श्री विल्लीपुथुर मेगामलाई टाइगर रिज़र्व | Srivilliputhu -Megamalai Tiger Reserve

 श्रीविल्लीपुथुर मेगामलाई टाइगर रिज़र्व

श्रीविल्लीपुथुर-मेगामलाई टाइगर रिज़र्व | Srivilliputhu -Megamalai Tiger Reserve


 

मेगामलाई टाइगर रिज़र्व

  • श्रीविल्लीपुथुर-मेगामलाई टाइगर रिज़र्व (Srivilliputhur-Megamalai Tiger Reserve) टाइगर रिज़र्व की स्थापना फरवरी 2021 में हुई थी। इसे केंद्र और तमिलनाडु दोनों सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से घोषित किया गया था।
  • इसके लिये मेगामलाई डब्ल्यूएलएस (Megamalai WLS) और उससे सटे श्रीविल्लीपुथुर डब्ल्यूएलएस (Srivilliputhur WLS) को एक साथ जोड़ा गया था।
  • श्रीविल्लीपुथुर-मेगामलाई टाइगर रिज़र्व तमिलनाडु का पाँचवाँ और भारत का 51वाँ टाइगर रिज़र्व है।


पारिस्थितिक विविधता:

  • यहाँ पाए जाने वाले प्रमुख जानवर बंगाल टाइगरहाथीगौरभारतीय विशालकाय गिलहरीतेंदुआनीलगिरि तहर आदि हैं।
  • इस रिज़र्व में उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन और अर्द्ध-सदाबहार वनशुष्क पर्णपाती वन तथा नम मिश्रित पर्णपाती वन एवं घास के मैदान पाए जाते हैं।


तमिलनाडु के अन्य चार टाइगर रिज़र्व:

 

  1. अनामलाई टाइगर रिज़र्व
  2. कलक्कड़ मुंडनथुराई टाइगर रिज़र्व
  3. मुदुमलाई टाइगर रिज़र्व
  4. सत्यमंगलम टाइगर रिज़र्व


वैगई नदी के बारे में जानकारी 

  • इसका उद्गम पश्चिमी घाट (Western Ghat- वरुशनाद हिल्स) से होता है।
  • यह तमिलनाडु के पंड्या नाडु (Pandya Nadu) क्षेत्र से होकर गुज़रती है।
  • इसकी मुख्य सहायक नदियाँ सुरुलियारु, मुलैयारु, वरगनाधी, मंज़लारू, कोट्टागुडी, कृधुमाल और उप्पारू हैं।
  • वैगई 258 किलोमीटर लंबी है और अंत में रामनाथपुरम ज़िले में पंबन पुल के पास पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) में जाकर समा जाती है।


हेरिटेज़ रिवर:

  • वैगई दक्षिणी तमिलनाडु में स्थित प्राचीन और समृद्ध पांड्य साम्राज्य की प्रसिद्ध राजधानी (4 - 11वीं सदी) मदुरै से होकर बहती थी।
  • इस नदी का उल्लेख संगम साहित्य में भी मिलता है।

वैगई नदी का महत्व 

  • यह नदी तमिलनाडु के पाँच ज़िलों यथा- थेनी, मदुरै, रामनाथपुरम, शिवगंगई और डिंडीगुल में पेयजल की आवश्यकता को पूरा करती है।
  • यह नदी 2,00,000 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई भी करती है।


वैगई नदी का इतिहास 

  • इस नदी का प्रवाह 18वीं शताब्दी के अंत से बिगड़ने लगा क्योंकि अंग्रेज़ों ने मेगामलाई क्षेत्र के वनों की कटाई शुरू कर दी जो वैगई के लिये एक प्रमुख जलग्रहण क्षेत्र के रूप में कार्य करता है। नतीजतन नदी में पानी का प्रवाह धीरे-धीरे कम हो गया।
  • वर्ष 1876-77 के भयानक अकाल के दौरान इस क्षेत्र में लगभग 2,00,000 लोग मारे गए।
  • इस अकाल के बाद ब्रिटिश क्राउन ने पेरियार नदी (केरल) को एक सुरंग के माध्यम से वैगई नदी से जोड़ने का प्रस्ताव रखा।
  • वैगई को वर्तमान में लगभग 80% पानी पेरियार बाँध से मिलता है। शेष 20% पूर्वोत्तर मानसून के मौसम के दौरान मेगामलाई क्षेत्र के प्रमुख जलग्रहण क्षेत्र से प्राप्त होता है।
  • श्रीविल्लीपुथुर-मेगामलाई टाइगर रिज़र्व जंगली जानवरों और प्राकृतिक जंगलों, साथ ही उनके आवासों की रक्षा करेगा जो जलग्रहण क्षेत्र के रूप में कार्य करते हैं।

वर्तमान में भारत में 51 टाइगर रिज़र्व हैं।


No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.