हैं।

 

20वाँ ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह

  • ढाका में 20वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में पी.एस विनोदराज निर्देशित फिल्म कूझंगल फ्रॉम इंडियाने एशियाई फिल्म प्रतियोगिता खंड में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। इसके अलावा फिल्मों के लिये दिये गए 17 पुरस्कारों में चार और भारतीय प्रविष्टियाँ भी शामिल थीं। 
  • जयसूर्या को रंजीत शंकर निर्देशित फिल्म सनी के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक इंद्रनील रॉयचौधरी और सुगाता सिन्हार को भारत-बांग्लादेश फिल्म मायर जोंजाल हेतु तथा विशेष दर्शक पुरस्कार एमी बरुआ निर्देशित फिल्म सेमखोर को दिया गया। 
  • नेपाल से सुजीत बिदारी निर्देशित फिल्म आईना झ्यालको सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्री हसन महमूद ने ढाका में राष्ट्रीय संग्रहालय सभागार में आयोजित एक समारोह में पुरस्कार प्रदान किये। ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म  समारोह में 70 देशों की 225 फिल्में प्रदर्शित की गईं।

 

असम वैभव पुरस्कार

हाल ही में असम सरकार द्वारा देश के सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में से एक श्री रतन टाटा को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान असम वैभव पुरस्कार’ (Assam Baibhav Award) प्रदान किया गया है। यह असम राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा असम दिवस  के अवसर पर घोषित किया गया था। इस पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है। इसके अलावा पुरस्कार प्राप्तकर्त्ता अपने पूरे जीवन में सरकारी खर्च पर चिकित्सा उपचार का लाभ प्राप्त कर सकता है। पुरस्कार के ऊपर जापी की एक छवि बनी हुई होती है तथा होलोंग पेड़ के पत्ते पर असम वैभवशब्द असमिया लिपि में अंकित होता है। रतन टाटा देश के एक जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष हैं। वर्ष 2008 में उन्हें पद्म विभूषण और वर्ष 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

 स्पाइस एक्सचेंज पोर्टल

हाल ही में भारतीय मसाला बोर्ड (Spice Board of India) द्वारा स्पाइस एक्सचेंज पोर्टल (Spice Xchange India) लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल वैश्विक स्तर पर भारतीय मसाला निर्यातकों और खरीदारों के मध्य एक मीटिंग पॉइंट के रूप में कार्य करेगा जो देश में अपनी तरह का पहला प्लेटफाॅर्म है। इस प्लेटफाॅर्म को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है। इस  पोर्टल में खरीदारों व विक्रेताओं को जोड़ने के लिये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया गया है। यह मसाला निर्यात बढ़ाने के सरकारी प्रयासों में मूल्यवर्द्धन को बढ़ावा देगा। स्पाइस बोर्ड की स्थापना स्पाइसेस बोर्ड एक्ट, 1986 के तहत की गई थी। यह बोर्ड वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत कार्य करता है। भारत के कुल बागवानी निर्यात में मसालों का योगदान 41% है। भारतीय कृषि वस्तुओं में मसाले चौथे स्थान पर हैं। पहले तीन स्थानों पर क्रमशः समुद्री उत्पाद, गैर बासमती चावल और बासमती चावल हैं।

 

डेटा गोपनीयता दिवस

प्रतिवर्ष 28 जनवरी को दुनिया भर में डेटा गोपनीयता दिवस (DPD) का आयोजन किया जाता है। इस दिवस के आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य आम लोगों को डेटा गोपनीयता के प्रति संवेदनशील बनाना और गोपनीयता प्रथाओं एवं सिद्धांतों के प्रसार को बढ़ावा देना है। यह दिवस गोपनीयता की संस्कृति विकसित करने हेतु सभी हितधारकों को अपना दायित्त्व निभाने के लिये प्रोत्साहित करता है। इस वर्ष डेटा गोपनीयता दिवसकी थीम है- 'प्राइवेसी मैटर्स।यह थीम दर्शाती है कि गोपनीयता प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग है और साथ ही यह डेटा गोपनीयता को लेकर जवाबदेही की भावना पैदा करती है। ध्यातव्य है कि भारत में डेटा गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कई प्रयास किये गए हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने वर्ष 2017 में के.एस. पुट्टास्वामी बनाम भारत संघ मामले में निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार माना था, जिसके बाद केंद्र सरकार ने डेटा संरक्षण के अनुशासन में कानून का प्रस्ताव करने के लिये न्यायमूर्ति बी. एन. श्रीकृष्ण समिति की नियुक्ति की थी। इस समिति ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2018 के रूप में अपनी रिपोर्ट और मसौदा सरकार को सौंपा। संसद ने वर्ष 2019 में इसे संशोधित किया और नए विधेयक को व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2019’ नाम दिया।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस

25 जनवरी, 2022 को पर्यटन मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पर्यटन दिवसका आयोजन किया गया। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के लिये इस वर्ष की थीम ग्रामीण और सामुदायिक केंद्रित पर्यटनरखी गई थी। इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य आम लोगों को राष्ट्र के विकास में पर्यटन के महत्त्व के विषय में जागरूक करना है। साथ ही यह दिवस भारत की विशिष्ट धरोहर को दुनिया भर के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष 27 सितंबर को दुनिया भर में विश्व पर्यटन दिवसमनाया जाता है। पर्यटन विश्व भर में लाखों लोगों के लिये आजीविका का अवसर प्रदान करता है और इससे भी कहीं अधिक लोगों को अलग-अलग संस्कृतियों और प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से देखने का अवसर प्रदान करता है। पर्यटन और आतिथ्य उद्योग का भारतीय अर्थव्यवस्था पर काफी व्यापक प्रभाव पड़ता है और ये उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। गौरतलब है कि वैश्विक पर्यटन उद्योग महामारी के कारण सबसे अधिक प्रभावित होने वाले उद्योगों में से एक है और महामारी ने इस उद्योग को विभिन्न स्तरों पर प्रभावित किया है।

