Current Affairs Summary November 2022 in Hindi |समसामयिकी सारांश नवंबर 2022

 Current Affairs Summary November  2022 in Hindi

Current Affairs Summary November  2022 in Hindi |समसामयिकी सारांश नवंबर  2022

समसामयिकी सारांश नवंबर  2022 

हरित  आयकर

आयकर विभाग ने 31 अक्तूबर, 2022 को समाप्त होने वाले भारत सरकार के महीने भर चले विशेष स्वच्छता अभियानमें बड़े उत्साह से भाग लिया। इसी दिन (31 अक्तूबर) सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जाती है और इसे राष्ट्रीय एकता दिवसके रूप में भी जाना जाता है। आयकर विभाग ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हरित आयकर की शुूरुआत की है। इस विशेष पहल के तहत आयकर विभाग के भवनों और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों में एवं उनके आसपास पेड़ लगाकर तथा सूक्ष्म वन विस्तार कर हरित आवरण को बढ़ाने का संकल्प लि‍या गया है। शब्दस एचएआरआईटी-हरित वास्त व में हरियाली अचीवमेंट रेज़ोल्यूशन बाई इनकम टैक्सक का संक्षिप्त रूप है।


मानगढ़ धाम की गौरव गाथाकार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 01 नवंबर, 2022 को राजस्थाान के बाँसवाड़ा ज़िले में 'मानगढ़ धाम की गौरव गाथा' कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही उन्होंने गुजरात के पंचमहल ज़िले के जम्बूरगोडा में आठ सौ साठ करोड़ रुपए लागत की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्याोस किया। प्रधानमंत्री गोधरा में श्री गोविंद गुरू विश्वलविद्यालय के नए परिसर, वाडेक गाँव में संतजोरिया परमेश्वमर प्राइमरी स्कूवल और स्मावरक तथा दांडियापुरा गाँव में राजारूप सिंह नायक प्राइमरी स्कू ल व स्मा रक का लोकार्पण भी करेंगे। प्रधानमंत्री गोधरा केंद्रीय विद्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे। वे गोधरा मेडिकल कॉलेज के विकास एवं कौशल्य  विश्वीविद्यालय के विस्तालर कार्य का शिलान्यावस भी करेंगे। मानगढ़ धाम राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के लाखों श्रद्धालुओं के लिये विशेष महत्त्व रखता है। राजस्थान व गुजरात की सीमा पर बाँसवाड़ा ज़िले की आनंदपुरी पंचायत समिति क्षेत्र की पहाड़ी पर मानगढ़ धाम स्थित हैं। 17 नवंबर, 1913 में गोविन्द गुरु के नेतृत्त्व में अंग्रेज़ो से स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ते हुए करीब 1500 आदिवासी शहीद हुए थे। ऐसा कहा जाता है कि यह घटनाक्रम जलियावाला बाग से भी बड़ा था। दिल्ली के अभिलेखागार से मानगढ़ से जुड़े अधिकृत दस्तावेज़ जुटाने के बाद सरकार इसके विकास पर विशेष ध्यान डे रही है।


स्व-स्थाने परियोजना

प्रधानमंत्री 3 नवंबर, 2022 को स्व-स्थाने परियोजना के अंतर्गत दिल्ली के कालकाजी में आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लिये नवनिर्मित 3024 फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भूमिहीन शिविर में पात्र लाभार्थियों को इन फ्लैटों की चाबियाँ भी सौंपेंगे। सभी को आवास उपलब्ध कराने के प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप दिल्ली विकास प्राधिकरण 376 झुग्गी-झोपड़ी समूहों का स्व-स्थाने पुनर्वास कर रहा है। पुनर्वास परियोजना का उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ी निवासियों को उचित सुविधाओं के साथ बेहतर और स्वस्थ निवास स्थान हेतु वातावरण प्रदान करना है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने कालकाजी विस्तार, जेलोरवाला बाग एवं कठपुतली कॉलोनी में ऐसी तीन परियोजनाएँ शुरू की हैं। कालकाजी विस्तार परियोजना के तहत तीन स्लम क्लस्टर-भूमिहीन कैंप, नवजीवन कैंप और कालकाजी स्थित जवाहर कैंप का स्व-स्थाने पुनर्वास चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। पहले चरण के तहत पास के खाली वाणिज्यिक केंद्र स्थल पर आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लिये 3024 फ्लैटों का निर्माण किया गया है। भूमिहीन शिविर में झुग्गी-झोपड़ी स्थल को इस शिविर के पात्र परिवारों को नवनिर्मित फ्लैटों में पुनर्वासित कर खाली किया जाएगा। परियोजना का पहला चरण पूरा हो चुका है। इन फ्लैटों का निर्माण लगभग 345 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है और ये सभी नागरिक सुविधाओं से युक्त हैं।


