2021 के नोबेल पुरस्कार और विजेता की सम्पूर्ण जानकारी । Nobel Prize Winner 2021 Complete List and Details

2021 के नोबेल पुरस्कार और विजेता की सम्पूर्ण जानकारी
Nobel Prize Winner 2021 Complete List and Details

2021 के नोबेल पुरस्कार और विजेता की सम्पूर्ण जानकरी । Nobel Prize Winner 2021 Complete List and Details



2021 के नोबेल पुरस्कार पुरस्कार और विजेता की सम्पूर्ण जानकारी 

रसायन विज्ञान 2021 नोबेल पुरस्कार

  • प्राप्तकर्ता - बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यू. सी. मैकमिलन
  • योगदान -अणुओं के निर्माण के लिये एक सरल और पर्यावरण की दृष्टि से स्वच्छतम विधि निर्मित करना, जिसका उपयोग दवाओं और कीटनाशकों (ऑर्गनोकैटलिसिस) सहित यौगिकों को बनाने के लिये किया जा सकता है।


भौतिकी 2021 नोबेल पुरस्कार

  • ‘प्राप्तकर्ता - स्युकुरो मनाबे’ (Syukuro Manabe), क्लॉस हेसलमैन (Klaus Hasselmann) और जियोर्जियो पैरिसी’ (Giorgio Parisi)
  •  योगदान - जटिल भौतिक प्रणालियों की समझ में अभूतपूर्व योगदान हेतु

चिकित्सा 2021 नोबेल पुरस्कार

  • प्राप्तकर्ता - डेविड जूलियसऔर अर्डेम पटापाउटियन
  • योगदान -सोमाटोसेंसेशनयानी आँख, कान एवं त्वचा जैसे विशेष अंगों की देखने, सुनने और महसूस करने की क्षमता पर केंद्रित है।


शांति पुरस्कार 2021 नोबेल पुरस्कार

  • प्राप्तकर्ता - मारिया रसा (Maria Ressa) और  दिमित्री मुरातोव (Dmitry Muratov)
  • योगदान - अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने के उनके प्रयासों के लिये प्रदान किया गया जो लोकतंत्र और स्थायी शांति के लिये एक पूर्व शर्त है।


साहित्य 2021 नोबेल पुरस्कार

  • प्राप्तकर्ता -अब्दुलराजाक गुरनाह
  • योगदान - उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों एवं महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थी के भाग्य हेतु अडिग और करुणामय पैठ के लिये।


अर्थशास्त्र 2021 नोबेल पुरस्कार

  • प्राप्तकर्ता - डेविड कार्ड, जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेंस
  • योगदान - मज़दूरी, नौकरियों पर शोध

 

नोबेल पुरस्कार  2021 विस्तृत जानकारी 

 

रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार, 2021


  • रसायन विज्ञान में 2021 का नोबेल पुरस्कार बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को असममित ऑर्गेनोकैटलिसिस (Asymmetric Organocatalysis) के विकास के लिये दिया गया।
  • पिछले साल CRISPR-Cas9- डीएनए स्निपिंग "कैंची" के रूप में जानी जाने वाली जीन-संपादन तकनीक विकसित करने के लिये फ्रांसीसी नागरिक इमैनुएल चार्पेंटियर और अमेरिकी जेनिफर डौडना को यह सम्मान दिया गया था।


ऑर्गेनोकैटलिसिस के विकास के बारे में:

  • उन्होंने अणु निर्माण के लिये एक नया और सरल उपकरण ऑर्गेनोकैटलिसिस विकसित किया है।
  • यह कई शोध क्षेत्र और उद्योग रसायनज्ञों की अणुओं के निर्माण की क्षमता पर निर्भर है जो लोचदार और टिकाऊ सामग्री बना सकते हैं, बैटरी में ऊर्जा स्टोर कर सकते हैं या बीमारियों के प्रसार को रोक सकते हैं। इस कार्य के लिये उत्प्रेरकों की आवश्यकता होती है।
  • शोधकर्त्ताओं के अनुसार, धातु और एंजाइम के रूप में केवल दो प्रकार के उत्प्रेरक उपलब्ध थे। उत्प्रेरक बिना प्रक्रिया में प्रतिभाग किये इसकी दर को बढ़ाता है।
  • वर्ष 2000 में उन्होंने एक-दूसरे से स्वतंत्र होकर तीसरे प्रकार के कटैलिसीस (catalysis) का विकास किया। इसे असममित ऑर्गेनोकैटलिसिस कहा जाता है और ये छोटे कार्बनिक अणुओं से बनते हैं।

ऑर्गेनोकैटलिसिस (Organocatalysis):

