नबम्बर 2021 में चर्चा में रहे व्यक्ति । Person in News November 2021

 नबम्बर 2021 में चर्चा में रहे व्यक्ति 

 Person in News November 2021

नबम्बर 2021 में चर्चा में रहे व्यक्ति   Person in News November 2021

 


नबम्बर 2021 में चर्चा में रहे व्यक्ति


भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास

  • केंद्र सरकार ने भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल तीन वर्ष के लिये बढ़ा दिया है और नई अधिसूचना के मुताबिक, शक्तिकांत दास दिसंबर 2024 तक रिज़र्व बैंक के गवर्नर बने रहेंगे। ज्ञात हो कि शक्तिकांत दास का कार्यकाल 10 दिसंबर, 2021 को समाप्त हो रहा है। शक्तिकांत दास को 11 दिसंबर, 2018 को तीन वर्ष की अवधि के लिये भारतीय रिज़र्व बैंक का 25वाँ गवर्नर नियुक्त किया गया था। केंद्रीय बैंक में अपनी नियुक्ति से पूर्व उन्होंने 15वें वित्त आयोग के सदस्य और भारत के G20 शेरपा के रूप में भी कार्य किया था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर की डिग्री हासिल की और साथ ही वित्त, कराधान, उद्योग और बुनियादी अवसंरचना से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र एवं राज्य सरकारों के विभिन्न महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक और न्यू डेवलपमेंट बैंक में भारत के प्रतिनिधि के रूप में भी काम किया है।

'

भारतीय मुक्केबाज़ आकाश कुमार

  • भारतीय मुक्केबाज़ आकाश कुमार (54 किग्रा) ने एआईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में कांस्य पदकजीता है। गौरतलब है कि इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशनद्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप को दुनिया की सबसे बड़ी मुक्केबाज़ी स्पर्द्धाओं में से एक माना जाता है, जिसमें भारत ने अब तक कुल छह पदक जीते हैं, इसमें अमित पंघाल (2019 में रजत), विजेंदर सिंह (2009 में कांस्य), विकास कृष्ण (2011 में कांस्य), शिव थापा (2015 में कांस्य), गौरव बिधूड़ी (2017 में कांस्य) और मनीष कौशिक (2019 में कांस्य) शामिल हैं। गौरतलब है कि एआईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिपअंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी संघ (AIBA) द्वारा आयोजित द्विवार्षिक मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता है। इस चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार वर्ष 1974 में हवाना, क्यूबा में किया गया था।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच राहुल द्रविड़

  • भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की पुष्टि करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड’ (BCCI) ने कहा कि राहुल द्रविड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से शुरू होने वाली द्विपक्षीय शृंखला से टीम की कमान संभालेंगे। ज्ञात हो कि राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में रवि शास्त्री का स्थान लेंगे। राहुल द्रविड़ इससे पूर्व बंगलूरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी’ (NCA) के प्रमुख थे और उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम के कोच के रूप में भी कार्य किया है। गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ ने अपने अंतर्राष्ट्रीय कॅरियर की शुरुआत वर्ष 1996 में श्रीलंका के विरुद्ध खेलते हुए की थी। राहुल द्रविड़ ने भारत की ओर से 164 टेस्ट मैच और 344 एकदिवसीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमशः 13288 और 10889 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने भारत की ओर से केवल ही टी20 मैच खेला।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास - ड्वेन ब्रावो

  • वेस्टइंडीज़ के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय टी20 विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। 07 अक्तूबर, 1983 को त्रिनिदाद में जन्में ड्वेन ब्रावो ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2004 में इंलैंड के विरुद्ध एकदिवसीय मैच में की थी। ड्वेन ब्रावो ने वेस्टइंडीज़ के लिये 40 टेस्ट मैच, 164 एकदिवसीय मैच और 90 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमशः 2200, 2968 और 1245 रन बनाए। उन्होंने गेंदबाज़ी में भी महत्त्वपूर्ण कार्य किया और डेथ ओवरों में उन्हें काफी प्रभावी माना जाता है। ज्ञात हो कि ड्वेन ब्रावो वेस्टइंडीज़ की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने वर्ष 2012 और वर्ष 2016 में टी20 विश्व कप जीता था। इसके अलावा उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेला है।

पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ -वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन

  • वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने हाल ही में पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में पदभार ग्रहण किया है। 01 जुलाई, 1987 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए एडमिरल स्वामीनाथन संचार और इलेक्ट्रॉनिकयुद्ध के विशेषज्ञ हैं। अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक हासिल करने वाले एडमिरल स्वामीनाथन ने अपने नौसैनिक कॅरियर में मिसाइल जहाज़ों, आईएनएस विद्युत और विनाश, मिसाइल कार्वेट, आईएनएस कुलिश; गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मैसूर तथा विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर कार्य किया है।

 

नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार

  • सरकार ने वाइस एडमिरल आर. हरि कुमारको नौसेना स्टाफ का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। मौजूद नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह’ 30 नवंबर, 2021 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 12 अप्रैल, 1962 को जन्मे वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार को 1 जनवरी, 1983 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया गया था। लगभग 39 वर्षों की अपनी लंबी और विशिष्ट सेवा के दौरान, उन्होंने विभिन्न कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियों पर काम किया है। वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार ने आईएनएस निशंक, मिसाइल कार्वेट, आईएनएस कोरा और गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस रणवीर पर कार्य किया है। साथ ही उन्होंने भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विराट पर भी बतौर कमांडर अपनी सेवाएँ प्रदान की हैं। उन्होंने पश्चिमी बेड़े के संचालन अधिकारी के रूप में भी कार्य किया। वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार ने नेवल वॉर कॉलेज’ (अमेरिका), आर्मी वॉर कॉलेज (महू) और रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज़ (यूके) में अध्ययन किया है। वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार को परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है।


नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो’ (NCB) का महानिदेशक सत्य नारायण प्रधान

  • वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी सत्य नारायण प्रधान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो’ (NCB) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। झारखंड कैडर के वर्ष 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सत्य नारायण प्रधान वर्तमान में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल’ (NDRF) के महानिदेशक का दायित्व संभालने के साथ-साथ एनसीबी प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। एनसीबी के पूर्व प्रमुख राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किये जाने के बाद उन्हें एनसीबी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, हालाँकि अब उनकी नियुक्ति स्थायी तौर पर कर दी गई है। वहीं वर्ष 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी अतुल करवाल को NDRF का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरोगृह मंत्रालय के अधीन भारत में ड्रग कानून प्रवर्तन के मामले संबंधी एक नोडल एजेंसी है, जिसकी स्थापना भारत सरकार द्वारा 17 मार्च, 1986 को की गई थी।

भारतीय लेखिका मन्नू भंडारी का 90 वर्ष की आयु में निधन

  • हाल ही में प्रसिद्ध भारतीय लेखिका मन्नू भंडारी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 03 अप्रैल, 1931 को मध्य प्रदेश के भानपुरा में जन्मीं प्रसिद्ध साहित्यकार मन्नू भंडारी ने 1950 के दशक के अंत और 1960 के दशक की शुरुआत में कई प्रसिद्ध पुस्तकों की रचना की, हालाँकि उनके दो सबसे प्रसिद्ध हिंदी उपन्यास 'आपका बंटी' और 'महाभोज' हैं। मन्नू भंडारी को 'नई कहानी' आंदोलन के अग्रदूतों में से एक माना जाता था, जो हिंदी साहित्य का एक प्रमुख आंदोलन था, जिसे निर्मल वर्मा, राजेंद्र यादव, भीष्म साहनी, कमलेश्वर जैसे प्रसिद्ध लेखकों द्वारा शुरू किया गया। 1950 और 1960 के दशक में भारत सामाजिक बदलाव के दौर से गुज़र रहा था। इस दौर में शहरीकरण और औद्योगीकरण पर ज़ोर दिया जा रहा था, जिसने साहित्यिक वार्ता और चर्चा का अवसर प्रदान किया। इसी दौर में मन्नू भंडारी ने भी नई कहानीआंदोलन के तहत अपने विचार प्रस्तुत किये। वह प्रगतिशील विचारों वाली लेखिका थीं और स्वतंत्रता के बाद कुछ ऐसे चुनिंदा लेखकों में शामिल थीं, जिन्होंने महिलाओं के बारे में लिखा और उन्हें मज़बूत एवं स्वतंत्र बनाने हेतु एक नई रोशनी प्रदान की। उन्होंने अपने लेखन के माध्यम से महिलाओं के यौन, भावनात्मक, मानसिक और आर्थिक शोषण को चुनौती दी।

आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति का अध्यक्ष सौरव गांगुली

  • हाल ही में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सौरव गांगुली, अनिल कुंबले का स्थान लेंगे, जिन्होंने अपना अधिकतम तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति मुख्य तौर पर पुरुष क्रिकेट से संबंधित निर्णय लेने हेतु उत्तरदायी है और यह मुख्य कार्यकारी समितिको रिपोर्ट करती है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद’ (ICC) क्रिकेट का वैश्विक शासी निकाय है। यह समग्र तौर पर 106 सदस्यों का प्रतिनिधित्व करता है और सदस्य देशों की सहायता से खेल (क्रिकेट) को नियंत्रित एवं प्रशासित करता है।

'कर्नाटक रत्नपुरस्कार कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार’,

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार’, जिनका हाल ही में निधन हो गया, को मरणोपरांत 'कर्नाटक रत्न' पुरस्कार से सम्मानित  करने की घोषणा की है। वह राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के 10वें प्राप्तकर्त्ता होंगे। कर्नाटक रत्न अंतिम बार वर्ष 2009 में समाज सेवा के लिये डॉ. वीरेंद्र हेगड़े को प्रदान किया गया था। गौरतलब है कि पुनीत राजकुमार के दिवंगत पिता राजकुमारवर्ष 1992 में कवि कुवेम्पुके साथ कर्नाटक रत्न पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति थे। इस पुरस्कार के अन्य प्राप्तकर्त्ताओं में एस. निजलिंगप्पा’ (राजनीति), ‘सी.एन.आर. राव’ (विज्ञान), ‘डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी’ (चिकित्सा), ‘भीमसेन जोशी’ (संगीत), ‘शिवकुमार स्वामीजी’ (समाज सेवा) और डॉ. जे. जावरेगौड़ा’ (शिक्षा और साहित्य) शामिल हैं।

कनकदास (1509-1609) कर्नाटक के एक महान कवि और संगीतकार 

  • 22 नवंबर, 2021 को कर्नाटक में 15वीं सदी के कवि, संत तथा समाज सुधारक कनकदास की जयंती पर उन्हेंा श्रद्धांजलि दी गई। कनकदास (1509-1609) कर्नाटक के एक महान कवि और संगीतकार थे। वे कुरुबे गौड़ा समुदाय से संबद्ध थे, जो कि एक योद्धा समूह था। बाद में उन्होंने हरिदास परंपरा की ओर रुख किया और कवि बन गए जिन्होंने कन्नड़ में सुंदर गीतों की रचना की। कनकदास का जन्म वर्ष 1509 में हुआ था और वे कर्नाटक संगीत के पितामहके रूप में प्रसिद्ध पुरंदर दासके समकालीन थे। हरिदास परंपरा में शामिल होने के पश्चात् उनके आध्यात्मिक गुरु व्यासराजद्वारा उन्हें कनकदास नाम दिया गया। वह एक समाज सुधारक थे, जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज की बुराइयों, जैसे कि जाति व्यवस्था और विशेषाधिकार तथा गरीबों के बीच विभाजन पर प्रहार किया। कनकदास के लेखन में न केवल भक्ति बल्कि सामाजिक पहलू भी शामिल थे। कई जानकारों का मानना है कि कनकदास एक क्रांतिकारी कवि मानते थे, जिनके कीर्तनआज भी कर्नाटक संगीत का महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं।

 बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन’ (BWF) द्वारा प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ -प्रकाश पादुकोण

  • विश्व प्रसिद्ध भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोणको इस वर्ष बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन’ (BWF) द्वारा प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्डसे सम्मानित किया जाएगा। विश्व के पूर्व नंबर वन खिलाड़ी और पहली बार भारतीय विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता प्रकाश पादुकोणने बैडमिंटन के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। वर्ष 2018 में उन्हें भारतीय बैडमिंटन संघद्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। विश्व बैडमिंटन महासंघ (Badminton World Federation- BWF) बैडमिंटन खेल का एक अंतर्राष्ट्रीय शासकीय निकाय है, जिसकी स्थापना वर्ष 1934 में हुई थी।


अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन’ (इंटरपोल) की कार्यकारी समिति में एशिया का प्रतिनिधि

  • हाल ही में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो’ (CBI) के विशेष निदेशक प्रवीण सिन्हाको अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन’ (इंटरपोल) की कार्यकारी समिति में एशिया का प्रतिनिधि चुना गया है। इससे पूर्व CBI के तत्कालीन निदेशक और एनसीबी-इंडिया के प्रमुख पी.सी. शर्माको वर्ष 2003-06 के लिये इंटरपोल में एशिया का उपाध्यक्ष चुना गया था। अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन यानी इंटरपोल एक अंतर-सरकारी संगठन है जो 194 सदस्य देशों के पुलिस बलों के बीच समन्वय स्थापित करने में मदद करता है। प्रत्येक सदस्य देश में इंटरपोल का नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (NCB) होता है। यह उन देशों के राष्ट्रीय कानून प्रवर्तन को अन्य देशों और जनरल सचिवालय से जोड़ता है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को भारत के नेशनल सेंट्रल ब्यूरोके रूप में नामित किया गया है। इसका सचिवालय सदस्य देशों को कई प्रकार की विशेषज्ञता और सेवाएँ प्रदान करता है। इसका मुख्यालय ल्यों, फ्राँस में स्थित है।


 सर छोटूराम का असली नाम राय रिछपाल’ 

  • 24 नवंबर, 2021 को देश भर में सर छोटूराम की जयंती मनाई गई। सर छोटूराम का जन्म 24 नवंबर, 1881 को पंजाब के रोहतक (अब हरियाणा) में हुआ था। सर छोटूराम का असली नाम राय रिछपालथा। सर छोटू राम दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज के छात्र रहे और उन्हें वर्ष 1937 में नाइट की उपाधि दी गई। कई आलोचक सर छोटूराम को एक जातिवादी नेता के रूप में देखते हैं, किंतु उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में किसानों के उत्थान की बात की। वर्ष 1912 में वकील के तौर पर कार्य शुरू करने के पश्चात् वे वर्ष 1916 में काॅन्ग्रेस में शामिल हुए और वर्ष 1916 से वर्ष 1920 तक रोहतक ज़िला काॅन्ग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। सर छोटूराम ने प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना में भारतीय युवाओं की भर्ती करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। विभाजन के पूर्व पंजाब विधानपरिषद के सदस्य के रूप में उनकी पहली बड़ी उपलब्धि पंजाब भूमि राजस्व (संशोधन) अधिनियम, 1929 को पारित करना था, जिसे एक ऐतिहासिक सामाजिक कानून के रूप में देखा जाता है। एक जनप्रतिनिधि के रूप में सर छोटूराम ने न केवल कानूनों के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्कि उन कानूनों के कार्यान्वयन पर भी ज़ोर दिया। वह किसानों द्वारा खेती पर किये गए खर्च के लिये क्षतिपूर्ति देने की अवधारणा के भी जनक थे, यही अवधारणा आगे चलकर न्यूनतम समर्थन मूल्यके रूप में विकसित हुई है।

 ट्वीटर’ का मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग अग्रवाल

  • भारत के प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ पराग अग्रवाल को सोशल मीडिया प्लेरटफॉर्म ट्वीटरका मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। हाल ही में ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्जी ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी पद से इस्तीफा दे दिया था। ज्ञात हो कि जैक डोर्जी ट्विटरके साथ-साथ भुगतान कंपनी स्कवॉयरके भी मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे। सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ पराग अग्रवाल, दुनिया की शीर्ष प्रौद्योगिकी कंपनियों के प्रमुख का पद संभालने वाले भारतीय मूल के सुंदर पिचाई और सत्यार नडेला की सूची में शामिल हो गए हैं। पराग अग्रवाल ने सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान-बम्बदईसे कम्यूल होटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी में स्नाीतक की डिग्री हासिल की है, जबकि उन्होंने अमेरिका के स्टै्नफोर्ड विश्वरविद्यालयसे पीएचडी की है। पराग अग्रवाल, वर्ष 2011 में ट्विटर में शामिल हुए और वर्ष 2017 से वे ट्विटर के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.