अंतर्राष्ट्रीय  पुस्तक मेला

भारत सरकार का प्रकाशन विभाग संयुक्त अरब अमीरात में 2 नवंबर से शुरू हो रहे अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में अपने प्रकाशन प्रदर्शित करेगा। मेले का इस वर्ष का विषय- 'स्प्रेड द वर्ड' है। 12 दिन तक चलने वाले इस पुस्तक मेले का आयोजन शारजाह बुक अथॉरिटी द्वारा किया जा रहा है। शारजाह के एक्सपो सेंटर में आयोजित इस मेले में विश्व के जाने-माने पुरस्कार विजेता लेखक, बुद्धिजीवी और अन्य साहित्यकार भाग ले रहे हैं। इस मेले में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत, प्रकाशन विभाग पुस्तकों में रुचि रखने वाले उत्साही लोगों के लिये भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास पर विभिन्न पुस्तकें उपलब्ध कराएगा। इसमें विभिन्न विषयों पर कई भारतीय भाषाओं में 100 से अधिक पुस्तकें, पत्रिकाएँ भी उपलब्ध रहेंगी।


बैलिस्टिक  मिसाइल डिफेंस इंटरसेप्टर

हाल ही में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा के तट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लार्ज किल एल्टीट्यूड ब्रैकेट के साथ फेज़- II बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (बीएमडी) इंटरसेप्टर एडी-1 मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया । एडी-1 एक लंबी दूरी की इंटरसेप्टर मिसाइल है जिसे लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ-साथ विमानों के लो एक्सो-एटमॉस्फेरिक और एंडो-एटमॉस्फेरिक इंटरसेप्शन दोनों के लिये डिज़ाइन किया गया है। यह दो चरणों वाली ठोस मोटर से संचालित होने के साथ देश में ही विकसित उन्नसत नियंत्रण प्रणाली, नेविगेशन एवं गाइडेंस एल्गोरिदम से लैस है।


विश्व सुनामी जागरुकता दिवस

विश्व सुनामी जागरुकता दिवस प्रत्येक वर्ष 5 नवंबर को मनाया जाता है। बार-बार सुनामी के कड़वे अनुभवों के कारण जापान को इस दिवस को शुरू करने का श्रेय दिया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में इसने सुनामी की पूर्व चेतावनी, सार्वजनिक कार्रवाई के साथ ही भविष्य के प्रभावों को कम करने के लिये आपदा के बाद बेहतर निर्माण जैसे कुछ क्षेत्रों में प्रमुख रूप से विशेषज्ञता हासिल की है। 

 


वर्ल्ड ट्रेवल मार्केट प्रदर्शनी

भारत 07 नवंबर, 2022 से लंदन में शुरू हो रहे वर्ल्ड  ट्रेवल मार्केट प्रदर्शनी में भाग लेगा। यह अंतर्राष्ट्रीीय स्तचर पर सबसे बडी प्रदर्शनियों में से एक है। इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम है- यात्रा का भविष्य अब शुरू होता है। पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, प्रदर्शनी में भारत स्वषयं को पर्यटन के लिये पसंदीदा देश के रूप में प्रस्तु त करेगा। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में भारतीय मंडप में विभिन्न् राज्य  सरकारें, कई केंद्रीय मंत्रालय, टूर ऑपरेटर सहित कुल 16 हितधारक भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्यव चिकित्सां यात्रा, सभी सुविधाओं से सुसज्जित्त रेलगाड़ियों सहित पर्यटन से जुड़ी सेवाओं को अंतर्राष्ट्री य समुदाय के समक्ष प्रस्तुित करना है। वर्ष 2019 के दौरान भारत के सकल घरेलू उत्पाड़द में यात्रा और पर्यटन क्षेत्र का योगदान 5.19 प्रतिशत रहा। भारतीय पर्यटन क्षेत्र लगभग आठ करोड लोगों को रोज़गार के अवसर देता है। केंद्र एवं राज्य  सरकारों के निरंतर प्रयास से पर्यटन उद्योग को कोविड महामारी के असर से उबरने में मदद मिली है और यह धीरे-धीरे कोविड पूर्व स्थिति में लौट  रहा है।

 

ब्रॉडकास्ट एयर-टाइम शेड्यूलर (बैट्स)

