विश्व के प्राकृतिक संसाधन | Natural resources of the world

विश्व के प्राकृतिक संसाधन

 

विश्व के प्राकृतिक संसाधन | Natural resources of the world

संसाधन वे होते हैं जो उपयोगी हों या फिर मनुष्य को अपनी जरूरतों को पूरी करने के लिये उपयोगी बनाये जा सकते हो। ऐसे संसाधन जो उपयोग करने के लिये परोक्ष रूप से प्रकृति से प्राप्त होते हों, प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं, जिनमें वायु, पानी जो वर्षा, झीलों, नदियों और कुओं द्वारा मृदा, भूमि, वन, जैवविविधता, खनिज, जीवाश्मीय ईंधन इत्यादि शामिल हैं। इस प्रकार प्राकृतिक संसाधन हमें पर्यावरण से प्राप्त होते हैं। 

संसाधन शब्द का अर्थ है कि ऐसी कोई वस्तु जो मनुष्य की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं की पूर्ति हेतु जैविक एवं अजैविक पर्यावरण से प्राप्त होती है। 

प्राकृतिक संसाधन पृथ्वी के प्राकृतिक पदार्थ हैं और यह पृथ्वी पर सतत जीवन और हमारी आर्थिक व्यवस्था को मजबूत कर सकें।

प्राकृतिक संसाधनों का वर्गीकरण

अजैविक :

  • अजैविक संसाधन वे संसाधन होते हैं जो गैर-जीवित चीजों और गैर-कार्बनिक पदार्थों से बनते हैं। इस प्रकार के प्राकृतिक संसाधनों के कुछ उदाहरणों में पानी, वायु, भूमि और धातु जैसे लोहा, तांबा, सोना और चांदी शामिल हैं।

जैविक :

  • ये वह संसाधन हैं जो जीवित प्राणियों, पौधों और जानवरों जैसे कार्बनिक पदार्थों से उत्पन्न होते हैं। इस श्रेणी में जीवाश्म ईधन भी शामिल है क्योंकि वे क्षययुक्त कार्बनिक पदार्थ से प्राप्त होते हैं।

विकास के स्तर के आधार पर प्राकृतिक संसाधनों का वर्गिकरण

वास्तविक संसाधन : इन संसाधनों का विकास प्रौद्योगिकी की उपलब्धता और लागत पर निर्भर है। ये संसाधन वर्तमान समय में उपयोग किए जाते हैं।

रिजर्व संसाधन : वास्तविक संसाधन का वह भाग जिसे भविश्य में सफलतापूर्वक विकसित और उपयोग में लाया जाए उसे रिजर्व संसाधन कहा जाता है।

संभावित संसाधन : ये ऐसे संसाधन हैं जो कुछ क्षेत्रों में मौजूद होते हैं लेकिन वास्तव में इस्तेमाल में लाने से पहले उनमें कुछ सुधार करने की आवश्यकता होती है।

स्टॉक संसाधन : ये वह संसाधन है जिन पर इस्तेमाल में लाने के लिए सर्वेक्षण तो किए गए हैं लेकिन प्रौद्योगिकी की कमी के कारण अभी तक उपयोग में नहीं जाए जा सके हैं।

प्राकृतिक संसाधन के प्रकार

प्राकृतिक संसाधनों का पुन: उपयोग की दृष्टि से इस प्रकार वर्गीकरण किया जा सकता है।

विश्व के प्राकृतिक संसाधन


विश्व की प्रमुख फसलें एवं उत्पादक देश

विश्व के प्रमुख खनिज एवं उत्पादक देश

विश्व के विनिर्माण उद्योग

विश्व के प्रमुख औद्योगिक नगर

विश्व की प्रमुख वनस्पति

विश्व की प्रमुख जनजातियाँ

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.