ऊर्जा संरक्षण|ऊर्जा संरक्षण के उपाय | Energy conservation in Hindi

ऊर्जा संरक्षण,  ऊर्जा संरक्षण के उपाय 

ऊर्जा संरक्षण|ऊर्जा संरक्षण के उपाय | Energy conservation in Hindi


ऊर्जा संरक्षण


  • औद्योगिक विकास व यातायात के आधुनिक साधनों और विभिन्न प्रकार के यंत्रों हेतु ऊर्जा की अधिक मात्रा में आवश्यकता होती है। जीवाश्म ईंधन सार्वभौमिक ऊर्जा का मुख्य स्रोत है, जो सीमित और अनवीकरणीय भी हैं। इसीलिए यह आवश्यक है कि हम ऊर्जा के दुरुपयोग को रोकें और ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रयास करें। प्रतिदीप्ति प्रकाश बल्बों, ऊर्जा कुशल उपकरणों और कम उत्सर्जक काँचों का प्रयोग, ऊर्जा उपभोग को कम करने में महत्वपूर्ण है। अगर ऊर्जा के स्रोत समाप्त हो गए तो हम अपने कर्तव्य में विफल हो जाएंगे। यह हमारी अगली पीढ़ी के प्रति हमारा उत्तरदायित्व है। ऊर्जा का संरक्षण प्रत्येक मनुष्य के दैनिक जीवन का कर्त्तव्य होना चाहिए। ऊर्जा संरक्षण हेतु व्यक्तिगत, सामुदायिक व सरकारी स्तर पर गंभीर प्रयासों की आवश्यकता है।

 

विभिन्न स्तरों पर ऊर्जा का संरक्षण

 

(क) घर के स्तर पर ऊर्जा का संरक्षण

 

  • प्रत्येक देश के निवासियों की मांग, उस देश में प्रयोग की जाने वाली ऊर्जा का एक प्रमुख भाग होती है। एक आम घर की ऊर्जा हितैषी घरों से तुलना करने पर, वार्षिक ऊर्जा बिल को 40 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। हमें अपने घरों के लिए एक ऊर्जा संरक्षण योजना विकसित करनी चाहिए। यह पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ एक आर्थिक रूप से सफल प्रक्रिया है।

 

अपने घरों हेतु ऊर्जा संरक्षण योजना बनाने के प्रमुख क्रम हैं: 

(1) उन समस्या क्षेत्रों को पहचानना जहाँ ऊर्जा नष्ट होती है या उसका कुशलतापूर्वक उपयोग नहीं किया जाता। 

(2) समस्या क्षेत्रों को इस प्राथमिकता के अनुसार रखना कि वहाँ कितनी ऊर्जा नष्ट होती है या उसका कुशलतापूर्वक उपयोग नहीं किया जाता 

(3) अपने घर के ऊर्जा सुधार बजट के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से समस्याओं का निराकरण करना।

 

  • बल्बों व पंखों के अतिरिक्त बहुत सारे घरेलू उपकरण बाजार में उपलब्ध हैं। उच्च गुणवत्ता वाले वैद्युत उपकरणों (पाँच सितारा दर वाले) का प्रयोग व उनका कुशल संचालन न केवल उनकी क्षमता को बढ़ाता है बल्कि ऊर्जा भी बचाता है। 


 कुछ ऊर्जा संरक्षण प्रक्रियाएं निम्नलिखित हैं:

 

(i) प्रमुख घरेलू उपकरणों के प्रयोग हेतु

 

बड़े घरेलू उपकरणों में प्रमुख रूप से अधिक ऊर्जा व्यय होती और ऐसे घरेलू उपकरणों की कार्यक्षमता को विकसित करके विद्युत के सकल घरेलू उपभोग को उल्लेखनीय रूप कम किया जा सकता है। 

 

(अ) फ्रिज (Refrigerator)

 

क्या आप जानते हो कि फ्रिज ऊर्जा के एक बहुत बड़े भाग का उपभोग करता है? संघनित्र (Condenser) या तो फ्रिज के नीचे पाया जाता है या उसके पीछे और उसके निम्न तापमान को नियंत्रित करने में सहायक होता है। हम फ्रिज का प्रयोग करते समय निम्न प्रकार से ऊर्जा का संरक्षण कर सकते हैं:

 