प्रसार भारती के वाणिज्यिक परिचालनों एवं कामकाज़ को सुव्यवस्थित और स्वचालित करने के लिये 7 नवंबर, 2022 को प्रसार भारती सचिवालय में यातायात एवं बिलिंग ऐप्लिकेशन सॉफ्टवेयर ब्रॉडकास्ट एयर-टाइम शेड्यूलर- बैट्स (BATS)’ लॉन्चच किया गया। मोटे तौर पर BATS का उद्देश्य समस्त् परिचालनों में पारदर्शिता लाना और वाणिज्यिक परिचालनों को अत्यं त कुशल बनाना है। विभिन्न चरणों में बुकिंग, बिलिंग एवं भुगतान प्राप्तियों आदि की निगरानी के साथ-साथ यह प्रणाली विभिन्न रिपोर्ट प्रदान करेगी जो प्रबंधन निर्णय लेने के लिये अत्यंंत आवश्यक हैं। यह एप मोबाइल पर भी उपलब्ध है। यह सॉफ्टवेयर दरअसल मेन्यू आधारित है जिसे आकाशवाणी की आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलित किया गया है जिससे यह अधिक सुविधाजनक एवं उपयोगी हो गया है। बैट्स को मेसर्स मीडिया न्यूक्लियस द्वारा विकसित किया गया है तथा इसकी विशेषताओं में शामिल हैं- एक केंद्रीय डेटाबेस के माध्यम से विभिन्न् केंद्रों पर समस्तय विज्ञापन ऑर्डर की शेड्यूलिंग और बिलिंग का प्रबंधन करना, रिलीज़ ऑर्डर प्रविष्टि से लेकर एकल या बहु-इनवॉयस बिलिंग तक अनुबंधों को निर्बाध रूप से संचालित करना,  खाता पदानुक्रम, विभिन्न पैकेज एवं उत्पादों, मूल्य निर्धारण योजनाओं, कंटेंट अधिकार प्रबंधन, स्वचालित विज्ञापन बुकिंग के साथ-साथ थोक सौदों, शुल्कों तथा बिलिंग चक्र इनवॉयसिंग पर दी जाने वाली छूट का प्रभावकारी प्रबंधन करके सटीक बिलिंग सुनिश्चित करना आदि।


उत्तराखंड स्थापना दिवस

प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तराखंड राज्य का गठन 9 नवंबर, 2000 को भारत के 27वें राज्य के रूप में किया गया था। देशवासियों की आस्था की प्रतीक पवित्र नदी गंगा का उद्गम स्थल तथा धार्मिक पर्यटन स्थलों, मंदिरों और नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण प्रकृति की गोद मे बसा वर्तमान उत्तराखंड राज्य पहले आगरा एवं अवध संयुक्त प्रांत का हिस्सा था। यह प्रांत वर्ष 1902 में अस्तित्त्व में आया और वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से को अलग करके उत्तराखंड बनाया गया। हिमालय की तलहटी में स्थिित उत्तराखंड राज्यत की अंतर्राष्ट्री य सीमाएँ उत्तर में चीन (तिब्बंत) और पूर्व में नेपाल से मिलती हैं। इसके उत्तर-पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश है। यह प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। देहरादून यहाँ की राजधानी है। यहाँ मुख्य तौर पर हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा का प्रयोग किया जाता है, जबकि गढ़वाली और कुमाऊँनी यहाँ की स्थामनीय बोलियाँ हैं।

53वाँ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

53वाँ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर के बीच गोवा में आयोजित किया जाएगा। इसमें कुल 15 फिल्मेंम गोल्डन पीकॉक अवार्ड के लिये स्पर्द्धा में होंगी जिनमें 12 अंतर्राष्ट्रीय और 3 भारतीय फिल्में शामिल हैं। ज्यूीरी में इज़रायल के लेखक और फिल्म निर्देशक नदव लापिड, अमेरिका के फिल्मे निर्माता जिन्को गोटोह, फ्राँसीसी फिल्म संपादक पास्कल चावांस, फ्राँसीसी वृत्तचित्र फिल्म निर्माता, फिल्म समीक्षक एवं पत्रकार जेवियर अंगुलो बार्टुरेन तथा भारत के निर्देशक सुदीप्तो सेन शामिल हैं। इस साल प्रतियोगिता वर्ग में जो फिल्मेंय शामिल हैं, उनमें पोलैंड के फिल्म निर्माता क्रिज्सटॉफ ज़ानुसी की परफेक्ट नंबर, मैक्सिको के फिल्म निर्माता कार्लोस आइचेलमैन कैसर की फिल्म रेड शूज़, ईरानी ड्रामा नो एंड तथा हिंदी फिल्म कश्मीर फाइल्स हैं। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) की शुरुआत वर्ष 1952 में की गई थी, पहली बार इस महोत्सव का आयोजन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के संरक्षण में भारत सरकार के फिल्म डिवीज़न द्वारा किया गया था। गौरतलब है कि वर्ष 1975 से इस महोत्सव का आयोजन वार्षिक तौर पर किया जाता है और अब तक इसके कुल 52 संस्करण आयोजित किये जा चुके हैं।

 

