MP Current Affairs 2022 : January Part 01। मध्यप्रदेश समसमयिकी 2022

MP Current Affairs 2022 : January Part 01 (मध्यप्रदेश समसमयिकी 2022)

MP Current Affairs 2022 : January Part 01। मध्यप्रदेश समसमयिकी 2022

 

MP Current Affairs 2022 : January Part 01


मध्य प्रदेश स्टार्स परियोजना 

  • मंत्रि-परिषद ने स्ट्रेंग्थनिंग टीचिंग- लर्निंग एंड रिजल्ट्स फॉर स्टेटस (स्टार्स) कार्यक्रम के क्रियान्वयन की सैद्धांतिक स्वीकृति दी। 
  • स्टार्स भारत शासन का कार्यक्रम हैजिसे 6 राज्यों-मध्यप्रदेशहिमाचल प्रदेशमहाराष्ट्रओडिशाराजस्थान और केरल में स्वीकृत किया गया है। 

स्टार्स कार्यक्रम का उद्देश्य

  • स्टार्स कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता और शासन-विधि (गवर्नेंस) का सुधार है। स्टार्स परियोजना में ऐसी गतिविधियाँ तथा नवाचार प्रस्तावित हैंजो समग्र शिक्षा अभियान में प्रावधानित नहीं किये जा सकते हैं। 
  • स्टार्स परियोजना में सबके लिये शिक्षासमग्र शिक्षा अभियानसस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्ज़ और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020सम्पूर्ण विद्यालय दृष्टिकोण (होल स्कूल अप्रोच) रहेंगे। 

 अमरकंटक ताप विदयुत गृहताप विद्युत विस्तार

  • मंत्रि-परिषद ने अमरकंटक ताप विदयुत गृहचचाई में 1660 मेगावाट क्षमता की सुपर क्रिटिकल तकनीक आधारित ताप विद्युत विस्तार इकाईलिये नीतिगत/सैद्धांतिक स्वीकृति दी।
  • प्रस्तावित परियोजना की अनुमानित लागत 4665 करोड़ 87 लाख रूपये है। परियोजना के लिये राज्य शासन द्वारा 15 प्रतिशत राशि अंशपूंजी के माध्यम से दी जाएगी। 

मुख्यमंत्री कृषक फसल उपार्जन सहायता योजना 

  • राज्य शासन में राज्य एजेंसियों की हानि की प्रतिपूर्ति करने तथा कृषकों की उपज नियमित रूप से समर्थन मूल्य पर क्रय होइसे सुनिश्चित करने के लिए दो योजना  (मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन को खाद्यान्न उपार्जन में हुई हानि की प्रतिपूर्ति तथा मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ को खाद्यान्न उपार्जन में हुई हानि की प्रतिपूर्ति) के स्थान पर वर्ष 2020- 21 से नवीन योजना मुख्यमंत्री कृषक फसल उपार्जन सहायता योजना लागू करने का निर्णय लिया।

  • योजना में उपार्जन कार्य में संलग्न राज्य की विभिन्न एजेंसियों की हानि तथा प्रतिपूर्ति के संबंध में मापदण्ड नियत करने के लिये कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित होगी। इसमें खाद्यसहकारिताकृषिपंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं वित्त विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।

 

नवीन राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना 

मध्यप्रदेश में पशुपालन एवं डेयरी विभाग में भारत सरकार की नवीन राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना का क्रियान्वयन करने का निर्णय लिया। 

नवीन राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना का उद्देश्य एवं लाभ 

  • योजना का उददेश्य मुख्यत: पशु नस्ल विकासरोजगार सृजनपशुओं की उत्पादकता बढ़ानाअनुसंधान कर मैदानी स्तर पर लाना तथा उद्यमिता विकास करना है। 
  • राष्ट्रीय पशुधन मिशन में उक्त गतिविधियों को शामिल कर तीन उप मिशन बनाए गए हैं। पहला पशुधन एवं कुक्कुट के नस्ल विकास पर उप मिशनदूसरा चरी- चारा विकास उप मिशन और तीसरा इनोवेशन तथा विस्तार उप मिशन है।
  • राष्ट्रीय पशुधन मिशन के क्रियान्वयन से राज्य में पशुओं की नस्ल में सुधार होगा। पशुओं की उत्पादकता में वृद्धि होगी। 
  • नवीन तकनीक विकसित होकर जमीनी स्तर पर पहुँचेगी। इससे पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी।

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग

  • मध्यप्रदेश  मंत्रि-परिषद द्वारा  "आनंद विभाग" का गठन एवं "अध्यात्म विभाग" का नाम परिवर्तित कर "धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग" करने के लिये कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन करने का अनुमोदन किया।

MP Current Affairs 2022.....



No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.