  •  इसे 37°F 400°F पर रखना चाहिए और फ्रीजर को 50°F और इसमें स्वचालित आर्द्रता नियंत्रित होनी चाहिए। 
  • हमें फ्रिज को पूर्णत: भरा रखना चाहिए और इसकी स्थिति ऐसी होनी चाहिए कि इसकी बाह्य सतह पर सीधे सूर्य का प्रकाश न पड़े। 
  • अगर फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद नहीं होगा तो यह अधिक ऊर्जा का उपभोग करेगा। खुले तरल पदार्थ फ्रिज में नहीं रखने चाहिए क्योंकि यह कंप्रेशर पर अतिरिक्त बोझ डालेगा। 
  • फ्रिज में भोजन रखने से पहले उसे कमरे के तापमान तक ठण्डा करना चाहिए। 
  • फ्रिज का दरवाजा बार-बार नहीं खोलना चाहिए।

 

(ब) ओवन/माइक्रोवेव ओवन (Ovens/ Microwave Oven)

 

ओवन का प्रयोग करते समय ऊर्जा संरक्षण हेतु हमें निम्नलिखित बातें ध्यान में रखनी चाहिए  हमें माइक्रोवेव ओवन का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि यह परम्परागत ओवन से 50% कम ऊर्जा का प्रयोग करते हैं।-

 

  • ओवन के दरवाजे में कोई दरार या टूटा नहीं होनी चाहिए। 
  • तापमान को अधिक प्रभावी बनाने हेतु हमें भोजन 'ढक्कन खोलकर' बनाना चाहिए। 
  • हमें प्रतिक्षेपक पैन (Refelctor pan) को स्टॉव टॉप के चमकदार व स्पष्ट हीटिंग एलीमेन्ट के नीचे रखना चाहिए। 
  • ऊर्जा के उपभोग को कम करने हेतु हमें पानी का सावधानी से प्रयोग करना चाहिए खाना पकाते समय, तरल पदार्थ के उबलने तक अधिक ऊर्जा का प्रयोग करना चाहिए। उसके पश्चात् खाने को धीमी आँच पर पकाना चाहिए। 
  • एक समय में अधिक से अधिक सम्भावित भोजन ओवन में पकाना चाहिए। 
  • ओवन की शेल्फ को ओवन चालू करने से पहले पुनर्व्यवस्थित करना चाहिए और ओवन में बार-बार नहीं झांकना चाहिए, क्योंकि प्रत्येक बार ओवन के खुलने पर उसका तापमान 4-5°C कम हो जाता है। 
  • खाना पकाने से पहले ओवन को कुछ मिनट के लिए गर्म करना पर्याप्त होगा। 
  • मुख्यत: गैस पर बनी वस्तुओं के लिए स्टोवटॉप परन्तु खाना पकाना उचित है।

 

(स) इस्त्री करना (Ironing)

 

  • प्रतिदिन हम अपने कपड़ों को इस्त्री करते हैं। यह लगभग 1000 वॉट ऊर्जा का उपभोग करते हैंजो कि एक बड़ी मात्रा है। लेकिन हम एक या दो कपड़े एक बार में इस्त्री करने के स्थान पर थोक में कपड़ों को इस्त्री करके ऊर्जा को बचा सकते हैं। यह सुनिश्चित करें कि इस्त्री का तापस्थायी (Thermostate) काम कर रहा है और कपड़ा इस्त्री करने हेतु सही तापमान निश्चित करें।

 

(द) खाना पकाना 

  • खाना पकाने में ऊर्जा के बड़े भाग का उपभोग किया जाता है। खाना बनाते समय इन सावधानियों के द्वारा ऊर्जा बचाई जा सकती है। खाना पकाने हेतु खाना पकाने के बरतन कुकर प्लेट, कॉयल (Coil) या बर्नर से थोड़ा बड़ा होना चाहिए। सॉसपैन का ढक्कन खुला होना चाहिए। एक बार भोजन उबलने के पश्चात् आँच धीमी कर देनी चाहिए।

 

ऊर्जा संरक्षण दिवस के लिए यहाँ क्लिक करें 


(न) धुलाई की मशीन (Washing machines )

 

धुलाई की मशीन 20% विद्युत का उपभोग करती है। धुलाई की मशीन का प्रयोग करते समय निम्न प्रकार से ऊर्जा बचायी जा सकती है:

