नवम्बर माह के महत्वपूर्ण दिवस | November Important Day List

नवम्बर माह के महत्वपूर्ण दिवस
 नवम्बर माह के प्रमुख दिवस  
November Important Day List

November Important Day List



दिनांक  दिवस 
1 नवम्बर

आंध्र प्रदेश दिवस

कर्नाटक दिवस

केरल दिवस

मध्य प्रदेश दिवस

पंजाब दिवस

हरियाणा दिवस

अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रास दिवस (सप्ताह 1-7) 

विश्व शाकाहारी दिवस

5 नवम्बर 

विश्व रेडियोग्राफी दिवस

7 नवम्बर 

शिशु सुरक्षा दिवस

महान अक्टूबर क्रान्ति दिवस

कैंसर जागरुकता दिवस 
9 नवम्बर 

विधिक सेवा दिवस

विश्व उर्दू दिवस

उत्‍तराखण्‍ड स्‍थापना दिवस 

10 नवम्बर

परिवहन दिवस

मलाला दिवस

11 नवम्बर

राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस

राष्‍ट्रीय फाइलेरिया दिवस

12 नवम्बर

राष्ट्रीय पक्षी दिवस

(सलीम अली का जन्म दिवस) 

14 नवंबर

बाल दिवस

विश्व मधुमेह दिवस 

15 नवंबर  भगवान बिरसा मुण्‍डा जयंती 
16 नवंबर  राष्ट्रीय प्रेस दिवस 
17 नवंबर  विश्व छात्र दिवस 
19 नवंबर  राष्ट्रीय एकता दिवस 
19 नवंबर  अंतर्राष्ट्रीय नागरिक दिवस 
20 नवंबर  विश्व शौचालय दिवस
21 नवम्बर विश्‍व दूरदर्शन दिवस
21 नवम्बर यूनेस्‍को में दर्शनशास्‍त्र दिवस
23 नवम्बर सत्यसांईबाबा जयंती
24 नवम्बर गुरु तेगबहादुर का शहीदी दिवस 
25 नवंबर विश्व मांसाहार रहित दिवस
26 नवंबर विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस

विधि दिवस

राष्ट्रीय संविधान दिवस 


नवम्बर माह के दिवस 

           

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस-5 नवंबर

  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस (World Tsunami Awareness Day) का आयोजन किया जाता है
  • जिसका उद्देश्य आम लोगों को सुनामी जैसी घातक आपदा के बारे में जागरूक करना है।
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, ‘सुनामी’ (Tsunami) शब्द की उत्पत्ति जापान से हुई है, जहाँ सु’ (Tsu) शब्द का अर्थ है बंदरगाह’ (Harbour) और नामी’ (Nami) का अर्थ है लहर’ (Waves)। 
  •  वर्ष 2004 में हिंद महासागर में आई सबसे घातक सुनामी के बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रत्येक वर्ष 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।   

उत्तराखंड स्थापना दिवस-09 नवंबर

 

  • 09 नवंबर, 2020 को उत्तराखंड का 20वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। उत्तराखंड का गठन 9 नवंबर, 2000 को भारत के 27वें राज्य के रूप में किया गया था।
  • वर्तमान उत्तराखंड राज्य पहले आगरा और अवध संयुक्त प्रांत का हिस्सा था। यह प्रांत 1902 में अस्तित्त्व में आया था और बाद में वर्ष 1935 में इसे संक्षेप में केवल संयुक्त प्रांत कहा जाने लगा। जनवरी 1950 में संयुक्त प्रांत का नाम 'उत्तर प्रदेश' रखा गया गया और वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से को अलग करके उत्तराखंड बनाया गया। 
  • हिमालय की तलहटी में स्थित उत्तराखंड राज्य् की अंतर्राष्ट्रीषय सीमाएँ उत्तर में चीन (तिब्बकत) और पूर्व में नेपाल से मिलती हैं। इसके उत्तर-पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश है। यह प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है।
  • उत्तराखंड की 90 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। उत्तराखंड में कुल 13 ज़िले हैं और देहरादून यहाँ की राजधानी है। यहाँ मुख्य तौर पर हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा का प्रयोग किया जाता है, जबकि गढ़वाली और कुमाऊँनी यहाँ की स्थानीय बोलियाँ हैं।

