जून माह के महत्वपूर्ण दिवस | Important Day of June Month

जून माह के महत्वपूर्ण दिवस | Important Day of June Month

List of Important day in June

सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में महत्वपूर्ण दिवस Important Days से संबंधित कम से कम एक प्रश्न अवश्य आता है। इन बातों को ध्यान रखकर मई माह में आयोजित होने वाले सिर्फ List of Important Day in June Month महत्वपूर्ण दिवसों की सूची बनाई गई है। साथ ही जून माह में मनाए जाने वाले महत्वूपर्ण दिवस कब और किस उद्देश्य से मनाये जाते हैं इन बातों की जानकारी भी होना आवश्यक है। अतः सभी जून माह के महत्वपूर्ण दिवस, जून माह के महत्वपूर्ण दिवस की सूची एवं महत्वपूर्ण दिवस मनाए जाने के उद्देश्य का विस्तृत वर्णन निम्नानुसार है।

दिवस
दिनांक 
विश्व दुग्ध दिवस
1 जून 
विश्व साइकिल दिवस
3 जून 
रूसी भाषा दिवस
6 जून 
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
7 जून
विश्व महासागरीय दिवस
8 जून
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस
12 जून  
अंतर्राष्ट्रीय रंगहीनता जागरूकता दिवस
13 जून 
विश्व रक्तदाता दिवस
14 जून
विश्व सिकल सेल दिवस
19 जून
दास्यमुक्ति दिवस
19 जून
विश्व शरणार्थी दिवस
20 जून
विश्व संगीत दिवस
21 जून
विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस
21 जून
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून
संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस
23 जून 
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस
23 जून
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग दिवस
27 जून

विश्व दुग्ध दिवस-1 जून 
  • वैश्विक स्तर पर दुग्ध (Milk) के महत्त्व को उजागर करने के लिये प्रतिवर्ष 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) मनाया जाता है।
  • वर्ष 2001 में पहली बार विश्व दुग्ध दिवस मनाया गया था। 
  • विश्व दुग्ध दिवस की शुरुआत सर्वप्रथम संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (Food and Agriculture Organisation-FAO) द्वारा की गई थी। 
  • भारत में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस’ (National Milk Day) मनाया जाता है। 
  • भारत में यह दिवस श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज़ कुरियन के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। 

विश्व साइकिल दिवस-3 जून 
  • प्रत्येक वर्ष 3 जून को विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) मनाया जाता है। 
  • परिवहन के एक सरल, किफायती, भरोसेमंद, स्वच्छ और पर्यावरणीय रूप से उपयुक्त साधन के रूप में प्रोत्साहित करने के लिये संयुक्त राष्ट्र (United Nations-UN) द्वारा सर्वप्रथम 3 जून, 2018 को विश्व साइकिल दिवस का आयोजन किया गया था।
  • शारीरिक शिक्षा समेत सामान्य शिक्षा पद्धति को मज़बूत करने के साधन के रूप में साइकिल के उपयोग पर जोर देने के लिये प्रोत्साहित करता है। 

रूसी भाषा दिवस-6 जून 
  • प्रतिवर्ष 6 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा रूसी भाषा दिवस मनाया जाता है। 
  • रूसी भाषा दिवस को अलेक्सांद्र पुश्किन के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। वह एक रूसी कवि थे और उन्हें आधुनिक रूसी साहित्य का जनक माना जाता है। 
  • फरवरी 2010 में सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषावाद को मनाने के लिये  संयुक्त राष्ट्र ने भाषा दिवस का शुभारंभ किया गया। संयुक्त राष्ट्र, भाषा दिवस संगठन की 6 आधिकारिक भाषाओं को संरक्षित करता है। संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषाएँ अंग्रेजी, अरबी, चीनी, स्पेनिश, रूसी और फ्रेंच हैं।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस-7 जून
  • विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day-WFSD) प्रत्येक वर्ष 7 जून को दूषित भोजन एवं पानी से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करने के लिये मनाया जाता है। 
  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सुरक्षित खाद्य मानकों को बनाए रखने के लिये जागरूकता पैदा करना और खाद्य जनित बीमारियों के कारण होने वाली मौतों को कम करना है।
  • WFSD को पहली बार वर्ष 2019 में द फ्यूचर ऑफ फूड सेफ्टीनामक विषय के तहत अदीस अबाबा सम्मेलन (Addis Ababa Conference) और जेनेवा फोरम (Geneva Forum) द्वारा वर्ष 2019 में किये गए खाद्य सुरक्षा के पैमाने पर प्रतिबद्धता को मज़बूत करने के लिये मनाया गया था।

विश्व महासागरीय दिवस-8 जून 
  • संयुक्त राष्ट्र प्रत्येक वर्ष 8 जून को विश्व महासागरीय दिवस (World Oceans Day) मनाता है।
  • इस दिवस का उद्देश्य समुद्र से प्राप्त होने वाले लाभों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना क्योंकि हमारे व्यक्तिगत एवं सामूहिक कर्त्तव्य इसके संसाधनों का निरंतर उपयोग करते हैं।
  • ब्राज़ील के रियो डी जनेरियो में आयोजित पर्यावरण एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के बाद कई देशों ने वर्ष 1992 से इस विशेष दिन को मनाना शुरू किया।
  • वर्ष 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने निर्णय लिया कि वर्ष 2009 से 8 जून को विश्व महासागरीय दिवस’ ​​के रूप में मनाया जाएगा।

