भारतीय नौसेना दिवस 2023: थीम महत्व उद्देश्य शुरुआत Indian Navy Day Theme Important

 

 भारतीय नौसेना दिवस 2023: थीम महत्व उद्देश्य शुरुआत 
Indian Navy Day Theme Important 

भारतीय नौसेना दिवस 2022: थीम महत्व उद्देश्य शुरुआत  Indian Navy Day Theme Important


भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) कब मनाया जाता है ?

  • प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) मनाया जाता है।


भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसम्बर को क्यों मनाया जाता है ?

  • वर्ष 1971 में कराची हार्बर में पाकिस्तान के नौसेना मुख्यालय पर भारतीय नौसेना को आपरेशन ट्राइडेंट ( Operation Trident) में मिली शानदार कामयाबी की याद में यह दिवस मनाया जाता है।
  • दिसंबर, 1971 को पाकिस्तान के साथ युद्ध में भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत कराची बंदरगाह पर एक ही रात में पाकिस्तान के तीन जलपोतों को नष्ट कर दिया था।

 भारतीय नौसेना दिवस की थीम (विषय )

भारतीय नौसेना दिवस थीम 2021

  • 50वीं वर्षगाँठ को स्वर्णिम विजय वर्ष’ के थीम के साथ मनाने की योजना बनाई है।

भारतीय नौसेना दिवस थीम 2020

  • नौसेना दिवस 2020 की थीम “भारतीय नौसेना – युद्ध तत्पर, विश्वसनीय एवं सुगठित सेना 

भारतीय नौसेना दिवस थीम 2019 

  • इस दिवस को एक मजबूत राष्ट्र के लिये सुरक्षित समुद्र और सुरक्षित तट” (Safe Seas and Secure Coasts for a strong Nation) विषय के साथ मनाया जाता है।
  • 2015थीम “For a Resurgent Nation ensuring a Safety Seas.”
  • 2012 थीम “Power of the Maritime for the Countries Prosperity.”
  • 2008 थीम “Going out to the Neighbours of the Maritime.”

ऑपरेशन ट्राइडेंट

  • यह वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान कराची बंदरगाह पर भारतीय नौसेना द्वारा किया गया जवाबी हमला था।
  • भारत ने इस ऑपरेशन के दौरान पहली बार एंटी-शिप मिसाइलों का इस्तेमाल किया और पाकिस्तानी विध्वंसक जहाज़ पीएनएस खैबरको नष्ट कर दिया था।
  • भारतीय नौसेना के तीन युद्धपोतों - INS निपत, INS निर्घाट और INS वीर ने हमले में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

भारतीय नौसेना

  • इसकी अध्यक्षता सर्वोच्च कमांडर के रूप में भारत के राष्ट्रपति करते हैं।
  • भारतीय नौसेना का आदर्श वाक्य है- शं नो वरुणःअर्थात् जल के देवता वरुण हमारे लिये शुभ हों।
  • भारतीय नौसेना के कुछ शुरुआती अभियानों में वर्ष 1961 में गोवा को पुर्तगाल से मुक्त कराने में उसका योगदान शामिल है।
  • परमाणु शक्ति से चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी- आईएनएस अरिहंतऔर कई अन्य जहाज़ों के निर्माण के साथ नौसेना एक सराहनीय बल के रूप में विकसित हुई है।
  • भारतीय नौसेना के पास वर्तमान में एक विमानवाहक पोत- आईएनएस विक्रमादित्य है, जिसे वर्ष 2013 में कमीशन किया किया गया था और यह पूर्व में एक पूर्व रूसी जहाज़ था।
  • यह पनडुब्बियों के तीन वर्गों का संचालन करती है: चक्र (इसमें परमाणु ऊर्जा से चलने वाला आईएनएस चक्र है), सिंधुघोष और शिशुमार।
  • INS विक्रांत नाम के स्वदेशी विमान वाहक ने हाल ही में (2021) समुद्री परीक्षण (परीक्षणों के अंतिम चरणों में से एक) शुरू किया है।
  • मरीन कमांडो या मार्कोस भारतीय नौसेना की विशेष बल इकाई है, जिसे युद्ध, आतंकवाद विरोधी, विशेष अभियानों, बंधक बचाव और असममित युद्ध का संचालन करने हेतु प्रशिक्षित किया जाता है।
  • यह 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में प्रतिक्रिया देने वाला पहला संगठन था



Related Topic.....

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.