MP Current Affairs 2022 : Feb Part 01। मध्यप्रदेश समसमयिकी 2022

 MP Current Affairs 2022 : Feb Part 01
 मध्यप्रदेश समसमयिकी 2022 
MP Current Affairs 2022 : Feb Part 01। मध्यप्रदेश समसमयिकी 2022



MP Current Affair Feb 2022

  • नर्मदा जयंती  के अवसर पर होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम और बाबई का नाम माखन नगर किया गया है ।
  • नेशनल कामधेनु ब्रीडिंग सेंटर कीरतपुर (इटारसी) में बनाया जाएगा ।


मध्य प्रदेश में नए नगर परिषद का गठन

  • मध्य प्रदेश राज्य शासन द्वारा 4 नई नगर परिषद का गठन किया गया है।
  • अनूपपुर जिले में नगर परिषद बरगवां (अमलाई),
  •  सिंगरौली जिले में सरई और बरगवां तथा
  • सागर जिले में कर्रापुर नगर परिषद का गठन किया गया है।

 

सागर जिले की नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा की सीमा में वृद्धि

  • सागर जिले की नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा की सीमा में वृद्धि की गई है। इसमें ग्राम पंचायम मगरधा के अनगरीय क्षेत्र मगरधा एवं ग्राम मगरधा, ग्राम पंचायत बेलई के ग्राम भौरदहार, मझगुवां, ग्राम पंचायत संजरा के ग्राम रनगुवां, ग्राम पंचायत बसारी के  ग्राम बसारी और ग्राम पंचायत बरखेरा गौतम के ग्राम हिनौता को शामिल किया गया है।

 

अत्याधुनिक इंडोर फायनल शूटिंग रेंज मध्यप्रदेश

  • मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अत्याधुनिक इंडोर फायनल शूटिंग रेंज का निर्माण किया जायेगा।
  • इस रेंज के बन जाने पर मध्यप्रदेश में वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा सकेगा।
  • उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश ने शूटिंग वर्ल्ड कप की मेजबानी का प्रस्ताव भेजा है।
  • मध्य प्रदेश की  खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया हैं

 

भोपाल में बनेगा ऑर्टिफिशियल सलालम कोर्स

  • वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की सलालम विधा के तहत भोपाल में ऑर्टिफिशियल सलालम कोर्स विकसित किया जायेगा।

 

चित्र भारती राष्ट्रीय लघु फिल्म समारोह भोपाल संस्करण

  • भारतीय चित्र साधना द्वारा भोपाल में आयोजित होने वाले 'चित्र भारतीय राष्ट्रीय लघु फिल्म समारोह' के 18-20 फरवरी 22 को प्रस्तावित चतुर्थ संस्करण को कोरोना की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए स्थगित किया गया है। यह समारोह अब 25 से 27 मार्च, 2022 तक पूर्व निर्धारित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नवनिर्मित बिसनखेड़ी परिसर में आयोजित किया जायेगा।
  • फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए देश के 18 राज्यों से 15 भाषाओं में 712 फिल्में प्राप्त हुईं हैं। इनमें से अनुवीक्षण समिति ने 120 फिल्में समारोह में प्रदर्शन के लिए चुनी हैं।
  • चित्र भारती राष्ट्रीय लघु फिल्म समारोह भोपाल संस्करण का आयोजन सतपुड़ा चलचित्र समिति और विश्व संवाद केन्द्र, मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इससे पहले यह समारोह इंदौर, दिल्ली और अहमदाबाद में आयोजित किया जा चुका है।

 

मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन का लक्ष्य की स्थिति

  • प्रदेश में  वर्ष 2025 तक क्षय उन्मूलन के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध  वर्ष 2024 तक लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है ।


टी.बी. चेम्पियन्स कौन हैं 

  • टी.बी. चेम्पियन्स  समाज के प्रत्येक वर्ग का प्रतिनिधित्व करते है।
  • टी.बी. चेम्पियन्स का क्षय रोग संबंधी जानकारियों के प्रचार-प्रसार और  जनसमुदाय में क्षय रोग से संबंधित भ्रांतियों, कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
  • स्टेट टी.बी. फोरम के सभी सदस्यों का मुख्य उद्देश्य क्षय रोग के उपचार एवं इससे मुक्ति के लिए  जन जागरूकता बढ़ाना है।
  • साथ ही  शासन द्वारा टी.बी. उन्मूलन के लिए  किये जा रहे विभिन्न प्रयासों को गति प्रदान करना है।