परिवहन दिवस प्रतिवर्ष 10 नवंबर

भारत में प्रतिवर्ष 10 नवंबर को परिवहन दिवस मनाया जाता है। यह दिवस यातायात नियमों और दुर्घटनाओं,  निजी वाहनों के उपयोग के परिणामों, सार्वजनिक परिवहन का सख्ती के साथ उपयोग किये जाने की  आवश्यकता, परिवहन क्षेत्र के विकास एवं इस संबंध में जागरूक करने के लिये मनाया जाता है। भारत के कई राज्यों में प्रदूषण के घटने-बढ़ने की समस्या भी इस दिवस का केंद्रीय बिंदु है। एक समय ऐसा भी था जब यातायात  के इतने साधन नहीं थे, वाहंनों की संख्या बेहद कम थी, लेकिन आज समय और परस्थिति दोनों  में बदलाव आया है। आवागमन के साधन व सुविधाओं में वृद्धि से देश में जहाँ एक ओर विकास के नए युग का सूत्रपात हुआ है, वही इनकी वजह से पर्यावरण को भारी क्षति भी पहुंची है। विज्ञान एवं विकास में समन्वय स्थापित कर सुगम, सुरक्षित व प्रदूषण रहित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।


अटल न्यू  इंडिया चैलेंज

नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन ने 09 नवंबर, 2022 को दूसरे अटल न्यूल इंडिया चैलेंज (ANIC) के तहत महिला केंद्रित चुनौती की शुरुआत की। ये चुनौतियाँ जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं के समक्ष मौजूद प्रमुख मुद्दों से संबंधित हैं। महिला केंद्रित चुनौतियाँ जीवन के सभी क्षेत्रों से महिलाओं के सामने आने वाले प्रमुख मुद्दों का समाधान करती हैं। इनमें नवाचार के ज़रिये महिला स्वेच्छहता, महिला सुरक्षा में सुधार के लिये नवाचार, महिलाओं हेतु प्रोफेशनल नेटवर्किंग अवसर, माताओं के जीवन को बेहतर बनाने वाले नवाचार और ग्रामीण महिलाओं के जीवन को आसान बनाना शामिल है। नीति आयोग और अटल नवाचार मिशन महिला सशक्तीकरण पर केंद्रित हैं। ANIC का उद्देश्य  प्रोद्योगिकी आधारित ऐसे नवाचारों की खोज, चयन, समर्थन एवं उन्हें प्रोत्साIहन देना है जो राष्ट्री य महत्त्व और सामाजिक रूप से प्रासंगिक क्षेत्रीय चुनौतियों का समाधान कर सकें। एक करोड़ रुपए तक की अनुदान आधारित व्यसवस्थाप के माध्यीम से इस तरह के प्रयासों का समर्थन किया जाता है। अटल न्यू इंडिया चैलेंज, अटल नवाचार मिशन, नीति आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है। ANIC प्रोटोटाइप चरण में नवाचारों की मांग के साथ 12-18 महीनों के दौरान चयनित स्टार्टअप को व्यावसायीकरण चरण में सहयोग करता है। साथ ही भारत के निरंतर विकास और वृद्धि हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, जल एवं स्वच्छता, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, आवास, ऊर्जा, गतिशीलता, अंतरिक्ष आदि महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में नवाचारों को प्रोत्साहित करना है।

 

डिजिलॉकर

भारत सरकार के प्रामाणिक दस्ता वेज़ विनिमय प्लेरटफॉर्म डिजिलॉकर को अब स्वा,स्य््र  लॉकर के रूप में भी इस्तेषमाल किया जा सकता है। इसके अंतर्गत टीकाकरण रिकॉर्ड, डॉक्टतर की पर्ची, लैब रिपोर्ट और अस्प ताल से छुट्टी मिलने का विवरण सहित स्वातस्य्वि  संबंधी दस्तािवेज़ो को सुरक्षित रखने की सुविधा होगी। डिजिलॉकर द्वारा आयुष्मारन भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के साथ दूसरे स्तदर का एकीकरण पूरा होने के बाद यह संभव हो पाया है। इससे पूर्व डिजिलॉकर ने ABDM के साथ पहले स्तरर का एकीकरण पूरा किया था जिसके तहत आयुष्मा।न भारत स्वायस्य्न   अकाउंट को इस प्लेेटफॉर्म के साथ जोड़ा गया था। आयुष्मा0न भारत स्वारस्य्कर  अकांउट (ABHA) से लगभग 13 करोड़ उपभोक्ता  जुड़े हुए हैं। डिजिलॉकर की इस नई प्रणाली से उपभोक्ताा इसे अपने व्यिक्तिगत स्वायस्य्तह  रिकॉर्ड एप के रूप में उपयोग कर पाएँगे। इसके अलावा ABHA धारक अपने स्वा स्य्यि  रिकॉर्ड को आयुष्मावन भारत डिजिटल मिशन के साथ भी लिंक कर सकते हैं। उपभोक्ता  इस एप के माध्य म से अपने पुराने स्वा्स्य्र्  रिकॉर्ड स्कैिन और अपलोड भी कर सकते हैं। साथ ही वे कुछ स्वाHस्य्े   रिकॉर्ड को ABDM पंजीकृत स्वाथस्य्रि  पेशेवरों के साथ साझा कर सकते हैं।


