राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 11 मई | National Technology Day 11 May

 

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 11 मई
National Technology Day 11 मई
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 11 मई  | National Technology Day 11 मई


राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस कब मनाया जाता है ?

  • भारत में हर वर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।

 

पहली बार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस कब मनाया गया था ?

  • 11 मई1999

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 11 मई को क्यों मनाया जाता है ?

  • इस दिन भारत ने 11 मई1998 को पोखरण में परमाणु बमों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था।


राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की थीम

  •  वर्ष 2021 की थीम: एक सतत् भविष्य के लिये विज्ञान और प्रौद्योगिकी।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर निबंध 

  • भारत में हर वर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन पहली बार 11 मई, 1999 को मनाया गया था, इसका उद्देश्य भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों की वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों का स्मरण करना है।
  • इस दिन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा रखा गया था।
  • भारत में हर वर्ष प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी में योगदान के लिये व्यक्तियों को राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित करता है।
  • प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड भारत सरकार का एक सांविधिक निकाय है जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन कार्य करता है।
  • यह भारतीय उद्योगों और अन्य एजेंसियों को स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के व्यावसायीकरण या व्यापक घरेलू अनुप्रयोगों के लिये आयातित प्रौद्योगिकियों के अनुकूलन हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करता है।


11 मई का महत्त्व

  • इस दिन भारत ने 11 मई, 1998 को पोखरण में परमाणु बमों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था।
  • परमाणु मिसाइल का राजस्थान में भारतीय सेना के पोखरण टेस्ट रेंज में परीक्षण किया गया। मई 1974 में पोखरण- I के ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा के बाद आयोजित यह दूसरा परीक्षण था।
  • भारत ने पोखरण- II नामक एक ऑपरेशन में अपनी शक्ति -1 परमाणु मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जिसे ऑपरेशन शक्ति के रूप में जाना गया, जिसका नेतृत्व दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था।
  • उसी दिन भारत ने त्रिशूल मिसाइल (सतह से हवा में कम दूरी की मिसाइल) की सफल परीक्षण फायरिंग की और पहले स्वदेशी विमान हंसा - 3 का परीक्षण किया।

Also Read....









No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.