हिंदी दिवस 14 सितंबर | विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी | National and World HIndi Day

  हिंदी दिवस 14 सितंबर ,  विश्व हिंदी दिवस  10 जनवरी 

हिंदी दिवस 14 सितंबर | विश्व हिंदी दिवस  10 जनवरी | National and World HIndi Day



हिंदी दिवस 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है ?

  • 14 सितंबर का दिन देशभर में हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। हालाँकि हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों को आज़ादी के बाद भारत की भाषा चुना गया और संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेज़ी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया, लेकिन वर्ष 1949 में 14 सितंबर के दिन संविधान सभा ने हिंदी को ही भारत की राजभाषा घोषित किया। इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के आग्रह पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। 


पहला हिंदी दिवस कब मनाया गया था ?

  • पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया। हिंदी विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली पाँच भाषाओं में से एक है। विदित हो कि हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।


हिंदी दिवस (14 सितंबर) की क्या  उपयोगिता है 


  • 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया और संविधान के भाग-17 में इससे संबंधित महत्त्वपूर्ण प्रावधान किये गए। इस दिन के इसी ऐतिहासिक महत्त्व के कारण 1953 से राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है।
  • हिंदी के प्रोत्साहन की दृष्टि से इस दिवस के आयोजन का महत्त्वपूर्ण स्थान है। इस अवसर पर हिंदी के प्रोत्साहन हेतु कई पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं, जैसे- राजभाषा कीर्ति पुरस्कार और राष्ट्रभाषा गौरव पुरस्कार। कीर्ति पुरस्कार जहाँ ऐसे विभाग को दिया जाता है जिसने वर्ष भर हिंदी में कार्य को बढ़ावा दिया हो, वहीं राष्ट्रभाषा गौरव पुरस्कार तकनीकी-विज्ञान लेखन हेतु दिया जाता है।
  • इसके अतिरिक्त, इस दिवस के अवसर पर देश भर के विद्यालयों, महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में पुरस्कार वितरण, हिंदी कविता प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन आदि का आयोजन किया जाता है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से निश्चित ही हिंदी के प्रयोग को नागरिक व प्रशासनिक स्तर पर बढ़ावा मिलता है। किंतु, यह ध्यान देना आवश्यक है कि हिंदी दिवस का महत्त्व औपचारिक-सा बनकर रह गया है। साल में केवल एक दिन हिंदी के प्रयोग का दिखावा कर कर्त्तव्यों की इतिश्री कर ली जाती है। सरकारी कार्यालयों में लगभग सारा कार्य अंग्रेज़ी भाषा के माध्यम से होता है।
  • इस आयोजन के आलोचकों के अनुसार 14 सितंबर का आयोजन कर्मकांड बनकर रह गया है। एक आलोचक के अनुसार तो इस आयोजन का महत्त्व हिंदी को अबला बनाने वाले व आँसू बहाने के दिवसतक सीमित हो गया है। ये आरोप काफी हद तक सही भी हैं क्योंकि हिंदी प्रयोग हेतु जारी किये जाने वाले निर्देश भी अंग्रेज़ी में लिखे होते हैं।
  • राष्ट्रभाषा व राजभाषा के रूप में हिंदी का विकास केवल एक दिन के हिंदी दिवस आयोजन से नहीं होने वाला। इस हेतु नागरिक समाज व प्रशासन के स्तर पर भाषायी प्रयोग हेतु आमूल-परिवर्तनवादी कदमों की आवश्यकता है।

विश्व हिंदी दिवस World Hindi Day 10 जनवरी

  • हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) मनाया जाता है। 

 

विश्व हिंदी दिवस उद्देश्य:

  • इसका उद्देश्य विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिये उपयुक्त वातावरण तैयार करना और हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित करना है। 

  • इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।


विश्व हिंदी दिवस का इतिहास 

  • पहला विश्व हिंदी सम्मेलन (First World Hindi Conference) 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था, जहाँ 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
  • पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वर्ष 2006 में हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की।
  • हिंदी भाषा पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्यूज़ीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिडाड, मॉरीशस और दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों में बोली जाती है।
  • विश्व में लगभग 43 करोड़ लोगों द्वारा हिंदी बोली जाती है।
  • वर्ष 2017 में ऑक्‍सफोर्ड डिक्‍शनरी में पहली बार 'अच्छा', 'बड़ा दिन', 'बच्चा' और 'सूर्य नमस्कार' जैसे हिंदी शब्‍दों को शामिल किया गया।


हिंदी की उत्पत्ति:

  • माना जाता है कि 'हिंदी' शब्द को मूल संस्कृत शब्द 'सिंधु' से रूपांतरित किया गया है।
  • सिंध नदी के आसपास के क्षेत्र को 'सिंधु' के नाम से जाना जाता था।
  • ईरानियों के भारत में प्रवेश करने पर यह 'सिंधु' शब्द 'हिंदू' हो गया। बाद में यह 'हिंदी' बन गया और फिर 'हिंद' कहा जाने लगा।
  • गौरतलब है कि 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस, जबकि 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस (National Hindi Day) मनाया जाता है।

Also Read...

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के बारे में जानकारी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून  

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

विश्व वन्यजीव दिवस

राष्ट्रीय युवा दिवस

प्रवासी भारतीय दिवस

झारखंड स्थापना दिवस

राष्ट्रीय एकता दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस

पर्यावरण जन जागरूकता दिवस

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस

विश्व तंबाकू निषेद्य दिवस

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस

विश्व मलेरिया दिवस

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस

विश्व पृथ्वी दिवस

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.