विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून । World Environment Day 5 June


World Environment Day 5 June

विश्व पर्यावरण दिवस World Environment Day

  • प्रति वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
  • पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया। इसमें हर साल 143 से अधिक देश हिस्सा लेते हैं 
  • पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 19 नवंबर 1986 से लागू हुआ।

Important Fact World Environment Day

  • विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रकृति को समर्पित दुनियाभर में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा उत्सव है।
  • पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर सन् 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्टॉकहोम (स्वीडन) में विश्व भर के देशों का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया। इसमें 119 देशों ने भाग लिया और पहली बार एक ही पृथ्वी का सिद्धांत मान्य किया।
  • इसी सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का जन्म हुआ तथा प्रति वर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस आयोजित करके नागरिकों को प्रदूषण की समस्या से अवगत कराने का निश्चय किया गया। तथा इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाते हुए राजनीतिक चेतना जागृत करना और आम जनता को प्रेरित करना था।
  •  पर्यावरण सम्मेलन तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने 'पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति एवं उसका विश्व के भविष्य पर प्रभाव' विषय पर व्याख्यान दिया था। पर्यावरण-सुरक्षा की दिशा में यह भारत का प्रारंभिक कदम था। तभी से हम प्रति वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाते आ रहे हैं।
  • पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया। इसमें हर साल 143 से अधिक देश हिस्सा लेते हैं
  • पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 19 नवंबर 1986 से लागू हुआ। जल, वायु, भूमि - इन तीनों से संबंधित कारक तथा मानव, पौधे, सूक्ष्म जीव, अन्य जीवित पदार्थ आदि पर्यावरण के अंतर्गत आते हैं।
  

क्यों मनाया जाता है पर्यावरण दिवस


  • दुनिया में पर्यावरण प्रदूषण की समस्‍या जब विकराल रूप धारण करने लगी और संसाधनों के असंतुलित वितरण के कारण सभी देशों पर बुरा असर पड़ने लगा तब इन समस्याओं से निपटने के लिए एक वैश्विक मंच तैयार किया गयाए इस दिवस को मनाने का उद्धेश्‍य पर्यावरण की समस्‍याओं को मानवीय चेहरा देना तथा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था, साथ ही विभिन्न देशों, उद्योगों, संस्थाओं और व्यक्तियों की साझेदारी को बढ़ावा देना था ताकि सभी देश एवं आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित तथा उत्पादनशील पर्यावरण का आनंद ले सकें।

विश्व पर्यावरण दिवस की थीम  Environment Day Theme

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम  

"सिर्फ के पृथ्वी" 


विश्व पर्यावरण दिवस 2022 का नारा 

“Living Sustainably in Harmony with Nature”

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम  

''पारितंत्रप्रकृति संरक्षण'

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 का नारा 

"सब मिलकर फिर से कल्पना करेंफिर से बनाएँ फिर से पुनर्स्थापित करें" 

Reimagine. Recreate. Restore. Together, these form the theme of World Environment Day


  • 2020 में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम  "जैव विविधता का जश्न मनाएं"।
  • "विलुप्त होने का सामना करने वाली दस लाख प्रजातियों के साथजैव विविधता पर ध्यान केंद्रित करने का अधिक महत्वपूर्ण समय कभी नहीं रहा है।"
  • “Celebrate Biodiversity”. “With 1 million species facing extinction, there has never been a more important time to focus on biodiversity.”
  • इस वर्ष पर्यावरण दिवस का आयोजन कोलम्बिया में किया जायेगा, इस आयोजन में उसका सहयोगी जर्मनी होगा।
अब तक आयोजित पर्यावरण दिवस की थीम एवं आयोजक देश-

Theme and organizer of Environment Day


वर्ष
आयोजक
  देश

थीम
2019
चीन
"वायु प्रदूषण को हराओ"
2018
भारत
"प्लास्टिक प्रदूषण को हराओ"
2017
कनाडा
'लोगों को प्रकृति से जोड़ना - शहर में और जमीन परध्रुवों से भूमध्य रेखा तक'
2016
 पेरिस
"जीवन के लिए जंगली हो जाओ "
2015
इटली
"सेवन बिलियन ड्रीम्स। वन प्लैनेट। कंस्यूम विद केयर"
2014
बारबाडोस
"अपनी आवाज़ को उठाएं न कि समुद्र का स्तर"
2013
मंगोलिया
खाओ बचाओ सोचो
2012
ब्राजील
पारिस्थितिकीय अर्थव्यवस्था
2011
भारत
"आपकी सेवा में प्रकृति"
2010
रवांडा
'कई प्रजातियाँएक ग्रहएक भविष्य '

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.