नामदफा राष्ट्रीय उद्यान महत्वपूर्ण जानकारी । Namdafa National Park Fact in Hindi

 नामदफा राष्ट्रीय उद्यान महत्वपूर्ण जानकारी

Namdafa National Park Fact in Hindi

नामदफा राष्ट्रीय उद्यान महत्वपूर्ण जानकारी । Namdafa National Park Fact in Hindi



नामदफा राष्ट्रीय उद्यान महत्वपूर्ण जानकारी

  • नामदफा राष्ट्रीय उद्यान अरुणाचल प्रदेश राज्य में भारत और म्याँमार के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित है।
  • नामदफा दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में पटकाई पहाड़ियों से और उत्तर में हिमालय से घिरा हुआ है।
  • नामदफा वास्तव में इस उद्यान से निकलने वाली एक नदी का नाम है और यह नोआ-देहिंग नदी से मिलती है। नोआ-देहिंग नदीब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी है और राष्ट्रीय उद्यान के मध्य में उत्तर-दक्षिण दिशा में बहती है।
  • नामदफा को वर्ष 1983 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। उसी वर्ष, इसे टाइगर रिज़र्व भी घोषित किया गया था।
  • यहाँ की जलवायु उपोष्ण कटिबंधीय है। पहाड़ी भाग में पर्वतीय प्रकार की जलवायु होती है जबकि निचले मैदानों और घाटियों में उष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है।
  • यहाँ की वनस्पति उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन (उष्णकटिबंधीय वर्षा वन)।
  • यह विश्व का एकमात्र पार्क है जिसमें बड़ी बिल्ली की चार प्रजातियाँ- बाघ, तेंदुआ, हिम तेंदुआ और क्लाउडेड लेपर्ड, पाई जाती हैं।
  • प्राइमेट की भी कई प्रजातियाँ यहाँ पाई जाती हैं जैसे- असम मकाक, पिग टेल्ड मकाक, स्टंप टेल्ड मकाक आदि।
  • भारत में पाई जाने वाली एकमात्र 'लंगूर' प्रजाति हूलॉक गिबन भी इस राष्ट्रीय उद्यान में पाई जाती है।
  • यहाँ पाए जाने वाले अन्य महत्त्वपूर्ण जानवरों में हाथी, काला भालू, भारतीय बाइसन और विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर शामिल हैं।
  • सफेद पंखों वाली वुड डक यहाँ पाई जाने वाली पक्षी प्रजातियों में, सबसे उल्लेखनीय है क्योंकि यह एक दुर्लभ एवं लुप्तप्राय प्रजाति है। यहाँ ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल सहित हॉर्नबिल की 9 में से 5 प्रजातियाँ पाई जाती हैं।


Related Post.....

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.