2 फरवरी को विश्व वेटलैण्ड दिवस

  • पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को), भोपाल द्वारा राष्ट्रीय हरित कोर योजना के माध्यम से 2 फरवरी को विश्व वेटलैण्ड दिवस मनाया गया। इस दौरान ईको क्लब विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को आर्दभूमि (वेटलेण्ड) के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया।

 

मध्यप्रदेश की रामसर साइट भोज वेटलैंड

  • विश्व वेटलैंड दिवस 2 फरवरी को मध्यप्रदेश की रामसर साइट भोज वेटलैंड में पिछले 45 दिनों से चल रही पक्षी-गणना का समापन किया।
  • राज्य वेटलैंड भोपाल बर्डस्, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, राज्य वेटलैंड प्राधिकरण और वीएनएस नेचर सेवियर्स के संयुक्त तत्वावधान में आठ चरणों में हुई पक्षी गणना में देश के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  • प्रतिभागियों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, बिहार आदि राज्यों के वरिष्ठ वन अधिकारी, पक्षी विशेषज्ञ, पक्षी वैज्ञानिक, फोटोग्राफर्स, विद्यार्थी, और पक्षी प्रेमी शामिल हुए
  • भोज वेटलैंड में हुई शरदकालीन पक्षी गणना में 207 प्रजातियों के पक्षियों की पहचान की गई।
  • प्रवासी पक्षियों में बार हेडेड गीज़, ग्रे लेग गीज़, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, कॉमन पोचार्ड, यूरेशियन विजन, नॉर्दन शोवलर, कॉमन कूट, कॉम्ब  डक, रडी शेल्डक, कॉमन टील, लिटिल ग्रीब, स्पॉट बिल्ड डक, कॉटन टील, ग्रे हेडेड लैपविंग, कॉमन स्नाइप, रेड नेप्ड आइबिस, ग्लॉसी आइबिस, ब्लैक हेडेड आइबिस, पेंटेड स्टोर्क, ओपन बिल स्टोर्क, ब्लू थ्रोट, यूरेशियन राइनेक, ब्लैक रेड स्टार्ट, ब्लैक बिटर्न, चेस्टनट बिटर्न, लॉन्ग टेल्ड मिनिवेट, बूटेड वार्बलर, एशियन ब्राउन फ्लाईकैचर, ब्लैक हेडेड बंटिंग, रेड हेडेड बंटिंग, ब्राउन हेडेड गल, पलाश गल आदि की पहचान की गई।

 

भोजवेटलैंड के 5 जोन

  • भोजवेटलैंड को 5 जोन में बॉटा गया है । विशनखेड़ी से बीलखेड़ा, बम्होरी, छोटे तालाब से बैरागढ़, बोरवन तथा नीलबड़ से खजुरी।
  • भोज वेटलैंड के किनारे स्थित वन विहार में इस बार दुर्लभ प्रजाति के प्रवासी पक्षी ग्रे लेग गीज़, बार हेडेड गीज़, ब्लैक बिटर्न, चेस्टनट बिटर्न, ग्रे हेडेड लेप विंग, पेरे ग्रीन फाल्कन और लॉन्ग टेल्ड मिनी वेट पक्षी भी उन्मुक्त विचरण करते हुए दिखे। वन विहार प्रबंधन द्वारा प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा और देखभाल के हर साल बेहतर प्रबंध किये जाते हैं।


मध्यप्रदेश में चिकित्सा पाठ्यक्रम को हिन्दी में

  • प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन संचालित चिकित्सा महाविद्यालयों में चिकित्सा पाठ्यक्रम को हिन्दी में पढ़ाये जाने की कार्यवाही जारी है। इसी अनुक्रम में कार्यवाही कर गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल से इसकी शुरुआत करने के निर्देश दिये गये हैं।


