अर्थशॉट पुरस्कार क्या होता है क्यों दिया जाता है । अर्थशॉट पुरस्कार 2021। Earthshot Prize GK in Hindi

 अर्थशॉट पुरस्कार क्या होता है क्यों दिया जाता है 

अर्थशॉट पुरस्कार क्या होता है क्यों दिया जाता है । अर्थशॉट पुरस्कार 2021। Earthshot Prize GK in Hindi



अर्थशॉट पुरस्कार 2021 किसे दिया गया है 

  • दिल्ली के उद्यमी विद्युत मोहनको हाल ही में अर्थशॉट पुरस्कारके लिये चुना गया है।
  • उन्होंने यह पुरस्कार अपनी नवीन तकनीक के लिये जीता है, जो ईंधन बनाने हेतु कृषि अपशिष्ट का पुनर्चक्रण करती है।


अर्थशॉट पुरस्कार क्या होता है 

  • यह प्रिंस विलियम और रॉयल फाउंडेशन द्वारा स्थापित पुरस्कार है। रॉयल फाउंडेशनड्यूक एंड डचेज़ ऑफ कैम्ब्रिज और इतिहासकार डेविड एटनबरो द्वारा स्थापित चैरिटी है।
  • सर डेविड एटनबरोको वर्ष 2019 में इंदिरा गांधी शांति पुरस्कारसे सम्मानित किया गया था।


अर्थशॉट पुरस्कार की स्थापना कब हुई थी 

  • इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2020 में की गई थी और वर्ष 2021 में पहली बार फाइनलिस्टस को उनके योगदान के लिये पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।


अर्थशॉट पुरस्कार किसे दिया जाता है 

  • यह पुरस्कार जलवायु संकट से मुकाबला करने हेतु समाधान विकसित करने के लिये वर्ष 2021 और वर्ष 2030 के बीच पाँच फाइनलिस्टस को दिया जाएगा।
  • विजेता को एक मिलियन यूरो की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। विजेताओं का चयन अर्थशॉट पुरस्कार परिषद द्वारा किया जाएगा।


प्रत्येक वर्ष पाँच संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास लक्ष्यों (SDGs) में से प्रत्येक के लिये पाँच विजेताओं का चयन किया जाएगा, ये हैं:

  • प्रकृति की बहाली और संरक्षण
  • स्वच्छ वायु
  • महासागर पुनरुद्धार
  • अपशिष्ट-मुक्त जीवन
  • जलवायु कार्यवाही

अर्थशॉट पुरस्कार के लिए पात्रता:

  • यह पुरस्कार उन व्यक्तियों, टीमों या सहयोगों जैसे- वैज्ञानिक, कार्यकर्त्ता, अर्थशास्त्री, सामुदायिक परियोजनाएँ, नेता, सरकारें, बैंक, व्यवसाय, शहर और देश को प्रदान किये जा सकते हैं, जिनके व्यावहारिक समाधान जलवायु संकट से मुकाबला करने में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हैं।

अर्थशॉट पुरस्कार के उद्देश्य

  • पृथ्वी की पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान के लिये प्रोत्साहित करना और उनका समर्थन करना।
  • परिवर्तन हेतु प्रोत्साहित करना और अगले दस वर्षों में पृथ्वी के पुनरुद्धार में मदद करना।
  • परिवर्तन लाने हेतु मानवीय क्षमताओं को उजागर करके और सामूहिक कार्रवाई के लिये प्रेरित कर पर्यावरणीय मुद्दों की वर्तमान निराशावाद की स्थिति को आशावाद में बदलना।


अर्थशॉट पुरस्कार 2021 भारतीय विजेता:

  • क्लीन आवर एयर’ (भारत): कृषि अपशिष्ट को उर्वरक में बदलने हेतु बनाई गई एक पोर्टेबल मशीन, ताकि किसान अपने कृषि अपशिष्ट को खेतों में न जलाएँ, इससे वायु प्रदूषण को कम किया जा सकेगा।
  • यह तकनीक फसल अवशेषों को ईंधन और उर्वरक जैसे बिक्री योग्य जैव उत्पादों में बदलने में मदद करेगी।
  • यह तकनीक धुएँ और कार्बन के उत्सर्जन को 98% तक कम करती है।
  • कृषि अपशिष्ट को जलाने से वायु प्रदूषण होता है जिससे कुछ क्षेत्रों में जीवन प्रत्याशा एक दशक तक कम हो गई है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.