मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध खिलाड़ी | Famous Sports Personality of MP

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध खिलाड़ी 
Famous Sports Personality of MP
मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध खिलाड़ी  Famous Sports Personality of MP


संध्या अग्रवाल

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अर्जुन एवं विक्रम पुरस्कार से पुरस्कृत । 
  • मेलबोर्न क्रिकेट क्लब की सदस्यता प्रदान (2017)

 मधु यादव 

  • भारतीय महिला हॉकी की अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी। 

स्निग्धा मेहता

  • टेबल टेनिस की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी। 

राहुल द्रविड़ 

  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का जन्म 11 जनवरी 1973 को ननिहाल इंदौर में हुआ।
  • इन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की दीवार कहा जाता था। 

नरेन्द्र हिरवानी

  • 1997-98 में भारत वेस्टइंडीज टेस्ट क्रिकेट में खेलकर ख्याति प्राप्त की। 
  • एक ही मैच में सर्वाधिक विकेट (18 विकेट) लेने वाले विश्व के दूसरे खिलाड़ी। 

कैप्टन सैय्यद मुश्ताक अली 

  • क्रिकेट खिलाड़ी। इनका इन्दौर में जन्म हुआ ।
  • विश्व की सभी प्रमुख टीमों के विरुद्ध मुश्ताक अली ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। 1936 में भारतीय टीम के खिलाड़ी के रूप में शतक बनाया था जो इंग्लैण्ड में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया पहला शतक था। 
  • प्रथम श्रेणी मैचों में 10,000 से अधिक रन बनाये। क्रिकेट के राष्ट्रीय प्रशिक्षक रहे। पद्मश्री से सम्मानित । 
  • एम.सी.सी. के आजीवन मानद सदस्य थे। 18 जून, 2003 को इंदौर में निधन 

राजेश्वरी ढोलकिया

  • महिला क्रिकेट की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी रही। 

रीता जैन 

  • इन्दौर में जन्मी रीता जैन 1972 से 75 तक लगातार तीन वर्ष तक जूनियर गर्ल्स टेबल टेनस चैम्पियन रहीं। 
  • 1982 में भारतीय-टेबल टेनिस की प्रमुख महिला खिलाड़ी है। विक्रम पुरस्कार प्राप्त किया। 

सुशील दोषी 

  • इन्दौर निवासी हिन्दी के प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंट्रेटर है। 
  • इन्दौर स्टेडियम में दोषी के नाम पर एक छोर का नाम रखा गया है जो किसी भी कमेंट्रेटर के नाम पर पहला स्टैण्ड है। पद्मश्री प्राप्त कमेंट्रेटर। 

असलम शेर खाँ 

  • भारतीय टीम में प्रमुख फॉरवर्ड हॉकी खिलाड़ी विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 
  • 1975 क्वालालम्पुर विश्वकप प्रतियोगिता एवं 1976 में मांट्रियल ओलंपिक टीम के कप्तान थे संसद सदस्य भी रहे। 

मेजर ध्यानचंद 

  • विश्व विख्यात हॉकी के जादूगर, ग्वालियर क्षेत्र से हॉकी खेलना आरंभ किया। 

शंकर लक्ष्मण (उपनाम-बुलेट तथा जिब्राल्टर की चट्टान)

  •  हॉकी के पहले गोलकीपर कप्तान।
  • (महू निवासी ) 1956, 1960 एवं 1964 के ओलंपिक में भाग लिया । 

जलालुद्दीन (भोपाल) : 

  • ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी। 
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व । 

समीर दाद : 

  • भोपाल के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी । 

अजीजुद्दीन : 

  • अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी। 

रुप सिंह : 

  • हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी मेजर ध्यानचनद्र के छोटे भाई थे। 
  • इनके नाम पर ग्वालियर में रूपसिंह स्टेडियम बनाया गया है।
  • म.प्र. का लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार रूप सिंह के नाम पर दिया जाता है। 

शिवेन्द्र सिंह : 

  • लंदन ओलंपिक 2012 के शिवेंद्र ने हॉकी टीम में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

 बिट्टू शर्मा :

  •  विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित एवं मध्यप्रदेश मार्शल आर्ट अकादमी की कोच हैं। 

चंद्रकांत पंडित :

  • क्रिकेट जीवन का आरंभ मुम्बई से। बाद में मध्यप्रदेश रणजी क्रिकेट टीम के कप्तान रहे । जूनियर भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता रहे । 

पप्पू यादव :

  •  कुश्ती के प्रसिद्ध खिलाड़ी इन्दौर से अपना खेल जीवन आरंभ किया राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि पायी। 

गामा पहलवान : 

  • दतिया के रहने वाले गामा पहलवान का नाम कुश्ती का पर्याय रहा है । 

अमितेष पुरोहित

  •  मात्र 10 वर्ष की आयु में जुलाई 1992 में रोलर स्केटिंग करते हुए मात्र 14 से.मी. ऊँची टेप में से निकलकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया 

पूजा शर्मा 

  •  राष्ट्रीय महिला टेबल टेनिस विजेता ।
Also Read...


No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.