प्रथम चरण 

  • प्रथम चरण में चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रम को पढ़ाते समय चिकित्सा शिक्षकों द्वारा हिन्दी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग किया जायेगा। साथ ही प्रथम वर्ष के चिकित्सा छात्रों की स्टडी कर आकलन किया जायेगा। पहले हिन्दी पृष्ठभूमि के छात्रों का 2 माह अंग्रेजी माध्यम से एवं 2 माह हिन्दी भाषा के उपयोग से पठन-पाठन का आकलन भी किया जायेगा। 

द्वितीय चरण 

  • द्वितीय चरण में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के 3 विषयों (एनाटॉमी, फिजियोलॉजी एवं बायो-केमेस्ट्री) की पूरक संदर्भ पुस्तकों को हिन्दी भाषा में  तैयार किया जायेगा।  इस कार्य-योजना को पूरा करने के लिए 3 समिति बनायी गयी है। 

प्रथम समिति 

  • चिकित्सा पाठ्यक्रम में हिन्दी के उपयोग एवं हिन्दी में पूरक संदर्भ पुस्तकों को तैयार करने की कार्य-योजना तैयार करने के लिये समिति गठित की गई है। कार्य-योजना को मूर्तरूप देने के लिये अटल बिहारी हिन्दी विश्वविद्यालय का मार्गदर्शन प्राप्त किया जायेगा। इससे इस प्रकल्प का क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। 

द्वितीय उप समिति 

  • एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विषय एनाटॉमी, फिजियोलॉजी एवं बायो-केमेस्ट्री की हिन्दी में पूरक संदर्भ पुस्तकें तैयार करने के लिये उप समिति गठित की गई। 

तृतीय उप समिति 

  • द्वितीय उप समिति द्वारा हिन्दी में तैयार किए गए विषय को पुनः सूक्ष्म रूप से परिष्कृत करने के लिये एक सत्यापन उप समिति भी गठित की गई है।

 

'मध्यप्रदेश रत्न', 'मध्यप्रदेश गौरव' और 'मध्यप्रदेश श्री' पुरस्कार

  • मध्यप्रदेश सरकार 2022  से 'मध्यप्रदेश रत्न', 'मध्यप्रदेश गौरव' और 'मध्यप्रदेश श्री' पुरस्कार प्रारंभ करेगी।
  • इस वर्ष ये पुरस्कार नवम्बर माह में प्रदान किये जायेंगे।
  • ये पुरस्कार कला, संस्कृति, साहित्य, विज्ञान, चिकित्सा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिये जायेंगे।

 

मध्य प्रदेश की विभूतियां 2022

  • मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता की ओर से आज पद्म सम्मान प्राप्त करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया ।

 

स्व. डॉ. एन.पी. मिश्रा

  • चिकित्सा क्षेत्र में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया।

श्री भज्जू श्याम एवं श्रीमती दुर्गाबाई

  • व्याम गोंडी चित्रकला के क्षेत्र में विशिष्ट नाम हैं। सारी दुनिया में इनकी कला की सराहना हो रही है। प्रकृति एवं लोक-कलाओं पर आधारित इनके चित्र अत्यंत विशिष्ट हैं।

श्री अर्जुन सिंह धुर्वे

  • जनजातीय संस्कृति को विशेष पहचान दिलाने में अमूल्य योगदान है।

श्री रामसहाय पाण्डे

  • राई नृत्य को नया स्वरूप एवं सम्मान दिया है। उन्होंने इस नृत्य को दुनिया में पहचान दिलाने के लिये काफी कष्ट सहे हैं। वे पूर्ण कलाकार हैं।

श्री विजयदत्त श्रीधर

  • पत्रकारिता एवं लेखन के क्षेत्र में श्री विजयदत्त श्रीधर देश में अपनी अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने सप्रे संग्रहालय की स्थापना की है, जो अत्यंत उपयोगी है।

 

