MP Sports One Liner Gk in Hindi | MP me Khelkud | मध्यप्रदेश में खेलकूद


मध्यप्रदेश में खेलकूद

मध्यप्रदेश में खेलकूद MP Sports One Liner Gk
  • राज्य में खेल गतिविधियों के विकास हेतु बहुआयामी प्रयास किए जा रहे हैं। 1 अक्टूबर, 1975 को खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय की  स्थापना की गई। यह विभाग अपनी समस्त गतिविधियां मध्य प्रदेश राज्य क्रीड़ा परिषद के निर्देशानुसार करता है।
  • 1981 में मध्यप्रदेश राज्य क्रीड़ा परिषद  को समाप्त कर  अलग से खेल एवं कल्याण विभाग की स्थापना की गई है।
  • भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केन्द्र की स्थापना गौरा गांव भोपाल में की गई है। राज्य खेल प्राधिकरण का अध्यक्ष राज्य सरकार का खेल एवं युवा कल्याण मंत्री होता है।
  • राज्य में पुरूष हॉकी के राज्य स्तरीय दो प्रमुख संगठन हैं 1. भोपाल हॉकी एसोसिएशन भोपाल तथा 2 मध्यप्रदेश हॉकी एसोसिएशन जबलपुर।
  • राज्य में महिला हॉकी के राज्य स्तरीय तीन संगठन थे- 1 न्यू मध्यप्रदेश वीमेन्स हॉकी एसोसिएशन भोपाल 2. मध्य भारत महिला हॉकी एसोसिएशन ग्वालियर,  3 महाकौशल महिला हॉकी ऐसोसिएशन जबलपुर  थेवर्तमान में हॉकी इंडिया एकमात्र संगठन है।
  • हॉकी मध्यप्रदेश 21 अगस्त 2014 को हॉकी इंडिया का 23वॉ ऐसोसिएट सदस्य  बना है।
  • मध्यप्रदेश हॉकी ऐसोसिएशन का मुख्यालय प्रदेश के जबलपुर नगर में स्थित है।
  • भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम में खेल संग्रहालय बनाया गया है।
  • कृत्रिम घास ( एस्ट्रोटर्फ ) वाल एकमात्र स्टेडियम ऐशबाग भोपाल में स्थित है।
  • मध्यप्रदेश बैडमिंटन ऐसोसिएशन की स्थापना वर्ष 1946 में जबलपुर में की गई थीलेकिन बाद में इसका मुख्यालय इंदौर स्थानांतरित कर दिया गया।
  • म.प्र. में बैडमिंटन खेल की अधिकारित शुरूआत 19 अक्टूबर 1946 को म.प्र. बैडमिंटन ऐसोसिएशन की स्थापना के साथ हुईजिसका मुख्यालय जबलपुर बनाया गया था,  जिसे स्थानांतरित कर इंदौर बनाया गया है।
  • वर्तमान मध्यप्रदेश के पूर्व मध्यप्रदेश के घटक मध्यभारत में 1947 में मध्यभारत बैडमिंटन ऐसोसिएशन की स्थापना हुईजिसका मुख्यालय ग्वालियर था।
  • मध्यप्रदेश शासन ने अपनी अपनी खेल नीति 1989 में घोषित की थी और सबसे नवीन खेल नीति 2005 में घोषित की है।
  • मध्यप्रदेश शासन की 2005 की नवीन खेल नीति में मध्यप्रदेश राज्य क्रीड़ा परिषद को समाप्त कर दिया गया है और उसके स्थान पर राज्य खेल प्राधिकरण अस्तित्व में लाया गया है।
  • राष्ट्रीय क्रीड़ा परिषद पटियाला के सहायोग से मध्यप्रदेश भोपाल में राज्य स्तरीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान का संचालन किया जा रहा है।
  • मध्यप्रदेश टेबल टेनिस ऐसोसिएशन की  स्थापना वर्ष 1957 में जबलपुर में हुई थीजिसका मुख्यालय 1972-73 में इंदौर स्थानांतरति कर दिया गया ।
  • मध्यप्रदेश का पहला खेल क्लब क्रिकेट का थाजो पारसी क्लब  के नाम से 1890 में स्थापित किया गया था।
  • मध्यप्रदेश में हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे और बैतूल के सासंद बने असलम खान ने टूहेल विथ हॉकी पुस्तक लिखी।
  • वर्तमान मध्यप्रदेश क्रिकेट ऐसासिएशन का पूर्व नाम होल्कर क्रिकेट ऐसासिएशन थाजो सन 1941 में सी.के. नायडू की अध्यक्षता में महाराजा यशवंत राव होल्कर ने गठित किया था।
  • मध्यप्रदेश में पहले आवासीय खेलकूद विद्यालय की स्थापना प्रदेश के सीहोर नगर में की गई । जबकि शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय ग्वालियर में है।
  • मध्यप्रदेश में पहली क्रिकेट प्रतियोगिता डेली शील्ड टूर्नामेंट 1913 में कर्नल डेली के नाम से प्रारंभ हुई थीजबकि रणजी ट्रॅाफी मध्यप्रदेश में 1934 प्रारंभ हुई।
  • मध्यप्रदेश में विश्वामित्र खेल पुरस्कार की स्थापना 1994 में की गई। यह पुरस्कार ऐसे खेल प्रशिक्षक को प्रदान किया जाता है जिसने विगत वर्षों में दो खिलाडि़यों को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पदक हासिल करवाया हो।
  • 1997 में स्थापित मध्यप्रदेश का एकलव्य पुरस्कार 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
  • राज्य के मूल निवासियों को दिये जाने वाले विक्रम पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1990 में की गई थी।
  • मध्यप्रदेश शासन का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार विक्रम है जिसके विजेता खिलाड़ी को एक लाख नगद ब्लेजरटाईप्रतीक चिन्हप्रमाण पत्र आदि भी दिये जाते हैं।
  • महिला हॉकी में प्रदेश के खिलाडि़यों को उच्च स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए ग्वालियर में जुलाई, 2006 में महिला हॉकी एकेडमी की स्थापना की गई।
  • मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से 20 कि.मी. की दूरी पर सतगढ़ी में सर्वसुविधा युक्त खेलगॉव निर्मित किया जा रहा है।
  • सितम्बर 2006 में प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित बड़ी झील के जल क्रीड़ा केन्द्र पर पर देश का पहले सेलिंग स्कूल की स्थापना की गई है।
  • मलखंब भारत का प्राचीनतम देशी खेल है जिसे मध्यप्रदेश शासन ने राज्य  खेल का दर्जा दिया है।
  • मध्यप्रदेश के इंदौर शहर को व्यावसायिक राजधानी होने के साथ-साथ खेल राजधानी होने का दर्जा भी प्राप्त है।
Also Read....


मध्यप्रदेश की प्रमुख खेल संस्थाएं
मध्यप्रदेश के प्रमुख खिलाड़ी
मध्यप्रदेश के प्रमुख खेल स्टेडियम
मध्यप्रदेश खेल नीति 2005
मध्यप्रदेश खेलकूद से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
ग्रैंड स्लैम टुर्नामेंट क्या होता है एवं विजेता

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.