 

  • हमें काम करते समय व कपड़े धोते समय ठण्डे पानी का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि 90% ऊर्जा धुलाई की मशीन द्वारा पानी को गर्म करने में प्रयोग होती है। 
  • डिटरजेन्ट प्रयोग करने के निर्देशों का सावधानी से पालन करना चाहिए। अच्छे परिणाम हेतु अधिक डिटरजेन्ट का प्रयोग करने से अधिक ऊर्जा का उपभोग होता है। 
  • मशीन को कपड़ों के पूर्णभार के साथ होना चाहिए लेकिन मशीन पर अतिरिक्त भार नहीं डालना चाहिए। 
  • ऊर्जा खपत को कम करने के लिए कपड़ों को पहले भिगोकर धोना चाहिए।

 

(ii) बिजली / रोशनी (Lighting)

 

विश्व में ऊर्जा की बढ़ती हुई मांग व ऊर्जा के प्रतिदिन बढ़ते मूल्य ने गहन ऊर्जा प्रौद्योगिकियों की ऊर्जा क्षमता को सुधारने हेतु एक तर्कसंगत कारण दिया है। बिजली का प्रयोग करते समय ऊर्जा को बचाने की कुछ विधियाँ निम्नलिखित हैं:

 

  • बिजली का प्रयोग न होने पर उसे बंद कर देना चाहिए। 
  • दिन के समय अधिक से अधिक सौर ऊर्जा का प्रयोग करना चाहिए। बल्ब व ट्यूबलाइट का दिन में प्रयोग नहीं करना चाहिए। 
  • सम्पूर्ण क्षेत्र या कमरे में रोशनी करने के स्थान पर सिर्फ काम करने के स्थान पर रोशनी का प्रयोग करना चाहिए। 
  • तापदीप्त बल्ब (Incandescent bulbs) के स्थान पर कॉम्पैक्ट फ्लोरसेंट लैम्प (CFL, Compact fluorescent lamps) का प्रयोग करना चाहिए। एक 23 वॉट का सीएफएल, 90 या 100 वाट के बल्ब का स्थान ले सकता है। 
  • कम्प्यूटर, टी.वी., टेप रिकार्डर, संगीत प्रणाली इत्यादि को खुला न छोड़ें।  

  • गीजर से सर्वाधिक ऊर्जा की खपत होती है। तापस्थायी ( Thermostat) को निम्न तापमान 450 से 50% C पर नियत किया जा सकता है। 
  • बल्ब कमरे में ऐसे स्थानों पर रखने चाहिए जिससे वे एक रोशनी सतह के स्थान पर कई कोनों को आलोकित कर सकें। 
  • जहाँ तक सम्भव हो, धीमे किए जा सकने वाले बल्बों को प्रयोग करें।

 

(iii) विद्युत संरक्षण (Electricity conservation ) 

वैश्विक ऊर्जा संसाधनों के निष्कर्षण तथा ऊर्जा उपभोग के प्रतिकूल पर्यावरणीय प्रभावों के प्रति बढ़ती हुई जागरूकता के कारण, ऊर्जा कुशल यंत्रों व तकनीकों को विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे ऊर्जा व्यय व पर्यावरणीय संकटों को कम किया जा सके। इस प्रकार के कुछ चरण निम्नलिखित हैं:

 

  • ISI चिन्हित उपकरणों का प्रयोग करना चाहिये। 
  • बल्ब के स्थान पर टंगस्टन फिलामेंट लैम्प (TLP) ट्यूब का प्रयोग कीजिए.  
  • CFLs (कम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लैम्प) का प्रयोग करना चाहिए क्योकि इसमें अपेक्षाकृत कम विद्युत खर्च होती है व ये अधिक चलते हैं। 
  • विद्युत बचाने हेतु वैद्युत गीजरों के स्थान पर गैस गीजर का प्रयोग करना चाहिए।

 

(iv) अन्य

 

कुछ अन्य विधियां, जिनके द्वारा ऊर्जा की बचत की जा सकती है, इस प्रकार हैं: 