  • कार्बनिक यौगिक ज़्यादातर प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं, जो कार्बन परमाणुओं के ढाँचे के समरूप बने होते हैं और आमतौर पर हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, सल्फर या फास्फोरस युक्त होते हैं।
  • प्रोटीन एक प्रकार के कार्बनिक रसायन हैं एवं नाइट्रोजन और ऑक्सीजन युक्त कार्बन यौगिक अमीनो एसिड की लंबी शृंखलाएँ हैं।
  • एंजाइम भी प्रोटीन होते हैं, इसलिये ये भी एक प्रकार के कार्बनिक यौगिक हैं। ये कई आवश्यक जैव रासायनिक प्रतिक्रियाओं के लिये ज़िम्मेदार हैं।
  • ऑर्गनोकैटलिसिस एक उत्पादन प्रक्रिया में कई चरणों को एक अखंड अनुक्रम में निष्पादित करने की अनुमति देते हैं तथा रासायनिक निर्माण के उप-उत्पाद के रूप में कचरे को सीमित करते हैं।
  • वर्ष 2000 के बाद से ऑर्गेनोकैटलिसिस एक आश्चर्यजनक गति से विकसित हुआ है। बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन इस क्षेत्र में अग्रणी बने हुए हैं तथा उन्होंने प्रयोगों से सिद्ध किया कि कार्बनिक उत्प्रेरक का उपयोग कई रासायनिक प्रतिक्रियाओं हेतु किया जा सकता है।
  • इन प्रतिक्रियाओं के माध्यम से शोधकर्त्ता अब नए फार्मास्यूटिकल्स से लेकर अणुओं तक किसी का भी निर्माण अधिक कुशलता से कर सकते हैं जो सौर सेल में प्रकाश को अवशोषित कर सकते हैं।

असममितऑर्गेनोकैटलिसिस (Asymmetric Organocatalysis):

  • असममित ऑर्गेनोकैटलिसिस नामक प्रक्रिया ने रसायन के दो समान संस्करणों वाले स्वरुप में मौजूद असममित अणुओं का उत्पादन करना बहुत आसान बना दिया है।
  • रसायनज्ञ अक्सर इन समान संस्करणों का उपयोग दावा के क्षेत्र में करना चाहते थे लेकिन ऐसा करने के लिये कुशल तरीकों को खोजना मुश्किल हो गया है।
  • समान संस्करणों वाले कुछ अणुओं में भिन्न गुण होते हैं। एक उदाहरण कार्वोन नामक रसायन है, जिसके एक रूप में स्पीयरमेंट की तरह और दूसरे संस्करण से जड़ी-बूटी, डिल की तरह गंध आती है।
  • अंतर्ग्रहण की दशा में एक ही अणु के विभिन्न संस्करणों के अलग-अलग प्रभाव हो सकते हैं। तब यह महत्त्वपूर्ण हो जाता है कि केवल वांछित प्रभाव वाली दवा के समान संस्करण बनाने में सक्षम हो।

  

भौतिकी में नोबेल पुरस्कार, 2021


  • भौतिकी/फिज़िक्स में वर्ष 2021 के नोबेल पुरस्कार का आधा हिस्सा संयुक्त रूप से स्युकुरो मनाबे’ (Syukuro Manabe) और क्लॉस हेसलमैन (Klaus Hasselmann) जबकि दूसरा आधा हिस्सा जियोर्जियो पैरिसी’ (Giorgio Parisi) को जटिल भौतिक प्रणालियों की समझ में अभूतपूर्व योगदान हेतुदिया गया है।
  • यह पहली बार है जब जलवायु वैज्ञानिकों (मानेबे और हासेलमैन) को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पिछले वर्ष यह पुरस्कार ब्लैक होलमें शोध के लिये दिया गया था।


मनाबे और हेसलमैन:

  • इन्हें यह पुरस्कार पृथ्वी की जलवायु की भौतिक मॉडलिंग, परिवर्तनशीलता की मात्रा निर्धारित करने और ग्लोबल वार्मिंग की गंभीरता का सटीक अनुमान लगाने हेतु दिया जा रहा है।
  • उन्होंने अपने शोध से दर्शाया है कि वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि से किस प्रकार वैश्विक तापमान में वृद्धि होगी, जो कि वर्तमान जलवायु मॉडल की नींव रखता है।

जियोर्जियो पैरिसी:

  • उन्हें यह पुरस्कार एटॉमिक स्केल से लेकर प्लेनेटरी स्केल तक भौतिक प्रणालियों में विकार और उतार-चढ़ाव की परस्पर क्रिया की खोजहेतु दिया गया है।
  • उन्होंने एक जटिल भौतिक और गणितीय मॉडल विकसित किया है, जिसने गणित, जीव विज्ञान, न्यूरोसाइंस तथा मशीन लर्निंग जैसे क्षेत्रों में जटिल प्रणालियों को समझना संभव बना दिया है।


जलवायु विज्ञान और नोबेल पुरस्कार:

  • जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (IPCC) ने वर्ष 2007 में नोबेल शांति पुरस्कार जीता था, जो जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध लड़ाई में जागरूकता पैदा करने के प्रयासों को मान्यता देता है।
  • वर्ष 1995 में पॉल क्रुटज़ेन को ओज़ोन परत पर उनके शोध के लिये रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, यह पहली बार था जब वायुमंडलीय विज्ञान के लिये नोबेल पुरस्कार दिया गया था। 