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस 9 नवंबर

  • 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस (National Legal Services Day-NLSD) मनाया जाता है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में कानूनी जागरूकता फैलाना है, साथ ही समाज के गरीब एवं कमज़ोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता एवं सलाह प्रदान करना है, ताकि सभी के लिये न्याय सुनिश्चित हो सके।
  • राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस (NLSD) की शुरुआत पहली बार वर्ष 1995 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाज के गरीब एवं कमज़ोर वर्गों को सहायता एवं समर्थन प्रदान करने के लिये की गई थी।
  • भारतीय संसद द्वारा भारतीय विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 (Indian Legal Services Authorities Act 1987) को 9 नवंबर, 1995 को लागू किया गया। इसलिये 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवसके रूप में चिह्नित किया गया है।

विश्व निमोनिया दिवस 12 नवंबर

  • प्रत्येक वर्ष 12 नवंबर को वैश्विक स्तर पर विश्व निमोनिया दिवस (World Pneumonia Day) का आयोजन किया जाता है। 
  • इस दिवस की शुरुआत सर्वप्रथम वर्ष 2009 में ग्लोबल कोएलिशन अगेंस्ट चाइल्ड निमोनियाद्वारा निमोनिया के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से की गई थी। 
  • निमोनिया फेफड़ों में एक गंभीर संक्रमण की स्थिति है, जो कि बैक्टीरिया के कारण होता है। चूँकि निमोनिया फेफड़ों का संक्रमण है, इसलिये इसके सबसे आम लक्षण खाँसी, साँस लेने में परेशानी और बुखार हैं। 
  • निमोनिया से पीड़ित बच्चों में तेज साँस लेने जैसे लक्षण पाए जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, निमोनिया के कारण वैश्विक स्तर पर 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की सबसे अधिक मृत्यु होती है।

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस-13 नवंबर

  • 13 नवंबर, 2020 को देश भर में 5वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया गया। भारत में प्रत्येक वर्ष धनवंतरी जयंती (धनतेरस) के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2016 में आयुष मंत्रालय द्वारा की गई थी।
  • इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता पैदा करना और समाज में चिकित्सा के आयुर्वेदिक सिद्धांतों को बढ़ावा देना है। इस दिवस को सर्वप्रथम वर्ष 2016 में मनाया गया था।
  • वर्ष 2019 में यह दिवस 25 अक्तूबर को मनाया गया था। वर्ष 2020 के लिये राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की थीम कोविड-19 के लिये आयुर्वेद ‘ (Ayurveda for Covid-19) रखी गई है। 
  • ध्यातव्य है कि आयुर्वेद प्राचीन भारतीय प्राकृतिक और समग्र वैद्य-शास्त्र चिकित्सा पद्धति है। संस्कृत भाषा में आयुर्वेद का अर्थ है जीवन का विज्ञान’ (संस्कृत मे मूल शब्द आयुर का अर्थ होता है दीर्घ आयुया आयु और वेद का अर्थ विज्ञानसे है।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस- 16 नवंबर

  • यह दिवस प्रेस की स्वतंत्रता एवं जिम्मेदारियों की ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट करता है।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 1956 में प्रथम प्रेस आयोग ने देश में प्रेस स्वतंत्रता एवं पत्रकारिता में उच्च आदर्श स्थापित करने की सिफारिश की थी।
  • फलस्वरूप 4 जुलाई, 1966 को पहली बार स्वायत्त रूप से भारतीय प्रेस परिषद (PCI) की स्थापना हुई।
  • 16 नवंबर, 1966 को PCI ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया।
  • इसलिए प्रतिवर्ष 16 नवंबरको यह दिवस मनाया जाता है।

राष्ट्रीय विधि दिवस 26 नवंबर

  • प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को राष्ट्रीय विधि दिवस (संविधान दिवस) मनाया जाता है।
  • वर्ष 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने संविधान का अनुमोदन किया था।
  • भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 से लागू हुआ।
  • भारतीय विधि आयोग भारत सरकार द्वारा गठित एक गैर-सांविधिक निकाय है।


No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.