महासागर विज्ञान शब्दावली |Ocean Science Terminology

 महासागर विज्ञान शब्दावली |Ocean Science Terminology

महासागर विज्ञान शब्दावली |Ocean Science Terminology


 

अंटार्कटिक, अंटार्कटिका : 

  • यूनानी भाषा के 'आर्कटोस' शब्द का अर्थ है ऋक्ष, रीछ या भालू। उत्तरी ध्रुव-प्रदेश भालू (पोलर बियर) के लिए प्रसिद्ध है । 'आर्कटोस' के आधार पर 'आर्कटिक' शब्द बना, और उत्तरी खगोल के ध्रुव तारे की परिक्रमा करने वाले सात तारों के समूह (सप्तर्षि) के लिए 'ग्रेट बियर' शब्द प्रयोग किया जाता है।

 

आर्कटिक

  • आर्कटिक (उत्तरी ध्रुव) ऐसे क्षेत्र हैं जो पृथ्वी के वातावरण को नियंत्रित करते हैं। यह अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र है और इस पर किसी का अधिकार नहीं है किन्तु इसके निकटवर्ती क्षेत्रों पर नार्वे, अमेरिका, रूस, डेनमार्क की सम्प्रभुता है।

 

अंटार्कटिका वृत्त 

  • दक्षिणी ध्रुव से साढ़े तेईस डिग्री के अन्तर पर विषुवत वृत्त के समानान्तर एक काल्पनिक अक्षांश वृत्त। यह रेखा दक्षिणी शीत कटिबन्ध को दक्षिणी उष्ण कटिबन्ध से पृथक करती है। इस रेखा पर साल में एक दिन (22 दिसंबर) सूर्यास्त नहीं होता, और एक दिन (21 जून) सूर्योदय नहीं होता अंटार्कटिक वृत्त के भीतर जैसे-जैसे आप दक्षिणी ध्रुव की ओर आगे बढ़ते जायेंगे, वैसे-वैसे ऐसे दिनों की संख्या बढ़ती चली जायेगी। आर्कटिक वृत्त में इसके ठीक उल्टा चलता है।

 

महाद्वीपीय हिमानी (Continental Glacier) 

  • किसी भू क्षेत्र पर फैली हुई विशाल हिमराशि। अंटार्कटिका महाद्वीप करीब 240 लाख घन किलोमीटर हिमराशि से व्याप्त है। इस हिमराशि की मोटाई कहीं-कहीं साढ़े चार किलोमीटर तक पहुंच जाती है। दक्षिणी ध्रुव पर यह मोटाई करीब 2800 मीटर है। अंटार्कटिका के बाद दूसरा बड़ा महाद्वीपीय हिमानी ग्रीनलैंड में है।

 

हिमशैल (lce Burge)

  • तटीय हिमानी टूट कर अलग हुए 1. समुद्र में बहने वाले विशाल हिमखण्ड। समुद्र में इनका लगभग नौवां भाग ऊपर रहता है और शेष नीचे। उत्तर में ग्रीनलैंड और दक्षिण में अंटार्कटिक इन हिमशैलों के स्रोत हैं । ये कभी-कभी 80 किमी. तक लम्बे होते हैं। इनकी ऊंचाई समुद्र सतह से 100 मीटर ऊपर तक हो सकती है।

 

रौस हिम (lce Shelf)

  • दक्षिणी अंटार्कटिक में समुद्र से लगी हिम की ऊंची दीवार। यह दीवार समुद्र की सतह से 280 मीटर नीचे तथा 50 मीटर ऊपर तक हो सकती है। जेम्स क्लार्क रौस ने पहली बार 1842 में इनकी खोज की थी।

 

नखलिस्तान (Oasis) :

  • अंटार्कटिक क्षेत्र बर्फ का विशाल रेगिस्तान है। इन्हें नखलिस्तान पर या मरुउद्यान भी कहते हैं। ये एक चट्टानी क्षेत्र होता है जिसके निकट एक दो झीलें भी होती हैं।

 

एकोस्टिक राइट गेज (ATG) 

  • यह एक प्रकार की समर्पित संकेत प्रसंस्करण प्रणाली है जिसके एनलॉग इलेक्ट्रानिक हार्डवेयर के सभी हिस्से महासागर विकास विभाग के विकास केन्द्रों विकसित किए गए हैं। एटीजी प्रणाली का डिजाइन एवं विकास इस प्रकार किया गया है कि यह बिना किसी सहयोग के राक्रिय रह सकती है।

 

विन्सन मैसिफ (Vinson Massif) : 

  • यह अंटार्कटिका का सबसे उच्चतम बिन्दु (5,140 मी.) है।

 

सदर्न ओशन (Southern Ocean) : 

  • यह अंटार्कटिका का सबसे निम्नतम (0 मी.) बिन्दु है। एबिसल जोन (Abyssal Zone) : गहन सागर का वह क्षेत्र है जहां प्रकाश का प्रवेश नहीं होता है तथा विशिष्ट प्रकार निक्षेप भी पाए जाते हैं।