  • खाना पकाने हेतु गैस उपकरणों की जाँच समायोजित होनी चाहिए, जिससे आँच लाल या पीली के स्थान पर नीली रहे। 
  • जब कम्प्यूटर प्रयोग में न हो तो उसे बंद कर देना चाहिए। 
  • ऐसे उपकरणों (जैसे-कर्लिंग इस्त्री, कॉफी पात्र, इस्त्री) का प्रयोग करना चाहिए जो समयानुसार स्वयं बंद जाएं। 
  • पुराने टी.वी., वी.सी. आर. इत्यादि उपकरणों को आवश्यकता पड़ने पर ऊर्जा हितैषी नमूनों से बदल देना चाहिए।

 

(v) शीतलन (Cooling )

 

शीतलन में ऊर्जा के एक बड़े भाग की खपत होती है। ऊर्जा संरक्षण हेतु निम्नलिखित शीतलन उपाय किए जा सकते हैं:

 

  • ठण्डी हवा के लिए रात में खिड़कियाँ खोल देनी चाहिए। 
  • दिन के समय खिड़कियाँ बन्द रखनी चाहिए। 
  • पश्चिम की ओर पड़ने वाली खिड़कियों पर पर्दे लगे होने चाहिए। रात की ठण्डी हवा के लिए घर में एक बड़े पंखे का प्रयोग किया जा सकता है। 
  • वातानुकूलन का प्रयोग जब आवश्यकता हो तभी करना चाहिए व ऊर्जा हितैषी मॉडल स्थापित किए जाने चाहिए। 
  • वातानुकूलित घरों में शीतलन को 25°C पर स्थिर रखना चाहिए।
  •  वातानुकूलन प्रणाली के फिल्टरों व संघनित्र (कन्डेन्सर) की नियमित सफाई से ऊर्जा की बचत होती है। 


(ख) सामुदायिक स्तर पर ऊर्जा का संरक्षण

 

सम्पूर्ण विश्व में ऊर्जा संरक्षण एक बहुत ही संवेदनशील विषय है। एक समाज, जहाँ धन व मुख्यतः आर्थिक रूप से लाभप्रद विकल्प हमारे लिए उपस्थित हों, ऊर्जा संरक्षण हेतु निम्नलिखित उपाय किए जाने चाहिए:

 

  • अनावश्यक रोशनी को बंद कर देना चाहिए। मुख्यतः जब सम्मेलन कक्ष इत्यादि प्रयोग में न आ रहे हों। 
  • सर्वाधिक मांग के घण्टों के समय ऊर्जा का उपभोग कम करना चाहिए। 
  • कम्प्यूटर सेट, मॉनिटरों, फोटोकॉपियरों व अन्य व्यापारिक उपकरणों को उनकी ऊर्जा संरक्षण प्रणाली पर रखना चाहिए। लम्बे खाली घण्टों के समय जैसे दोपहर के भोजन के समय इन्हें बंद कर देना चाहिए। 
  • गोदामों (Ware houses) हेतु आकाशीय रोशनी का प्रयोग करना चाहिए। 
  • यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वातानुकूलनयुक्त कार्यालयों में उचित खिड़कियां हों और वातानुकूलन प्रयोग में हो तब सारे दरवाजे बंद हों।

 

(i) नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों का प्रयोग

 

  • अनवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों के स्थान पर वैकल्पिक संसाधनों जैसे नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों, उदाहरण हेतु सौर ऊर्जा, बायो गैस, वायु ऊर्जा इत्यादि का प्रयोग करना चाहिए। नियमित अंतराल पर घरों, भवनों, होटलों व कारखानों में ऊर्जा की जाँच की जानी चाहिए। 
  • सामुदायिक स्तर पर ऐसी परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाना चाहिए जो उचित, नवीकरणीय सौर तकनीकों से संबंधित हों जैसे जल-शुद्धिकरण व लॉन की सिंचाई, खेल के मैदानों, बगीचों, सामुदायिक केन्द्रों की सिंचाई के लिए सौर पम्प का प्रयोग करना चाहिए व खाना पकाते और उसे गर्म करने के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना चाहिए। वायुजनितऊर्जा से संबंधित परियोजनाएं जो समुदाय और नगरपालिका की आवश्यकता से संबंधित हैं, उन्हें सम्पूर्ण समुदाय के समक्ष प्रदर्शित करना चाहिए। बायोगैस का कुशलतापूर्वक उपयोग लोगों के मध्य उससे संबंधित कार्यक्रमों का प्रदर्शन आवश्यक है। सस्ते व टिकाऊ ऊर्जा संसाधनों के विकास हेतु शैक्षिक शोध व विकास कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