राष्ट्रीय पक्षी दिवस

राष्ट्रीय पक्षी दिवस प्रतिवर्ष '12 नवंबर' को मनाया जाता है। 12 नवंबर डॉ. सलीम अली का जन्म दिवस है, वे विश्वविख्यात पक्षी विशेषज्ञ एवं प्रकृतिवादी थे। वे भारत के ऐसे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारत भर में व्यवस्थित रूप से पक्षी सर्वेक्षण का आयोजन किया और पक्षियों पर लिखी उनकी किताबों ने भारत में पक्षी-विज्ञान के विकास में काफी मदद की। भारत में इन्हें "पक्षी मानव" के नाम से भी जाना जाता था। पक्षी विशेषज्ञ सलीम अली के जन्म दिवस को 'भारत सरकार' द्वारा राष्ट्रीय पक्षी दिवस घोषित किया गया है। सलीम अली ने पक्षियों से संबंधित अनेक पुस्तकें लिखी थीं, 'बर्ड्स ऑफ़ इंडिया' इनमें सबसे लोकप्रिय पुस्तक है। डाक विभाग ने इनकी स्मृति में डाक टिकट भी जारी किया है। वर्ष 1958 में सलीम अली को 'पद्मभूषण' तथा वर्ष 1976 में 'पद्मविभूषण' से सम्मानित किया गया था।


एशियाई मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप

एशियाई मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में भारत की मुक्केंबाज़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार स्वरर्ण पदक जीते। परवीन, लवलीना बोरगोहाईं, स्वी टी बोरा और आल्फिया पठान ने शानदान प्रदर्शन करते हुए स्वषर्ण पदक जीता। जॉर्डन में 11 नवंबर, 2022 को फाइनल में परवीन ने जापान की कितो माइ को जबकि लवलीना ने उज़्बेकिस्तान की रूजमेटोवा सोखिबा को हराया। स्वीोटी ने कज़ाखस्तापन की गुलसाया यरजे़हान को पराजित किया। आल्फिया पठान को इस्लामम हुसेली के डिस्वा स्वलिफाइड होने से स्वकर्ण पदक मिला। इससे पहले मीनाक्षी ने रजत पदक हासिल किया। इस प्रकार भारतीय महिला मुक्केवबाजों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्विर्ण, एक रजत और दो कांस्यस सहित कुल सात पदक जीते।एशियाई मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप एशिया में मुक्केबाज़ी के शौकीनों के लिये सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। पहला टूर्नामेंट वर्ष 1963 में बैंकाक, थाईलैंड द्वारा आयोजित किया गया था।

 

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 

41वाँ भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यानपार मेला 14 नवंबर, 2022 को नई दिल्लीम के प्रगति मैदान में शुरू हुआ। 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन भारत के वाणिज्य‍ और उद्योग मंत्री ने किया। व्या,पार मेले की इस वर्ष की थीम है- वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोयबल यानी स्थानीय उत्पाद को समर्थन और वैश्विक स्तर तक विस्तार। 14 दिन के इस बड़े आयोजन का महत्त्व आज़ादी के अमृत महोत्सलव के साथ और बढ़ जाता है। इस मेले में 29 राज्य4 और केंद्रशासित प्रदेश भाग ले रहे हैं। बिहार, झारखण्डी एवं महाराष्ट्र  साझेदार राज्यल हैं, जबकि उत्तार प्रदेश तथा केरल विशेष आकर्षण वाले राज्यद के रूप में भाग ले रहे हैं। विभिन्नब केंद्रीय मंत्रालय, विभाग, उत्पााद बोर्ड व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम मेले में अपनी उपलब्धियाँ प्रदर्शित करेंगे। भारत-अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में अफगानिस्तापन, बंगलादेश, बहरीन, बेलारूस, ईरान, नेपाल, थाईलैंड, तुर्किये, संयुक्ति अरब अमीरात और ब्रिटेन सहित 12 देश हिस्साप ले रहे हैं। आयुष मंत्रालय अंतर्राष्ट्री य व्याापार मेले में वैश्विक स्वातस्य्र्  के लिये आयुष विषय के अंतर्गत विभिन्‍न स्वाेस्य्ेश  पहलों एवं उपलब्धियों का प्रदर्शन करेगा। आयुष मंत्रालय के मंडप में स्ववस्थ‍ आयुष जीवन-शैली के बारे में जानकारी देने हेतु विचार विमर्श की गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इस दौरान विभिन्नय आयुष संस्थािन व आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक उपचार, यूनानी, सिद्ध, सोवा रिक्पा  तथा होम्योिपैथी से जुड़े अनुसंधान निकाय अपने मंडप लगाएंगे। मेले में आए हुए लोगों को आयुष मंत्रालय के मंडप में नि:शुल्क  बाह्य रोगी सुविधा उपलब्धर कराई जाएगी। इसमें उन्हें  आयुष चिकित्साय पद्धति से संबंधित सभी स्वाुस्य्बा  परामर्श दिये जाएंगे।