आंध्र प्रदेश में 13 नए ज़िलों का निर्माण

आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में राज्य के मौजूदा 13 ज़िलों की सीमाओं का परिसीमन करके 13 नए ज़िले बनाने की घोषणा की है। आंध्र प्रदेश सरकार के इस निर्णय का उद्देश्य राज्य में विभिन्न क्षेत्रों के विकास हेतु बेहतर प्रशासन सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में ज़िलों की कुल संख्या 26 हो गई है। ध्यातव्य है कि आंध्र प्रदेश भाषायी आधार पर बनने वाला देश का पहला राज्य था और इससे पहले 1979 में अविभाजित आंध्र प्रदेश में एक नया ज़िला बनाया गया था। यह विजयनगरम ज़िला था। विदित हो कि नए ज़िले बनाने की शक्ति राज्य सरकार के पास होती है। ऐसा या तो राज्य विधानसभा में कानून पारित करके या एक कार्यकारी आदेश के माध्यम से किया जाता है। राज्य सरकार कार्यालय राजपत्र में अधिसूचना भी पारित कर सकती हैं।

नॉर्डिक 'क्लिंकर बोट्स

संयुक्त राष्ट्र के सांस्कृतिक संगठन- यूनेस्को ने हाल ही में नॉर्डिक 'क्लिंकर बोट्सको अपनी विरासत सूची में शामिल कर लिया है। हज़ारों वर्षों तक लकड़ी की इन नावों ने उत्तरी यूरोप के लोगों को अपना व्यापार बढ़ाने और कभी-कभी समुद्र और महाद्वीपों में युद्ध करने में काफी मदद की। इसके ऐतिहासिक महत्त्व को देखते हुए दिसंबर माह में डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन ने संयुक्त रूप से 'क्लिंकर बोट्सको यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल करने की मांग की थी। क्लिंकरशब्द का प्रयोग नाव की लकड़ी के बोर्डों को एक साथ बाँधे जाने के तरीके को संदर्भित करने हेतु किया जाता है। इतिहासकारों द्वारा एकत्रित साक्ष्यों के मुताबिक, ‘क्लिंकरतकनीक का विकास तकरीबन हज़ार वर्ष पूर्व कांस्य युग के दौरान हुआ था। यूनेस्को का यह निर्णय नाव-निर्माण तकनीकों की रक्षा और संरक्षण में मददगार होगा। अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने का यह निर्णय नॉर्डिक देशों को इस लुप्त होती परंपरा के अवशेषों को संरक्षित करने का प्रयास करने हेतु बाध्य करता है।

डिजिटल संसद एप

संसदीय कार्यवाही को न केवल सदस्यों के लिये बल्कि बड़े पैमाने पर जनता के लिये भी सुलभ बनाने के उद्देश्य से हाल ही में लोकसभा सचिवालय द्वारा 'डिजिटल संसद एप' लॉन्च किया गया है। 'डिजिटल संसद' एप के माध्यम से लोकसभा के कामकाज से संबंधित सभी जानकारी देखने की सुविधा प्राप्त होगी। इसे लोकसभा के दैनिक कार्य से संबंधित सभी जानकारी देखने के लिये वन-स्टॉप डेस्टिनेशन प्रदान करने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है। यह एप्लीकेशन आम लोगों को सभी संसद सदस्यों, सत्रों में उनकी भागीदारी और वर्ष 1947 के बाद से सभी बजट भाषणों के बारे में सामान्य जानकारी प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करेगा। इसके अलावा 12वीं लोकसभा से 17वीं लोकसभा तक सदन की समग्र कार्यवाही का संग्रह उपलब्ध रहेगा।

'स्ट्रीट स्टूडेंट'

तेलुगू लघु फिल्म 'स्ट्रीट स्टूडेंट' ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की लघु फिल्म पुरस्कार प्रतियोगिता में 2 लाख रुपए का पुरस्कार जीता। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सातवीं प्रतिष्ठित लघु फिल्म पुरस्कार प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से रिकॉर्ड 190 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। श्री रोमी मेइतेई की 'कारफ्यू' फिल्म को 1.5 लाख रुपए के दूसरे पुरस्कार हेतु चुना गया है। यह फिल्म मणिपुर में एक बच्चे की कहानी के माध्यम से लोगों के जीवन के अधिकार, स्वतंत्रता, गरिमा और समानता के समक्ष रूढ़िवादी भय मनोविकृति जैसी बाधाओं को दर्शाती है। श्री नीलेश अंबेडकर की 'मुंघ्यार' को 1 लाख रुपए के तीसरे पुरस्कार हेतु चुना गया है। संयोग से सभी पुरस्कार विजेता फिल्मों में बच्चों ने ही महत्त्वपूर्ण मानवाधिकारों की चिंताओं को उठाने और समाज की रूढ़िवादी सोच को उजागर करने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाई है। NHRC लघु फिल्म पुरस्कार योजना का उद्देश्य मानव अधिकारों के प्रचार और संरक्षण की दिशा में सिनेमाई व रचनात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करना तथा स्वीकार करना है।


2021 करेंट अफेयर्स | 2021 Current Affairs Month Wise


No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.