 

  • व्यक्तिगत इंजिनचलित यातायात के प्रयोग कम करने हेतु वातावरण हितैषी सार्वजनिक यातायात व्यवस्था को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। समान उद्देश्य हेतु न्यूनतम वाहनों का प्रयोग किया जाना चाहिए। यह CO, के उत्सर्जन को कम करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

 

(ii) गृह समूहों हेतु सामुदायिक स्तर पर ऊर्जा संरक्षण

 

हमें प्रत्येक कार्य हेतु ऊर्जा की आवश्यकता होती है जैसे- खाना पकाना, रोशनी, शीतलन, यातायात इत्यादि । ऊर्जा की वह मात्रा जो क्षय होती है, उससे ऊर्जा की वह मात्रा जो प्रयोग की जाती है, अपेक्षाकृत अधिक होती है। ऊर्जा की बचत आवश्यक है क्योंकि ऊर्जा संसाधन तेजी से समाप्त होते जा रहे हैं। इसके लिए सामुदायिक स्तर पर निम्नलिखित उपाए किए जा सकते हैं:

 

  • प्रकाश वैद्युत नियमकों या टाइमर का दिन के समय बाहर पर्याप्त रोशनी को सुनिश्चित करने हेतु किया जाना चाहिए। खुले क्षेत्रों या प्रांगणों की बिजली सूर्योदय के पश्चात् बंद कर देनी चाहिए और सूर्यास्त के पश्चात पुनः जलानी चाहिए। सामान्य क्षेत्रों व सीढ़ियों के खत्म होने के स्थान पर ट्यूबलाइट कम होनी चाहिए व जुड़वा ट्यूबलाइट के स्थान पर एक ट्यूबलाईट का प्रयोग होना चाहिए। प्रत्येक कमरे में वैद्युत प्रकाश बिंदुओं की संख्या को एक तक सीमित किया जा सकता है। सभी अतिरिक्त फिटिंग को सदैव के लिए हटा देना चाहिए या बंद रखना चाहिए।

 

  • जल पम्पों को कम उपयोगिता के घण्टों के समय बंद रखना चाहिए।

 

  • \उत्तोलक (Elevator) / लिफ्ट का प्रयोग तीसरे माले से ऊपर जाने हेतु करना चाहिए व नीचे उतरने हेतु उत्तोलक का प्रयोग कम करना चाहिए। जब दो एलीवेटरों/ लिफ्ट किसी इमारत में लगी हों तो कम उपयोगिता के घंटों में केवल एक ही चालू रखनी चाहिए। बच्चों को ऐलीवेटरों के साथ खेलने से रोकना चाहिए।

 

  • GHC गैसयुक्त वातावरण अनुकूल यातायात अधिक लाभदायी व प्रदूषण को कम करने में सहायक सिद्ध होगा।

 

  • जल निकायों जैसे-तालाबों, नदियों व तटीय क्षेत्रों का संरक्षण व अनुकूलतम प्रयोग सामुदायिक स्तर पर ऊर्जा के संरक्षण हेतु सहायक होगा।

 

  • सामुदायिक स्तर पर ऊर्जा के संरक्षण हेतु ऊर्जा कुशल मरम्मत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। अकुशल व ऊर्जा के प्रदूषित स्रोतों को हटाने की वकालत आवश्यक हो गई है। लकड़ी के कोयले व ईंधन की खपत को कम करने हेतु स्थायी रूप से निर्मित खाना पकाने के उन्नत स्त्रोत का प्रयोग किया जाना चाहिए।

 

(ग) उद्योगों व अन्य स्थानों पर ऊर्जा संरक्षण

 

ऊर्जा संरक्षण, उपभोग की जाने वाली ऊर्जा की मात्रा को कम करने का अभ्यास है। यह ऊर्जा सेवाओं की कम खपत से या ऊर्जा के कुशल प्रयोग द्वारा संरक्षित की जा सकती है। ऊर्जा के उपभोग को कम करके भी समान परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। विभिन्न स्थानों जैसे- कारखानोंव्यापारिक केन्द्रों, यातायात क्षेत्रों व निर्माण क्रियाओं में ऊर्जा को निम्न प्रकार से संरक्षित किया जा सकता है:

 