झारखंड राज्य गठन दिवस

15 नंवबर, 2000 को भारत संघ के 28वें राज्य के रूप में झारखंड का निर्माण हुआ। झारखंड राज्य आदिवासियों की गृहभूमि है। झारखंड में मुख्य रूप से छोटा नागपुर पठार और संथाल परगना के वन क्षेत्र शामिल हैं। यहाँ की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक परंपराएँ हैं। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात 'झारखंड मुक्ति मोर्चा' ने नियमित रूप से आंदोलन किया, जिस कारण सरकार ने वर्ष 1995 में 'झारखंड क्षेत्र परिषद' की स्थापना की और इसके पश्चात् यह राज्य पूर्णत: अस्तित्त्व में आया। बाबूलाल मरांडी झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे। इन्होंने वर्ष 2006 में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर 'झारखंड विकास मोर्चा' की स्थापना की थी। झारखंड भारत का एक प्रमुख राज्य है जो गंगा के मैदानी भाग के दक्षिण में है। झारखंड राज्य में बहुत बड़ी संख्या में घने वन हैं जहाँ अनेकों वनस्पतियाँ पाई जाती हैं, यही कारण है कि राज्य का नाम झारखंड पड़ा है। संपूर्ण भारत में वनों के अनुपात में यह प्रदेश एक अग्रणी राज्य माना जाता है तथा वन्यजीवों के संरक्षण के लिये मशहूर है। 'झारखंड' का शाब्दिक अर्थ है- "वन का क्षेत्र"। झारखंड के पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़, उत्तर में बिहार तथा दक्षिण में ओडिशा है। औद्योगिक नगरी राँची इसकी राजधानी है। इस प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में धनबाद, बोकारो एवं जमशेदपुर शामिल हैं तथा वर्तमान समय में झारखंड राज्य के कुल ज़िलों की संख्या 24 है।


पंचायत अनुसूचित विस्तार अधिनियम

मध्य प्रदेश सरकार ने पंचायत अनुसूचित विस्तार अधिनियम लागू कर दिया है। राष्ट्र पति ने 15 नवंबर, 2022 को मध्यय प्रदेश के शहडोल ज़िले में एक कार्यक्रम में इसकी औपचारिक घोषणाा की। इसका उपयोग जनजातीय समुदाय के लोगों को सशक्तद बनाने के लिये किया जाएगा। इस अधिनियम का उद्देश्‍य ग्राम सभाओं की सक्रिय भागीदारी से जनजातीय लोगों को शोषण से बचाना है। यह अधिनियम अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को विशेष रूप से प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन में विशेष अधिकार देता है। पंचायत अनुसूचित विस्तागर अधिनियम (PESA/पेसा) वर्ष 1996 में "पंचायतों से संबंधित संविधान के भाग IX के प्रावधानों को अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तारित करने के लिये" अधिनियमित किया गया था। संविधान के अनुच्छेद 243-243ZT के भाग IX में नगर पालिकाओं और सहकारी समितियों से संबंधित प्रावधान हैं। इस अधिनियम के तहत अनुसूचित क्षेत्र वे हैं जिन्हें अनुच्छेद 244 (1) में संदर्भित किया गया है, जिसके अनुसार पाँचवीं अनुसूची के प्रावधान असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिज़ोरम के अलावा अन्य राज्यों में अनुसूचित क्षेत्रों की अनुसूचित जनजातियों पर लागू होंगे। पाँचवीं अनुसूची इन क्षेत्रों के लिये विशेष प्रावधानों की शृंखला प्रदान करती है।


भारतीय ओलंपिक संघ एथलीट आयोग

ओलंपिक पदक विजेता एम.सी मैरीकॉम, पी.वी. सिंधु, मीराबाई चानु और गगन नारंग आदि दस प्रमुख खिलाड़ियों को भारतीय ओलंपिक संघ एथलीट आयोग का सदस्य चुना गया है। इस सर्वोच्च संस्था के सदस्य के रूप में पाँच पुरुष एवं पाँच महिला खिलाड़ियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। विंटर ओलंपिक के खिलाड़ी शिवा केशवन, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल, महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल, तलवारबाज़ भवानी देवी, नौकायन खिलाड़ी बजरंग लाल तथा पूर्व शॉटपुट खिलाड़ी ओमप्रकाश सिंतथाकरहाना इस संस्था के अन्य छह सदस्य निर्वाचित हुए हैं। ये सभी ओलंपिक खिलाड़ी हैं। भारतीय ओलंपिक संघ भारत की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (NOC) है। संघ का कार्य ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों व अन्य अंतर्राष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्त्व करने वाले एथलीटों का चयन करना और भारतीय टीम का प्रबंधन करना है। यह भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ की तरह ही कार्य करता है, तथा राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधिित्त्व करने वाले एथलीटों का भी चयन करता है।

 