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस-12 जून 
  • प्रत्येक वर्ष 12 जून को बाल श्रम जैसी क्रूर और बर्बर प्रथा को रेखांकित करने और आम लोगों में इसके विरुद्ध जागरुकता पैदा करने के लिये विश्व बाल श्रम निषेध दिवस (World Day Against Child Labour) का आयोजन किया जाता है। 
  • इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2002 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labour Organization-ILO) द्वारा वैश्विक स्तर पर बाल श्रम को समाप्त करने के प्रयासों की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित के उद्देश्य से की गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय रंगहीनता जागरूकता दिवस-13 जून 
  • प्रत्येक वर्ष 13 जून को अंतर्राष्ट्रीय रंगहीनता जागरूकता दिवस (International Albinism Awareness Day) मनाया जाता है।
  • इस दिवस का उद्देश्य रंगहीनता के बारे में लोगों को जागरूक करना तथा रंगहीनता से पीड़ित लोगों के मानवाधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाना है।
  • पृथ्वी पर विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग तरह के रंगों के लोग पाए जाते हैं इनमें से कुछ प्राकृतिक रूप से काले या सफेद रंग के होते हैं तो कुछ व्यक्ति शरीर में कुछ विशेष तत्वों की कमी की वजह से रंगहीनता के शिकार हो जाते हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 दिसंबर, 2014 को रंगहीनता के शिकार लोगों के साथ विश्व में होने वाले भेदभाव के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 13 जून को अंतर्राष्ट्रीय रंगहीनता जागरूकता दिवस मनाने की घोषणा की थी।
विश्व रक्तदाता दिवस-14 जून
  • प्रत्येक वर्ष 14 जून को संपूर्ण दुनिया में विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) मनाया जाता है।
  • इस दिवस का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित रक्त एवं रक्त उत्पादों की आवश्यकता के संदर्भ में जागरूकता बढ़ाना और रक्तदान के लिये रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए अन्य लोगों को भी इस कार्य हेतु प्रोत्साहित करना है। 
  • इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2005 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा रक्तदाताओं को धन्यवाद देने और सुरक्षित रक्त की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई थी। 
  • यह दिवस महान जीवविज्ञानी कार्ल लैंडस्टीनर (Karl Landsteiner) की याद में प्रत्येक वर्ष 14 जून को मनाया जाता है, जिनका जन्‍म 14 जून, 1868 को हुआ था। 


विश्व सिकल सेल दिवस-19 जून
  • राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल रोग (Sickle Cell Disease- SCD) के बारे में जागरूकता फैलाने के लिये प्रत्येक वर्ष 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस (World Sickle Cell Day) के रूप में मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने आधिकारिक तौर पर वर्ष 2008 में यह घोषणा की थी कि प्रत्येक वर्ष 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 
  • यह दिवस सिकल सेल रोग, इसके उपचार के उपायों के बारे में जागरूकता बढाने तथा विश्व भर में इस रोग पर प्रभावी नियंत्रण प्राप्त करने के लिये मनाया जाता है।
  • प्रथम विश्व सिकल सेल दिवस वर्ष 2009 में मनाया गया था।

दास्यमुक्ति दिवस-19 जून
  • 19 जून को संयुक्त राज्य अमेरिका में दास प्रथा से मुक्ति रूप में जाना जाता है। इस छुट्टी के दिन को जूनटींथ (Juneteenth) नाम दिया गया है यानि इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के नाम से भी जाना जाता है।
  • जूनटींथ को जून महीने के पोर्टमैंटू (Portmanteau) के रूप में जाना जाता है और यह संयुक्त राज्य अमेरिका का एक संघीय अवकाश नहीं है इसे 45 से अधिक अमेरिकी राज्यों में राजकीय अवकाश के रूप में मान्यता प्राप्त है।
  • यह दिन संयुक्त राज्य अमेरिका में दासता की समाप्ति का राष्ट्रीय स्मरणोत्सव है और इसे 19 जून को मनाया जाता है।
  • इसे (Emancipation Day) या जूनटींथ स्वतंत्रता दिवस (Juneteenth Independence Day) के रूप में भी जाना जाता है।