बहु-संकाय संस्थान मध्यप्रदेश

  • उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश की शैक्षणिक संस्थानों में जहाँ स्नातक स्तर में एकल एवं द्वि-संकाय संचालित है ऐसे शासकीय महाविद्यालयों को बहु-संकाय संस्थान के रूप में उन्नयन करने की अनुमति प्रदान की गई है।
  • मध्य प्रदेश में कुल 135 एकल संकाय तथा 114 द्वि-संकाय संचालित शासकीय महाविद्यालय हैं।
  • राज्य शासन द्वारा प्रथम चरण में 50 महाविद्यालयों को बहु-संकाय संस्थान के रूप में उन्नयन करने के लिए डीपीआर तैयार कर वित्त विभाग को प्रेषित किया गया है।
  • महाविद्यालय जन-भागीदारी समिति द्वारा स्व-वित्तीय योजना के तहत निर्धारित शर्तों की पूर्ति कर शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक स्तर पर नवीन संकाय प्रारंभ करने की अनुमति प्राप्त की जा सकती है।

 

बीजकवाड़ा मध्यप्रदेश का स्वीट कॉर्न विलेज (ग्राम)

  • मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले का गाँव बीजकवाड़ा देश में स्वीट कॉर्न ग्राम के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।
  • यहाँ 160 हेक्टेयर क्षेत्र में 36 किसान स्वीट कॉर्न की फसल ले रहे हैं, जिसकी मार्केटिंग प्रदेश में ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी हो रही है। इस साल इन किसानों ने लगभग 2400 मीट्रिक टन स्वीट कॉर्न का उत्पादन किया, जिससे उन्हें 3 करोड़ 60 लाख रुपये की आय हुई है।

 

क्रिस्प के एम.डी. डॉ. श्रीकान्त पाटिल बने

  • राज्य शासन ने डॉ. श्रीकान्त वी. पाटिल को सेन्टर फॉर रिसर्च एण्ड इण्डस्ट्रियल स्टॉफ परफार्मेंस (क्रिस्प) के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर नामांकित किया है। 

 

मध्यप्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में आईवीएफ सेंटर्स

  • ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा और सागर मेडिकल कॉलेजों में आइवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) सेंटर खोले जाने के लिये प्रस्ताव है । आर्थिक रूप से कमजोर नि:संतान दंपतियों की परेशानी को ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मेडिकल कॉलेजों में आइवीएफ सेंटर खोलने का निर्णय लिया था।

 

आचार्य शंकर की 108 फुट ऊँची बहुधातु प्रतिमा

 

  • मंत्रि-परिषद ने ओंकारेश्वर में आचार्य शंकर की 108 फुट ऊँची बहु धातु प्रतिमा, शंकर संग्रहालय एवं आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान की अधोसंरचना के निर्माण की परियोजना लागत राशि रू. 2141.85 करोड़ की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदाय की।


मध्यप्रदेश के नवीन औदयोगिक क्षेत्र 

 

  • मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में दो नवीन औदयोगिक पार्क भोपाल (बगरौदा गोकलाकुंडी) एवं सीहोर (बढ़ियाखेड़ी ) में रू. 59 करोड़ 89 लाख की लागत से विकसित किये जाने का निर्णय लिया। औद्योगिक क्षेत्र विकास योजनाओं के क्रियान्वयन से नवीन उदयोगों की स्थापना के लिये प्रदेश में लगभग राशि 1650 करोड़ रूपये का निवेश होना संभावित हैं एवं 1950 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।

 

मध्य प्रदेश में चार नवीन निजी विश्वविद्यालय की स्थापना

 

  • मंत्रि-परिषद ने चार नवीन निजी विश्वविद्यालयों प्रेस्टीज विश्वविद्यालय इंदौर, टाइम्स विश्वविद्यालय, भोपाल, डॉ. प्रीति ग्लोबल विश्वविद्यालय शिवपुरी एवं एल.एन.सी.टी विद्यापीठ विश्वविद्यालय इंदौर की स्थापना प्रस्तावित अध्यादेश के माध्यम से किये जाने के संबंध में प्रस्तुत संशोधन अध्यादेश 2022 को प्रभावशील करने के विभागीय प्रस्ताव को अनुमोदित किया। अध्यादेश जारी करने के लिए आनुषांगिक विधिक कार्यवाही करने हेतु उच्च शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया।