डिजिटल शक्ति 4.0 का शुभारंभ

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने 16 नवंबर को डिजिटल शक्ति अभियान 4.0 का शुभारंभ किया। यह अभियान साइबर क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों को डिजिटल रूप से सशक्त व कुशल बनाने हेतु एक अखिल भारतीय परियोजना है। महिलाओं और लड़कियों के लिये सुरक्षित ऑनलाइन व्यवस्था सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप डिजिटल शक्ति 4.0 महिलाओं को डिजिटल रूप से कुशल बनाने और ऑनलाइन माध्यम से किसी भी अवैध/अनुचित गतिविधि के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिये जागरूक करने पर केंद्रित है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसे साइबर पीस फाउंडेशन और META के सहयोग से शुरू किया। देश भर में महिलाओं को डिजिटल क्षेत्र में जागरूकता के स्तर को बढ़ाने में मदद के लिये जून 2018 में डिजिटल शक्ति की शुरुआत हुई थी। भारत में इस परियोजना के माध्यम से 3 लाख से अधिक महिलाओं को साइबर सुरक्षा के विषय में परामर्श की सुविधा के साथ-साथ उनके लाभ के लिये रिपोर्टिंग तथा निवारण व्यवस्था, डेटा गोपनीयता एवं प्रौद्योगिकी के उपयोग में काफी मदद मिल रही है।



विश्व दूरदर्शन दिवस

विश्व दूरदर्शन दिवस  प्रतिवर्ष 21 नवंबर को मनाया जाता है। दूरदर्शन (टेलीविज़न) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1996 में इस दिवस को मनाए जाने पुष्टि की गई थी। इसका उद्देश्य प्रमुख आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए पूरे विश्व के ज्ञान में वृद्धि करना है। वर्तमान समय में यह मीडिया की सबसे प्रमुख ताकत है। यूनेस्को ने टेलीविज़न को संचार और सूचना के एक महत्त्वपूर्ण साधन के रूप में पहचाना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 17 दिसंबर, 1996 को 21 नवंबर की तिथि को विश्व दूरदर्शन दिवस के रूप घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1996 में 21 और 22 नवंबर को विश्व के प्रथम टेलीविज़न फोरम का आयोजन किया था। इसमें टेलीविज़न के विश्व पर पड़ने वाले प्रभाव के संदर्भ में चर्चा की गई। साथ ही इस तथ्य पर भी चर्चा की गई कि विश्व की दिशा और दशा परिवर्तित करने में इसका क्या योगदान है। विश्व की राजनीति पर टेलीविज़न के प्रभाव और इसकी उपस्थिति को किसी भी रूप में इनकार नहीं किया जा सकता है। वर्तमान में यह मनोरंजन एवं ज्ञान के प्रमुख स्रोतों में से एक है लेकिन साथ में यह भी माना जा रहा है कि इसके नकारात्मक प्रभाव भी दृष्टिगत हो रहे हैं। अतः इसके नकारात्मक प्रभाव को रोकने और प्रसारण संबंधी आवश्यक नियम के लिये कुछ क़ानूनी प्रतिबंध भी आरोपित किये जाने की आवश्यकता है।


फीफा फुटबॉल विश्व कप

22वें फुटबॉल विश्व कप 21 नवंबर, 2022 को भव्या उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। फुटबॉल विश्व कप 21 नवंबर को अल-बायत स्टेडियम में पहला मैच खेला गया। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने विश्व कप की आधिकारिक शुरुआत की। फीफा या फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन दुनिया में फुटबॉल का सर्वोच्च शासी निकाय है। यह एसोसिएशन फुटबॉल, फुटसल और बीच सॉकर का अंतर्राष्ट्रीय शासी निकाय है। फीफा एक गैर-लाभकारी संगठन है। वर्ष 1904 में स्थापित फीफा को बेल्जियम, डेनमार्क, फ्राँस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन और स्विटज़रलैंड के राष्ट्रीय संघों के बीच अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा की निगरानी के लिये लॉन्च किया गया था। फीफा में अब 211 सदस्य देश शामिल हैं। इसका मुख्यालय ज्यूरिख में है। फीफा का प्राथमिक उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल का प्रसार करना तथा सत्यनिष्ठा और निष्पक्ष खेल को बढ़ावा देना है। यह वर्ष 1930 में शुरू हुआ, पुरुष विश्व कप तथा वर्ष 1991 में शुरू हुए महिला विश्व कप सहित अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों के संगठन और प्रचार के लिये ज़िम्मेदार है।

 


हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय वार्ता 2022

23 नवंबर को नई दिल्ली में भारतीय नौसेना की तीन दिवसीय शीर्ष स्तरीय क्षेत्रीय रणनीतिक वार्ता, हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय वार्ता 2022 शुरू हुई। यह एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन है जो विचारों के आदान-प्रदान और हिंद-प्रशांत से संबंधित समुद्री मुद्दों पर विचार-विमर्श को बढ़ावा देता है। रक्षा राज्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भारत समुद्री क्षेत्र में खतरों से निपटने के लिये पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने देश की समुद्री क्षमता बढ़ाने, समुद्री संसाधनों के सतत् प्रबंधन और सैन्य क्षमता को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। नौसेना प्रमुख ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने में भारतीय नौसेना की पहुँच को रेखांकित किया।