 

साहित्य का नोबेल पुरस्कार, 2021


  • साहित्य में 2021 का नोबेल पुरस्कार उपन्यासकार अब्दुलराजाक गुरनाह को "उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों एवं महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थी के भाग्य हेतु अडिग और करुणामय पैठ के लिये" प्रदान किया गया है।
  • पिछले साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार लुईस ग्लक को उनका अचूक काव्यात्मक स्वर जो खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाता है’, के लिये दिया गया था।

अब्दुलराजाक गुरनाह के बारे में:

  • अब्दुलराजाक गुरनाह का जन्म वर्ष 1948 में हुआ था और वे हिंद महासागर में ज़ंज़ीबार द्वीप पर पले-बढ़े। ज़ंज़ीबार में क्रांति होने के बाद 1960 के दशक के अंत में उन्हें ब्रिटेन भागने के लिये मज़बूर होना पड़ा।
  • ज़ंज़ीबार पूर्वी अफ्रीका का हिस्सा है, यह क्षेत्र जिसे स्वाहिली तट के रूप में जाना जाता है, वर्तमान सोमालिया से हिंद महासागर के पश्चिमी तट पर मोज़ाम्बिक तक फैला है।
  • उनके दस उपन्यास और कई लघु कथाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं। शरणार्थी के व्यवधान के विषय को उन्होंने पूरे साहित्य में आत्मसात किया है।
  • उन्होंने ब्रिटेन निर्वासन के दौरान 21 वर्ष की आयु से लिखना शुरू किया और हालाँकि स्वाहिली उनकी मातृभाषा थी लेकिन साहित्यिक भाषा के रूप में उन्होंने अंग्रेज़ी को चुना।
  • गुरनाह का चौथा उपन्यास 'पैराडाइज़' (1994), एक लेखक के रूप में उनकी प्रसिद्धि, 1990 के आसपास पूर्वी अफ्रीका की एक शोध यात्रा के बाद हुई।


नोबेल शांति पुरस्कार 2021


  •  वर्ष 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार फिलीपींस के पत्रकार मारिया रसा (Maria Ressa) और रूस के दिमित्री मुरातोव (Dmitry Muratov) को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने के उनके प्रयासों के लिये प्रदान किया गया है।
  • वर्ष 2020 में यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र (UN) एजेंसी, विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) को दिया गया था।


मारिया रसा:

  • ये एक खोजी पत्रकार हैं, वर्ष 2012 में इन्होंने खोजी पत्रकारिता के लिये एक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म रैपलर की सह-स्थापना की, जिसका नेतृत्व वह स्वयं करती हैं।
  • रैपलर ने राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के शासन के विवादास्पद और जानलेवा ड्रग-विरोधी अभियान पर आलोचनात्मक दृष्टि से ध्यान केंद्रित किया है।
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2021 में फिलीपींस का स्थान 180 देशों में से 138वाँ था (भारत 142वें स्थान पर था)।
  • उन्होंने सीड्स ऑफ टेरर: एन आईविटनेस अकाउंट ऑफ अल-कायदा न्यूवेस्ट सेंटर और बिन लादेन टू फेसबुक, 10 डेज़ ऑफ ऐब्डक्शन, 10 ईयर्स ऑफ टेररिज़्म भी लिखा है।

दिमित्री मुरातोव:

  • मुरातोव ने दशकों से रूस में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का बचाव किया है।
  • विश्व स्वतंत्रता सूचकांक 2021 में रूस 150वें स्थान पर है।
  • वर्ष 1993 में उन्होंने अपने 50 साथियों के साथ स्वतंत्र रूसी समाचार पत्र नोवाया गजेटा का प्रकाशन शुरू किया और वे इसके संस्थापकों में से एक हैं। उन्होंने वर्ष 1995 से समाचार पत्र के प्रधान संपादक के रूप में कार्य किया है।
  • अमेरिका की एक गैर-लाभकारी संस्था कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स ने वर्ष 2007 में मुरातोव को अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार विजेताओं में से एक के रूप में सम्मानित किया था।
  • समाचार पत्र शुरू होने के बाद से मुरातोव के छह सहयोगियों को मार दिया गया है, उन्हें अक्सर अपने विरोधियों से उत्पीड़न, धमकी, हिंसा और हत्या की धमकी का सामना करना पड़ता है।
  • हत्याओं और धमकियों के बावजूद प्रधान संपादक मुरातोव ने समाचार पत्र की स्वतंत्र नीति को छोड़ने से इनकार कर दिया।


यह भी पढ़ें ..... 

टेनिस पुरस्कार 2021 

पदम पुरस्कार 2021 

राष्ट्रीय  फिल्म पुरस्कार 2021 

2020 के नोबेल पुरस्कार और विजेता

2019 के नोबेल पुरस्कार और विजेता

2017 के नोबेल पुरस्कार और विजेता

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.