(i) कारखानों और व्यापारिक केन्द्रों के साथ-साथ दुकानों पर

 

(क) ऊर्जा की जाँच 

  • ऊर्जा उपभोग के नियमित निरीक्षण व जांच से ऊर्जा का संरक्षण हुआ है। 

(ख) संशोधन प्रक्रिया 

  • संशोधन प्रक्रिया का अर्थ है पुरानी व अधिक ऊर्जा की खपत करने वाली प्रक्रियाओं को नई ऊर्जा कुशल प्रक्रियाओं से प्रतिस्थापित करना। अब पुराने कारखानों को संशोधन प्रक्रिया का प्रयोग करना चाहिए।

 

(ग) उन्नत माप उपकरण 

  • हम ऊर्जा संरक्षण हेतु नई तकनीकों व ऊर्जा कुशल उपकरणों व प्रक्रियाओं का प्रयोग कर सकते हैं।

 

(घ) ऊर्जा हानि में कमी 

  • प्रतिदिन एक बड़ी मात्रा में ऊर्जा की क्षति होती है। हम ऊर्जा क्षय को निम्न उपायों द्वारा कम कर सकते हैं जैसे ईंधन टैंक का तापीय ऊष्मारोधन (थर्मल इन्सुलेशन) किया जा सकता है। चीनी मिट्टी भट्ठियों के सीलिंग रेशों, पारंपरिक भाप ऊष्मण करने के स्थान पर तरल ईंधन लाइनों की अनुरेखण विद्युत ट्रेसिंग द्वारा।

 

(ड) बिजली के लोड में कमी 

  • बिजली का उपयोग कम करके उल्लेखनीय मात्रा में ऊर्जा की बचत की जा सकती है। बल्बों को ट्यूब लाइट से प्रतिस्थापित कर दिया गया हैं। आजकल रोशनी हेतु ऊर्जा की खपत को कम करने में सीएफएल का प्रयोग काफी महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ है।

 

(च) यातायात क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण

 

  • परिवहन का अर्थ उन सभी वाहनों से है जो व्यक्तिगत या माल ढोने हेतु प्रयोग किए जाते हैं। क्या आप जानते हो कि इस क्षेत्र में लगभग 65% ऊर्जा मुख्यतः गैसोलीन द्वारा चलने वाले व्यक्तिगत वाहनों द्वारा प्रयोग की जाती है। डीजल से चलने वाले वाहन ( रेलगाड़ियाँ, व्यापारिक जहाज, भारी ट्रक इत्यादि) लगभग 20% और हवाई यातायात शेष का अधिकतम 15% प्रयोग करते हैं। 


परिवहन क्षेत्र में ऊर्जा को निम्नलिखित प्रकार से संरक्षित किया जा सकता है:

 

(i) ईंधन की खपत में कमी 

ईंधन की खपत को निम्नलिखित प्रकार से कम किया जा सकता है:

 

  • स्ववाहनों के स्थान पर अधिक से अधिक सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें। 
  • कार की गति जहाँ तक सम्भव हो 50 से 60 किमी / घंटा नियत होनी चाहिए। 
  • जब तक आवश्यक न हो, चोक का प्रयोग न करें। जब चोक का प्रयोग करें, इंजन गर्म होते ही इसे बंद कर दें। 
  • यदि वाहन चलाने में अवरोध हो तो इंजन के संचालन हेतु क्लच दबाएं
  • ईंधन की खपत कम करने के लिए अनावश्यक संचालन व रुकने से बचें। 
  • क्लच पैडल को धीरे-धीरे छोड़ें और साथ ही साथ एक्सीलेटर को गाड़ी दौड़ाने या झटके हेतु दबाऐं। 
  • डीक्लच (declutch) इंजन को कभी न दौड़ाएं। गीयर बदलते समय क्लच पैडल पर क्लच को पूरी तरह से छोड़ें क्योंकि यह क्लच वेयर और ईंधन उपभोग को बढ़ाता है। 
  • हैण्ड ब्रेक लगा होने पर गाड़ी कभी न चलाऐं। गर्मी देने वाले प्रकाश उपकरण लगाएं। जहाँ तक सम्भव हो ब्रेक धीरे-धीरे लगाएं। आवश्यक होने पर ही ब्रेक लगाएं। ढाल (नीचे/ ऊपर) पर सही समय पर निचले गियर बदलें। ये सभी ऊर्जा की खपत को कम करने में सहायक होंगे। 
  • यदि सम्भव हो तो निवास कार्य स्थल के समीप होना अधिक उचित होगा। 