संगाई महोत्सव

मणिपुर संगाई महोत्सव 21 से 30 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। मणिपुर संगाई महोत्सव मणिपुर की विशिष्टता को प्रदर्शित करने हेतु प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम है। इस उत्सव का नाम मणिपुर के राजकीय पशु, संगाई हिरण के नाम पर रखा  गया है, जो केवल लोकटक झील में तैरते हुए केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान में पाया जाता है। यह उत्सव कारीगरों और बुनकरों  को स्वदेशी हस्तशिल्प और हथकरघा के माध्यम से अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। हेरिटेज पार्क में प्रदर्शित अलग अलग तरह से बनाई झोपड़ियों के माध्यम से विभिन्न जनजातियों की जीवन-शैली के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। स्थानीय लोग देशी खेलों में अपने कौशल का प्रदर्शन करते हैं जिसमें मणिपुर की प्रसिद्ध युद्ध कला (मार्शल आर्ट )  थांग ता (भाला और तलवार के कौशल का संयोजन) के साथ-साथ अन्य खेल शामिल हैं। सगोल कांगजेई पोलो का स्वदेशी रूप है जो यहाँ बड़े पैमाने पर खेला जाता है। इन खेलों के अलावा विभिन्न स्थानों पर ट्रेकिंग, व्हाइट वाटर राफ्टिंग और पैरासेलिंग जैसे साहसिक खेलों का आनंद लिया जा सकता है।

सोलोमन द्वीप

सोलोमन द्वीप में 22 नवंबर, 2022 को 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में आए भूकंप के बाद सोलोमन द्वीप में यह भूकंप आया है। सोलोमन द्वीप पापुआ न्यू गिनी के पूर्व में मेलानेशिया में स्थित एक राष्ट्र है, जिसमें 990 से अधिक द्वीप शामिल हैं। इसकी राजधानी होनियारा है, जो कि ग्वाडलकैनाल द्वीप पर स्थित है। इसमें ज्वालामुखीय द्वीपों और प्रवाल द्वीपों की दोहरी शृंखला शामिल है। मेलानेशिया दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में ओशिनिया का एक उपक्षेत्र है। बुका और बोगनविले के अपवाद के साथ सोलोमन शृंखला का अधिकांश हिस्सा इस देश में शामिल है, जो कि उत्तर-पश्चिमी छोर पर पापुआ न्यू गिनी नामक एक स्वायत्त क्षेत्र का निर्माण करते हैं। यह द्वीप एक संवैधानिक राजतंत्र है, जिसका प्रतिनिधित्व ब्रिटिश सम्राट द्वारा नियुक्त गवर्नर-जनरल करता है, जो राज्य के औपचारिक प्रमुख के रूप में कार्य करता है।

 

पिलाउल्लाकांडी थेक्केपरांबिल उषा - पीटी उषा

एथलीट और राज्यसभा की मनोनीत सांसद पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पद की वो इकलौती दावेदार थीं। इस संबंध में चुनाव 10 दिसंबर को होने थे, लेकिन विपक्ष में कोई और उम्मीदवार नहीं होने की वजह से उन्हें IOA की पहली महिला अध्यक्ष चुन लिया गया है। पीटी उषा को 'पय्योली एक्सप्रेस, उड़नपरी' के नाम से भी जाना जाता है और वह देश की सबसे सफल एथलीटों में से एक हैं। पीटी उषा ने वर्ष 1982 से 1994 तक एशियाई खेलों में चार  स्वर्ण सहित 11 पदक जीते। उन्होंने वर्ष 1986 के सियोल एशियाई खेलों में सभी चार स्वर्ण (200 मीटर, 400 मीटर,  400 मीटर बाधा दौड़ और चार गुणा 400 मीटर रिले) पदकों के साथ ही 100 मीटर में रजत भी जीता था। उषा ने 1982 नई दिल्ली  एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर में पदक जीते। कुल मिलाकर उन्होंने 1983 से 1998 तक एशियाई चैम्पिपियनशिप में कुल 23 पदक जीते। पीटी उषा वर्ष 1984 के ओलिंपिक 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं थी। भारतीय ओलंपिक संघ भारत की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (NOC) है। इसका कार्य ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों व अन्य अंतर्राष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्त्व करने वाले एथलीटों का चयन करना और भारतीय टीम का प्रबंधन करना है। यह भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ की तरह ही कार्य करता है, तथा राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्त्व करने वाले एथलीटों का भी चयन करता है।


Also Read.....

समसामयिकी सारांश अक्टूबर  2022 

समसमयिकी सारांश सितंबर   2022

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.