काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की जानकारी (Kaziranga National Park GK in Hindi)

 काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की जानकारी  (Kaziranga National Park GK in Hindi)

काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की जानकारी  (Kaziranga National Park GK in Hindi)

काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान तथ्य (Kaziranga National Park Fact)

  • काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान  असम राज्य में स्थित है और 42,996 हेक्टेयर (हेक्टेयर) क्षेत्र में फैला है।
  • यह ब्रह्मपुत्र घाटी बाढ़ के मैदान में एकमात्र सबसे बड़ा अविभाजित और प्रतिनिधि क्षेत्र है।
  • इस उद्यान को वर्ष 1974 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
  • वर्ष 2007 में टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया था।
  • वर्ष 1985 में इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।
  • बर्डलाइफ इंटरनेशनल द्वारा इसे एक महत्त्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र के रूप में मान्यता दी गई है।
  • विश्व में सर्वाधिक एक सींग वाले गैंडे काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में ही पाए जाते हैं।
  • असम में गैंडो की संख्या के मामले में पोबितोरा (Pobitora) वन्यजीव अभयारण्य, काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बाद दूसरे स्थान पर है, जबकि पोबितोरा अभयारण्य विश्व में गैंडों की उच्चतम जनसंख्या घनत्व वाला अभयारण्य है।
  • काज़ीरंगा में अधिकांश संरक्षण प्रयास 'चार बड़ी' प्रजातियों राइनो, हाथी, रॉयल बंगाल टाइगर और एशियाई जल भैंस पर केंद्रित है।
  • काज़ीरंगा में भारतीय उपमहाद्वीप में पाए जाने वाले प्राइमेट्स की 14 प्रजातियों में से 9 का निवास भी है।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-37 काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्र से होकर गुज़रता है।
  • उद्यान में लगभग 250 से अधिक मौसमी जल निकाय हैं, इसके अलावा डिप्लू नदी (Diphlu River) इससे होकर गुज़रती है।
  • काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान सेटेलाईट फोन का उपयोग करने वाला देश का पहला राष्ट्रीय उद्यान बना ।

Related Post.....







No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.