(ii) ईंधन अर्थव्यवस्था अधिकतम करने हेतु व्यवहार

 

ईंधन अर्थव्यवस्था अधिकतम करने हेतु व्यवहार उस तकनीक को वर्णित करता है जिससे चालक अपने वाहन की ईंधन अर्थव्यवस्था को नियंत्रित कर सकते हैं। वाहन चलाते समय ईंधन के उपभोग से विभिन्न विधियों द्वारा ऊर्जा क्षय होता है, जैसे- अकुशल इंजन, वायुगतिक बाधा, झुकाव का घर्षण और ब्रेक द्वारा होने वाली गतिज ऊर्जा की हानि। इस हेतु निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं:

 

  • संयमित चालन 
  • कम गति पर चालन 
  • क्रूज नियंत्रण का प्रयोग (गति नियंत्रक या स्व-क्रूज गति को नियंत्रित करते हैं और ड्राइवर द्वारा स्थिर गति बनाए रखने में सहयोगी होते हैं ) । 
  • स्टॉप पर वाहनों के इंजनों को बेकार चालू रखने के स्थान पर उसे बंद कर देना चाहिए। 
  •  हाइवे गति सामान्यतः 55 मील/घंटा (वाहनों की संख्या के साथ बदलती है) से ऊपर होने पर वाहन का गैस लाभ तीव्रता से घटता है।

 

ऊर्जा कुशल नए शहरों की संकल्पना

 

  • किसी भी व्यापक भूमि उपयोग योजना प्रक्रिया में ऊर्जा संरक्षण पर विचार किया जाना चाहिए। विभिन्न प्रकार के ताप स्रोतों जैसे ईंधन, तेल, गैस, लकड़ी, विद्युतधारा, सूर्य तथा कोयले इत्यादि का घरों व व्यापारिक भवनों का प्रयोग किया जाता है। इस ऊर्जा उपभोग व ऊर्जा संसाधनों का संरक्षण इन दिनों एक ज्वलन्त विषय है। ऊर्जा संरक्षण के द्वारा पर्याप्त आर्थिक बचत की जा सकती है।

 

  • भूमि का प्रभावी प्रयोग ऊर्जा संरक्षण का एक अच्छा साधन सिद्ध हो सकता हैं। शहर की संरचना इस प्रकार की होनी चाहिए कि विकासीय घनत्व शहर के केन्द्र की ओर अधिक हो, जहाँ नगर निगम द्वारा पानी और सीवर की सुविधा हो । दूरस्थ क्षेत्रों में बहुत कम निर्माण करना चाहिए ।

 

  • एक बस्ती को पर्यावरण अनुकूल बनाने हेतु उसके निवासियों का सहयोग आवश्यक है। एक शहर में पर्यावरण के अनुकूल भवन हो सकते हैं, परन्तु जब तक उसके निवासी किसी ऊर्जा संरक्षण और पारिहितैषी जीवन का संकल्प व अभ्यास नहीं करते, ऊर्जा कुशल शहर का उद्देश्य सफल नहीं होगा। शिक्षा, पारिहितैषी व्यवहार व पारिस्थितिकी अनुकूल मूलभूत सुविधाएं एक सच्चे ऊर्जा कुशल शहर का निर्माण कर सकती हैं।

 

(i) शिक्षा 

  • शिक्षा ऊर्जा संरक्षण हेतु जागरूकता उत्पन्न करने का सबसे अच्छा उपाय है। सभी शहरी सामुदायिक और दस्तावेजों पर संरक्षण संदेश के द्वारा एक ब्रांडेड कार्यक्रम बनाया जा सकता है। ऊर्जा संरक्षण संबंधित सूचनाएं वेबसाइटों और स्थानीय केबल स्टेशनों पर उपलब्ध होनी चाहिए।

 

(ii) व्यवहार में बदलाव 

  • ऊर्जा संरक्षण की ओर उचित दृष्टिकोण रखने के लिए निवासियों को कम वाहन चलाने और पैदल चलने हेतु प्रोत्साहित करना चाहिए और सार्वजनिक भवनों पर अधिक मोटरसाइकिल रैक स्थापित किए जाने चाहिए।