 

राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (नीपा)- राष्ट्रीय अवार्ड

  • शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (नीपा) नई दिल्ली द्वारा शैक्षिक प्रशासन में नवाचार के लिए मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग के छ: अधिकारियों को पुरस्कृत किया है।
  • नीपा ने इस सम्मान के लिए मध्यप्रदेश से सर्व शिक्षा अभियान के तात्कालीन डीपीसी जिला सिवनी श्री गोपाल सिंह बघेल, तात्कालीन डीपीसी जिला हरदा श्री आर.एस. तिवारी, तात्कालीन डीपीसी राजगढ श्री कमल कुमार नागर, श्री शोएब खान बीआरसीसी जिला मंदसौर, श्री रामानुज शर्मा बीईओ/बीआरसीसी जिला अलीराजपुर और श्री प्रवीण चन्द्र उपाध्याय बीआरसीसी जिला मण्डला का चयन किया है।

 

अटल प्रगति पथ  परियोजना एक नजर में

 

  • अटल प्रगति पथ के लिए 404 किलोमीटर का एलाईनमेंट, विस्तृत सर्वे और डीपीआर तैयार करने के बाद, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सक्षम समिति ने अनुमोदन कर दिया है।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग अधिसूचित होने के बाद भू-अर्जन के लिए विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। निजी भूमि के अर्जन के लिए लगभग 335 करोड़ का मुआवजा दिया जाना अनुमानित है।
  • अटल प्रगति पथ राजस्थान-मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश को जोड़ेगा।
  • परियोजना दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेस-वे एवं पूर्व की ओर आगरा-कानपुर हाई-वे तथा पश्चिम की ओर पूर्व-पश्चिम कॉरीडोर को भी जोड़ेगी।
  • अटल प्रगति पथ श्योपुर-मुरैना और भिण्ड जिलों से 313 किलोमीटर की लंबाई में गुजरेगा। इसके भारत माला परियोजना में सम्मिलित होने की कार्यवाही भी पूरी हो गई है।

 

रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक सुपरफास्ट

  • मध्यप्रदेश के विंध्य और महाकौशल क्षेत्र को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है।
  • केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेन नं. 02195 रानी कमलापति- रीवा, ट्रेन नं. 02196 रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेनों एवं ट्रेन नं 05713 जबलपुर-नेनपुर पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ किया।


इन क्षेत्रों को होगा लाभ

 

  • रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन कमलापति स्टेशन से रीवा तक 9 स्टेशनों को कवर करेगी। इन नई ट्रेन सेवाओं के आरंभ से सतना, मैहर, कटनी, मुढवारा, दमोह, सागर, बीना, विदिशा क्षेत्रों का उत्तरोतर विकास होगा एवं इन क्षेत्रों के जनता, विद्यार्थी, व्यापार एवं पर्यटन को लाभ होगा। वहीं यात्रियों की सुगम रेल यात्रा के लिये जबलपुर-नेनपुर पैसेंजर ट्रेन को बहाल किया गया है।जबलपुर-नेनपुर पैसेंजर ट्रेन कुल 19 स्टेशनों को कवर करेगी।

 

सुपर क्लीन संडे- दतिया

  • मध्य प्रदेश गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्वच्छता माह में रविवार को दतिया में सुपर क्लीन संडेका शुभारंभ हूटर का बटन दबाकर किया।
  • सुपर क्लीन संडे में दतिया नगर में 105 स्थानों पर स्वच्छता दलों ने सफाई अभियान शुरू किया। स्वच्छता दल में 20 सदस्य शामिल हुए
  • शासन की मंशा के अनुरूप फरवरी माह स्वच्छता अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान में स्वच्छता के लिये सुपर क्लीन दतिया एवं सुपर क्लीन संडेका नवाचार किया गया है। इसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।


MP Current Affairs 2022.....

 

MP-PSC Study Materials 
MP PSC Pre
MP GK in Hindi
MP One Liner GK
One Liner GK 
MP PSC Main Paper 01
MP PSC Mains Paper 02
MP GK Question Answer
MP PSC Old Question Paper

1 comment:

Powered by Blogger.