विश्व शरणार्थी दिवस -20 जून
  • विश्व भर में शरणार्थियों की स्थिति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रत्येक वर्ष 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवसमनाया जाता है। 
  • इस दिवस का मुख्य उद्देश्य विश्व भर के शरणार्थियों की शक्ति, हिम्मत और दृढ़ निश्चय एवं उनके प्रति सम्मान को स्वीकृति देना है। 
  • यह दिवस मुख्यतः उन लोगों के प्रति समर्पित हैजिन्हें प्रताड़ना, संघर्ष और हिंसा की चुनौतियों के कारण अपना देश छोड़कर बाहर भागने को मज़बूर होना पड़ता है।
  • इस दिवस का आयोजन वस्तुतः शरणार्थियों की दुर्दशा और समस्याओं का समाधान करने हेतु किया जाता है। 
  • ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ अफ्रीकन यूनिटी (AOU) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शरणार्थी दिवस को अफ्रीकी शरणार्थी दिवस के साथ 20 जून को मनाए जाने का निर्णय लिया गया। 
  • एक शरणार्थी का अभिप्राय ऐसे व्यक्ति से होता है जिसे उत्पीड़न, युद्ध या हिंसा के कारण उसके देश से भागने के लिये मज़बूर किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -21 जून
  • विश्व स्तर पर सर्वप्रथम वर्ष 2015 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया था।
  • 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभाके  69 वें सत्र के दौरान एक प्रस्ताव पारित करके 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस/विश्व योग दिवस के रूप में मनाए जाने के लिये मान्यता दी गई थी



विश्व संगीत दिवस -21 जून
  • प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व संगीत दिवस (World Music Day) मनाया जाता है। इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य संगीत के माध्यम से शांति और सद्भावना को बढ़ावा देना है।
  • विश्व संगीत दिवस सर्वप्रथम 21 जून, 1982 को फ्रांँस में मनाया गया था। इस दिवस के आयोजन की कल्पना सर्वप्रथम वर्ष 1981 में फ्रांँस के तत्कालीन संस्कृति मंत्री द्वारा की गई थी। तभी से इस दिन को प्रत्येक वर्ष विश्व संगीत दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • भारत समेत विश्व के तमाम देशों में इस अवसर पर जगह-जगह संगीत प्रतियोगिताओं और संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 

विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस -21 जून
  • प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस (World Hydrography Day) का आयोजन किया जाता है.
  • इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मौजूदा समय में हाइड्रोग्राफी के महत्त्व और उसकी प्रासंगिक को रेखांकित करना है।
  • विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस मोनाको (Monaco) स्थित अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन (International Hydrographic Organization-IHO) की पहल पर मनाया जाता है।
  • यह दिवस सर्वप्रथम वर्ष 2006 में आयोजित किया गया था।
  • अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन (IHO) वर्ष 1921 में गठित एक अंतर-सरकारी संगठन है जो विश्व के सभी समुद्रों, महासागरों और नौगम्य जल क्षेत्रों के सर्वेक्षण का कार्य करता है।

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस-23 जून 
  • प्रत्येक वर्ष 23 जून को लोक सेवा (Public service) में कार्यरत लोगों को सम्मान व्यक्त करने के लिये संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस (United Nations Public Service Day) मनाया जाता है।
  • 20 दिसंबर, 2002 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने 23 जून को लोक सेवा दिवस के रूप में नामित किया था। 
  • इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विकास प्रक्रिया में लोक सेवा के योगदान को रेखांकित करना है
  • भारत में प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस (Civil Service Day) मनाया जाता है। 
  • इस दिवस का उद्देश्य भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा के सदस्यों द्वारा स्वयं को नागरिकों के लिये समर्पित एवं वचनबद्ध करना है।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस-23 जून
  • प्रत्येक वर्ष 23 जून को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस (International Olympic Day) का आयोजन किया जाता है। 
  • इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मानवीय जीवन में खेल के महत्त्व को चिह्नित करना और दुनिया भर में खेल और खेलों में भागीदारी को बढ़ावा देना है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee) की स्थापना 23 जून, 1894 को पेरिस में की गई थी, इसी को ध्यान में रखते हुए 23 जून को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के स्थापना दिवस को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। 
  • 23 जून, 1894 को IOC की स्थापना की गई थी और यह ओलंपिक का सर्वोच्च प्राधिकरण है। 

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग दिवस-27 जून
  • वैश्विक स्तर पर प्रत्येक वर्ष 27 जून को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग दिवस (Micro, Small and Medium-sized Enterprises Day) के रूप में मनाया जाता है। 
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 6 अप्रैल, 2017 को आयोजित 74वीं पूर्ण बैठक में प्रतिवर्ष 27 जून को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग दिवस के रूप में घोषित किया था। 
  • इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने और नवाचार को बढ़ावा देने में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के महत्त्व को पहचानना है। 
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस-29 जून
  • रोज़मर्रा के जीवन में सांख्यिकी के उपयोग को लोकप्रिय बनाने के लिये भारत सरकार प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (National Statistics Day) मनाती है और लोगों को इस बात के लिये जागरूक करती है कि सांख्यिकी,नीतियों को आकार देने में किस तरह मदद करती है।
  • यह दिवस 29 जून को प्रो. पी. सी. महालनोबिस की जयंती पर राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली (National Statistical System) की स्थापना में उनके अमूल्य योगदान को मान्यता देते हुए मनाया जाता है।
  • प्रो. पी. सी. महालनोबिस प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद् थे। सामाजिक-आर्थिक नियोजन व सरकारी क्षेत्र में सांख्यिकी के महत्त्व को लेकर उनके योगदान की याद में उनका जन्मदिन सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.