 

  • ऊर्जा संरक्षण की सबसे अच्छी विधि यह है कि कमरा छोड़ने पर बिजली की आवश्यकता न होने पर कम्प्यूटर को बंद कर देना चाहिए। जब उपकरण प्रयोग में न हों तो उन्हें स्विच से निकाल देना चाहिए। तापस्थायी (थर्मोस्टेट) को सर्दियों में बंद कर देना चाहिए और गर्मियों में बढ़ा देना चाहिए।

 

  • घर एवं व्यापार के अपशिष्टों का पुर्नचक्रण करना चाहिये। यह ऊर्जा संरक्षण के सकारात्मक परिणाम देगा।

 

(iii) अपनी आधारभूत सुविधाओं को पर्यावरण अनुकूल बनाना

 

  • बल्ब के स्थान पर ऊर्जा कुशल कॉम्पैक्ट फ्लोरसेन्ट बल्ब का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि इससे 75% ऊर्जा की खपत को कम करते हैं और साधारण बल्ब से 10 गुना ज्यादा चलते हैं। यंत्रों और कार्यालयों के उपकरणों को ऊर्जा प्रमाणित इकाइयों से बदल देना चाहिए। यह ऊर्जा के प्रयोग व लागत को कम करेगा।

 

पर्यावरण अनुकूल भवन

 

  • वर्तमान में यह विधि बहुत महंगी है। लेकिन ऊर्जा संरक्षण तत्व, जो कि परम्परागत उत्पादों से अधिक महंगे नहीं हैं, का प्रयोग किया जा सकता है।

 

  • इसके अतिरिक्त परिस्थिति संरचना तथा भवन की बनावट, तापन, शीतलन व रोशनी हेतु आवश्यक ऊर्जा को अत्यधिक प्रभावित करती है। उचित संरचना इमारत का अभिविन्यास बनावट तथा ढलान ऊर्जा संरक्षण के उपायों हेतु अवसर प्रदान करते हैं जैसे- निष्क्रिय सौर स्थान, घरेलू गर्म पानी गर्म करने की विधि, प्राकृतिक रोशनी और प्रकाशवोल्टीय विद्युत उत्पादन। इसके अतिरिक्त क्षय ऊर्जा संसाधनों के स्थान पर अक्षय ऊर्जा संसाधनों का प्रयोग अधिक किया जाना चाहिए। 


ऊर्जा संरक्षण में सहायक अन्य उपाय निम्नलिखित हैं:

 

(i) भवन संरचना व निर्माण विधियाँ ऊर्जा संरक्षण को प्रोत्साहित करने वाली होनी चाहिए। 

(ii) नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों के प्रयोग का प्रोत्साहित करना चाहिए। 

(iii) स्थानीय परिवहन आवश्यकताओं से संबंधित ऊर्जा को संरक्षित करना चाहिए। 

(iv) लोगों में ऊर्जा संरक्षण हेतु जागरूकता उत्पन्न करनी चाहिए 

(v) ऊर्जा स्तरों के अनुसार सामुदायिक आत्मनिर्भरता व स्वतंत्रता को बढ़ावा देना चाहिए तथा पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुँचाने वाले ऊर्जा संसाधनों के प्रयोग को प्रोत्साहित करना चाहिए। 

(vi)शहरों में ऊर्जा खपत कम करनी चाहिए।

 

ऊर्जा के वैकल्पिक संसाधनों की सीमायें

 

  • जब मनुष्य जीवाश्म ईंधन के सीमित भण्डार के प्रति सचेत हुआ, तब उसने ऊर्जा के नवीकरणीय संसाधनों का प्रयोग करना आरम्भ किया। वर्तमान में ऊर्जा के वैश्विक संसाधन प्रयोग में लाये जा रहे हैं:

 

1. जीवाश्म ईंधन (कोयला, तेल व प्राकृतिक गैस) 88%

2. नाभिकीय ऊर्जा (परमाणुओं का विखंडन व संलयन) - 05% 

3. अन्य संसाधन (पन बिजली, ज्वारीय, वायु, भूतापीय सौर ईंधन की लकड़ी, ठोस अपशिष्ट तथा जैवभार (बायोमास संरक्षित ऊर्जा) - 07%


विषय सूची .... 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.