 

समुद्र विज्ञान (Oceanography)

  • महासागरों के भौतिक, रासायनिक और जैविक विशेषताओं के वैज्ञानिक अध्ययन का विज्ञान।

 

एल नीनो (El Nino) :

  • उष्ण कटिबंधीय प्रशांत महासागर में वायुमण्डल प्रणाली में असंतुलन के कारण वैश्विक मौसमी प्रभावों को एल नीनो की संज्ञा दी गई है।

 

ला नीनो (La Nina) : 

  • यह एक शीत घटना या शीत वृतान्त है। एल नीनो तथा ला नीनो के कारण विश्व के दूरस्थ भागों में भी व्यापक मौसमी परिवर्तन होते हैं।

 

सक्रिय सोनार (Active Sonar) : 

  • ध्वनिक ट्रांसड्यूसरों का उपयोग कर सोनार प्रणाली द्वारा अन्तःसागरीय अध्ययन करने वाला उपकरण है।

 

आइस शीट व आइस कोर (Ice Sheet and Ice Core) : 

  • अंटार्कटिका के आइस शीट (अनुछुई बर्फ की परत) से आइस कोर निकाला जाता है। ये आइस कोर अंटार्कटिका में खाली नाल अथवा ट्यूब की गहराई तक धकेलकर या फिर बड़ी- बड़ी ड्रिल मशीनों द्वारा हजारों मीटर ड्रिल करके निकाले जाते हैं । वैज्ञानिकों को आइस कोर के अध्ययनों से ज्ञात हुआ है कि गत् 7 लाख 40 हजार वर्षों में लगभग 8 हिम युग आ चुके हैं।

 

बैलास्ट (Ballast) 

  • जलयानों में समुद्री अध्ययन तथा स्थायित्व हेतु प्रयुक्त भारी पदार्थों का समूह जिसे एक प्रकोष्ठ में संग्रहीत किया जाता है।

 

बैथीमिट्री (Bathymetry) 

  •  नितल के अध्ययन हेतु महासागरों की गहराई की माप करने वाली शाखा।

 

बेन्थॉस (Benthos) : 

  • सागर तल पर रहने वाले जीव, समुद्री खर-पतवार स्पॉन्ज तथा समुद्री आर्चिन। यथा

 

बट्रेस जोन (Buttress Zone) : 

  • किसी प्रवाल भित्ति का सागरीय भाग जहां उभार तथा जांच वैकिल्पक रूप से अवस्थित होते हैं।

 

ब्रैकिश वाटर (Brackish Water) : 

  • निम्न लवणता वाला जल। 

ब्राइन वाटर (
Brine Water) :
  • लवणता की अधिकता वाला जल।

क्लोरिनिटी (Chlorinity) :

  • समुद्री जल में क्लोराइड, ब्रोमाइड, तथा आयोडाइड की मात्रा की माप।

 

महाद्वीपीय निमग्न तट (Continental Shelf)

  •  महाद्वीप का वह भाग जो विस्तृत होकर सागरीय जल में निमग्न हो ।

 

महाद्वीपीय निमग्न ढाल (Continental Slope) 

  • महाद्वीपीय निमग्न तट से प्रारंभ होकर सागर तल के ढाल को निमग्न ढाल कहते हैं। यह सामान्यतया तट से 100 से 150 मीटर की गहराई तक होता है।

 

महाद्वीपीय अपसरण (Continental Drift) : 

  • भू-पृष्ठ पर दो महाद्वीपों का सापेक्ष अपसरण ।

 

अभिसरण क्षेत्र (Convergence Zone) :

  • विभिन्न घनत्व वाले जल का एक स्थान पर अभिसरण।

 

गहन सागर पंख (Deep Sea Fin)

  • नितल पर निक्षेपों से निर्मित शंक्वाकार रचना।

 

डिमरसल (Demersal ) :

  • किसी जीव की सागरीय तल पर रहने की प्रवृत्ति। ऐसे जीवों में जल नलिकाओं में तैरने की भी प्रवृत्ति पाई जाती है।

 

घनत्व वक्र (Density Curve) : 

  • द्रवों के घनत्व, तापमान एवं लवणता के अंतर्संबंधों का लेखा चित्र

 

डिसथर्मल जोन (Disthermal Zone) :

  • सागर में थर्मोक्लाइन के नीचे का भाग जहां तापमान कमोबेश स्थिर होता है।

 

विध्वंसक हस्तक्षेप (Destructive Interference) : 

  • तरंगों की गतिविधियों के कारण उत्पन्न होने वाली लघु तरंगों में ऊर्जा की न्यूनता।

 

बहिर्वनस्पाती (Epiflora) :

  • सागर तल के साथ संपर्क में रहने वाली वनस्पतियां।

Also Read..

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.